Home Blog Page 253

राहुल गांधी को किस करने की कोशिश, सुरक्षाकर्मी ने युवक को जड़ा थप्पड़ 

न्यूज़ डेस्क /बिहार/सर्वोदय न्यूज़:-राहुल गांधी की “वोटर अधिकार यात्रा” के दौरान बिहार के पूर्णिया में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रविवार को हुई इस घटना में एक युवक ने राहुल गांधी को किस करने की कोशिश की, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।
इस दौरान राहुल गांधी खुद भी हैरान रह गए। हालांकि सुरक्षाकर्मी ने तुरंत हरकत में आते हुए युवक को रोका और थप्पड़ मारकर उसे वहां से हटाया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बाइक रैली के दौरान हुई घटना

राहुल गांधी अपनी यात्रा के सिलसिले में रविवार को पूर्णिया पहुंचे थे। यहां उन्होंने बुलेट बाइक रैली निकाली, जिसमें उनके साथ बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद थे।
राहुल खुद बाइक चला रहे थे और उनके पीछे बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम बैठे थे। इसी दौरान एक लाल शर्ट पहने युवक ने सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए राहुल के काफी करीब आने की कोशिश की।

सुरक्षा में चूक या साज़िश?

जिस तरह से युवक राहुल के इतने करीब पहुंच गया, इसे राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक के तौर पर भी देखा जा रहा है। सवाल उठ रहे हैं कि जब SPG जैसी कड़ी सुरक्षा मौजूद थी, तो कोई आम व्यक्ति इतना पास कैसे पहुंच गया?

सुरक्षाकर्मी की मुस्तैदी से राहुल को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल जरूर खड़े करती है।

वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर बहस तेज

घटना का वीडियो सामने आने के बाद ट्विटर (X), फेसबुक और इंस्टाग्राम पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ इसे राहुल गांधी के प्रति लोगों का प्रेम कह रहे हैं, तो कुछ इसे सुरक्षा में खामी के रूप में देख रहे हैं।

राहुल गांधी का बयान

इस घटना से पहले राहुल गांधी ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा था:”चुनाव आयोग और बीजेपी के बीच वोट चोरी को लेकर साझेदारी हो रही है। बिहार में वोटर अधिकार यात्रा को अपार जनसमर्थन मिल रहा है और जनता इस यात्रा का हिस्सा स्वेच्छा से बन रही है।”

उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की जनता चुनावी गड़बड़ी के खिलाफ एकजुट हो रही है।

IB JIO भर्ती 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो में जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर के 394 पदों पर निकली वैकेंसी

न्यूज डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- देश की खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर (JIO) पदों पर बंपर भर्तियों की घोषणा की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 394 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 14 सितंबर 2025 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

 पदों का वर्गवार विवरण:

  • जनरल कैटेगरी: 157 पद
  • EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग): 32 पद
  • OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग): 117 पद
  • SC (अनुसूचित जाति): 60 पद
  • ST (अनुसूचित जनजाति): 28 पद

भर्ती प्रक्रिया गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा संचालित की जा रही है और उम्मीदवार www.mha.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification):

उम्मीदवारों के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए:

  1. इलेक्ट्रॉनिक्स / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन / इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स / कंप्यूटर साइंस / कंप्यूटर इंजीनियरिंग / IT / कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा
  2. विज्ञान में स्नातक डिग्री (Physics / Math / Electronics / Computer Science विषयों के साथ)
  3. कंप्यूटर एप्लीकेशन में स्नातक डिग्री

आयु सीमा (Age Limit):

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 27 वर्ष
  • आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

कैसे करें आवेदन? (How to Apply Online):

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.mha.gov.in पर जाएं
  2. होमपेज पर “Junior Intelligence Officer Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें
  3. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें
  4. लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें
  5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  6. फॉर्म को सबमिट करके उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates):

  • आवेदन शुरू: अगस्त 2025
  • अंतिम तिथि: 14 सितंबर 2025
  • एग्जाम डेट: जल्द घोषित की जाएगी

महत्वपूर्ण लिंक (Quick Links):

एक तरफा प्यार में युवक चढ़ा मोबाइल टॉवर, घंटों मशक्कत के बाद उतरा नीचे

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने एकतरफा प्यार में मोबाइल टॉवर पर चढ़कर आत्महत्या करने की धमकी दे डाली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। कई घंटे की मशक्कत और बातचीत के बाद युवक को किसी तरह नीचे उतारा जा सका।

यह मामला कोतवाली क्षेत्र के सालिमपुर गांव का है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, याकूबपुर गांव निवासी सचिन उर्फ पवन पांडेय की सोशल मीडिया पर एक युवती से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर लंबे समय से चैटिंग चल रही थी। इस दौरान युवक को लड़की से एकतरफा प्रेम हो गया। जब इस संबंध की जानकारी परिवारवालों को हुई तो दोनों के घरवालों ने इसका विरोध किया।

परिजनों का विरोध युवक को नागवार गुज़रा। नाराज होकर वह सालिमपुर गांव स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल और फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने लगातार फोन पर युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह लड़की को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ा रहा।

काफी देर बाद जब अधिकारियों ने प्रेमिका से फोन पर उसकी बात कराई, तब जाकर युवक नीचे उतरा। टॉवर से उतरते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी।

“पूजा पाल को बीजेपी वाले मार देंगे, जेल हम चले जाएंगे”–अखिलेश यादव ने पूजा के खतरे को लेकर केंद्र से जांच की मांग की

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:- समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायक पूजा पाल द्वारा खुद को जान का खतरा बताए जाने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। पूजा ने अपनी हत्या की आशंका जताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव को संभावित जिम्मेदार बताया है। इसके जवाब में अखिलेश ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीखी प्रतिक्रिया दी।

अखिलेश यादव ने क्या कहा?

अखिलेश ने प्रेस से बातचीत में कहा,“अब अगर बीजेपी वाले पूजा पाल को मार देंगे, तो जेल हम चले जाएंगे। हालांकि मुझे यह बात नहीं कहनी चाहिए थी, लेकिन यह बेहद गंभीर मामला है।”

उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी व्यक्ति को अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है तो उसकी स्वतंत्र जांच कराई जानी चाहिए। अखिलेश ने साफ तौर पर कहा कि उन्हें यूपी सरकार पर भरोसा नहीं है, इसलिए उन्होंने केंद्र सरकार से जांच कराने की मांग की है। “हमने इस बारे में गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है। हमें उम्मीद है कि केंद्र सरकार से न्याय मिलेगा। उत्तर प्रदेश की सरकार से तो हमें कोई उम्मीद नहीं है।”

पूजा पाल का पत्र: अखिलेश को ठहराया जिम्मेदार

पूर्व विधायक पूजा पाल ने शुक्रवार को अखिलेश यादव को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा:“अगर मेरी हत्या होती है तो इसके लिए अखिलेश यादव ही जिम्मेदार होंगे। उन्होंने मुझे बीच रास्ते में अपमानित कर छोड़ दिया, जिससे समाजवादी पार्टी के अपराधी समर्थकों का मनोबल बढ़ गया है।”

उन्होंने यह भी लिखा कि उन्हें सोशल मीडिया पर गालियां और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। पत्र में उन्होंने भावुक होकर यह भी कहा कि “मेरे पति के हत्यारों को सजा मिल गई है, अब मुझे मौत भी मिले तो गर्व होगा।”

अखिलेश ने पूछा कि “जब पूजा पाल इतने वर्षों तक समाजवादी पार्टी में थीं तब उन्हें कोई खतरा क्यों नहीं था? अब खतरा क्यों है?” उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह सब जनता समझ रही है।

निक्की हत्याकांड: पत्नी को जिंदा जलाने वाले विपिन भाटी का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली

न्यूज़ डेस्क/ सर्वोदय न्यूज़:-दहेज की मांग पूरी न होने पर अपनी पत्नी को जिंदा जलाने वाले आरोपी विपिन भाटी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। यह एनकाउंटर सिरसा चौराहे के पास हुआ, जब आरोपी पुलिस हिरासत से फरार होने की कोशिश कर रहा था।

पत्नी को किया था आग के हवाले

घटना बीते गुरुवार की है, जब ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली निक्की को उसके पति विपिन और ससुरालवालों ने कथित रूप से बाल पकड़कर खींचा, पीटा और फिर लाइटर से आग लगा दी। यह सब पीड़िता की बहन और छह साल के बेटे के सामने हुआ।

पीड़िता के मासूम बेटे का बयान बेहद झकझोर देने वाला है। उसने कहा, “मेरी मम्मी पर कुछ डाला, फिर उन्हें चांटा मारा और लाइटर से आग लगा दी।”

दो वीडियो हुए थे वायरल

इस दिल दहला देने वाली घटना के दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए।

  1. पहले वीडियो में आरोपी महिला को बाल पकड़कर खींचते हुए दिखता है।
  2. दूसरे में जल चुकी निक्की को सीढ़ियों पर चलने की कोशिश करते हुए देखा गया।

पीड़िता की बहन ने लगाए गंभीर आरोप

निक्की की बहन कंचन ने मीडिया को बताया कि आरोपी परिवार 36 लाख रुपये की दहेज मांग को लेकर लंबे समय से निक्की को प्रताड़ित कर रहा था। उन्होंने कहा, “उन्हें लगातार पीटा गया, मुझ पर भी हमला किया गया। उनके बच्चे इस हिंसा के गवाह बने।”

अस्पताल में दम तोड़ चुकी थी निक्की

21 अगस्त को पुलिस को फोर्टिस अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक महिला जलने की गंभीर हालत में भर्ती है। बाद में उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान निक्की की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, विपिन भाटी को बीती शाम गिरफ्तार किया गया था, और अब अन्य आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम बनाई गई है।

पुलिस का बयान

एडीसीपी सुधीर कुमार ने कहा, “घटना बेहद दुखद है। हमने प्रमुख आरोपी को पकड़ लिया है और अन्य की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।”

पोषण से भरपूर अमरूद कुछ लोगों के लिए हो सकता है नुकसानदायक, कहीं आप भी तो नहीं इस लिस्ट में?

लाइफस्टाइल/सर्वोदय न्यूज़:-भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत को बनाए रखने के लिए लोग फल और हरी सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। इन्हीं में से एक है अमरूद, जो ना केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और पोटैशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर भी होता है।

अमरूद इम्युनिटी बढ़ाने, पाचन सुधारने और हृदय की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन यह सभी के लिए फायदेमंद नहीं है। कुछ लोगों के लिए अमरूद स्वास्थ्य समस्याएं भी पैदा कर सकता है, खासकर अगर उन्हें कुछ खास बीमारियां पहले से हों।

 किसे नहीं खाना चाहिए अमरूद?

1. पाचन संबंधी समस्याएं (IBS, गैस, दस्त आदि):

अमरूद में फाइबर भरपूर होता है, जो सामान्यतः कब्ज को दूर करता है। लेकिन अगर किसी को इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) या गैस, पेट फूलना, दस्त जैसी समस्या हो, तो ज़्यादा फाइबर लेने से परेशानी और बढ़ सकती है।

2. किडनी रोगी:

पोटैशियम की अधिकता किडनी रोग से ग्रसित व्यक्तियों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। National Kidney Foundation के अनुसार, किडनी के मरीजों को पोटैशियम रिच फूड्स खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए क्योंकि उनकी किडनी पोटैशियम को फिल्टर नहीं कर पाती।

 अमरूद को डाइट में कैसे शामिल करें?

  • दिन में एक अमरूद ही खाएं।
  • पका हुआ अमरूद कच्चे से बेहतर होता है।
  • दही या ओट्स के साथ मिलाकर अमरूद खाने से डाइजेशन बेहतर हो सकता है।
  • जरूरत हो तो विकल्प के रूप में पपीता को चुना जा सकता है, जो विटामिन C और फाइबर से भरपूर है।

Aaj ka Rashifal 24 August 2025: मेष, तुला समेत इन 5 राशियों के लिए सतर्क रहने का समय, खर्चों पर लगाएं लगाम

0

Aaj ka Rashifal 24 August 2025: ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव, जिसका असर आज सभी राशियों पर पड़ेगा। कुछ लोगों को जहां व्यापार और प्रेम जीवन में सफलता मिलने के योग हैं, वहीं मेष, तुला, कर्क, कन्या और मकर राशि वालों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल—

मेष राशि

आज मानसिक तनाव से घिरे रह सकते हैं। प्रेम संबंधों में विवाद की स्थिति बन सकती है। बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। महत्वपूर्ण फैसलों को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। व्यवसाय सामान्य रहेगा। सूर्य को जल अर्पित करना लाभदायक होगा।

वृषभ राशि

घर के माहौल में संयम बरतें। छोटी बातों को तूल देने से बचें, वरना विवाद बढ़ सकता है। भूमि या वाहन से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें। प्रेम और संतान पक्ष अनुकूल रहेगा। व्यवसायिक स्थिति भी अच्छी बनी रहेगी। तांबे की वस्तु दान करें।

मिथुन राशि

व्यवसाय में थोड़ी मंदी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है, लेकिन प्रेम और संतान पक्ष से राहत मिलेगी। मां काली को प्रणाम करना शुभ फल देगा।

कर्क राशि

स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। जुए-सट्टे या लॉटरी से दूरी बनाएं, क्योंकि धन हानि के संकेत हैं। प्रेम और संतान से जुड़ी परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। व्यापार सामान्य रहेगा। लाल रंग की वस्तु अपने पास रखें।

सिंह राशि

बेचैनी और घबराहट महसूस हो सकती है, लेकिन कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं दिख रही। प्रेम और व्यापार दोनों में संतुलन बना रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ रहेगा।

कन्या राशि

सरकारी कामों में विवाद से बचें। आंखों और सिर में परेशानी हो सकती है। पार्टनरशिप में तनाव संभव है। खर्चों की अधिकता मानसिक तनाव बढ़ा सकती है। व्यापार सामान्य रहेगा। सूर्य को जल अर्पण करें।

तुला राशि

आय में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कोई बड़ा नुकसान नहीं है, लेकिन मन विचलित रहेगा। यात्राएं कष्टदायक हो सकती हैं। प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा। व्यापारिक स्थिति ठीक रहेगी। सूर्य को जल दें।

वृश्चिक राशि

सरकारी या कानूनी मामलों से बचकर चलें। कोर्ट-कचहरी से जुड़ा कोई मसला तनाव बढ़ा सकता है। नए व्यापार की शुरुआत न करें। प्रेम और संतान का पक्ष मध्यम रहेगा। पीली वस्तु साथ रखें।

धनु राशि

धार्मिक मामलों में अति से बचें। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। मान-सम्मान पर आंच आ सकती है। हालांकि स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सामान्य रहेगा। लाल वस्तु अपने पास रखें।

मकर राशि

परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। कोई जोखिम न उठाएं और वाहन सावधानी से चलाएं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम और संतान की स्थिति अनुकूल रहेगी। मां काली की आराधना करें।

कुंभ राशि

स्वास्थ्य और दांपत्य जीवन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा लोग सतर्क रहें। प्रेम और व्यापार में स्थिति ठीक-ठाक बनी रहेगी। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि

शत्रुओं पर नियंत्रण बना रहेगा, लेकिन मानसिक अस्थिरता रह सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान का पक्ष सामान्य रहेगा। व्यापार में संतुलन बना रहेगा। मां काली की पूजा करना शुभ रहेगा।

प्रयागराज एक्‍सप्रेस में सोते समय लड़की को छुआ, वीडियो वायरल- सिपाही सस्पेंड

प्रयागराज/सर्वोदय न्यूज़:- प्रयागराज एक्सप्रेस में सफर कर रही एक छात्रा के साथ जीआरपी (रेलवे सुरक्षा बल) के सिपाही द्वारा छेड़खानी का मामला सामने आया है। युवती ने आरोप लगाया कि सिपाही आशीष गुप्ता ने रात के समय ट्रेन में सोते वक्त उसे गलत तरीके से छुआ। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सिपाही हाथ जोड़कर माफी मांगता दिखाई दे रहा है और कहता है, “मेरी नौकरी चली जाएगी, माफ कर दो…

घटना का वीडियो वायरल

घटना के बाद युवती ने अपने मोबाइल से पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सिपाही माफी मांगते हुए वीडियो डिलीट करने की गुहार लगा रहा है। वीडियो में एक अन्य युवती की आवाज भी सुनाई दे रही है, जो कहती है, “जिसे सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है, वही गलत कर रहा है।

रेलवे हेल्पलाइन पर शिकायत, सिपाही सस्पेंड

छात्रा ने तुरंत रेलवे हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर सिपाही आशीष गुप्ता को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है और विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

दिल्ली जा रही थी छात्रा

जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्रा प्रयागराज में रहकर पढ़ाई कर रही है और घटना की रात प्रयागराज एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही थी। घटना 13 अगस्त की रात की है। छात्रा ने बताया कि रात में उसे महसूस हुआ कि कोई उसे छू रहा है। जब आंख खुली तो देखा कि जीआरपी का सिपाही सामने खड़ा है।

सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

इस घटना ने रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिन अधिकारियों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी है, यदि वही यात्री महिलाओं के साथ दुव्यवहार करें, तो यह चिंताजनक स्थिति है।

RRB Vacancy 2025: रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर के 368 पदों पर नई भर्ती

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- RRB Vacancy 2025 रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर के 368 पदों पर नई भर्ती का ऐलान किया है। यह भर्ती पे लेवल-6 के तहत की जा रही है और चयनित अभ्यर्थियों को ₹35,400 प्रारंभिक वेतन मिलेगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 सितंबर 2025 से शुरू होगी, जबकि आखिरी तारीख 14 अक्टूबर 2025 है।

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 15 सितंबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 14 अक्टूबर 2025
  • कुल पद: 368
  • पद का नाम: सेक्शन कंट्रोलर
  • पे लेवल: 6 (₹35,400 प्रारंभिक वेतन)
  • आयु सीमा: 20 से 33 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)

शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरण

फिलहाल आरआरबी ने शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि यह भर्ती ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए है। विस्तृत शैक्षणिक योग्यता का विवरण विस्तृत नोटिफिकेशन में मिलेगा, जो जल्द ही प्रकाशित किया जाएगा।

मेडिकल स्टैंडर्ड और दस्तावेज

  • पद के लिए एल2 मेडिकल स्टैंडर्ड आवश्यक होगा।
  • उम्मीदवारों को आधार कार्ड की डिटेल्स अपडेट करने की सलाह दी गई है, जिससे आधार से सत्यापन में कोई दिक्कत न आए।

महत्वपूर्ण सलाह: आधार कार्ड में मौजूद नाम और जन्मतिथि दसवीं के सर्टिफिकेट से 100% मेल खाने चाहिए। इसके अलावा, आधार में लेटेस्ट फोटो और बायोमेट्रिक्स (फिंगरप्रिंट व आईरिस) अपडेट होनी चाहिए।

RRB NTPC CBT-1 रिजल्ट 2025 का इंतजार जारी

एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी-1 परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा 5 जून से 24 जून 2025 तक आयोजित हुई थी। प्रोविजनल आंसर की 1 जुलाई को जारी की गई थी और 6 जुलाई तक आपत्तियां ली गई थीं। जल्द ही rrbcdg.gov.in पर रिजल्ट जारी किया जा सकता है।

कम हो रही परीक्षार्थियों की उपस्थिति

आरआरबी प्रयागराज द्वारा कराई जा रही एनटीपीसी परीक्षा में हर दिन हजारों अभ्यर्थी परीक्षा छोड़ रहे हैं।

  • 20 अगस्त को: कुल 32,520 में से केवल 14,725 परीक्षार्थी उपस्थित हुए।
  • 9 दिनों में: 54 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है।
  • औसत उपस्थिति दर: लगभग 28%

युवाओं को नामर्द बना रही हैं ये 5 आदतें, वक्त रहते सुधर जाएं नहीं तो पछताना पड़ेगा

लाइफस्टाइल/सर्वोदय न्यूज: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी और बिगड़ती जीवनशैली ने युवाओं को तेजी से बीमारियों की ओर धकेल दिया है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि गलत आदतें युवाओं के रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर सीधा असर डाल रही हैं, जिससे इरेक्टाइल डिसफंक्शन (नामर्दी) जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं।

खराब खानपान, नींद की कमी, तनाव और नशे की लत जैसे कारणों से टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर गिरता है, जो पुरुषों की यौन शक्ति के लिए बेहद अहम है। अगर समय रहते इन आदतों को नहीं सुधारा गया, तो युवाओं को आगे चलकर गंभीर पछतावा हो सकता है।

जानिए वो 5 आदतें जो मर्दानगी को कर रही हैं कमजोर

1. फास्ट फूड और जंक फूड की लत

बर्गर, पिज़्ज़ा, और डीप फ्राइड फूड्स में मौजूद ट्रांस फैट शरीर में चर्बी जमा करता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है और यौन क्षमता पर असर पड़ता है।

2. एक्सरसाइज की कमी

फिजिकल एक्टिविटी ना करना शरीर को सुस्त बना देता है। इससे मोटापा बढ़ता है, और मोटापा सीधे तौर पर टेस्टोस्टेरोन को कम करता है।

3. नींद पूरी न लेना

रातभर जागना, मोबाइल चलाना या देर रात तक काम करने से बायोलॉजिकल क्लॉक बिगड़ जाती है। यह टेस्टोस्टेरोन लेवल को प्रभावित करता है, जिससे यौन क्षमता घट सकती है।

4. तनाव और मानसिक दबाव

नौकरी का प्रेशर, पढ़ाई की टेंशन और व्यक्तिगत समस्याएं यौन इच्छाओं को दबा देती हैं। तनावग्रस्त दिमाग से शरीर की प्रतिक्रिया कमजोर हो जाती है, जिससे नामर्दी की संभावना बढ़ जाती है।

5. नशे की लत (स्मोकिंग, शराब)

सिगरेट, शराब और अन्य नशे की चीजें न केवल लीवर को नुकसान पहुंचाती हैं बल्कि ब्लड फ्लो और हार्मोनल संतुलन को भी बिगाड़ देती हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह

  • हर दिन कम से कम 30 मिनट की एक्सरसाइज करें।
  • नींद का समय तय रखें और 7–8 घंटे की नींद जरूर लें।
  • हाइड्रेशन का ध्यान रखें और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाएं।
  • मानसिक तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन करें।
  • नियमित मेडिकल चेकअप कराते रहें।