Home Blog Page 233

IND vs BAN Asia Cup 2025 Live Streaming: भारत-बांग्लादेश मैच आज कहां देखें फ्री में

0

IND vs BAN Asia Cup 2025 Live Streamingइंडिया वर्सेस बांग्लादेश एशिया कप 2025 सुपर-4 का मुकाबला आज यानी बुधवार, 24 सितंबर 2025 को खेला जाना है। IND vs BAN मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा,आपको बतादें कि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। भारत और बांग्लादेश दोनों टीमों की नजरें यह मैच जीतकर एशिया कप 2025 फाइनल में अपनी जगह बनाने पर होगी, दोनों ही टीमें अपना-अपना पहला मैच जीतकर यहां पहुंची है। बांग्लादेश ने सुपर-4 के पहले मुकाबले में जहां श्रीलंका को पटखनी दी थी, वहां भारत ने पाकिस्तान को रौंदा था। एक नजर भारत वर्सेस बांग्लादेश एशिया कप 2025 सुपर-4 मुकाबले की खास जानकारियों पर डालते हैं-

इंडिया वर्सेस बांग्लादेश एशिया कप 2025 सुपर-4 मैच कब खेला जाएगा?

India vs Bangladesh एशिया कप 2025 सुपर-4 मैच आज यानी बुधवार, 24 सितंबर को खेला जाना है। आपको बतादें कि IND vs BAN एशिया कप 2025 सुपर-4 मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे।

इंडिया वर्सेस बांग्लादेश एशिया कप 2025 सुपर-4 मैच को टीवी पर कैसे देखें लाइव?

India vs Bangladesh एशिया कप 2025 सुपर-4 मैच का टीवी पर लाइव लुत्फ आप सोनी स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर उठा सकते हैं। वहीं डीडी स्पोर्ट्स पर आप भारत बनाम बांग्लादेश मैच को फ्री में लाइव देख सकते हैं।

IND vs BAN एशिया कप 2025 सुपर-4 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?

इंडिया वर्सेस बांग्लादेश एशिया कप 2025 सुपर-4 मैच का भारतीय फैंस लुत्फ SonyLIV पर उठा सकते हैं, हालांकि लाइव स्ट्रीमिंग फ्री नहीं होगी, इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

इंडिया वर्सेस बांग्लादेश स्क्वॉड

भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा

बांग्लादेश टीम: सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, लिटन दास (विकेटकीपर/कप्तान), तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जेकर अली, महेदी हसन, नसुम अहमद, तस्किन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, नुरुल हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, रिशाद हुसैन, परवेज हुसैन एमोन, तंजीम हसन साकिब

Aaj Ka Rashifal 24 Sep 2025: मिथुन समेत इन 5 राशियों के लिए दिन रहेगा बेहद शुभ, जानें किसका चमकेगा भाग्य

0

Aaj Ka Rashifal 24 Sep 2025: आज ग्रहों की स्थिति में हुए विशेष बदलाव कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आए हैं। आइए जानते हैं आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन:

ग्रहों की चाल- गुरु मिथुन राशि में। शुक्र और केतु सिंह राशि में। सूर्य, बुध कन्या राशि में। मंगल और चंद्रमा तुला राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष (Aries)

आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत रहेगी। प्रेम और संतान के मामले में दिन सामान्य रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा।
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें, लाल वस्तु अपने पास रखें।

वृषभ (Taurus)

आज शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। प्रतिस्पर्धा में जीत के संकेत हैं। प्रेम और व्यापार दोनों ही अच्छे रहेंगे।
उपाय: लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन (Gemini)

विद्यार्थियों के लिए समय बेहद अनुकूल है। प्रेम और व्यापार में शुभता बनी रहेगी। केवल मानसिक अस्थिरता से बचें।
उपाय: लाल वस्तु का दान करें।

कर्क (Cancer)

घर में कुछ हल्की-फुल्की कलह हो सकती है, लेकिन स्थितियां नियंत्रण में रहेंगी। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार और संतान से जुड़ी बातों में संतोष रहेगा।
उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।

सिंह (Leo)

नए व्यवसाय की शुरुआत के लिए अच्छा समय है। अपनों का साथ मिलेगा और कार्यों में सफलता भी मिलेगी।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

कन्या (Virgo)

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। हालांकि वाणी पर नियंत्रण जरूरी है। निवेश सोच-समझकर करें।
उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।

तुला (Libra)

आप आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। सेहत में सुधार होगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। करियर और व्यापार में सफलता के योग हैं।
उपाय: बजरंगबली को प्रणाम करें।

वृश्चिक (Scorpio)

अत्यधिक खर्च मानसिक चिंता का कारण बन सकता है। ऊर्जा में थोड़ी कमी रहेगी। प्रेम-संतान सामान्य रहेंगे।
उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें।

धनु (Sagittarius)

आय के नए स्रोत बनेंगे। मानसिक स्थिति बेहतर होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यवसाय—तीनों ही क्षेत्रों में दिन अनुकूल रहेगा।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

मकर (Capricorn)

कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। व्यापार में उन्नति होगी और पिता का सहयोग मिलेगा। प्रेम-संतान की स्थिति सामान्य रहेगी।
उपाय: मां काली को प्रणाम करें।

कुंभ (Aquarius)

भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। करियर और रोजगार में उन्नति संभव है।
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।

मीन (Pisces)

दिन कुछ कठिनाई भरा हो सकता है। चोट या परेशानी का संकेत है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। व्यापार सामान्य रहेगा।
उपाय: मां काली की आराधना करें।

डिस्क्लेमर: इस राशिफल में दी गई जानकारियां पंचांग और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित हैं। पाठकों से निवेदन है कि किसी भी निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

नवरात्र में बेटियों-महिलाओं के लिए सीएम योगी की पहल, निर्देश जारी

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- नवरात्र के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मिशन शक्ति के पांचवें चरण में प्रदेश के सभी थानों में पुलिस चौकी की तरह ’मिशन शक्ति केन्द्र’ खोले जाएंगे। जिसमे तैनात किए जाने वाले इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर महिला अपराधों की विवेचना करेंगे। इनके कामों का पर्यवेक्षण आईजी अथवा डीआईजी स्तर के अधिकारी करेंगे। डीजीपी राजीव कृष्णा ने इस बारे में सभी कप्तानों, पुलिस कमिश्नरों को इस दिशा में गम्भीरता से काम करने का निर्देश दिए है।

ऐसे होंगे मिशन शक्ति केन्द्र

हर मिशन शक्ति केन्द्र में एक इंस्पेक्टर/सब-इंस्पेक्टर प्रभारी होंगे। प्रभारी महिला अधिकारी को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही चार अन्य सब-इंस्पेक्टर तैनात होंगे, जिनमें कम से कम एक महिला होगी। 4 से 15 तक सिपाही/मुख्य आरक्षी रहेंगे, इनमें आधी संख्या महिला पुलिसकर्मियों की होगी। हर केन्द्र पर दो होमगार्ड भी तैनात किए जाएंगे। संवेदनशील मामलों में पीड़ित महिलाओं को मनोवैज्ञानिक परामर्श दिलाने की व्यवस्था होगी।

डीजीपी राजीव कृष्णा के निर्देश

मिशन शक्ति केन्द्रों में महिला शिकायतों की तुरंत सुनवाई होगी। पुलिसकर्मियों की तैनाती कम से कम 3 साल और अधिकतम 5 साल तक होगी। प्रशिक्षित कर्मियों को नोडल अधिकारी की सिफारिश पर अन्य थानों में भी भेजा जा सकेगा।थाना प्रभारी को मिशन शक्ति केन्द्र के लिए अलग कक्ष, कम्प्यूटर, स्टेशनरी और महिला शौचालय की व्यवस्था करनी होगी। महिला हेल्प डेस्क का ड्यूटी रोस्टर और कामकाज का फॉलो-अप अनिवार्य होगा।

मिशन शक्ति केन्द्रों की मुख्य जिम्मेदारियां

एंटी रोमियो स्क्वॉड और महिला बीट योजना का क्रियान्वयन व पर्यवेक्षण। महिलाओं से संबंधित सभी एफआईआर और आरोपी के खिलाफ की गई कार्रवाई का रिकॉर्ड रखना। पीड़िताओं की काउंसलिंग, कानूनी मदद, पुनर्वास व मुआवजा दिलाने के लिए वन स्टॉप सेंटर और अन्य विभागों से समन्वय। पीड़िता की चिकित्सा जांच, दबिश और आवश्यक कार्यों के लिए महिला पुलिस की उपलब्धता। महिलाओं और लड़कियों के लिए साइबर सुरक्षा व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना।

अफसरों की भूमिका

डीजीपी ने निर्देश दिया कि रेंज के आईजी, डीआईजी मिशन शक्ति केन्द्र की कार्ययोजना को धरातल पर लाने का काम करेंगे। साथ ही जिले के एसएसपी व नोडल अधिकारियों से लगातार संवाद करेंगे। ये अफसर ही मिशन शक्ति केन्द्र की संख्या के अनुसार आवश्यक महिला कर्मियों की संख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। यदि किसी जनपद में महिला कर्मियों की संख्या अधिक है तो अधिक संख्या वाले जनपदों से कम संख्या वाले जनपदों से आवश्यकता अनुसार महिला पुलिस कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी।

थाने के किसी भी मामले में पीड़िता की मेडिकल जांच, दबिश व अन्य जरूरी कामों के लिए महिला पुलिस की उपलब्धता कराने का काम भी अफसरों को करना है। एसीपी अथवा सीओ अपने सर्किल के मिशन शक्ति केन्द्र के लिए सहायक नोडल अधिकारी होंगे। हर जोन के एडीजी अपने अधीन जिलों के मिशन शक्ति केन्द्रों के संचालन के लिए सर्वोच्च पर्यवेक्षक का काम करेंगे।

यूपी के इस जिले में फिर भिड़े भाजपाई: विधायक और ब्लॉक प्रमुख समर्थकों के बीच मारपीट, फायरिंग का आरोप

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश में एक बार फिर सत्तारूढ़ दल भाजपा के भीतर टकराव खुलकर सामने आया है। गाजीपुर की घटना के बाद अब गोंडा जिले के कटरा बाजार ब्लॉक मुख्यालय पर मंगलवार को भाजपा विधायक और ब्लॉक प्रमुख समर्थकों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर चले और फायरिंग के आरोप भी लगे हैं। घटना में ब्लॉक प्रमुख के बेटे सहित दर्जन भर लोग घायल हो गए हैं।

मंगलवार को कटरा ब्लॉक मुख्यालय पर आरएसएस की बैठक चल रही थी, जिसमें ब्लॉक प्रमुख जुगरानी देवी, उनके पति भवानी भीख शुक्ल और समर्थक शामिल थे। उसी समय भाजपा विधायक बावन सिंह अपने बेटे वैभव सिंह और समर्थकों के साथ जीएसटी बैठक के लिए पहुंचे।

हालांकि पहले यह सहमति बनी कि आरएसएस की बैठक पेड़ के नीचे और विधायक की बैठक सभागार में होगी, लेकिन नारेबाजी और कहासुनी के बाद मामला अचानक हिंसक हो गया।

देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। लाठी-डंडे और पत्थरबाजी से भगदड़ मच गई। एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची तीन थानों की पुलिस फोर्स ने हालात संभाले और हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया। एएसपी अभिषेक दावच्या और एएसपी पश्चिमी राधेश्याम राय मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले की जांच की जा रही है।

घटना के बाद भाजपा विधायक बावन सिंह ने मीडिया से बातचीत में ब्लॉक प्रमुख पक्ष पर फायरिंग का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा:”जीएसटी बैठक के लिए सभागार तय था, लेकिन ब्लॉक प्रमुख के इशारे पर ताला लगाकर चाबी गायब कर दी गई। डीएम के हस्तक्षेप के बाद दरवाजा खुलवाया गया, लेकिन इसी दौरान समर्थकों ने नारेबाजी और फायरिंग शुरू कर दी।” विधायक ने यह भी कहा कि वह इस पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेताओं से करेंगे।

गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले गाजीपुर में बिजली के खंभे को लेकर भाजपा के दो गुटों में विवाद हो गया था। पुलिस के हस्तक्षेप के दौरान लाठीचार्ज हुआ और एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई थी। उस मामले में पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई भी की गई थी।

गोंडा की घटना ने एक बार फिर भाजपा के आंतरिक संघर्ष और स्थानीय स्तर पर संगठन की चुनौतियों को उजागर कर दिया है।

एएसपी राधेश्याम राय ने कहा “स्थिति नियंत्रण में है। दोनों पक्षों से जानकारी लेकर विवेचना की जा रही है। जिस पर जो आरोप हैं, उसकी जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

आजम खां की रिहाई: 104 मुकदमे, 5 सजाएं,12 में ही फैसला –कितने दिन की है चांदनी?

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:  समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां मंगलवार को करीब 23 महीने बाद सीतापुर जेल से रिहा हुए। उनकी रिहाई ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा रखी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद मंगलवार दोपहर 12:15 बजे वह जेल से बाहर तो आ गए लेकिन सवाल यह है कि 104 मुकदमों की लंबी सूची के बीच आजम खां की यह आजादी कितने दिन टिकेगी? आपको बतादें कि आजम खां पर कुल 104 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिनमे 93 मुकदमे अकेले रामपुर में ही हैं।

सबसे चर्चित मामलों में जन्म प्रमाण पत्र की फर्जीवाड़ा और डूंगरपुर जमीन विवाद शामिल हैं, जिनमें आजम खां, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को 7 साल की सजा सुनाई गई थी।

कानूनी संकट टला नहीं

अभी भी आजम खां के खिलाफ 80 से अधिक मामले विभिन्न अदालतों में लंबित हैं— जिनमें 59 मजिस्ट्रेट कोर्ट, 19 सेशन कोर्ट, और 3 जिला अदालतें शामिल हैं। इन मामलों में तेजी से सुनवाई होने की संभावना जताई जा रही है।

नया मोड़: दस्तावेज़ों में हेराफेरी का मामला

हाल ही में एक केस में IPसी की धाराएं 467, 471 और 201 (धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज और साक्ष्य नष्ट करना) जोड़ी गई हैं। कोर्ट ने इस मामले में आजम खां को 1 अक्टूबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है।

राजनीतिक असर और अटकलें

आजम की रिहाई से सपा खेमा उत्साहित नजर आ रहा है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे “न्याय की जीत” करार दिया और कहा, “हर झूठ की एक मियाद होती है।” समर्थकों का मानना है कि ये मुकदमे राजनीतिक प्रतिशोध का हिस्सा हैं, खासकर 2017 में योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद जब जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर कार्रवाई तेज हुई।

बसपा में जाने की अटकलें खारिज

रिहाई के बाद आजम खां ने बसपा में शामिल होने की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा, “मैं जेल में किसी से नहीं मिला, ये अटकलें लगाने वाले ही जानें।”

नेपाल के बाद अब फिलीपींस में जन आक्रोश, सड़कों पर उतरे हजारों लोग

देश/विदेश/सर्वोदय न्यूज़:- नेपाल की ही तरह अब फिलीपींस में हंगामा शुरू हो गया है। घटना भी लगभग वही पुराना सा ही लग रहा है। जैसा भारत के पड़ोसी देश नेपाल में जेन जी के नौजवान भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए और सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया।

आपको बतादें कि वैसा ही कुछ नजारा फिलीपींस में भी दिखाई दिया है । सोचने कि बात यह है कि,  बाढ़ रोकने के नाम पर 9.5 अरब डॉलर उड़ जाएं, तो जनता क्या करेगी? हर मानसून में देश तबाह हो जाता है। जहा एक तरफ अस्पतालों में किल्लत देखने को मिलती है वही दूसरी तरफ  स्कूल के बच्चे डूबती सड़कों से होकर गुजरते हैं, जबकि ठेकेदारों की लग्जरी गाड़ियों का काफिला सड़कों पर दौड़ता नजर आती है । राष्ट्रपति मार्कोस ने इस बात को खुद स्वीकारा है कि अधिकांश परियोजनाओं में अनियमितताएं हैं।

आपको बतादे कि , सरकारें जब सत्ता हाशिल करती है  तो सुधारों के लुभावने वादे बांटती हैं, फिर घोटाले फूट पड़ते हैं, जनता सड़कों पर उतर आती है और सरकारें ढह जाती हैं। दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया में यह कहानी पहले भी दोहराई जा चुकी है। फिलीपींस में भी यही दृश्य दोहराया जा रहा है! रविवार को शुरू हुए विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण थे, लेकिन ज्यादा देर न टिक सके और जल्द ही हिंसा भड़क उठी। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भिड़ंत हो गई। वाटर कैनन का सहारा लिया गया। पत्थरबाजी हुई, बोतलें फेंकी गईं। सड़कों पर टायर जलाए गए। दर्जनों लोग हिरासत में लिए गए, कई पुलिसकर्मी जख्मी भी हो गए।

प्रदर्शनकारियों ने तारीख का चुनाव बिल्कुल सटीक किया। 21 सितंबर को ही 1972 में तत्कालीन राष्ट्रपति मार्कोस सीनियर ने देश में मार्शल लॉ लागू किया था। इसी दिन को चिह्नित करते हुए लगभग 50,000 प्रदर्शनकारी लुनेटा पार्क में इकट्ठा हुए और सरकार विरोधी नारे लगाए। प्रदर्शन का नेतृत्व छात्रों, युवा पेशेवरों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया।

यह आंदोलन थाईलैंड, हॉन्गकॉन्ग और यूरोपीय देशों में हाल ही में हुए जन आंदोलनों की तरह सोशल मीडिया के जरिए तेज़ी से फैला और वैश्विक नागरिक जागरूकता की एक कड़ी के रूप में सामने आया। प्रमुख मांगें क्या हैं?

प्रदर्शनकारियों ने सरकार के समक्ष तीन प्रमुख मांगें रखी हैं:

  • भ्रष्ट अधिकारियों को तत्काल दंडित किया जाए।
  • भ्रष्टाचार पर सख्त नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए।
  • नागरिकों की बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति की जाए।

क्या विदेशी साजिश का हाथ है?

अब सवाल यह उठता है कि क्या इसमें बाहरी ताकतों की साजिश है? बड़ी शक्तियां मनीला पर नजरें गड़ाए हुए हैं। फिलीपींस प्रशांत महासागर में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मोहरा है। अमेरिका, चीन और पड़ोसी देश सब दांव पर लगे हैं। अस्थिरता संतुलन बिगाड़ सकती है। लेकिन इन प्रदर्शनों को लेकर कोई भ्रम न पालें। इनकी जड़ फिलीपीनी जनता का अपना गुस्सा है। आम लोग ठगे महसूस कर रहे हैं। वे टैक्स देते हैं, बाढ़ में घर गंवा देते हैं, और अमीरों को और अमीर होते देखते हैं। वहीं, राष्ट्रपति मार्कोस जूनियर का कहना है कि वे प्रदर्शनकारियों से नाराज नहीं हैं। वे शांति की अपील कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर- यह न्यूज़ गूगल से उपलब्पध डेटा पर आधारित है | किसी भी त्रुटी या अपभ्रंश के लिए सर्वोदय न्यूज़  स्वयं जिम्मेदार नहीं है|

Canara Bank Apprentice Recruitment 2025: कैनरा बैंक में अप्रेंटिस के 3500 पदों पर बंपर भर्ती, आज से करें आवेदन

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- अगर आप बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है। कैनरा बैंक ने अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम 2025 के तहत कुल 3500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 23 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 12 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.canarabank.bank.in या nats.education.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Canara Bank Apprentice Vacancy 2025: प्रमुख जानकारियां

  • भर्ती संस्था: कैनरा बैंक
  • पद का नाम: अप्रेंटिस
  • कुल पद: 3500
  • आवेदन शुरू होने की तारीख: 23 सितंबर 2025
  • अंतिम तिथि: 12 अक्टूबर 2025
  • आधिकारिक वेबसाइट: canarabank.bank.in

योग्यता (Eligibility Criteria)

  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।
  • आयु सीमा:
  • न्यूनतम: 20 वर्ष
  • अधिकतम: 28 वर्ष (1 सितंबर 2025 को आधार मानते हुए)

आरक्षण: SC/ST/OBC/PwBD वर्गों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

अप्रेंटिस ट्रेनिंग अवधि व स्टाइपेंड

  • चयनित उम्मीदवारों को हर महीने ₹15,000 का स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।
  • ट्रेनिंग की अवधि एक वर्ष निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

श्रेणी शुल्क
SC/ST/PwBD कोई शुल्क नहीं
अन्य सभी वर्ग ₹600

ऐसे करें आवेदन (How to Apply)

  1. आधिकारिक वेबसाइट canarabank.bank.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए “Career” सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. फिर Apprentice Recruitment 2025 लिंक पर जाएं।
  4. “Click here for New Registration” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
  5. मांगी गई जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
  6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।
  7. आवेदन पत्र सबमिट करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण सलाह

  • आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
  • सुनिश्चित करें कि सभी जानकारी और दस्तावेज सही व प्रमाणिक हों।

UPSC ने निकाली 213 पदों पर भर्ती, आयु सीमा 50 तक, जानिए पूरी जानकारी

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-यूपीएससी (UPSC) यानी  संघ लोक सेवा आयोग ने 213 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमे लेक्चरर (उर्दू), मेडिकल ऑफिसर, अतिरिक्त सरकारी अधिवक्ता, सहायक विधि सलाहकार, लेखा अधिकारी और असिस्टेंट डायरेक्टर जैसे अहम पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 13 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है जो  2 अक्टूबर 2025 तक चलेगी | इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र का प्रिंट निकालने की अंतिम तिथि 3 अक्टूबर 2025 तय की गई है।

इन पदों पर निकली है भर्ती

इस भर्ती अभियान में विभिन्न पदों पर कुल 213 रिक्तियां निकाली गई हैं। इनमें मेडिकल ऑफिसर के 125 पद सबसे अधिक हैं। इसके साथ ही  लेक्चरर (उर्दू) के 15 पद, अतिरिक्त सरकारी अधिवक्ता के 5 पद, सहायक विधि सलाहकार के 16 पद, और लेखा अधिकारी के 32 पद शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता सभी पदों के लिए  अलग-अलग रखी गई है। कानूनी पदों के लिए आवेदनकर्ता  के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से LLB की डिग्री होनी चाहिए। लेक्चरर (उर्दू) के लिए अभ्यर्थी  से उर्दू विषय में स्नातकोत्तर और बीएड की मांग की गई है। मेडिकल ऑफिसर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास MBBS की डिग्री होना आवश्यक है। वहीं, अन्य पदों के लिए स्नातक या परास्नातक डिग्री मांगी गई है।

आयु सीमा

उम्र की सीमा भी वर्ग अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष रखी गई है, वहीं  ओबीसी उम्मीदवार के लिए  53 वर्ष और एससी/एसटी उम्मीदवार के लिए 55 वर्ष तक रखी गयी हैं। PwBD उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष तय की गई है।

बात करें आवेदन शुल्क की तो सभी सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को 25 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। जबकि महिलाओं, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को किसी प्रकार की फीस नहीं देनी । उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं और वहीं से विस्तृत नोटिफिकेशन भी डाउनलोड किया जा सकता है।

आजम खां की रिहाई पर अखिलेश यादव को योगी मंत्री का पलटवार – “अगर फंसाया गया था तो अब तक सपा क्या कर रही थी?”

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- सपा नेता आजम खां की 23 महीने बाद सीतापुर जेल से रिहाई के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाज़ी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा भाजपा सरकार पर लगाए गए “झूठे मुकदमे” और “राजनीतिक बदले” के आरोपों पर अब योगी सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने तीखा पलटवार किया है।

अनिल राजभर का बयान – “सपा अब तक क्या कर रही थी?”

राज्य के मंत्री अनिल राजभर ने कहा:“अगर भाजपा सरकार ने आजम खां को झूठे मुकदमे में फंसाया था, तो समाजवादी पार्टी अब तक चुप क्यों बैठी थी? इतने समय तक उसे जेल से क्यों नहीं छुड़ाया?” उन्होंने सपा पर आरोप लगाया कि वह सिर्फ वोट बैंक की राजनीति के लिए इस मुद्दे को उठा रही है।

“न्यायालय ने माना सबूत, कार्रवाई प्रमाणित”

अनिल राजभर ने कहा कि पुलिस ने तथ्य और सबूत के आधार पर कार्रवाई की थी, और अदालत ने भी उसे स्वीकार किया। उन्होंने जोर देकर कहा:“अगर कार्रवाई गलत होती, तो अदालत सरकार को कटघरे में खड़ा करती।” “आज़म खां पर लगे आरोप अभी खत्म नहीं हुए हैं, वे साबित भी होंगे।”

अखिलेश यादव का आरोप – “पुलिस को बना दिया चुनावी एजेंट”

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया था कि भाजपा सरकार पुलिस का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है। सत्ता का दुरुपयोग कर अपने राजनीतिक एजेंडे को पूरा करने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं पर झूठे मुकदमें लगवाती है। कहा कि जब सरकार पुलिस से पॉलिटिकल पोलिंग करायेगी, उन्हें चुनावी गोरखधंधे का हिस्सा बनाएगी तो अवैध कार्यों, भ्रष्टाचार और वसूली में पुलिस की मिलीभगत को नज़रअंदाज करने पर मजबूर भी होगी।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर रेल मंत्री ने दिया अपडेट, दिवाली पर मिल सकती है सौगात

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का बेसब्री से इंतजार कर रहे यात्रियों को दिवाली से पहले बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को जानकारी दी कि पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत दूसरी ट्रेन के तैयार होने के बाद ही की जाएगी। उन्होंने अनुमान जताया कि 15 अक्टूबर 2025 तक दोनों ट्रेनें तैयार हो सकती हैं, जिसके बाद एक साथ लॉन्च किया जाएगा।

तैयारियों में तेजी, रूट अभी तय नहीं

रेल मंत्री ने बताया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की पहली रेक बन चुकी है और दूसरी रेक का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। वैष्णव ने कहा:“दोनों ट्रेनों को एक साथ शुरू किया जाएगा ताकि संचालन में कोई अड़चन न आए। जैसे ही दूसरी रेक तैयार होती है, रूट फाइनल कर दिया जाएगा।”

हालांकि, अब तक यह तय नहीं हुआ है कि यह ट्रेन किस रूट पर चलेगी।

किन रूट्स पर दौड़ सकती है वंदे भारत स्लीपर?

अटकलें लगाई जा रही हैं कि स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का पहला सफर नई दिल्ली-पटना रूट पर हो सकता है। वहीं, रेल मंत्रालय ने एक अन्य वंदे भारत ट्रेन के लिए नई दिल्ली से फिरोजपुर कैंट रूट का प्रस्ताव भी पेश किया है।

यह ट्रेन फरीदकोट, बठिंडा, धुरी, पटियाला, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र और पानीपत जैसे स्टेशनों को जोड़ेगी। इससे संबंधित प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री की मंजूरी का इंतजार है।

पंजाब में रेलवे का विस्तार – नई परियोजनाएं

रेल मंत्री और रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब में चल रही रेलवे परियोजनाओं पर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजपुरा-मोहाली 18 किमी नई लाइन जल्द तैयार होगी, जिससे अंबाला-अमृतसर मेन लाइन के ज़रिए चंडीगढ़ से कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी।