Saturday, March 28, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 252

मोदी सरकार की बड़ी पहल! ओला-उबर जैसी टैक्सी सेवा शुरू करेगी सरकार, गृह मंत्री अमित शाह का ऐलान

सर्वोदय/नई दिल्ली: मोदी सरकार अब निजी कंपनियों की तर्ज पर सरकारी टैक्सी सेवा शुरू करने जा रही है। इस सेवा से देशभर के टैक्सी ड्राइवरों और आम जनता को बड़ा फायदा होगा। गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि सरकार जल्द ही एक राष्ट्रीय स्तर की टैक्सी सेवा शुरू करने की योजना बना रही है, जो ओला-उबर जैसी सुविधाएं देगी लेकिन सरकारी नियंत्रण में होगी।
टैक्सी ड्राइवरों को होगा सीधा फायदा!
देशभर में हजारों टैक्सी ड्राइवर ओला और उबर की ऊंची कमीशन दरों से परेशान हैं। सरकार की इस नई पहल से उन्हें राहत मिलेगी।
बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी।
ड्राइवरों को अधिक कमाई का मौका मिलेगा।
सरकार द्वारा तय किए गए न्यूनतम किराए के आधार पर भुगतान मिलेगा।
बेहतर सुरक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में क्या कहा?
लोकसभा में अमित शाह ने कहा –”सरकार जल्द ही एक नई टैक्सी सेवा शुरू करने की योजना बना रही है, जिससे टैक्सी ड्राइवरों का शोषण रुकेगा और जनता को सस्ती व भरोसेमंद सेवा मिलेगी।”
क्या होगी नई सरकारी टैक्सी सेवा की खासियत?
यह सेवा सरकारी स्तर पर संचालित होगी।ऐप-बेस्ड बुकिंग सिस्टम होगा, ठीक ओला-उबर की तरह। ड्राइवरों से ऊंचा कमीशन नहीं लिया जाएगा। यात्रियों के लिए सस्ती और सुरक्षित सेवा उपलब्ध होगी। ऑनलाइन और कैश पेमेंट दोनों का विकल्प मिलेगा।
क्या ड्राइवरों की आय बढ़ेगी?
विशेषज्ञों का मानना है कि इस पहल से टैक्सी ड्राइवरों की कमाई में बढ़ोतरी होगी, क्योंकि उन्हें अब ओला-उबर जैसी कंपनियों को भारी कमीशन नहीं देना पड़ेगा।
यात्रियों को क्या फायदा होगा?
कम किराए में बेहतर सुविधा मिलेगी।सरकारी नियंत्रण होने से यात्रा ज्यादा सुरक्षित होगी।सभी शहरों में एक समान किराया होगा। ड्राइवरों की पूरी जानकारी सरकार के पास होगी, जिससे आपराधिक मामलों में कमी आएगी।
 कब होगी लॉन्चिंग?
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है और जल्द ही इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कुछ शहरों में लॉन्च किया जाएगा।

साहिल की नानी का बड़ा बयान, कहा – “उसे दो-दो नशे थे, औरत का और नशे का!”

सर्वोदय/मेरठ :-  मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। उसकी पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल जेल की सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। जहां सौरभ का परिवार मुस्कान और उसके घरवालों पर गंभीर आरोप लगा रहा है, वहीं मुस्कान के परिवार ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। लेकिन इस पूरे मामले में साहिल का परिवार अब तक चुप था।

सामने आई साहिल की नानी, कहा – सौरभ के साथ हुआ गलत!

साहिल की नानी बुलंदशहर से मेरठ जेल में उससे मिलने पहुंचीं। लेकिन उन्होंने साहिल से ज्यादा सौरभ के लिए सहानुभूति दिखाई। उन्होंने कहा,”मुझे साहिल से ज्यादा दुख सौरभ का है, उसके साथ बहुत गलत हुआ! “साहिल को दो बड़े नशे थे!” – नानी का चौंकाने वाला खुलासा

साहिल के परिवार ने साधी चुप्पी!

साहिल के पिता नोएडा में रहते हैं, और वे महीनों तक घर नहीं आते।मेरठ स्थित साहिल के घर पर ताला पड़ा है, वहां कोई मौजूद नहीं। मीडिया ने साहिल के पिता से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी।
मेरठ के वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि –साहिल की नानी ने नियम के अनुसार मुलाकात की पर्ची भरी थी। जेल में साहिल के साथ किसी भी तरह की मारपीट या दुर्व्यवहार नहीं हुआ । 10 दिन पूरे होने के बाद उसे जेल में किसी कार्य में शामिल किया जाएगा।

सूटकेस और ड्रम प्लान – पहले शव छिपाने की थी योजना!

अब पुलिस जांच में सामने आया है कि मुस्कान और साहिल पहले सौरभ की लाश को सूटकेस में भरकर ठिकाने लगाने की फिराक में थे। लेकिन जब ये प्लान फेल हो गया तो उन्होंने ड्रम में शव डालने का आइडिया अपनाया। पुलिस को सौरभ के घर से एक खून से सना सूटकेस मिला है, जिससे इस साजिश की पुष्टि होती है।

कत्ल के बाद हिमाचल में मौज-मस्ती!

सौरभ की हत्या के बाद मुस्कान और साहिल हिमाचल प्रदेश में नशे में डूबकर मस्ती करते रहे। उनकी कई नई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वे पूरी तरह एन्जॉय कर रहे हैं, बिना किसी पछतावे के!

विदेशी युवक ने प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात, संत बोले- ‘जुबान पर नियंत्रण रखो’, फिर जो हुआ…

0

सर्वोदय/वृन्दावन:- वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज को हर धर्म और संप्रदाय के लोग सम्मान देते हैं। वे अपने आध्यात्मिक प्रवचनों के लिए देश-विदेश में लोकप्रिय हैं। उनके सत्संग में न केवल भारतीय बल्कि विदेशी भक्त भी बड़ी संख्या में भाग लेते हैं। हाल ही में एक न्यूजीलैंड से आए विदेशी युवक ने उनसे मुलाकात की, जिसकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर खूब हो रही है।

भोजन को लेकर युवक ने किया सवाल

न्यूजीलैंड से आए युवक प्रेमानंद महाराज से पूछा कि जब वह खाना शुरू करता है तो रुकने का मन ही नहीं करता। इस पर संत ने सलाह दी कि भोजन हमेशा सात्विक होना चाहिए और उतना ही खाना चाहिए जितनी भूख हो। महाराज ने कहा, “जुबान पर नियंत्रण रखना जरूरी है, तभी मन और आत्मा को शांति मिलेगी।”

भारतीय संस्कृति से प्रभावित हुआ विदेशी भक्त

संत ने युवक से आगे पूछा कि क्या वह पद्मासन या सिद्धासन कर सकता है? इस पर युवक ने हां कहा और तुरंत ही पद्मासन लगाकर दिखा दिया। यह देखकर महाराज हंस पड़े और बोले, “देखो, विदेशी भारतीय आसन अपना रहे हैं और भारतीय लोग कुर्सी पर बैठना पसंद करते हैं।”

https://www.instagram.com/reel/DHnBYtRsBdC/?igsh=MXhrOXE1ZXRsNHViZA==

प्रेमिका को लेकर हुआ सवाल

मुलाकात के दौरान प्रेमानंद महाराज ने युवक से उसकी गर्लफ्रेंड के बारे में भी पूछ लिया। इस पर कबीदास ने शर्माते हुए जवाब दिया कि उसकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है, बल्कि भगवान ही उसके सच्चे प्रेम हैं। यह सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े और महाराज भी प्रभावित हुए। उन्होंने कहा, “यह सच में बहुत सुंदर विचार है। एक विदेशी होते हुए भी तुम भारतीय संस्कृति को अपनाते हो, यह बहुत प्रशंसा योग्य है।”

विदेशी युवक की सोच पर गर्व हुआ संत को

प्रेमानंद महाराज ने युवक की सराहना करते हुए कहा कि “तुम पर ऋषि-मुनियों की कृपा है। आज के समय में जहां भारतीय युवा पश्चिमी सभ्यता अपना रहे हैं, वहीं विदेशी भारतीय संस्कृति को अपनाने में रुचि दिखा रहे हैं।”
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग प्रेमानंद महाराज और विदेशी भक्त की बातचीत को खूब पसंद कर रहे हैं।

क्या यूपी को मिलेगा नया मुख्यमंत्री? 8 साल पूरे होते ही योगी आदित्यनाथ की कुर्सी पर खतरा!

सर्वोदय/लखनऊ:-  उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार को 8 साल पूरे हो चुके हैं। 2017 में पहली बार मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ लगातार 8 वर्षों से इस पद पर बने हुए हैं। हालांकि, उनके कार्यकाल में अभी भी दो साल बाकी हैं, लेकिन इस बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के समर्थकों की सक्रियता से सियासी हलचल तेज हो गई है। अब चर्चा होने लगी है कि क्या योगी आदित्यनाथ को सीएम पद छोड़ना पड़ेगा और उनकी जगह कोई नया चेहरा सामने आ सकता है?

केशव मौर्य के पक्ष में विधायक

उत्तर प्रदेश बीजेपी में कई ऐसे विधायक हैं जो केशव प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं। इनमें कुछ विधायक पर्दे के पीछे अपनी मंशा जाहिर कर रहे हैं, तो कुछ खुले तौर पर इसकी वकालत कर रहे हैं।बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश ने हाल ही में सार्वजनिक मंच से कहा था कि योगी आदित्यनाथ को दिल्ली चले जाना चाहिए और केशव मौर्य को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनकी कही गई बातें अक्सर सच साबित होती हैं। इसी तरह, गाजियाबाद के लोनी से विधायक नंदकिशोर गुर्जर भी केशव मौर्य के कट्टर समर्थक माने जाते हैं।

केशव मौर्य का बढ़ता कद

नंदकिशोर गुर्जर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में कलश यात्रा के दौरान पुलिस से टकराव के बाद उन्होंने अपनी ही सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस घटना के बाद, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने खुलकर नंदकिशोर गुर्जर के साथ मंच साझा किया और उनके समर्थन की बात कही।

इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक गलियारों में अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या केशव मौर्य एक बार फिर योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं? अब देखना यह होगा कि बीजेपी नेतृत्व इस मुद्दे पर क्या फैसला लेता है और क्या यूपी को जल्द ही नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है?

आरा रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज पर सिरफिरे ने पिता-पुत्री की हत्या कर खुद को भी मारी गोली

सर्वोदय (बिहार):- बिहार के आरा रेलवे स्टेशन पर एक शख्स ने 16 वर्षीय लड़की और उसके पिता की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली से उड़ा दिया.
पुलिस ने मीडिया से बातचीत में  बताया कि यह घटना ‘प्लेटफार्म’ संख्या- 2 और ‘प्लेटफार्म’ संख्या- 3 को जोड़ने वाले फुट ओवर ब्रिज पर हुई. भोजपुर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राज ने बताया कि बंदूकधारी की पहचान अमन कुमार के रूप में हुई है.

घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई बताया जा रहा है कि सबी मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे. एसपी ने बताया, ‘उसने पहले लड़की को और फिर उसके पिता को गोली मारी जिसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.’

एसपी ने कहा कि हत्या का मकसद अभी तक पता नहीं लग पाया है. हालांकि, प्रेम प्रसंग की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

एसपी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं. पता चला है कि लड़की दिल्ली जाने वाली ट्रेन में सवार होने के लिए स्टेशन आई थी.

बिस्तर के नीचे छुपकर कर रहे थे संबंध, पड़ोसियों ने पकड़ा

सर्वोदय (वायरल विडियो):- शोसल  मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक प्रेमिका के घर में उसका प्रेमी छिपा हुआ नजर आ रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही घर का दरवाजा खुलता है, एक युवक बेड के नीचे से निकलता है, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं.
दावा किया जा रहा है कि लड़की ने अपने प्रेमी को घर बुलाया था, लेकिन किसी ने इसकी जानकारी परिवार या पड़ोसियों को दे दी. इसके बाद पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया अंदर जाने पर देखा कि प्रेमी बेड के नीचे छिपा हुआ था. कुछ ही देर में वहां मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ लोगों ने इसे मजेदार बताया तो कुछ ने प्रेमी को ट्रोल किया. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “ये सच में बेडरूम सीक्रेट था.” वहीं, दूसरे ने लिखा, “ऐसा तो सिर्फ फिल्मों में होता था, लेकिन अब रियल लाइफ में भी देखने को मिल रहा है.”
हालांकि, यह वीडियो कहां का है, इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है. न ही यह साफ हो पाया है कि वीडियो में दिख रहे युवक युवती का क्या रिश्ता है. लेकिन सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं इसे जमकर शेयर किया जा रहा है.
वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस भी छिड़ गई है. कुछ लोगों का मानना है कि यह सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाया गया वीडियो हो सकता है, जबकि कुछ इसे नैतिकता से जोड़कर देख रहे हैं. फिलहाल, इस वीडियो की हकीकत सामने आने का इंतजार किया जा रहा है.

पति ने पत्नी की प्रेमी से कराई शादी, बच्चों को खुद पालने का लिया फैसला

सर्वोदय(संतकबीरनगर):- उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली। हैरान करने वाली बात यह है कि यह शादी खुद उसके पति ने कराई और अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया।

मंदिर में कराई पत्नी की शादी

यह मामला धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां पति ने पहले अपनी पत्नी के साथ कोर्ट से नोटरी बनवाई और फिर मंदिर में उसकी शादी उसके प्रेमी के साथ कर दी। यह खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और लोग इस अनोखी घटना की चर्चा करने लगे।

नौ साल की शादी तोड़ी, दो बच्चों को छोड़ा

जानकारी के अनुसार, महिला की शादी 2017 में हुई थी और उसके दो बच्चे भी थे। इसी बीच, महिला का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध हो गया। जब यह बात उसके पति को पता चली, तो उसने पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। इस पर पति ने गांव वालों के सामने फैसला रखा कि उसकी पत्नी खुद तय करेगी कि वह किसके साथ रहना चाहती है। महिला ने प्रेमी को चुना, जिससे पूरा समाज चौंक गया।

पति ने बच्चों की जिम्मेदारी खुद उठाई

महिला के फैसले के बाद पति ने उसकी शादी उसके प्रेमी से करा दी और खुद बच्चों की जिम्मेदारी उठाने का फैसला किया। इस दौरान गांव वालों ने महिला और उसके प्रेमी का जयमाल कराया और पति भी इसका साक्षी बना।

पति ने दिखाया बड़ा दिल, बच्चों के साथ नए सफर पर निकला

बबलू नाम के इस व्यक्ति की शादी 2017 में गोरखपुर जिले के भूलनचक गांव की राधिका से हुई थी। दोनों का वैवाहिक जीवन ठीक चल रहा था और उनके दो बच्चे हुए—7 साल का आर्यन और 2 साल की शिवानी। बबलू काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहता था, इसी दौरान राधिका का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध हो गया। जब यह बात परिवार तक पहुंची, तो बबलू ने किसी भी तरह के झगड़े या विवाद के बजाय शांति से अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ भेजने का फैसला किया।

आमतौर पर ऐसे मामलों में विवाद, झगड़े और कभी-कभी हिंसा तक हो जाती है, वहीं बबलू ने संयम और समझदारी का परिचय देते हुए अपनी पत्नी की खुशी को प्राथमिकता दी। हालांकि, यह सवाल भी उठता है कि दो मासूम बच्चों का क्या कसूर था, जो मां के बिना बड़े होंगे। यह घटना समाज के लिए एक संदेश है कि रिश्तों में जबरदस्ती की जगह नहीं होनी चाहिए, लेकिन किसी भी फैसले का असर बच्चों की जिंदगी पर जरूर पड़ता है।

एक बोतल पर दूसरी FREE, शराब पर मिला बंपर ऑफर तो ठेकों पर लगी लंबी कतारें

सर्वोदय(लखनऊ):- उत्तर प्रदेश में शराब विक्रेताओं ने अपना पुराना स्टॉक जल्द से जल्द खत्म करने के लिए जबरदस्त छूट की घोषणा की है। इसके पीछे मुख्य वजह यह है कि राज्य में नई शराब नीति लागू होने वाली है, जिसमें नए टेंडर जारी किए जाएंगे। इस स्थिति में दुकानदार तेजी से स्टॉक खाली करना चाहते हैं और इसी प्रयास में एक बोतल पर दूसरी बोतल फ्री जैसी स्कीम पेश की गई है। नोएडा समेत कई शहरों में शराब के ठेकों पर भारी भीड़ उमड़ रही है।

लखनऊ और अन्य जिलों में भी दुकानदारों ने बड़े-बड़े पोस्टर लगाकर ग्राहकों को सस्ते दामों पर शराब खरीदने का मौका दिया है। उनका कहना है कि यदि नई नीति लागू होने से पहले स्टॉक खत्म नहीं हुआ तो उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए वे ग्राहकों को लुभाने के लिए इस तरह के आकर्षक ऑफर दे रहे हैं।

असल में, शराब विक्रेताओं ने सरकार से अनुरोध किया था कि 31 मार्च से पहले उनका बचा हुआ स्टॉक वापस ले लिया जाए। लेकिन जब सरकार ने इस पर कोई कदम नहीं उठाया, तो उन्होंने मजबूरी में खुद ही स्टॉक खत्म करने के लिए भारी छूट देने का फैसला किया।

नोएडा , मुज़फ्फरनगर सहित अन्य जिलों में शराब दुकानों पर इस ऑफर के चलते लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। ग्राहक इस मौके का पूरा फायदा उठाने के लिए उमड़ पड़े हैं। यदि सरकार ने स्टॉक वापस लेने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया, तो संभावना है कि यह छूट 31 मार्च तक जारी रहेगी।

आगरा में अंतिम संस्कार के दौरान भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री के बीच हाथापाई का वीडियो वायरल

सर्वोदय(आगरा, वायरल विडियो):- उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक चौकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक अंतिम संस्कार के दौरान भा.ज.पा. विधायक और एक पूर्व मंत्री के बीच हाथापाई हो गई। यह घटना  उस समय हुई जब दोनों नेता एक ही श्मशान घाट में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो गया है और इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का माहौल है।
हाथापाई का वीडियो वायरल:
वायरल वीडियो में भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री के बीच तीखी बहस के बाद गहमागहमी बढ़ जाती है। दोनों के बीच शब्दों की जंग के बाद स्थिति इतनी बिगड़ जाती है कि दोनों नेता आपस में भिड़ जाते हैं। इस वीडियो को देखकर यह स्पष्ट होता है कि दोनों नेताओं के बीच किसी मुद्दे को लेकर विवाद हुआ, जो अंततः हाथापाई में बदल गया। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को धक्का-मुक्की करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
घटना का कारण:
सूत्रों के मुताबिक, यह विवाद एक राजनीतिक मुद्दे पर हुआ, जिसमें दोनों नेताओं के बीच पूर्व की किसी राजनीतिक घटना या बयानबाजी को लेकर टकराव था। हालांकि, वीडियो में दोनों के बीच सटीक बातचीत नहीं सुनाई दे रही है, लेकिन विवाद का मुख्य कारण राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता ही बताया जा रहा है। वही कुछ लोगो का कहना है कि फोटो खिचवाने को लेकर ये धक्कामुक्की मुक्की हुआ है |
घटना के बाद से सोशल मीडिया पर लोगों ने इस हाथापाई को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएँ दी हैं। कुछ लोगों ने इसे राजनीतिक दबाव और असंवेदनशीलता का उदाहरण बताया, जबकि कुछ ने इसे उनके निजी विवादों का परिणाम करार दिया। घटना के वीडियो के वायरल होते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह घटना भाजपा के लिए एक बड़ी चुनौती हो सकती है, खासकर जब पार्टी के नेताओं का यह बर्ताव सार्वजनिक रूप से सामने आ रहा है। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि यह पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचा सकता है। वहीं, सपा के नेताओं ने इस मामले को लेकर भाजपा की आलोचना की है और इसे पार्टी के आंतरिक संघर्ष का परिणाम बताया है।आगरा में भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री के बीच हुई हाथापाई की यह घटना न केवल राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का कारण बन चुकी है, बल्कि यह उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नई बहस को जन्म दे सकती है।

32 लाख मुस्लिम परिवारों को मिलेगा तोहफा,रमज़ान के अवसर पर बीजेपी ने शुरू किया ‘सौगात-ए-मोदी’ अभियान

सर्वोदय(नई दिल्ली):- भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने रमज़ान के खास मौके पर एक अहम पहल शुरू की है, जिसका नाम है ‘सौगात-ए-मोदी’। इस अभियान के तहत पार्टी का लक्ष्य 32 लाख मुस्लिम परिवारों तक पहुंचने का है। यह कदम पार्टी के सामाजिक दायित्व को निभाने और मुस्लिम समुदाय से जुड़ाव बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
‘सौगात-ए-मोदी’ अभियान का उद्देश्य:
रमज़ान के महीने में भा.ज.पा. ने यह विशेष अभियान शुरू किया है ताकि आर्थिक रूप से कमजोर मुस्लिम परिवारों को राहत पहुंचाई जा सके। पार्टी के कार्यकर्ता विभिन्न मस्जिदों के माध्यम से इस अभियान को अंजाम देंगे, जहां जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री, वस्त्र और अन्य आवश्यक वस्तुएं दी जाएंगी।
क्या होगा इसमें खास?
‘सौगात-ए-मोदी’ किट में उन मुस्लिम परिवारों के लिए जरूरी सामान होगा, जिनकी इस समय मदद की आवश्यकता है। इन किट्स में चावल, आटा, दाल, तेल, साथ ही खजूर, सेवइयां, ड्राई फ्रूट्स जैसी सामग्री शामिल की जाएगी। इसके अलावा, महिलाओं के लिए सलवार-कुर्ता और पुरुषों के लिए कुर्ता-पायजामा भी इन किट्स में होंगे।
किट का वितरण:
इस अभियान के तहत भा.ज.पा. के 32,000 कार्यकर्ता देश भर की मस्जिदों से 100-100 जरूरतमंद व्यक्तियों का चयन करेंगे और उन्हें ये विशेष किट वितरित करेंगे। हर किट की कीमत लगभग ₹500 से ₹600 के बीच होगी।
समाज को जोड़ने की पहल:
भा.ज.पा. के वरिष्ठ नेता इस पहल को सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानते हैं। रमज़ान के पाक महीने में इस तरह की मदद मुस्लिम समुदाय को इस विश्वास के साथ जोड़ने में सहायक साबित हो सकती है कि सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
‘सौगात-ए-मोदी’ अभियान भा.ज.पा. के लिए एक रणनीतिक कदम भी माना जा रहा है, क्योंकि यह पार्टी के लिए मुस्लिम समुदाय से जुड़ने का एक अवसर प्रदान करता है। वहीं, यह अभियान समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देने का भी प्रयास कर रहा है। यह पहल भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है, जो न केवल रमज़ान के महीनें को खास बना रहा है, बल्कि पार्टी और मुस्लिम समुदाय के बीच सकारात्मक संवाद की शुरुआत कर रहा है।