IND vs BAN Asia Cup 2025 Live Streaming– इंडिया वर्सेस बांग्लादेश एशिया कप 2025 सुपर-4 का मुकाबला आज यानी बुधवार, 24 सितंबर 2025 को खेला जाना है। IND vs BAN मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा,आपको बतादें कि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। भारत और बांग्लादेश दोनों टीमों की नजरें यह मैच जीतकर एशिया कप 2025 फाइनल में अपनी जगह बनाने पर होगी, दोनों ही टीमें अपना-अपना पहला मैच जीतकर यहां पहुंची है। बांग्लादेश ने सुपर-4 के पहले मुकाबले में जहां श्रीलंका को पटखनी दी थी, वहां भारत ने पाकिस्तान को रौंदा था। एक नजर भारत वर्सेस बांग्लादेश एशिया कप 2025 सुपर-4 मुकाबले की खास जानकारियों पर डालते हैं-
इंडिया वर्सेस बांग्लादेश एशिया कप 2025 सुपर-4 मैच कब खेला जाएगा?
India vs Bangladesh एशिया कप 2025 सुपर-4 मैच आज यानी बुधवार, 24 सितंबर को खेला जाना है। आपको बतादें कि IND vs BAN एशिया कप 2025 सुपर-4 मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे।
इंडिया वर्सेस बांग्लादेश एशिया कप 2025 सुपर-4 मैच को टीवी पर कैसे देखें लाइव?
India vs Bangladesh एशिया कप 2025 सुपर-4 मैच का टीवी पर लाइव लुत्फ आप सोनी स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर उठा सकते हैं। वहीं डीडी स्पोर्ट्स पर आप भारत बनाम बांग्लादेश मैच को फ्री में लाइव देख सकते हैं।
IND vs BAN एशिया कप 2025 सुपर-4 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?
इंडिया वर्सेस बांग्लादेश एशिया कप 2025 सुपर-4 मैच का भारतीय फैंस लुत्फ SonyLIV पर उठा सकते हैं, हालांकि लाइव स्ट्रीमिंग फ्री नहीं होगी, इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा।
इंडिया वर्सेस बांग्लादेश स्क्वॉड
भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा
बांग्लादेश टीम: सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, लिटन दास (विकेटकीपर/कप्तान), तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जेकर अली, महेदी हसन, नसुम अहमद, तस्किन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, नुरुल हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, रिशाद हुसैन, परवेज हुसैन एमोन, तंजीम हसन साकिब



