Home Blog Page 251

आर अश्विन ने IPL से भी रिटायरमेंट का किया ऐलान, अब इस नई पारी की करेंगे शुरुआत

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार 27 अगस्त 2025 को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से भी आधिकारिक रूप से संन्यास की घोषणा कर दी। इससे पहले अश्विन दिसंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से भी विदा ले चुके हैं।

अश्विन ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा:”खास दिन और इसलिए एक खास शुरुआत। कहते हैं हर अंत की एक नई शुरुआत होती है। एक आईपीएल क्रिकेटर के रूप में मेरा समय आज समाप्त हो रहा है, लेकिन विभिन्न लीगों में खेल के एक अन्वेषक के रूप में मेरा समय आज से शुरू हो रहा है।” उन्होंने बीसीसीआई और आईपीएल फ्रेंचाइजियों का भी आभार जताया।

सीएसके के लिए रहा आखिरी सीजन

आईपीएल 2025 में अश्विन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का हिस्सा थे, जिन्होंने उन्हें मेगा ऑक्शन में ₹9.75 करोड़ में खरीदा था। हालांकि, उनका प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा। अश्विन ने सीजन में 9 मैच खेले, जिसमें उन्हें 7 विकेट मिले और उनका इकॉनमी रेट 9.12 का रहा।

सीएसके की टीम इस सीजन पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर रही। अश्विन को बाद में प्लेइंग इलेवन से बाहर भी कर दिया गया था।

आईपीएल करियर पर एक नजर

रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल में अब तक कुल 221 मैचों में 187 विकेट लिए हैं। वह आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज हैं।

अब क्या है अगला प्लान?

हालांकि अश्विन ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है, लेकिन उन्होंने यह साफ कर दिया है कि वह अन्य टी20 लीग्स में खेलना जारी रखेंगे। इससे संकेत मिलता है कि वे अब ग्लोबल टी20 सर्किट में अपना करियर आगे बढ़ा सकते हैं।

कॉल सेंटर से Bethel Group तक: ऋषभ मैसी की प्रेरणादायक कहानी

0

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- 2015 में, मात्र 17 साल की उम्र में, ऋषभ मैसी एयरटेल और बाद में वोडाफोन के कॉल सेंटर में काम कर रहे थे। उस समय उन्हें बिल्कुल अंदाज़ा नहीं था कि एक अनजान फ़ोन कॉल उनकी पूरी ज़िंदगी बदल देगी।

“ऋषभ मैसी  ने बताया कि मैं एक कस्टमर कॉल पर था जब मुझे एक और कॉल आया रिक्रूटर की पोज़ीशन के लिए। सच कहूं तो उस समय मुझे ये भी नहीं पता था कि ‘रिक्रूटर’ शब्द का मतलब क्या होता है,” ऋषभ याद करते हुए बताते हैं। कम उम्र और अनुभव की कमी के बावजूद, किसी ने उन पर भरोसा किया और एक मौका दिया। वही एक अवसर उनकी अद्भुत यात्रा की नींव बना।

अगले कुछ वर्षों में, ऋषभ ने टैलेंट एक्विजिशन और ह्यूमन रिसोर्सेज में अपनी विशेषज्ञता बनाई। उन्होंने देश की कुछ प्रमुख कंपनियों जैसे Lite Bite Foods (Dabur की सिस्टर कंसर्न), Cars24, WhiteHat Jr., और Monster के साथ काम किया, जहाँ उन्होंने APAC रीजन के लिए भर्ती प्रबंधन किया। इन भूमिकाओं ने उन्हें विभिन्न उद्योगों, नेतृत्व शैलियों और विविध टैलेंट इकोसिस्टम का अनुभव कराया — जिसने उन्हें व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों रूप से विकसित किया।

2020 तक, ऋषभ एक बड़ा कदम उठाने के लिए तैयार थे — उद्यमिता। उनका पहला स्टार्टअप फूड इंडस्ट्री में था, जो महामारी के अनिश्चित समय में लॉन्च हुआ। दो साल बाद, 2022 में, उन्होंने ऑटोमोबाइल सर्विसेज़ स्पेस में एक कंपनी की सह-स्थापना की। हालांकि बाद में उन्होंने उस भूमिका से अलग होने का फैसला किया, लेकिन वहां से सीखे गए सबक — लीडरशिप, रेज़िलिएंस और बिजनेस स्केलिंग — उनकी अगली यात्रा के लिए बेहद कीमती साबित हुए।

इस पूरे सफर में उनकी मां हमेशा उनकी ताकत की सबसे बड़ी स्तंभ रहीं। जब ऋषभ ने नौकरी छोड़कर उद्यमिता का रास्ता अपनाने का कठिन निर्णय लिया, तो उनकी मां का अटूट नैतिक और वित्तीय समर्थन ही था जिसने उन्हें आगे बढ़ने की हिम्मत दी। “जो भी रिस्क मैंने लिए, वो सिर्फ इसलिए ले पाया क्योंकि वो हमेशा मेरे साथ खड़ी रहीं,” वे कहते हैं।

इसी हिम्मत ने 2023 में ऋषभ को ऋषि चौधरी के साथ मिलकर Bethel Group की स्थापना करने के लिए प्रेरित किया। एक विज़न के रूप में शुरू हुआ यह सफर आज भारत के विभिन्न उद्योगों के लिए एक भरोसेमंद भर्ती और स्टाफिंग पार्टनर बन चुका है। क्लाइंट और कैंडिडेट दोनों को गहराई से समझने पर ज़ोर देने वाला Bethel Group, ऋषभ की उस सोच को दर्शाता है कि रिश्ते बनाए जाएं और ऐसे अवसर दिए जाएं जो ज़िंदगी बदल दें — ठीक वैसे ही जैसे वो एक कॉल जिसने उनकी ज़िंदगी बदल दी।

“मेरी पहली नौकरी से लेकर आज Bethel Group बनाने तक, मेरी यात्रा की सबसे बड़ी ताकत रही है भरोसा, समर्थन और मार्गदर्शन। जो भी मैंने हासिल किया है, वो सिर्फ इसलिए संभव हुआ क्योंकि लोगों ने — और खासकर मेरी मां ने — मुझ पर भरोसा किया जब मेरे पास सिर्फ मेहनत करने की इच्छा थी। इसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा,” ऋषभ कहते हैं।

Aaj 27 August 2025 Ka Rashifal : वृश्चिक समेत इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, जानें आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा

Aaj 27 August 2025 Ka Rashifal:आज ग्रहों की चाल कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आई है। वृश्चिक, कन्या और सिंह राशि वालों के लिए धन लाभ और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं, वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य और खर्चों के मामले में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, गुरु मिथुन राशि में स्थित हैं जबकि बुध और शुक्र कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य और केतु सिंह राशि में हैं। मंगल और चंद्रमा कन्या राशि में, राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में भ्रमण कर रहे हैं।

मेष:
स्वास्थ्य कुछ प्रभावित हो सकता है। प्रेम और संतान पक्ष संतोषजनक रहेगा। कारोबार में स्थिति सकारात्मक बनी हुई है। आज सूर्य देव को जल अर्पित करना लाभकारी रहेगा।

वृषभ:
भावनाओं पर नियंत्रण रखें और आवेश में आकर कोई फैसला न लें। प्रेम-संतान और व्यवसाय की स्थिति सामान्य है। आज लाल रंग की वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

मिथुन:
गृह मामलों में तनाव संभव है, परंतु प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़ा कोई बड़ा फैसला हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी और कारोबारी स्थिति भी मजबूत बनी रहेगी। काली माता को नमन करें।

कर्क:
पराक्रम बढ़ेगा और करियर में तरक्की के संकेत मिलेंगे। स्वास्थ्य सुधरेगा और पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। हनुमान जी की आराधना आपके लिए फलदायी होगी।

सिंह:
आर्थिक लाभ के योग हैं। परिवार में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी क्षेत्रों में अनुकूलता बनी रहेगी। निवेश से आज परहेज करें। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या:
आज आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। जीवन की आवश्यकताएं सहज रूप से पूरी होंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा और व्यवसायिक दृष्टि से दिन अत्यंत शुभ रहेगा। तांबे की वस्तु का दान करें।

तुला:
व्यय की अधिकता से तनाव हो सकता है। कर्ज से जुड़ी स्थिति बन सकती है। प्रेम-संतान की स्थिति संतुलित है। कारोबार में स्थिरता रहेगी। शनिदेव की आराधना करें।

वृश्चिक:
आय के नए स्त्रोत खुलेंगे और रुकी हुई धनराशि मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, व्यापार में प्रगति होगी। प्रेम-संतान पक्ष थोड़ा मध्यम रहेगा। पीली वस्तु साथ रखें।

धनु:
व्यवसाय में मजबूती आएगी और कानूनी मामलों में विजय संभव है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। लाल वस्तु अपने पास रखें।

मकर:
भाग्य आपका साथ देगा। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। यात्रा लाभकारी हो सकती है। सेहत, प्रेम और व्यापार सभी क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। काली माता की उपासना करें।

कुंभ:
यात्रा में सतर्कता बरतें, वाहन धीमा चलाएं। जोखिम भरे निर्णयों से बचें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और व्यापार की स्थिति ठीकठाक रहेगी। हरी वस्तु पास रखें।

मीन:
नौकरी में प्रगति के योग हैं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन में सहयोग और सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य और व्यापार दोनों ही अनुकूल रहेंगे। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

उन्नाव में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की बैठक सम्पन्न, नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा

उन्नाव/सर्वोदय न्यूज़:- अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत अवध प्रांत की उन्नाव जनपद इकाई की बैठक मोती नगर, उन्नाव में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पर्यावरण आयाम प्रमुख डॉ. प्रमोद पांडेय का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री ओंकार पांडेय, एवं संचालन प्रांतीय सचिव आशुतोष मिश्र द्वारा किया गया। बैठक का प्रारंभ संगठन मंत्र और समापन कल्याण मंत्र के साथ हुआ, जिसे प्रकाश चंद्र बरनवाल द्वारा संपन्न कराया गया।

ग्राहक जागरूकता की दिशा में प्रमुख संदेश

डॉ. प्रमोद पांडेय ने कहा:”आज का उपभोक्तावाद हमें अनावश्यक चीजें खरीदने के लिए मजबूर कर रहा है। ‘एक के साथ चार फ्री’ जैसी योजनाएं लालच बढ़ाती हैं। हमें विवेकपूर्ण खरीदारी करनी चाहिए।”

उन्होंने घरेलू भोजन, संयुक्त परिवार व्यवस्था, और भारत की सांस्कृतिक खाद्य परंपराओं पर ज़ोर देते हुए कहा कि ऑनलाइन खाना संस्कृति और स्वास्थ्य दोनों के लिए खतरा है।

उन्होंने चांदी के वर्क, अमेरिका की कृषि नीतियों और भारतीय उपभोक्ताओं को जागरूक करने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला।

प्रांतीय उपाध्यक्ष का वक्तव्य

ओंकार पांडेय जी ने कहा कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत वर्ष 1974 से उपभोक्ताओं के अधिकारों के लिए निरंतर काम कर रही है। संगठन की मुख्य उपलब्धियां:

  • उपभोक्ता कानून की स्थापना में भूमिका
  • हॉलमार्किंग, रेरा, और ऑनलाइन गेम्स से जुड़ी गाइडलाइन
  • एमआरपी के साथ लागत मूल्य अंकन की मांग

उन्नाव इकाई की नवीन जिला कार्यकारिणी घोषित

बैठक में उन्नाव जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई:

पद नाम
जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज श्रीवास्तव
उपाध्यक्ष जयशंकर अवस्थी
सचिव आदित्य बाजपेई
सह सचिव चंद्रभूषण
कोषाध्यक्ष शांतनु श्रीवास्तव

आयाम प्रमुख:

  • विधि आयाम: आशीष शुक्ला
  • पर्यावरण आयाम: अजय श्रीवास्तव
  • रोजगार सृजन आयाम: बृजेश अवस्थी
  • महिला आयाम: रोली तिवारी
  • प्रचार आयाम: चंद्रभान शर्मा

कार्यकारिणी सदस्य:

 दीपांकर मिश्रा, प्रभात सिन्हा, सुभाष भारती, कुशाल, प्रशांत पटनायक, वीरेंद्र शर्मा

विशेष उपस्थिति

बैठक में दिलीप कुमार मिश्र, आनंद अवस्थी, ओमप्रकाश तिवारी समेत कई सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शराब खरीदने पर कैश बैन, सिर्फ ऑनलाइन पेमेंट से मिलेगी शराब – मंत्री बड़ा ऐलान

रायपुर/न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- छत्तीसगढ़ सरकार ने शराब की बिक्री में पारदर्शिता लाने और गड़बड़ी रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य में सभी शराब दुकानों में केवल ऑनलाइन पेमेंट के ज़रिए ही शराब खरीदी जा सकेगी। नगद (कैश) लेन-देन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।

यह निर्णय आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन द्वारा आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक में लिया गया। बैठक में यह भी साफ किया गया कि अब शराब दुकानों में 100% डिजिटल भुगतान होगा, जिससे घोटालों और गड़बड़ी की संभावनाएं खत्म होंगी।

शराब की दुकानों में सीसीटीवी और 24×7 निगरानी

मंत्री देवांगन ने कहा कि सभी मदिरा दुकानों में जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनकी निगरानी मुख्यालय से 24 घंटे की जाएगी। इस कदम का मकसद है: अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाना साथ ही कैश में गड़बड़ी की संभावनाओं को खत्म करना इसके अलावा लेन-देन की ट्रैकिंग हो सकेगी |

फॉर्म हाउस और ढाबों में शराब पार्टियों पर कड़ी कार्रवाई

मंत्री ने फॉर्म हाउस, होटल और ढाबों में होने वाली अवैध शराब बिक्री और सेवन पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि: “फॉर्म हाउस में शराब पार्टियों पर नज़र रखी जाए और तुरंत सख्त कार्रवाई हो।”

पिछली सरकार में सामने आया था 3200 करोड़ का शराब घोटाला

बता दें, छत्तीसगढ़ में पिछली सरकार के दौरान 3200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले का मामला सामने आया था। ऐसे में मौजूदा भाजपा सरकार की कोशिश है कि सिस्टम को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए और घोटालों की गुंजाइश ही ना रहे|

राजस्व लक्ष्य और आबकारी विभाग की रणनीति

बैठक के दौरान: लाइसेंस प्रणाली, बार और क्लब संचालन, मार्केटिंग कॉर्पोरेशन की भूमिका, अंतरराज्यीय सीमाओं पर चेक पोस्ट की निगरानी | इन सभी मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही राजस्व लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रजेंटेशन भी पेश किया गया।

Bigg Boss 19 Promo: अंडे को लेकर भिड़े बशीर अली और कुनिका, बोलीं- “बदतमीजी करने की कोशिश भी मत करना”

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है और पहले हफ्ते में ही घर के अंदर विवादों की गर्मी देखने को मिल रही है। हाल ही में जारी किए गए प्रोमो वीडियो में कंटेस्टेंट बशीर अली और कुनिका के बीच अंडे को लेकर हुई तीखी बहस ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

क्या है पूरा मामला?

बिग बॉस 19 के लेटेस्ट प्रोमो में देखा गया कि बशीर अली किचन में कहते हैं कि अगर उन्हें ऑमलेट खाना होगा, तो वह किसी से भी कह सकते हैं। इस पर कुनिका तुरंत पलटवार करती हैं कि “आप अपने लिए खुद बना सकते हैं।”
बात यहीं नहीं रुकती—बशीर कहते हैं कि उन्होंने कभी कुनिका से कोई काम करने को नहीं कहा, जिसके बाद दोनों के बीच लहजा और तीखा हो जाता है।

कुनिका ने गुस्से में चेतावनी दी:

बदतमीजी करने की कोशिश भी मत करना।” इसके बावजूद बशीर शांत नहीं हुए और दोनों के बीच बहस ने तूल पकड़ लिया।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

प्रोमो के वायरल होते ही #BiggBoss19 ट्विटर और इंस्टाग्राम पर ट्रेंड करने लगा। फैंस का रिएक्शन मिला-जुला रहा: एक यूजर ने लिखा: कुनिका सब पर भारी पड़ने वाली है!”  वहीं, किसी ने कहा: कुनिका बहुत रूड हैं।” तो कुछ ने बशीर को शो से बाहर निकालने की मांग की। वही एक यूजर ने लिखा: दोनों ही लड़ने में एक्सपर्ट हैं, अब आएगा मजा।”

इस बार शो में होंगे हाई-वोल्टेज टास्क

शो के मेकर्स ने वादा किया है कि बिग बॉस 19 में इस बार दर्शकों को देखने को मिलेंगे: ज्यादा दिलचस्प टास्क, दर्शकों की पसंद के हिसाब से एलिमिनेशन, हाई ड्रामा और एंटरटेनमेंट |

कलर्स चैनल के COO के मुताबिक, यह सीजन पिछले सीज़न की तुलना में ज्यादा एंगेजिंग और फास्ट-पेस्ड होगा।

“इस्तीफा क्यों नहीं दे देते?”-मनोज तिवारी ने गौतम गंभीर पर फिर कसा तंज, ‘पाखंडी’ तक कह डाला

नई दिल्ली/ सर्वोदय न्यूज़:- एशिया कप 2025 के आगाज़ से पहले भारतीय क्रिकेट के दो पूर्व खिलाड़ियों — गौतम गंभीर और मनोज तिवारी — के बीच जुबानी जंग एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। भारतीय टीम के मौजूदा मुख्य कोच गौतम गंभीर पर पूर्व बल्लेबाज़ मनोज तिवारी ने करारा हमला बोला है। उन्होंने गंभीर को “पाखंडी” करार देते हुए पूछा कि अगर वो अपने पुराने बयानों पर कायम हैं, तो पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से पहले इस्तीफा क्यों नहीं दे देते?

“गंभीर को अपने ही शब्दों पर कायम रहना चाहिए”: तिवारी

मनोज तिवारी ने क्रिकेट वेबसाइट क्रिकट्रैकर को दिए इंटरव्यू में कहा:”गौतम गंभीर ने पहले कहा था कि जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद नहीं रोकता, तब तक उसके साथ कोई भी क्रिकेट मैच नहीं खेला जाना चाहिए। अब वह खुद उसी टीम के कोच हैं जो 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलने जा रही है।”

उन्होंने तीखे लहज़े में कहा,”अब वह क्या करेंगे? क्या वह इस्तीफा देंगे? अगर वह अपने विचारों के पक्के हैं, तो अब टीम इंडिया के कोच पद पर बने रहने का क्या औचित्य है?”

पहल्गाम हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का भी ज़िक्र

तिवारी ने हाल ही में हुए पहल्गाम आतंकी हमले और सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर का हवाला देते हुए कहा कि ऐसे हालात में भारत को पाकिस्तान से क्रिकेट नहीं खेलना चाहिए। उन्होंने गंभीर के पुराने बयानों को याद दिलाते हुए दोहराया कि जब वह राजनेता थे, तब उन्होंने पाकिस्तान के साथ हर प्रकार के क्रिकेट संबंध खत्म करने की बात कही थी।

राजनीति और क्रिकेट में दोहरापन?

मनोज तिवारी ने गंभीर पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब बात सिद्धांतों की हो तो हर स्थिति में एक जैसा रवैया दिखाना चाहिए। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा:”अब आप यह कहकर इस्तीफा क्यों नहीं दे देते कि मैं उस टीम का हिस्सा नहीं बन सकता जो पाकिस्तान के खिलाफ खेलने जा रही है?”

पाकिस्तान के खिलाफ मैच का हो रहा विरोध

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले संभावित तीन मुकाबलों को लेकर विवाद तेज हो गया है। शिवसेना (UBT), ओवैसी, और कांग्रेस के नेता गौरव गोगोई जैसे राजनेताओं ने भी पाकिस्तान से क्रिकेट खेलने का विरोध किया है। गोगोई ने बीसीसीआई को पत्र लिखकर इसे “राष्ट्रीय हित और जनभावनाओं के खिलाफ” बताया।

एशिया कप 2025 में भारत बनाम पाकिस्तान: 14 सितंबर को भिड़ंत

भारत का एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ पहला मुकाबला 14 सितंबर को होगा। टूर्नामेंट में दोनों टीमें सुपर-4 और फाइनल में भी आमने-सामने आ सकती हैं, जिससे तीन मुकाबले संभव हैं।

Asia Cup 2025 से पहले बड़ा झटका: BCCI ने 15 साल पुराने सपोर्ट स्टाफ को टीम से हटाया

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- Asia Cup 2025 की शुरुआत से पहले टीम इंडिया से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बीसीसीआई (BCCI) ने भारतीय क्रिकेट टीम के लंबे समय से साथ रहे मसाज थैरेपिस्ट राजीव कुमार को टीम से बाहर कर दिया है। राजीव पिछले 15 वर्षों से टीम का हिस्सा थे और खिलाड़ियों के सबसे भरोसेमंद सपोर्ट स्टाफ में गिने जाते थे।

राजीव ने इस बात की जानकारी खुद अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए दी। उन्होंने लिखा, “भारतीय क्रिकेट टीम की एक दशक (2006–2025) तक सेवा करना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात रही। इस अवसर के लिए भगवान का धन्यवाद, मैं दिल से आभारी हूं और आगे की राह को लेकर उत्साहित हूं।”

खिलाड़ियों के लिए थे ‘मास्टर ऑफ रिकवरी’

राजीव कुमार सिर्फ एक मसाज थैरेपिस्ट नहीं थे, बल्कि वह टीम के लिए मेंटल और फिजिकल रिकवरी के मुख्य स्तंभ थे। मैच के बाद थके हुए खिलाड़ी सबसे पहले उनके पास पहुंचते थे ताकि मांसपेशियों की अकड़न को दूर किया जा सके और वह अगली चुनौती के लिए तैयार हो सकें।

वे खिलाड़ियों के लिए न केवल मसाज थेरेपी, बल्कि एनर्जी ड्रिंक्स, प्रोटीन शेक्स, और हाइड्रेशन सपोर्ट भी तैयार करते थे, जिससे उनकी रिकवरी तेजी से हो सके। मैदान के किनारे उनकी मौजूदगी, खिलाड़ियों के हौसले को मजबूत करती थी।

इंग्लैंड दौरे पर भी थे टीम के साथ

हाल ही में समाप्त हुए इंग्लैंड दौरे पर भी राजीव कुमार टीम इंडिया के साथ थे, लेकिन एशिया कप 2025 से पहले उन्हें नया कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया गया। ऐसे में वे अब आगामी टूर्नामेंट्स में टीम के साथ नजर नहीं आएंगे।

10 सितंबर को भारत का पहला मुकाबला

टीम इंडिया 9 सितंबर से UAE में शुरू हो रहे एशिया कप 2025 में अपने खिताब को बचाने उतरेगी। भारत का पहला मुकाबला 10 सितंबर को होगा और 14 सितंबर को हाई वोल्टेज मैच में उसका सामना पाकिस्तान से होगा। हाल ही में सूर्यकुमार यादव को कप्तान और शुभमन गिल को उपकप्तान घोषित किया गया है।

Aaj Ka Rashifal 26 August 2025: वृश्चिक समेत इन 3 राशियों को होगा धन लाभ, जानें आज का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal 26 August 2025: मंगलवार के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल कई राशियों के लिए लाभदायक साबित हो सकती है। विशेष रूप से वृश्चिक, सिंह और धनु राशि वालों को आर्थिक क्षेत्र में शुभ समाचार मिल सकता है। आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल—

ग्रहों की वर्तमान स्थिति: गुरु: मिथुन राशि में,बुध, शुक्र: कर्क राशि में, सूर्य, केतु: सिंह राशि में, मंगल: कन्या राशि में, राहु: कुंभ राशि में, शनि: मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि:

आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। पारिवारिक और प्रेम संबंधों में सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा और शत्रु भी शांत रहेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मार्गदर्शक बनेगा। लाल रंग की वस्तु साथ रखें और हनुमानजी की आराधना करें।

वृषभ राशि:

भावनाओं पर नियंत्रण जरूरी है। आज क्रोध से बचना होगा वरना संबंधों में खटास आ सकती है। प्रेम और संतान से जुड़ी स्थिति सामान्य रहेगी। कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। शनिदेव की आराधना करें।

मिथुन राशि:

गृह क्लेश की संभावना है, लेकिन भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा और कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी। काली माता को नमन करें।

कर्क राशि:

पराक्रम रंग लाएगा और करियर में उन्नति के योग हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, प्रेम और संतान की स्थिति भी सकारात्मक है। व्यापार में सफलता मिलेगी। लाल वस्तु अपने पास रखें।

सिंह राशि:

आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा लेकिन सट्टा या लॉटरी से दूर रहें। लाल वस्तु साथ रखें।

कन्या राशि:

आज सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार — सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। लाल वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

तुला राशि:

अत्यधिक खर्च की संभावना है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां जैसे सिरदर्द और मानसिक तनाव हो सकते हैं। प्रेम-संबंधों में स्थिरता रहेगी। बजरंगबली की आराधना करें।

वृश्चिक राशि:

धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और यात्रा से भी लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यवसाय सभी क्षेत्रों में शुभ संकेत हैं। पीली वस्तु साथ रखें।

धनु राशि:

न्यायिक मामलों में सफलता मिलेगी। अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा और राजनीतिक क्षेत्र से लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अनुकूल रहेंगे। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि:

भाग्य आपका साथ देगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और यात्रा के योग भी हैं। प्रेम, संतान और व्यवसाय में अनुकूलता बनी रहेगी। काली माता की उपासना करें।

कुंभ राशि:

आज किसी भी प्रकार के जोखिम से बचें। चोट या किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम और व्यापार में स्थिरता रहेगी। हरे रंग की वस्तु पास रखें।

मीन राशि:

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और भाग्य प्रबल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन खास रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में बेहतर परिणाम मिलेंगे। लाल वस्तु साथ रखें।

NEET UG Counselling 2025: राउंड 2 काउंसलिंग 29 अगस्त से शुरू, MBBS-BDS में दाखिले का…

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- मेडिकल की पढ़ाई का सपना देख रहे लाखों छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG Counselling 2025 के राउंड-2 काउंसलिंग की तारीखों का ऐलान कर दिया है। दूसरे चरण की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 29 अगस्त 2025 से शुरू होगी।

जिन अभ्यर्थियों को पहले राउंड में सीट अलॉट नहीं हो सकी थी, उनके पास अब MBBS और BDS कोर्सेस में दाखिले का सुनहरा मौका है। MCC द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, राउंड-2 में कुछ नई मेडिकल सीटें भी जोड़ी जाएंगी, जिससे उम्मीदवारों के पास विकल्प और बढ़ जाएंगे।

क्या-क्या होगा राउंड 2 में?

  • रजिस्ट्रेशन शुरू: 29 अगस्त 2025
  • चॉइस फिलिंग और सीट अलॉटमेंट: विस्तृत शेड्यूल जल्द ही mcc.nic.in पर उपलब्ध होगा
  • रिपोर्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: शेड्यूल के अनुसार निर्धारित केंद्रों पर

MCC ने छात्रों को दी ये सलाह

छात्र MCC की वेबसाइट पर जारी “Notice for Revision of Round 2 Schedule” को ध्यान से पढ़ें। समय रहते सभी आवश्यक दस्तावेज़ तैयार रखें ताकि किसी भी तरह की देरी या गलती से बचा जा सके।

 जरूरी बातें एक नजर में:

  • रजिस्ट्रेशन के लिए mcc.nic.in पर लॉग इन करें
  • डॉक्यूमेंट्स जैसे NEET UG स्कोर कार्ड, काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन स्लिप, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज़ फोटो आदि तैयार रखें
  • समय से पहले चॉइस फिलिंग पूरी करें और लॉक करना न भूलें
  • सीट अलॉटमेंट के बाद रिपोर्टिंग में कोई लापरवाही न करें

शैक्षणिक विशेषज्ञों का मानना है कि राउंड-2 में शामिल होने वाले छात्रों को रैंक और सीट ट्रेंड का विश्लेषण जरूर करना चाहिए। इससे उन्हें चॉइस फिलिंग में मदद मिलेगी और बेहतर संस्थान में दाखिले की संभावना बढ़ेगी।