न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- Hartalika Teej 2025:व्रत का विशेष पर्व इस बार 16 अगस्त मंगलवार को मनाया जा रहा है। यह व्रत सुहाग, प्रेम, अखंड सौभाग्य और सुखी दांपत्य जीवन की प्राप्ति के लिए महिलाएं करती हैं। इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है।
शिव-पार्वती को प्रसन्न करने का पर्व
मान्यता है कि इसी दिन माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए तप किया था और व्रत रखा था। तभी से महिलाएं यह कठिन निर्जल व्रत करती हैं।
हरतालिका तीज 2025: पूजन के लिए 3 उत्तम मुहूर्त
इस बार पूजा तृतीया तिथि में की जाएगी और दोपहर से पहले संपन्न करना श्रेष्ठ माना गया है। जानें आज के तीन प्रमुख पूजन मुहूर्त:
| 🔹 मुहूर्त का नाम | 🕒 समय |
| चर मुहूर्त (सामान्य) | 09:09 AM – 10:46 AM |
| लाभ मुहूर्त (उन्नति) | 10:46 AM – 12:23 PM |
| अमृत मुहूर्त (सर्वोत्तम) | 12:23 PM – 01:59 PM |
विशेष मुहूर्त
- अभिजीत मुहूर्त: 11:57 AM – 12:48 PM
- विजय मुहूर्त: 02:31 PM – 03:23 PM
- गोधूलि मुहूर्त: 06:49 PM – 07:11 PM
- अमृत काल: 11:30 PM – 01:15 AM (27 अगस्त)
- रवि योग: पूरे दिन
इन अशुभ मुहूर्तों में न करें पूजा
| ❌ अशुभ समय | 🔴 समय |
| राहुकाल | 03:36 PM – 05:13 PM |
| रोग काल | 05:56 AM – 07:33 AM & 05:13 PM – 06:49 PM |
| उद्वेग काल | 07:33 AM – 09:09 AM & 09:36 PM – 10:59 PM |
| हानि काल | 01:59 PM – 03:36 PM & 06:49 PM – 08:13 PM |
पूजन-विधि: कैसे करें हरतालिका तीज की पूजा
- मिट्टी से भगवान शिव, माता पार्वती और श्री गणेश की प्रतिमा बनाएं।
- भगवान गणेश को दूर्वा और अक्षत अर्पित करें।
- शिव जी को बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूध, दही, शहद और गंगाजल चढ़ाएं।
- माता पार्वती को श्रृंगार का सामान अर्पित करें।
- पूजा के बाद हरतालिका तीज व्रत कथा पढ़ें या सुनें।
- श्रीगणेश, शिव-पार्वती की आरती करें और पंचामृत व सात्विक भोग अर्पित करें।
पूजन भोग में रखें ये वस्तुएं:
पंचामृत, सूखे मेवे, मिश्री, फल, मिठाई, खीर, हलवा, पंजीरी
शिवपुराण के अनुसार, इस व्रत को करने से जीवन में कोई भी संकट नहीं आता और पति-पत्नी के बीच प्रेम बना रहता है। भगवान शिव स्वयं व्रती की रक्षा करते हैं।



