सर्वोदय/वृन्दावन:- वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज को हर धर्म और संप्रदाय के लोग सम्मान देते हैं। वे अपने आध्यात्मिक प्रवचनों के लिए देश-विदेश में लोकप्रिय हैं। उनके सत्संग में न केवल भारतीय बल्कि विदेशी भक्त भी बड़ी संख्या में भाग लेते हैं। हाल ही में एक न्यूजीलैंड से आए विदेशी युवक ने उनसे मुलाकात की, जिसकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर खूब हो रही है।
भोजन को लेकर युवक ने किया सवाल
न्यूजीलैंड से आए युवक प्रेमानंद महाराज से पूछा कि जब वह खाना शुरू करता है तो रुकने का मन ही नहीं करता। इस पर संत ने सलाह दी कि भोजन हमेशा सात्विक होना चाहिए और उतना ही खाना चाहिए जितनी भूख हो। महाराज ने कहा, “जुबान पर नियंत्रण रखना जरूरी है, तभी मन और आत्मा को शांति मिलेगी।”
भारतीय संस्कृति से प्रभावित हुआ विदेशी भक्त
संत ने युवक से आगे पूछा कि क्या वह पद्मासन या सिद्धासन कर सकता है? इस पर युवक ने हां कहा और तुरंत ही पद्मासन लगाकर दिखा दिया। यह देखकर महाराज हंस पड़े और बोले, “देखो, विदेशी भारतीय आसन अपना रहे हैं और भारतीय लोग कुर्सी पर बैठना पसंद करते हैं।”
https://www.instagram.com/reel/DHnBYtRsBdC/?igsh=MXhrOXE1ZXRsNHViZA==
प्रेमिका को लेकर हुआ सवाल
मुलाकात के दौरान प्रेमानंद महाराज ने युवक से उसकी गर्लफ्रेंड के बारे में भी पूछ लिया। इस पर कबीदास ने शर्माते हुए जवाब दिया कि उसकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है, बल्कि भगवान ही उसके सच्चे प्रेम हैं। यह सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े और महाराज भी प्रभावित हुए। उन्होंने कहा, “यह सच में बहुत सुंदर विचार है। एक विदेशी होते हुए भी तुम भारतीय संस्कृति को अपनाते हो, यह बहुत प्रशंसा योग्य है।”
विदेशी युवक की सोच पर गर्व हुआ संत को
प्रेमानंद महाराज ने युवक की सराहना करते हुए कहा कि “तुम पर ऋषि-मुनियों की कृपा है। आज के समय में जहां भारतीय युवा पश्चिमी सभ्यता अपना रहे हैं, वहीं विदेशी भारतीय संस्कृति को अपनाने में रुचि दिखा रहे हैं।”
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग प्रेमानंद महाराज और विदेशी भक्त की बातचीत को खूब पसंद कर रहे हैं।



