Home Blog Page 252

Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज पर करें पूजा सिर्फ इन 3 शुभ मुहूर्तों में, जानें समय और विधि

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- Hartalika Teej 2025:व्रत का विशेष पर्व इस बार 16 अगस्त मंगलवार को मनाया जा रहा है। यह व्रत सुहाग, प्रेम, अखंड सौभाग्य और सुखी दांपत्य जीवन की प्राप्ति के लिए महिलाएं करती हैं। इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है।

शिव-पार्वती को प्रसन्न करने का पर्व

मान्यता है कि इसी दिन माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए तप किया था और व्रत रखा था। तभी से महिलाएं यह कठिन निर्जल व्रत करती हैं।

हरतालिका तीज 2025: पूजन के लिए 3 उत्तम मुहूर्त

इस बार पूजा तृतीया तिथि में की जाएगी और दोपहर से पहले संपन्न करना श्रेष्ठ माना गया है। जानें आज के तीन प्रमुख पूजन मुहूर्त:

🔹 मुहूर्त का नाम 🕒 समय
चर मुहूर्त (सामान्य) 09:09 AM – 10:46 AM
लाभ मुहूर्त (उन्नति) 10:46 AM – 12:23 PM
अमृत मुहूर्त (सर्वोत्तम) 12:23 PM – 01:59 PM

विशेष मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त: 11:57 AM – 12:48 PM
  • विजय मुहूर्त: 02:31 PM – 03:23 PM
  • गोधूलि मुहूर्त: 06:49 PM – 07:11 PM
  • अमृत काल: 11:30 PM – 01:15 AM (27 अगस्त)
  • रवि योग: पूरे दिन

इन अशुभ मुहूर्तों में न करें पूजा

अशुभ समय 🔴 समय
राहुकाल 03:36 PM – 05:13 PM
रोग काल 05:56 AM – 07:33 AM & 05:13 PM – 06:49 PM
उद्वेग काल 07:33 AM – 09:09 AM & 09:36 PM – 10:59 PM
हानि काल 01:59 PM – 03:36 PM & 06:49 PM – 08:13 PM

पूजन-विधि: कैसे करें हरतालिका तीज की पूजा

  1. मिट्टी से भगवान शिव, माता पार्वती और श्री गणेश की प्रतिमा बनाएं।
  2. भगवान गणेश को दूर्वा और अक्षत अर्पित करें।
  3. शिव जी को बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूध, दही, शहद और गंगाजल चढ़ाएं।
  4. माता पार्वती को श्रृंगार का सामान अर्पित करें।
  5. पूजा के बाद हरतालिका तीज व्रत कथा पढ़ें या सुनें।
  6. श्रीगणेश, शिव-पार्वती की आरती करें और पंचामृत व सात्विक भोग अर्पित करें।

पूजन भोग में रखें ये वस्तुएं:

पंचामृत, सूखे मेवे, मिश्री, फल, मिठाई, खीर, हलवा, पंजीरी

शिवपुराण के अनुसार, इस व्रत को करने से जीवन में कोई भी संकट नहीं आता और पति-पत्नी के बीच प्रेम बना रहता है। भगवान शिव स्वयं व्रती की रक्षा करते हैं।

गणेश चतुर्थी पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा पूजा सम्पूर्ण फल!

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- गणेश चतुर्थी, भगवान श्री गणेश के जन्मोत्सव का पावन पर्व, पूरे भारत में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन की गई पूजा से बुद्धि, समृद्धि और बाधा निवारण का आशीर्वाद प्राप्त होता है। लेकिन अगर पूजा में कुछ विशेष गलतियां हो जाएं, तो मेहनत का फल अधूरा रह सकता है। यहां जानिए गणेश चतुर्थी पर की जाने वाली 7 आम लेकिन गंभीर गलतियां, जिन्हें करने से पूजा निष्फल हो सकती है:

1. मूर्ति की दिशा का ध्यान न रखना

गणेश जी की मूर्ति को उत्तर या ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) दिशा में स्थापित करना शुभ होता है। दक्षिण दिशा में मूर्ति रखना अशुभ माना जाता है और इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

2. टूटी या खंडित मूर्ति की पूजा

पूजा में कभी भी खंडित या टूटी हुई मूर्ति का प्रयोग न करें। ऐसी मूर्ति से नकारात्मकता बढ़ती है और शुभ फल नहीं मिलता।

3. चंद्र दर्शन करना

गणेश चतुर्थी के दिन चंद्रमा को देखना वर्जित है। इससे मिथ्या दोष लगता है। यदि गलती से चंद्र दर्शन हो जाए, तो तुरंत “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का 108 बार जप करें।

4. तामसिक भोजन या तुलसी पत्र चढ़ाना

गणेश जी को कभी भी लहसुन-प्याज, मांस-मछली या तुलसी पत्र का भोग न लगाएं। वे सात्विक और मीठे भोग जैसे मोदक, लड्डू और फल पसंद करते हैं।

5. पूजा स्थल की सफाई में लापरवाही

मूर्ति स्थापना से पहले पूजा स्थल को गंगाजल या साफ जल से शुद्ध करें। गंदगी या अव्यवस्था से पूजा की शक्ति कम हो जाती है।

6. मूर्ति को शयनकक्ष में रखना

गणेश जी की मूर्ति को बेडरूम या शयनकक्ष में रखना वास्तु दोष उत्पन्न करता है। इसे पूजा घर, लिविंग रूम या मुख्य द्वार के पास रखें।

7. शुभ मुहूर्त की अनदेखी

मूर्ति स्थापना और पूजा हमेशा शुभ मुहूर्त में ही करें। रात में स्थापना या पूजा करना वर्जित होता है। पंचांग देखकर उचित समय निर्धारित करें।

ED रेड के दौरान नाले में फोन फेंक भागे विधायक, दीवार फांदते हुए हुए गिरफ्तार

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक जीवन कृष्ण साहा को नाटकीय अंदाज़ में गिरफ्तार कर लिया। जब ईडी की टीम ने उनके मुर्शिदाबाद स्थित आवास पर छापा मारा, तो विधायक दीवार फांदकर भागने लगे और नाले में अपना मोबाइल फोन फेंक दिया, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें धर दबोचा।

फिल्मी अंदाज़ में दीवार फांदकर भागने की कोशिश

सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान जैसे ही विधायक को भनक लगी, उन्होंने घर की पिछली दीवार फांदकर भागने की कोशिश की। इस बीच उन्होंने अपने मोबाइल फोन को पास के नाले में फेंक दिया ताकि सबूत न मिले। हालांकि, ईडी और CRPF की तैनात टीम ने उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया। छापे के दौरान की तस्वीरों में साहा पूरी तरह भीगे हुए और कीचड़ व कूड़े से घिरे क्षेत्र में अधिकारियों के साथ नजर आए।

PMLA के तहत गिरफ्तार, सहयोग नहीं करने का आरोप

जीवन कृष्ण साहा को धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत गिरफ्तार किया गया है। ईडी का कहना है कि उन्होंने जांच में सहयोग नहीं किया, और जानबूझकर सबूत छिपाने की कोशिश की।

रिश्तेदारों और सहयोगियों के ठिकानों पर भी छापे

ED ने विधायक के अलावा उनके रिश्तेदारों और करीबियों के ठिकानों पर भी छापेमारी की। बता दें कि साहा को CBI ने पहले भी 2023 में इसी मामले में गिरफ्तार किया था, हालांकि बाद में वह ज़मानत पर रिहा हो गए थे।

क्या है शिक्षक भर्ती घोटाला?

यह मामला पश्चिम बंगाल में स्कूलों में समूह ‘C’, ‘D’, कक्षा 9-12 के शिक्षक और प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती में भ्रष्टाचार से जुड़ा है | कलकत्ता हाईकोर्ट ने CBI को जांच का आदेश दिया था, जिसके आधार पर ED ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की।

अब तक कौन-कौन जा चुका है जेल?

इस मामले में अब तक गिरफ्तार हुए प्रमुख नाम: पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी,उनकी करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी, TMC विधायक सहित शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष माणिक भट्टाचार्य को ईडी ने इस घोटाले में चार चार्जशीट फाइल कर चुकी है।

Bigg Boss 19:प्रीमियर पर खुद किया खुलासा, 58 की उम्र में भी क्या इस कारण सलमान खान कुंवारे?

मनोरंजन/सर्वोदय न्यूज़:- ‘Bigg Boss 19’ का धमाकेदार आगाज़ रविवार को हो गया, और हमेशा की तरह सलमान खान अपने दबंग अंदाज़ में शो को होस्ट करते नजर आए। लेकिन इस बार कुछ खास हुआ — शो के प्रीमियर एपिसोड में सलमान खान ने अपनी लव लाइफ को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया।

“न सच्चा प्यार हुआ है, न कुछ अधूरा रह गया” – सलमान खान

शो की कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल से बातचीत के दौरान तान्या ने सलमान से सवाल किया,”सर, क्या सच्चा प्यार हमेशा अधूरा ही रहता है?

सलमान ने जवाब दिया:”सच्चा प्यार मुझे नहीं पता, क्योंकि अब तक हुआ ही नहीं। न सच्चा प्यार हुआ है, न कुछ अधूरा रह रहा है।

उनके इस जवाब पर स्टेज पर मौजूद सभी लोग मुस्कुरा उठे, लेकिन सलमान के इस व्यक्तिगत और भावनात्मक जवाब ने कई दिलों को छू लिया।

गैंग्स ऑफ वासेपुर से प्रेम रतन धन पायो तक की बातें

तान्या ने बताया कि उन्होंने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ नहीं देखी है, लेकिन ‘प्रेम रतन धन पायो’ देखी है। इस पर सलमान ने हैरानी जताई और दोनों के बीच हल्की-फुल्की मज़ेदार बातचीत हुई।

Bigg Boss 19 के दमदार कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

इस बार के सीज़न में टीवी और डिजिटल वर्ल्ड के कई चर्चित नाम नजर आ रहे हैं:

  • गौरव खन्ना, अशनूर कौर, बसीर अली, अवेज दरबार,
  • नगमा मिराजकर, अमाल मलिक, तान्या मित्तल,
  • कुनिका सदानंद, जीशान कादरी, नीलम गिरी सहित 16 कंटेस्टेंट्स।

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर पहली बार बोले अमित शाह, बताया…

नई दिल्ली/सर्वोदय न्यूज़:- पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे को लेकर उठ रहे सवालों पर अब गृह मंत्री अमित शाह ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। शाह ने स्पष्ट किया कि धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों के चलते इस्तीफा दिया और इस मामले में राजनीतिक साजिश जैसी बातें निराधार हैं।

“संविधान के दायरे में रहकर किया अच्छा काम” – अमित शाह

अमित शाह ने कहा:”जगदीप धनखड़ एक संवैधानिक पद पर थे और उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में संविधान के अनुरूप अच्छा काम किया। स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने इस्तीफा दिया, इसे लेकर अनावश्यक विवाद नहीं होना चाहिए।” उन्होंने कहा कि धनखड़ ने प्रधानमंत्री, कैबिनेट और सांसदों का आभार भी जताया है।

“तख्तापलट की बातों में कोई सच्चाई नहीं”

कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि धनखड़ किसी “तख्तापलट की साजिश” में शामिल हो सकते थे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अमित शाह ने कहा:”ऐसी अटकलें बेबुनियाद हैं। बात का बतंगड़ नहीं बनाना चाहिए।

नए उपराष्ट्रपति पर अमित शाह की राय

अमित शाह ने नए उपराष्ट्रपति पद के लिए सी. पी. राधाकृष्णन की उम्मीदवारी को क्षेत्रीय संतुलन से जोड़ते हुए कहा: “प्रधानमंत्री उत्तर से, राष्ट्रपति पश्चिम से और उपराष्ट्रपति अब दक्षिण भारत से होंगे, जिससे देश का हर हिस्सा प्रतिनिधित्व में शामिल रहेगा।

विपक्षी कैंडिडेट पर निशाना: “उन्होंने नक्सलवाद को बढ़ावा दिया”

विपक्ष के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा:”वामपंथी सोच का समर्थन करने और नक्सलवाद को बढ़ावा देने वाले निर्णय उनके खाते में रहे हैं।” “सलवा जुडूम जैसे नक्सल विरोधी अभियान को खारिज करना एक बड़ी भूल थी, जिससे देश को दो दशक का नुकसान हुआ।

सुदर्शन रेड्डी का पलटवार

सुदर्शन रेड्डी पहले ही जवाब देते हुए कह चुके हैं कि:”अमित शाह पहले मेरा 40 पन्नों का फैसला पढ़ लें, फिर टिप्पणी करें।

अंतरिक्ष से लौटे लखनऊ के लाल शुभांशु शुक्ला, शहर ने किया ऐतिहासिक स्वागत

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:- आज लखनऊवासियों के लिए गर्व और उत्साह का दिन है, क्योंकि अंतरिक्ष से सफलतापूर्वक लौटे शहर के बेटे शुभांशु शुक्ला पहली बार अपने शहर पहुंचे। जैसे ही उनका विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरा, शहर ने उन्हें वीर की तरह स्वागत दिया।

एयरपोर्ट से गोमती नगर तक निकली विजय परेड

शुभांशु शुक्ला के स्वागत में लखनऊ एयरपोर्ट से गोमती नगर तक भव्य विजय परेड निकाली गई, जिसे देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर मोड़ पर लोगों ने फूल बरसाए, पारंपरिक संगीत बजाया गया और स्वागत गेट्स शहर के कोने-कोने पर सजे हुए थे।

गर्व और भावनाओं से भीगा पूरा शहर

  • मोहल्ले के लोग, दुकानदार, बच्चे, बुजुर्ग — सभी ने अपने-अपने स्तर पर गर्व का इज़हार किया।
  • शुभांशु के घर पर सजावट की गई थी, हालांकि सुरक्षा नियमों के चलते उन्हें फिलहाल गेस्ट हाउस में ठहराया गया है।
  • माता-पिता की आंखों में गर्व के आंसू थे, जब उन्होंने कहा, “अब वो सिर्फ हमारा नहीं, पूरे देश का बेटा बन गया है।

कौन हैं शुभांशु शुक्ला?

शुभांशु शुक्ला, लखनऊ के निवासी और भारत के अंतरिक्ष अभियान के एक अहम सदस्य रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक सफल मिशन पूरा कर देश का नाम रोशन किया है।

शुभांशु शुक्ला का यह स्वागत सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि हर उस सपने का उत्सव है जो आसमान छूने की ख्वाहिश रखता है। लखनऊ ने आज साबित कर दिया कि वो सिर्फ तहज़ीब और नवाबी का शहर नहीं, बल्कि विज्ञान और वीरता का भी गवाह है।

प्रेमानंद जी महाराज की डायरी का गहरा रहस्य: “जैसा सोचोगे, वैसा ही बनोगे!”

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-वृंदावन के विख्यात संत श्री प्रेमानंद जी महाराज ने हाल ही में एक ऐसी गूढ़ बात साझा की है, जिसे जानकर किसी की भी जिंदगी की दिशा बदल सकती है। उन्होंने अपनी डायरी में दर्ज उस एक रहस्य का जिक्र किया है, जो जीवन और अध्यात्म का मूल मंत्र बन सकता है।

डायरी से निकला जीवन का गूढ़ सूत्र

प्रेमानंद जी महाराज बताते हैं कि वे हमेशा संत-महापुरुषों की बातों को अपनी डायरी में नोट करते हैं, लेकिन हाल ही में उन्हें एक ऐसी बात मिली जिसने उनके मन को झकझोर कर रख दिया। वह बात थी:“जैसा आप सोचते हैं, वैसा ही आप बन जाते हैं।”

सकारात्मक सोच की शक्ति

महाराज जी के अनुसार, अगर आप ठान लें कि आपको इस जीवन में भगवत प्राप्ति करनी है, और संकल्प के साथ उस दिशा में बढ़ें, तो वह अवश्य संभव है — चाहे इस जन्म में नहीं, तो अगले जन्म में जरूर।

वे कहते हैं:”अगर आपने मन में ठान लिया है, और उस पर पूरा विश्वास है, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।

मन के हारे हार है, मन के जीते जीत

प्रेमानंद जी बार-बार यह बात दोहराते हैं कि जीवन में सबसे पहली शुरुआत आपके “मन” से होती है।

  • नकारात्मक सोच = जीवन में रुकावट
  • सकारात्मक सोच = जीवन में सफलता और आत्मिक उन्नति

वे यह भी कहते हैं कि अगर आप सोचते हैं — “भगवत प्राप्ति नामुमकिन है”, तो वो सच में नामुमकिन हो जाएगी।

महाराज जी का यह विचार आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक है। यदि हम अपने विचारों को बदल लें, तो हमारा भाग्य, परिस्थितियाँ और जीवन की दिशा भी बदल सकती है। यह सिर्फ आध्यात्मिक ही नहीं, बल्कि मनोवैज्ञानिक रूप से भी सिद्ध है कि आपकी सोच आपकी हकीकत गढ़ती है।

EC के अल्टीमेटम के बावजूद ‘वोट चोरी’ पर राहुल गांधी ने नहीं सौंपा हलफनामा, अब क्या होगा?

नई दिल्ली/सर्वोदय न्यूज़:- लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग (EC) द्वारा दिए गए सात दिन के अल्टीमेटम के बावजूद ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर कोई हलफनामा या साक्ष्य आयोग को नहीं सौंपा है। इससे यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि अब आगे क्या कदम उठाए जाएंगे?

क्या है मामला?

राहुल गांधी ने हाल ही में कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा और बिहार जैसे राज्यों में भाजपा और चुनाव आयोग पर मिलीभगत के आरोप लगाते हुए मतदाता सूची में गड़बड़ी और ‘वोट चोरी’ के गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद 17 अगस्त को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल से इन दावों को प्रमाणित करने के लिए हलफनामा दाखिल करने की मांग की थी।

डेडलाइन खत्म, जवाब नहीं

चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित सात दिन की डेडलाइन 24 अगस्त को समाप्त हो गई, लेकिन राहुल गांधी या उनके किसी प्रतिनिधि ने कोई दस्तावेज या हलफनामा आयोग को नहीं सौंपा है।

 EC अधिकारी का बयान: “दूसरा विकल्प स्वतः वैध”

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ चुनाव आयोग अधिकारी ने कहा,”चूंकि कोई सबूत या हलफनामा नहीं आया, अब दूसरा विकल्प — यानी राहुल गांधी के आरोपों का अमान्य होना — अपने आप वैध हो गया है।

इसका मतलब यह हुआ कि अब इन आरोपों पर आयोग द्वारा कोई आगे की कार्रवाई नहीं की जाएगी।

आयोग ने औपचारिक बयान क्यों नहीं दिया?

चुनाव आयोग की ओर से इस पर अभी तक कोई औपचारिक प्रेस रिलीज़ या नोटिस जारी नहीं हुआ है। जानकारों के मुताबिक, आयोग इसे राजनीतिक बयानबाजी मानते हुए आधिकारिक प्रतिक्रिया देना जरूरी नहीं समझ रहा।

CEC ने क्या कहा था?

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने 17 अगस्त की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था:”यदि कोई व्यक्ति तय समय में शिकायत नहीं करता और फिर निराधार आरोप लगाता है, तो यह मतदाताओं को गुमराह करना और संविधान का उल्लंघन है।” उन्होंने यह भी कहा था कि: “एक झूठ, चाहे जितनी बार बोला जाए, सच नहीं बन जाता।

T20 Asia Cup 2025 से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, Dream11 ने खींच लिए अपने…

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- टीम इंडिया को Asia Cup 2025 India Team से ठीक पहले बड़ा झटका लगा है। करोड़ों रुपये की टाइटल स्पॉन्सरशिप देने वाली Dream11 ने खुद को बीसीसीआई की प्रायोजक सूची से बाहर कर लिया है। इसका सीधा कारण हाल ही में संसद द्वारा ऑनलाइन रियल मनी गेम्स पर लगाए गए प्रतिबंध को माना जा रहा है।

ड्रीम11 का हाथ पीछे हटाना, बीसीसीआई पर संकट

Dream11, जो एक बिलियन डॉलर वैल्यू वाली फैंटेसी स्पोर्ट्स कंपनी है, ने भारतीय क्रिकेट टीम को टाइटल स्पॉन्सर के रूप में समर्थन दिया था। लेकिन सरकार द्वारा रियल मनी गेम्स को अवैध घोषित किए जाने के बाद कंपनी ने खुद को इस डील से अलग कर लिया है।

बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार, Dream11 के प्रतिनिधियों ने बोर्ड के सीईओ हेमंग अमीन से मुलाकात कर यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया:“ड्रीम11 के प्रतिनिधियों ने बीसीसीआई कार्यालय का दौरा किया और सूचित किया कि वे इस डील में आगे नहीं बढ़ पाएंगे। इसके परिणामस्वरूप, वे एशिया कप 2025 में टीम के प्रायोजक नहीं रहेंगे।”

नए प्रायोजक की तलाश, समय बेहद कम

अब बीसीसीआई को नए प्रायोजक की तलाश करनी होगी जबकि दुबई में T20 एशिया कप 2025 शुरू होने में महज दो सप्ताह बचे हैं। ऐसे में नया टेंडर निकालना और कंपनी फाइनल करना बीसीसीआई के लिए बड़ी चुनौती होगी।

ड्रीम11 को नहीं देना होगा जुर्माना

सौभाग्य से, बीसीसीआई और Dream11 के बीच हुए अनुबंध में यह शर्त शामिल थी कि यदि किसी कंपनी का मुख्य व्यवसाय सरकार की नीति से प्रभावित होता है, तो वह बिना किसी जुर्माने के डील से बाहर हो सकती है।

Dream Sports की वाइस प्रेसिडेंट (कम्युनिकेशन) पूजा सभरवाल ने इस मामले पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

Aaj ka Rashifal 25 August: सिंह समेत इन 4 राशियों को होगा धन लाभ, जानें बाकी राशियों का हाल

Aaj ka Rashifal 25 August :- ग्रहों की बदलती चाल आज कई राशियों के लिए शुभ संकेत दे रही है। खासकर सिंह, वृश्चिक, मकर और मीन राशि के जातकों को आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। आइए जानें, आज का दिन आपके लिए क्या संदेश लेकर आया है।

ग्रहों की वर्तमान स्थिति:गुरु मिथुन में, बुध और शुक्र कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य, चंद्रमा और केतु सिंह राशि में स्थित हैं, जबकि दोपहर बाद चंद्रमा कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और मंगल से युति बनाएंगे। राहु कुंभ और शनि मीन राशि में संचरण कर रहे हैं।

राशियों का विस्तृत हाल

मेष राशि (Aries)

आज शत्रु पक्ष पराजित होंगे और आत्मबल में वृद्धि होगी। बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। हालांकि सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है। प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा। व्यापारिक स्थिति मजबूत है। सुझाव: सूर्य को अर्घ्य दें, लाल वस्तु अपने पास रखें।

वृषभ राशि (Taurus)

भूमि-भवन या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। घर में कुछ तनाव संभव है, लेकिन पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। सुझाव: लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि (Gemini)

भाग्य का साथ मिलेगा, परंतु घरेलू विवादों से बचना जरूरी है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य और व्यापार में लाभ मिलेगा। सुझाव: लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि (Cancer)

परिश्रम रंग लाएगा। नौकरी और व्यापार दोनों में सफलता के संकेत हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। संतान का साथ मिलेगा। सुझाव: लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि (Leo)

आज आर्थिक लाभ के प्रबल संकेत हैं। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। व्यापार में उन्नति संभव है। सुझाव: वाणी पर संयम रखें, लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि (Virgo)

ऊर्जा बनी रहेगी और ज़रूरत की चीज़ें आसानी से मिलेंगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, पर प्रेम संबंधों में थोड़ी चुनौती संभव है। व्यापार सामान्य से बेहतर रहेगा। सुझाव: शनिदेव को नमन करें।

तुला राशि (Libra)

खर्च में वृद्धि हो सकती है, जिससे आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है। मानसिक तनाव और आंखों से संबंधित परेशानी हो सकती है। व्यापार संतुलित रहेगा। सुझाव: नीली वस्तु अपने पास रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अत्यंत शुभ है। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। नई आमदनी के स्रोत बन सकते हैं। यात्रा के योग भी बन रहे हैं। सुझाव: पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

न्यायिक मामलों में सफलता मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ होगा। प्रेम, संतान और व्यापार में अनुकूलता रहेगी। सुझाव: लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि (Capricorn)

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर और व्यापार दोनों में सफलता के योग हैं। पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा। सुझाव: मां काली को नमन करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

चोट या आकस्मिक संकट की संभावना है, सावधानी जरूरी है। स्वास्थ्य और प्रेम जीवन मध्यम रहेगा। व्यवसाय स्थिर रहेगा। सुझाव: हनुमान जी का स्मरण करें।

मीन राशि (Pisces)

दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। नौकरी में उन्नति के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। भाग्य पूरी तरह साथ देगा। सुझाव: मां काली की उपासना करें।