Home Blog Page 234

PM मोदी की फर्जी फोटो शेयर करने पर विवाद, कांग्रेस नेता को साड़ी पहनाकर किया विरोध

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर साझा करने को लेकर महाराष्ट्र के उल्हासनगर में बड़ा विवाद खड़ा हो गया। इस फोटो को शेयर करने वाले 73 वर्षीय कांग्रेस कार्यकर्ता प्रकाश ‘मामा’ पगारे के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनोखा विरोध जताया—उन्हें सरेआम साड़ी पहनाई गई। इसके बाद दोनों पार्टियों में तीखी बयानबाजी शुरू हो गई है।

किस पोस्ट से मचा बवाल?

रिपोर्ट के मुताबिक, पगारे ने पीएम मोदी की एक मॉर्फ्ड फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें प्रधानमंत्री साड़ी पहने हुए नजर आ रहे थे, और उसमें एक अपमानजनक गाना भी जोड़ा गया था। यह पोस्ट जैसे ही वायरल हुई, बीजेपी कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा।

भाजपा का विरोध प्रदर्शन – साड़ी पहनाकर जताया आक्रोश

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भाजपा कार्यकर्ता पगारे को जबरन साड़ी पहना रहे हैं। कल्याण जिले के भाजपा अध्यक्ष नंदू परब इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे।
परब ने कहा:“प्रधानमंत्री का ऐसा अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर इस तरह की हरकतें जारी रहीं, तो भाजपा और भी कड़ा रुख अपनाएगी।”

कांग्रेस का पलटवार – “पुलिस में शिकायत करते, ये बर्ताव शर्मनाक”

कांग्रेस के कल्याण प्रमुख सचिन पोटे ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा:“पगारे पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं। अगर उन्होंने कोई आपत्तिजनक पोस्ट किया भी था, तो भाजपा को कानूनी रास्ता अपनाना चाहिए था, न कि सार्वजनिक अपमान करना चाहिए। यह लोकतंत्र के खिलाफ है।”

जेल से रिहा होते ही शायराना अंदाज में दिखे आजम खान, बोले- “पत्ता-पत्ता, बूटा-बूटा हाल हमारा जाने है”

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़- समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान मंगलवार सुबह 23 महीने बाद सीतापुर जेल से रिहा हुए। जैसे ही वह जेल से बाहर निकले, उनका वही पुराना शायराना अंदाज नजर आया। कार में बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ बाहर आते हुए उन्होंने मिर्जा गालिब के मशहूर शेर से अपनी भावनाओं को बयां किया: “पत्ता-पत्ता, बूटा-बूटा हाल हमारा जाने है।” आजम खान की रिहाई के साथ ही प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

बसपा में जाने की अटकलों पर दिया दो टूक जवाब

कुछ दिनों से चल रही बसपा में शामिल होने की अटकलों पर आजम खान ने बेबाकी से कहा:“जो लोग ऐसी अटकलें लगा रहे हैं, वही इस पर जवाब दे सकते हैं। जेल में मेरी किसी से मुलाकात नहीं होती थी। फोन की भी इजाजत नहीं थी।” उन्होंने साफ कर दिया कि इन चर्चाओं का कोई आधार नहीं है और वो सपा में ही बने रहेंगे।

“मैंने दुश्मनों से भी अच्छा सलूक किया” – सरकार पर तंज

जब पत्रकारों ने आजम से पूछा कि क्या मौजूदा सरकार ने उनसे बदला लिया, तो उन्होंने कूटनीतिक अंदाज़ में जवाब दिया:“बदला तो तब लिया जाता है जब किसी के साथ बुरा किया गया हो। मैंने तो दुश्मनों के साथ भी अच्छा व्यवहार किया है। मेरी कलम से किसी के साथ नाइंसाफी नहीं हुई।”

उल्लेखनीय है कि योगी सरकार के कार्यकाल में आजम खान पर 72 से अधिक मुकदमे दर्ज किए गए थे, जिसके चलते उन्हें दो बार जेल जाना पड़ा – पहली बार 27 महीने और दूसरी बार 23 महीने के लिए।

कोर्ट से मिली थी जमानत, सोमवार को पहुंचा रिहाई का परवाना

पिछले हफ्ते हाईकोर्ट से उन्हें जमानत मिली थी। सोमवार की शाम को उनकी रिहाई का परवाना सीतापुर जेल पहुंचा। सभी जरूरी औपचारिकताओं जैसे चालान जमा करना आदि के बाद उन्हें मंगलवार सुबह रिहा कर दिया गया।

समर्थकों का स्वागत, काफिले के साथ रामपुर रवाना

रिहाई के समय जेल के बाहर उनके सैकड़ों समर्थक जमा थे। आजम खान के बाहर आते ही गाड़ियों का काफिला उन्हें लेकर रामपुर रवाना हो गया। समर्थकों में गजब का उत्साह देखा गया।

अखिलेश यादव और सपा नेताओं की प्रतिक्रिया

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आजम खान की रिहाई को “इंसाफ की जीत” करार देते हुए कहा:“आजम खान जी की रिहाई उन सभी के लिए राहत की बात है जो ‘इंसाफ़’ में ऐतबार रखते हैं। कोर्ट का धन्यवाद, जिसने न्याय को बनाए रखा।”

उन्होंने कहा कि यह फर्ज़ी मुकदमे करने वालों के लिए भी एक सबक है कि हर साजिश की एक उम्र होती है। साथ ही, उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि “जो लोग सामाजिक सौहार्द के प्रतीक होते हैं, भाजपा को वो रास नहीं आते।”

आजम खान की रिहाई पर बोले अखिलेश यादव: खुशी का दिन है, सरकार बनी तो सारे मुकदमे खत्म करेंगे

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान की रिहाई के बाद सियासत गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने इस मौके पर तीखी प्रतिक्रिया दी है और इसे न्याय की जीत बताया है।

अखिलेश यादव ने कहा – “यह समाजवादियों के लिए खुशी का दिन है”

आजम खान की रिहाई पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव ने कहा:“यह समाजवादियों के लिए खुशी की खबर है। हम कोर्ट का धन्यवाद करते हैं। जिस अधिकारी को बार-बार एक्सटेंशन मिला, उसी ने आजम खान को परेशान किया। हमें हमेशा से न्याय की उम्मीद थी और आज वो मिला है।”

अखिलेश ने यह भी ऐलान किया कि यदि सपा सरकार बनती है, तो आजम खान के खिलाफ दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आजम खान समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे हैं और उन्होंने नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के साथ काम किया है।

शिवपाल सिंह यादव ने झूठे मुकदमों की बात दोहराई

इटावा में एक कार्यक्रम के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने भी आजम खान की रिहाई पर प्रतिक्रिया दी और कहा:“आजम खान पर सैकड़ों झूठे मुकदमे लगाए गए। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट का हम स्वागत करते हैं। समाजवादी पार्टी आजम खान के साथ थी, है और आगे भी रहेगी।”

दूसरे दल में जाने की अटकलों को खारिज करते हुए शिवपाल सिंह ने स्पष्ट किया कि आजम सपा छोड़कर किसी अन्य पार्टी में नहीं जाएंगे। उन्होंने अफवाहों को “राजनीतिक भ्रम फैलाने की कोशिश” बताया।

आजम खान केस 

आपको बता दें कि आजम खान अक्टूबर 2023 से जेल में हैं। 2019 में हजरतगंज कोतवाली में मोहम्मद आजम खान, पत्नी तजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें आरोप लगाया था कि अनुचित लाभ लेने के लिए आजम खां और तजीन फातिमा ने बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाए हैं। पुलिस ने बाद विवेचना अप्रैल 2019 में आजम खां, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और पत्नी तजीन फात्मा तीनों को 420, 467, 468, 471 आईपीसी व 120 बी का आरोपी मानते हुए चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। इस केस में 18 अक्तूबर 2023 को एमपीएमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट शोभित बंसल ने तीनों को दोषी करार देते हुए सात-सात साल की कैद और 50-50 हजार के जुर्माने की सजा सुनाई थी। सजा का ऐलान होते ही तीनों को कस्टडी में लेकर जेल भेज दिया गया था।

अब्दुल्ला आजम और तजीन फातिमा पहले ही जमानत पर बाहर आ चुके हैं, जबकि आजम खान को 23 महीने बाद रिहाई मिली है।

लखनऊ KGMU ट्रॉमा सेंटर में बढ़े और वेंटिलेटर यूनिट, गंभीर मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए केजीएमयू प्रशासन ने ट्रॉमा कैजुअल्टी यूनिट में 40 नए बेड और 6 वेंटिलेटर युक्त बेड्स की सुविधा शुरू की है। इससे आपातकालीन मरीजों को जल्द उपचार मिल सकेगा।

 कैजुअल्टी यूनिट का लोकार्पण

केजीएमयू की कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने ट्रॉमा सेंटर परिसर में नव-निर्मित और उन्नत कैजुअल्टी यूनिट का उद्घाटन किया। इस यूनिट में ट्रॉमा मरीजों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस 40 बेड्स के साथ 6 वेंटिलेटर बेड्स भी शामिल हैं, जिन पर अब मरीजों की भर्ती शुरू हो गई है।

विशेषज्ञों ने क्या कहा?

ट्रॉमा सेंटर के सीएमएस डॉ. प्रेमराज सिंह ने बताया कि इस नवीनीकरण से आपातकालीन मरीजों को त्वरित इलाज मिल सकेगा और गंभीर स्थिति में आने वाले मरीजों की जीवनरक्षा और अधिक प्रभावी बन पाएगी। एमएस डॉ. अमिय अग्रवाल ने कहा कि वेंटिलेटर बेड्स की संख्या में बढ़ोतरी से गंभीर रोगियों की समय पर निगरानी और उपचार अब ज्यादा बेहतर तरीके से संभव होगा।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे ये अधिकारी

इस अवसर पर कई वरिष्ठ चिकित्सक और अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें शामिल थे:डॉ. बीके ओझा, डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. केके सिंह, डॉ. आशीष श्रीवास्तव, डॉ. हैदर अब्बास, डॉ. अविनाश अग्रवाल, डॉ. समीर मिश्रा, डॉ. वैभव जायसवाल, डॉ. यादवेंद्र धीर, डॉ. धीरेंद्र पटेल, और डॉ. समीर कुमार।

रिहाई से पहले फंसा पेंच: आजम खान की जेल से रिहाई में चालान न जमा होने के कारण हो रही देरी

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आजम खान की रिहाई को लेकर एक नया पेंच सामने आया है। 23 महीने बाद सीतापुर जेल से रिहा होने जा रहे आजम खान की रिहाई में देरी हो रही है। दरअसल, रिहाई से संबंधित चालान समय पर जमा न होने के कारण उन्हें अभी जेल से बाहर नहीं लाया जा सका है। बताया जा रहा है कि अब उनकी रिहाई सुबह 10 बजे कोर्ट खुलने के बाद ही संभव हो सकेगी।

रिहाई सुबह 7 बजे थी प्रस्तावित, अब होगी 10 बजे के बाद

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, आजम खान की रिहाई सुबह 7 बजे तय थी, लेकिन रिहाई से जुड़े कागजातों में एक अहम दस्तावेज — चालान की जमा रसीद — समय पर नहीं पहुंच सकी। कोर्ट खुलने के बाद ही यह औपचारिकता पूरी हो सकेगी, जिसके बाद रिहाई की प्रक्रिया शुरू होगी।

समर्थकों में जश्न का माहौल

आजम खान की रिहाई की खबर सुनते ही उनके समर्थक सुबह से ही सीतापुर जेल के बाहर जमा हो गए हैं। उनके बेटे अदीब आजम भी जेल के बाहर मौजूद हैं। जेल प्रशासन ने बताया कि आजम खान पर कुल 70 मुकदमे दर्ज थे, जिनमें उन्हें राहत मिली है।

किस केस में जेल गए थे आजम खान?

आजम खान को अक्टूबर 2023 में धोखाधड़ी के एक मामले में जेल भेजा गया था। यह मुकदमा 2019 में भाजपा नेता आकाश सक्सेना द्वारा दर्ज कराया गया था। आरोप था कि आजम खान और उनकी पत्नी तजीन फातिमा ने अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के लिए दो अलग-अलग जन्म प्रमाण पत्र बनवाए। इस मामले में तीनों के खिलाफ IPC की धाराएं 420, 467, 468, 471 और 120B के तहत चार्जशीट दाखिल की गई थी। 18 अक्टूबर 2023 को कोर्ट ने तीनों को 7-7 साल की सजा और ₹50,000 का जुर्माना सुनाया था।

सजा के बाद: आजम खान को सीतापुर जेल भेजा गया। अब्दुल्ला आजम को हरदोई जेल और तजीन फातिमा को रामपुर जेल में रखा गया। बाद में अब्दुल्ला और तजीन को जमानत मिल गई, लेकिन आजम खान की रिहाई अब जाकर संभव हो रही है।

डूंगरपुर प्रकरण में अगली सुनवाई 26 सितंबर को

आजम खान से जुड़े एक अन्य मामले — डूंगरपुर प्रकरण — में मुरादाबाद के एलआईयू इंस्पेक्टर शरद पवार कोर्ट में पेश हुए। एडीजीसी सीमा सिंह राणा ने बताया कि इस केस में अगली सुनवाई 26 सितंबर को निर्धारित की गई है।

पहले भी जेल काट चुके हैं आजम खान

आजम खान इससे पहले 2020 में कोर्ट में सरेंडर करने के बाद रामपुर जेल में बंद थे। बाद में उन्हें सीतापुर जेल शिफ्ट किया गया। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वे 20 मई 2022 को 27 महीने बाद रिहा हुए थे।

स्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान आज संभव, ये हो सकते हैं बाहर

0

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान आज होने की पूरी संभावना जताई जा रही है। यह सीरीज 2 अक्टूबर से 14 अक्टूबर के बीच अहमदाबाद और दिल्ली में खेली जाएगी। चयनकर्ता इस बार 15 सदस्यीय टीम चुन सकते हैं, जिसमें कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

इन खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड दौरे पर टीम का हिस्सा रहे करुण नायर को बाहर किया जा सकता है। उनकी जगह युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को टीम में शामिल किया जा सकता है।
वहीं, पैर की चोट से जूझ रहे ऋषभ पंत के इस सीरीज से बाहर रहने की संभावना है। ऐसे में विकेटकीपर की भूमिका में ध्रुव जुरेल नजर आ सकते हैं, जबकि एन जगदीशन को बैकअप विकेटकीपर के तौर पर चुना जा सकता है।

उपकप्तानी की कमान राहुल के हाथ में?

ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में केएल राहुल को टीम का उपकप्तान बनाया जा सकता है। राहुल ने हाल ही में अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का विश्वास जीता है।

पेस अटैक में बदलाव संभव

भारत में खेले जा रहे मैचों में तेज गेंदबाजों की भूमिका सीमित रहती है। ऐसे में आकाश दीप को बाहर किया जा सकता है, जबकि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिलने की उम्मीद है। नितीश कुमार रेड्डी भी एक ऑलराउंडर पेस विकल्प के तौर पर टीम में शामिल हो सकते हैं।

स्पिन विभाग में अनुभव और युवाओं का मेल

स्पिन डिपार्टमेंट में रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर जैसे अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण देखने को मिलेगा।

भारत की संभावित टेस्ट टीम (संभावित)

शुभमनल गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, नितीश कुमार रेड्डी और एन जगदीशन।

Aaj Ka Rashifal 22 Sep 2025: वृश्चिक सहित इन राशियों के लिए दिन रह सकता है चुनौतीपूर्ण, जानें बाकी राशियों की स्थिति

0

Aaj Ka Rashifal 22 Sep 2025: ग्रहों की चाल: गुरु मिथुन राशि में, शुक्र और केतु सिंह राशि में, सूर्य, बुध और चंद्रमा कन्या राशि में, मंगल तुला में, राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। ग्रहों की यह स्थिति कुछ राशियों के लिए सकारात्मक है, तो कुछ के लिए सावधानी की आवश्यकता है।

मेष (Aries)

शत्रु सक्रिय हो सकते हैं, लेकिन आपको क्षति नहीं पहुंचा पाएंगे। आत्मविश्वास बनाए रखें। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में थोड़ी चुनौती रह सकती है। व्यापार सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। लाल वस्तु साथ रखें।

वृषभ (Taurus)

अति भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम जीवन में वाद-विवाद की संभावना है। मानसिक स्थिति थोड़ी अस्थिर रह सकती है। व्यवसायिक स्थिति संतुलित रहेगी। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन (Gemini)

घरेलू मुद्दों को शांतिपूर्वक सुलझाएं। बहस से बचें। स्वास्थ्य पर असर हो सकता है। प्रेम और संतान से जुड़ी स्थिति मध्यम है। व्यवसाय अच्छा रहेगा। मां काली की आराधना करें।

कर्क (Cancer)

व्यवसाय में थोड़ी सुस्ती रह सकती है। नाक, कान और गले से जुड़ी परेशानी हो सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति बेहतर रहेगी। लाल वस्तु पास में रखें।

सिंह (Leo)

जुआ, सट्टा और लॉटरी से दूरी बनाएं। लेन-देन में सावधानी बरतें। प्रेम और संतान से जुड़ी स्थिति अनुकूल है। व्यापार में लाभ की संभावना है। लाल वस्तु का दान करें।

कन्या (Virgo)

मानसिक बेचैनी और शारीरिक अस्वस्थता बनी रह सकती है, लेकिन यह अस्थायी है। किसी प्रकार की हानि की आशंका नहीं है। प्रेम और व्यापार सामान्य रहेंगे। शनिदेव को नमन करें।

तुला (Libra)

साझेदारी में काम करते समय सतर्क रहें। सिर दर्द और आंखों की समस्या हो सकती है। अज्ञात भय परेशान कर सकता है। प्रेम और व्यापारिक स्थिति सकारात्मक है। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक (Scorpio)

कुछ समाचार मानसिक रूप से परेशान कर सकते हैं, हालांकि किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। आय में उतार-चढ़ाव संभव है। यात्रा और प्रेम जीवन मध्यम रहेगा। पीली वस्तु अपने पास रखें।

धनु (Sagittarius)

कानूनी मामलों से दूर रहें। राजनीति में संतुलन बनाए रखें। व्यवसाय मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर (Capricorn)

यात्रा टालने की कोशिश करें। धार्मिक गतिविधियों में संतुलन रखें। भाग्य के भरोसे निर्णय न लें। प्रेम और व्यापार में सामान्य स्थिति रहेगी। मां काली की आराधना करें।

कुंभ (Aquarius)

शारीरिक, मानसिक और आर्थिक नुकसान की संभावना है। जोखिम न लें। वाहन सावधानी से चलाएं। प्रेम, संतान और व्यापार में स्थिरता बनाए रखें। हरी वस्तु साथ रखें।

मीन (Pisces)

जीवनसाथी और स्वयं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। नौकरी में कोई भी जोखिम न उठाएं। यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। शिवजी का जलाभिषेक करें।

नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। किसी भी निर्णय से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

Air India Plane Crash: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, AAIB की रिपोर्ट को बताया ‘गैरजिम्मेदाराना’

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज:-  गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून 2025 को हुए भीषण एयर इंडिया विमान हादसे, जिसमें 270 लोगों की जान गई, को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराज़गी जाहिर की है। हादसे के 100 दिन बीत जाने के बाद भी जांच में ठोस नतीजे न निकलने पर, कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है।

जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन. कोटेश्व सिंह की बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा,“यह हादसा अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की प्रारंभिक रिपोर्ट गैरजिम्मेदाराना है। इसमें स्पष्ट कारण नहीं बताए गए हैं।”

कोर्ट ने कहा कि जांच पूरी होने तक रिपोर्ट के हिस्सों को सार्वजनिक करना गलत है और इससे निष्पक्षता पर सवाल उठता है। 12 जून 2025 को एयर इंडिया का बोइंग ड्रीमलाइनर फ्लाइट 171 टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद क्रैश हो गया था। हादसे में 270 यात्रियों की मौत हो गई थी। AAIB (Aircraft Accident Investigation Bureau) ने शुरुआती रिपोर्ट में “फ्यूल कटऑफ” और “पायलट की त्रुटि” जैसे संभावित कारणों का हवाला दिया था।

सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन द्वारा दायर याचिका में कहा गया कि जांच प्रक्रिया में मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है।
वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट में तर्क दिया: “जब पायलट्स अनुभवी थे, विमान तकनीकी रूप से सक्षम था और कोई मौसम संबंधी खतरा नहीं था, तो सिर्फ फ्यूल कटऑफ पर आधारित रिपोर्ट गैरजिम्मेदार है। DGCA के तीन सदस्य जांच टीम में हैं, जो स्वयं संभावित रूप से जिम्मेदार हो सकते हैं।”

जैकलीन फर्नांडीज को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग केस में कार्रवाई …

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज:- बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दर्ज 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस को रद्द करने की मांग को खारिज कर दिया है। अदालत ने सोमवार को हाईकोर्ट के आदेश में दखल देने से साफ इनकार कर दिया।

जैकलीन ने कोर्ट में दलील दी थी कि उनका सुकेश चंद्रशेखर से कोई संबंध नहीं है और उनके खिलाफ दर्ज मामला गलत है, इसलिए इसे समाप्त किया जाए। लेकिन शीर्ष अदालत ने इस याचिका को स्वीकार नहीं किया और केस की कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ने दी।

क्या है मामला?

बॉलीवुड अभिनेत्री का नाम कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सामने आया था। ईडी के अनुसार, जैकलीन को सुकेश से महंगे तोहफे और पैसे मिले थे, जिसे वह ‘गिफ्ट’ बताती रही हैं। हालांकि एजेंसी का आरोप है कि वह इस पूरे प्रकरण में वित्तीय लाभ उठाने वालों में से एक हैं।

कोर्ट का फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह हाईकोर्ट के निर्णय में कोई हस्तक्षेप नहीं करेगा और फिलहाल ईडी की जांच पर रोक लगाने की कोई आवश्यकता नहीं है। यानी जांच एजेंसियां जैकलीन के खिलाफ कार्यवाही जारी रख सकती हैं

Aaj Ka Rashifal 22 Sep 2025: नवरात्रि के पहले दिन इन राशियों के लिए रहेगा उतार-चढ़ाव, मेष से मीन तक जानिए दिनभर का हाल

0

Aaj Ka Rashifal 22 Sep 2025: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आज से हो रही है। देवी उपासना के इस पावन पर्व पर जहां कुछ राशियों के लिए दिन शुभ संकेत लेकर आया है, वहीं कुछ को सतर्क रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं ग्रहों की चाल और उनके प्रभाव के अनुसार आज का विस्तृत राशिफल।

ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में। शुक्र और केतु सिंह राशि में। सूर्य, बुध, चंद्रमा कन्या राशि में। मंगल तुला राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि (Aries)

स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। हालांकि विरोधियों पर हावी रहेंगे और सम्मान में वृद्धि होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा। व्यापार में सफलता के संकेत हैं। उपाय: सूर्य को अर्घ्य दें और तांबे की वस्तु साथ रखें।

वृषभ राशि (Taurus)

मानसिक तनाव और अवसाद महसूस हो सकता है। स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है। प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। उपाय: शनिदेव को नियमित प्रणाम करें।

मिथुन राशि (Gemini)

घरेलू जीवन में अशांति रह सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार क्षेत्र में लाभ के योग हैं। उपाय: मां काली का स्मरण करें।

कर्क राशि (Cancer)

ऊर्जा में कमी महसूस हो सकती है। नाक, कान, गले से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। व्यापार मध्यम रहेगा, लेकिन प्रेम और संतान से संतोष मिलेगा। उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।

सिंह राशि (Leo)

धन हानि की आशंका है। निवेश से बचें और परिवार के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। उपाय: पीले रंग की वस्तु साथ रखें।

कन्या राशि (Virgo)

घबराहट और बेचैनी महसूस हो सकती है। हालांकि व्यापार, प्रेम और संतान का पक्ष अच्छा रहेगा। उपाय: शनिदेव का ध्यान करें।

तुला राशि (Libra)

सरदर्द और नेत्र विकार परेशान कर सकते हैं। खर्चे बढ़ सकते हैं। मानसिक चिंता बनी रहेगी। प्रेम-संबंधों और संतान से सुख मिलेगा। उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आय में उतार-चढ़ाव रह सकता है। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है, लेकिन नुकसान की संभावना नहीं है। प्रेम और संतान सामान्य। व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी। उपाय: हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि (Sagittarius)

कानूनी मामलों से दूर रहें। व्यापार और स्वास्थ्य सामान्य रहेंगे। प्रेम और संतान की स्थिति बेहतर रहेगी। उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि (Capricorn)

भाग्य के भरोसे काम न करें, अपमान का भय हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन मानसिक बेचैनी रह सकती है। प्रेम और व्यापार सामान्य रहेंगे। उपाय: मां काली की उपासना करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

चोट-चपेट की संभावना है। मानसिक और शारीरिक तनाव रह सकता है। प्रेम और व्यापार सामान्य रहेगा। उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।

मीन राशि (Pisces)

स्वास्थ्य और दांपत्य जीवन पर ध्यान दें। नौकरी में समस्याएं आ सकती हैं। व्यापार सामान्य रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष भी सामान्य रहेगा। उपाय: गणेश जी को दुर्वा अर्पित करें।

नोट: यह राशिफल धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल जानकारी प्रदान करना है। किसी भी निर्णय से पूर्व विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।