Home Blog Page 218

IPPB GDS भर्ती 2025: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में 348 पदों पर निकली भर्ती, ग्रैजुएट करें तुरंत आवेदन

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने ग्रामीण डाक सेवक (एक्जीक्यूटिव) के 348 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुके हैं और अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है।

इच्छुक उम्मीदवार IPPB की आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता:

  • किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) डिग्री अनिवार्य है।
  • विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

आयु सीमा:

  • न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 35 वर्ष
  • आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी।

आवेदन शुल्क:

  • सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए: ₹750/-

आवेदन प्रक्रिया:

  1. आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर जाएं।
  2. होमपेज पर ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करें।
  3. रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करके एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  4. सभी आवश्यक डॉक्युमेंट्स अपलोड करें।
  5. फीस का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करें।
  6. भविष्य के लिए प्रिंटआउट सेव कर लें

महत्वपूर्ण तारीखें:

  • आवेदन शुरू: 9 अक्टूबर 2025
  • अंतिम तिथि: 29 अक्टूबर 2025
  • फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 29 अक्टूबर 2025

ओवरथिंकिंग को जड़ से खत्म करेंगे ये उपाय, जानें क्या बोले प्रेमानंद महाराज?

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- आज की तेज रफ्तार जिंदगी में ओवरथिंकिंग यानी जरूरत से ज्यादा सोचने की आदत आम हो गई है। तनाव, अकेलापन और भविष्य की चिंता लोगों के दिमाग पर इस कदर हावी हो रही है कि वो मानसिक शांति खोने लगे हैं।

इसी विषय पर वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज ने अपने हालिया प्रवचन में ओवरथिंकिंग से छुटकारा पाने के कुछ सरल लेकिन प्रभावी उपाय बताए हैं, जो आज के दौर में हर किसी के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं।

1. मंत्र जाप से मिलेगा सुकून

प्रेमानंद महाराज का कहना है कि यदि मन बार-बार किसी बात में उलझ रहा है, तो उसे रोकने का सबसे प्रभावी तरीका मंत्र जाप है। उनका सुझाव है:“जब मन अशांत हो, तो ‘राधा’ नाम का जाप करें। यह नाम मन को तुरंत शांत करता है और सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है।”

2. नियमित मेडिटेशन है रामबाण उपाय

उन्होंने कहा कि रोजाना 10 से 15 मिनट का ध्यान (Meditation) मन को नियंत्रित करने में बहुत मदद करता है। इससे नकारात्मक विचार कम होते हैं और सोचने की अधिकता पर ब्रेक लगता है।

यह भी पढ़े:- अयोध्या में भीषण धमाका: मकान ढहा, 3 बच्चों समेत…

3. परिवार के साथ समय बिताएं

ओवरथिंकिंग से बचने का एक तरीका यह भी है कि व्यक्ति अपने परिवार और प्रियजनों के साथ समय बिताए। इससे भावनात्मक सहारा मिलता है और मन व्यर्थ की सोच से बाहर आता है।

4. मन की बात को दबाएं नहीं, साझा करें

प्रेमानंद महाराज ने बताया कि अपने मन की बातों को दबाना नहीं चाहिए। जब हम किसी भरोसेमंद से अपने विचार साझा करते हैं, तो मानसिक बोझ हल्का होता है और चिंता घटती है।

5. भक्ति से मिलेगा स्थायित्व

संत महाराज का कहना है कि भक्ति और भगवान के नाम का जाप केवल आस्था नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी वरदान है। जब मन में ईश्वर का विश्वास होता है, तो डर और अस्थिरता अपने आप कम हो जाती है।

अयोध्या में भीषण धमाका: मकान ढहा, 3 बच्चों समेत 5 की मौत, पटाखा फैक्ट्री होने का शक

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- अयोध्या में एक बार फिर दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पगलाभारी गांव में गुरुवार शाम को एक भीषण विस्फोट में दो मंजिला मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया। इस दर्दनाक हादसे में पिता और तीन बच्चों सहित 5 लोगों की मौत हो गई है।

विस्फोट की आवाज़ आधे किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और मलबा 100 मीटर तक फैल गया। अब भी 2 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। मौके पर पुलिस, दमकल और एनडीआरएफ की टीमें राहत कार्य में लगी हैं।

एलपीजी सिलेंडर या पटाखा? जांच जारी

प्रथम दृष्टया पुलिस का कहना है कि फटा हुआ एलपीजी सिलेंडर मिला है, लेकिन कुछ सूत्रों के अनुसार, मकान के भीतर अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे, जिससे इतना भीषण धमाका हुआ।

मृतक रामकुमार कसौधन उर्फ पारसनाथ पहले भी इसी गतिविधि में शामिल पाया गया था। वर्ष 2023 में भी उन्हीं के मकान में धमाका हुआ था, जिसमें उनकी पत्नी और मां की मौत हुई थी।

धमाके की भयावहता

  • हादसा गुरुवार शाम 7 बजे हुआ
  • मलबा आसपास के कई घरों तक फैला
  • 5 शव निकाले गए, जिनमें 3 बच्चे शामिल
  • बचाव कार्य जारी, पुलिस ने इलाका सील किया
  • रसोई गैस की गंध से गैस लीक की आशंका भी बनी हुई है

ग्रामीणों की मदद से शुरू हुआ रेस्क्यू

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि धमाके के बाद पूरे इलाके में धूल और मलबे का गुबार छा गया। लोगों ने खुदाई शुरू की और पुलिस के आने से पहले ही कई घायलों को बाहर निकाल लिया था। एंबुलेंस चालक अजय कुमार के अनुसार, कुछ लोगों की सांसें चल रही थीं, लेकिन अस्पताल पहुंचते-पहुंचते मौत हो गई।

सीएम योगी का कड़ा रुख, मांगी रिपोर्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि:“ऐसी घटनाओं को रोका जाए, जिम्मेदार अधिकारियों और लापरवाह लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।”

यह भी पढ़े:- मायावती के बाद बसपा का अगला नेता कौन? रैली में आकाश आनंद को…

सीएम ने अफसरों से पल-पल की अपडेट ली और पूरे मामले की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा की। प्रदेशभर में सुरक्षा और अवैध निर्माण पर सख्ती के निर्देश जारी किए गए हैं।

चार दिन पहले भी हुआ था धमाका

इससे पहले बीकापुर क्षेत्र में चार दिन पहले एक मकान की छत धमाके के साथ ढह गई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दो लोग घायल हुए थे। यह लगातार दूसरी घटना है जिससे अयोध्या प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं।

पत्नी और मां के बाद अब खुद की मौत

मृतक रामकुमार पारसनाथ पहले भी पटाखा निर्माण से जुड़े अवैध धंधे में लिप्त था। 2023 में हुए धमाके में उनकी पत्नी और मां की मौत हुई थी। बावजूद इसके, उसने यह खतरनाक गतिविधि नहीं छोड़ी, जो अब उनकी और बच्चों की जान ले गई।

मायावती के बाद बसपा का अगला नेता कौन? रैली में आकाश आनंद को लेकर बोलीं मायावती

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़ :- कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ में आयोजित बसपा की महारैली में पार्टी प्रमुख मायावती ने एक बड़ा संकेत देते हुए इशारों में साफ कर दिया कि उनके बाद पार्टी की कमान किसके हाथ में होगी। रैली में उन्होंने समर्थकों से आकाश आनंद का नाम लेकर भावनात्मक अपील की।

“जिस तरह आपने मेरा साथ दिया, आकाश का भी दीजिए” – मायावती

भीड़ को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा:“जिस तरह आपने मान्यवर कांशीराम का साथ दिया, उनके बाद मेरा साथ दिया, उसी तरह अब आकाश आनंद का भी साथ दीजिए।”

राजनीतिक जानकार इसे मायावती की ओर से आकाश आनंद को अनौपचारिक उत्तराधिकारी घोषित करने के रूप में देख रहे हैं।

2027 में बसपा सरकार का दावा

रैली में भारी भीड़ से उत्साहित मायावती ने दावा किया कि:“2027 में उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।”

यह भी पढ़े:- सांठगांठ जारी, इसलिए उनके आभारी; मायावती की योगी सरकार की तारीफ पर…

उन्होंने कहा कि स्मारक स्थल पर जमा भीड़ ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और कार्यकर्ताओं का जोश यह साबित करता है कि जनता बदलाव चाहती है।

रैली की खास बातें:

  • रैली में 5 लाख लोगों के शामिल होने का लक्ष्य था
  • पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और दिल्ली जैसे राज्यों से भी समर्थक आए
  • बसपा ने ज़िला स्तर पर ट्रांसपोर्टेशन की विशेष व्यवस्था की थी
  • रैली स्थल समर्थकों से खचाखच भरा नजर आया

विपक्ष पर फिर साधा निशाना

मायावती ने अपने भाषण में कांग्रेस, सपा और भाजपा को भी घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि:

  • 2007 की पूर्ण बहुमत सरकार के बाद तीनों पार्टियों ने बसपा को केंद्र से दूर रखने के लिए षड्यंत्र रचा
  • EVM के जरिए लोकतंत्र से खिलवाड़ किया गया
  • कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर संविधान और बाबा साहेब आंबेडकर का अपमान किया
  • सपा ने दलितों-पिछड़ों का उत्पीड़न किया, कानून व्यवस्था ध्वस्त की

आकाश आनंद, जो मायावती के भतीजे हैं, को पिछले कुछ समय से पार्टी के मंचों पर प्रमुखता दी जा रही है। लेकिन यह पहली बार है जब मायावती ने खुलकर उनके नाम का समर्थन किया है। इससे साफ संकेत मिलते हैं कि पार्टी 2027 के चुनावों के लिए नई नेतृत्व शैली और युवाओं को फ्रंट पर लाने की तैयारी कर रही है।

सांठगांठ जारी, इसलिए उनके आभारी; मायावती की योगी सरकार की तारीफ पर अखिलेश का तीखा तंज

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़: – बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती द्वारा उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की सार्वजनिक मंच से प्रशंसा किए जाने के बाद, समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने तीखा तंज कसते हुए अप्रत्यक्ष रूप से “सांठगांठ” का आरोप लगाया है।
गुरुवार को कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित महारैली में मायावती ने कहा, “वर्तमान भाजपा सरकार की इस बात के लिए आभारी हूं कि उन्होंने रैली स्थल की मरम्मत और देखरेख में टिकट से इकट्ठा हुए पैसे का सही उपयोग किया।” उन्होंने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि, “सपा की सरकार में ये पैसा दबाकर रख दिया जाता था।”
इस बयान के बाद अखिलेश यादव ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर बिना नाम लिए तंज कसा: “क्योंकि ‘उनकी’ अंदरूनी साँठगाँठ है जारी। इसीलिए वो हैं ज़ुल्म करने वालों के आभारी।”
राजनीतिक संकेत और संदेश
राजनीतिक गलियारों में इसे बसपा और भाजपा के बीच संभावित सॉफ्ट कॉर्नर के रूप में देखा जा रहा है। जहाँ मायावती ने कांग्रेस और सपा दोनों पर तीखा हमला बोला, वहीं भाजपा सरकार की खुले मंच पर प्रशंसा करना राजनीतिक विश्लेषकों की नजर में एक रणनीतिक संकेत है।
मायावती का विपक्ष पर हमला
रैली में मायावती ने कहा:
• “कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर संविधान का अपमान किया।”
• “सपा सरकार में कानून-व्यवस्था ध्वस्त थी और दलित-पिछड़ों पर अत्याचार होते थे।”
• “2007 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई, लेकिन कांग्रेस, भाजपा और सपा ने मिलकर बसपा को केंद्र से दूर रखा।”
• “हमने दलितों और पिछड़ों को सत्ता की मास्टर चाबी दिलाई।”
कांशीराम स्मारक विवाद
मायावती ने दावा किया कि,“जब सपा सत्ता में थी, तब कांशीराम स्मारक को नजरअंदाज किया गया। जो स्मारक हमने बनवाए थे, उनके नाम भी बदल दिए गए।”
राजनीतिक जानकार मानते हैं कि मायावती का यह रुख आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए एक नई रणनीति का हिस्सा हो सकता है, जहाँ वो कांग्रेस और सपा से दूरी बनाकर तीसरी ताकत के रूप में उभरने की कोशिश कर रही हैं। वहीं, अखिलेश का यह हमला बताता है कि सपा अब बसपा को भाजपा के साथ खड़ा मान रही है।

पाकिस्तान की सेमीफाइनल की राह मुश्किल,हार की हैट्रिक ने बढ़ाई टेंशन

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में पाकिस्तान की टीम के लिए हालात मुश्किल से मुश्किल होते जा रहे हैं। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेज़बानी में हो रहे इस बड़े टूर्नामेंट में पाकिस्तान को अब तक खेले गए तीनों लीग मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान अभी तक खाता भी नहीं खोल सकी है और सबसे नीचे बनी हुई है। इस हार की हैट्रिक ने ना सिर्फ टीम का आत्मविश्वास गिराया है, बल्कि सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया है।

सेमीफाइनल की रेस में अब भी बाकी है उम्मीद?

पाकिस्तान को कुल 7 लीग मुकाबले खेलने हैं, जिनमें से 3 मुकाबले वो पहले ही हार चुकी है। अब टीम को सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए बाकी बचे चारों मैचों में जीत दर्ज करनी होगी

अगर पाकिस्तान एक और मैच हारती है, तो वह 6 अंकों तक ही पहुंच पाएगी, जिससे सेमीफाइनल की राह लगभग बंद हो जाएगी।

कठिन चुनौती अभी बाकी

आगे पाकिस्तान का मुकाबला इन टीमों से है:

  • इंग्लैंड
  • न्यूजीलैंड
  • साउथ अफ्रीका
  • मेजबान श्रीलंका

इनमें से कई टीमें मजबूत फॉर्म में हैं और श्रीलंका अपनी घरेलू परिस्थितियों में पहले से ही फेवरिट मानी जा रही है।

नेट रन रेट भी बना चिंता का कारण

अब तक के तीनों मुकाबले पाकिस्तान ने बड़े अंतर से गंवाए हैं, जिससे उनका नेट रन रेट भी काफी खराब हो गया है। ऐसे में अगर पॉइंट्स बराबर भी होते हैं तो NRR के आधार पर पाकिस्तान को नुकसान हो सकता है।

न्यूजीलैंड की स्थिति बेहतर

न्यूजीलैंड की टीम भी अब तक कोई मैच नहीं जीत पाई है, लेकिन उन्होंने सिर्फ दो मैच गंवाए हैं। उनके पास अभी भी 10 अंकों तक पहुंचने का मौका है, जबकि पाकिस्तान अधिकतम 8 अंकों तक ही जा सकती है।

आज का राशिफल 9 अक्टूबर: मिथुन समेत इन 4 राशियों पर मेहरबान रहेगा भाग्य, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- 9 अक्टूबर 2025 का राशिफल ग्रहों की विशेष चाल के संकेत दे रहा है। चंद्रमा आज मेष राशि में गोचर कर रहे हैं, वहीं गुरु मिथुन, शुक्र और केतु सिंह, सूर्य कन्या, मंगल और बुध तुला, राहु कुंभ और शनि मीन राशि में विराजमान हैं। इस ज्योतिषीय स्थिति का असर विभिन्न राशियों पर देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं किन राशियों को आज किस तरह के फल मिल सकते हैं—

मेष राशि:

आज दिन की शुरुआत ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ होगी। जरूरत की हर चीज समय पर मिल सकती है। हालांकि प्रेम और संतान को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें। कारोबार में बढ़त के संकेत हैं। उपाय: हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि:

मानसिक तनाव और अनजाना भय परेशान कर सकता है। आंखों या सिर से जुड़ी समस्या हो सकती है। अच्छी बात यह है कि प्रेम और व्यापार में संतुलन बना रहेगा। उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।

मिथुन राशि:

आर्थिक दृष्टि से दिन बेहद शुभ है। रुका हुआ पैसा वापस आने के योग हैं और आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। शुभ समाचार मिल सकता है। व्यवसाय और पारिवारिक जीवन भी बेहतर रहेगा। उपाय: मां काली को नमन करें।

कर्क राशि:

सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलने की संभावना है। पिता का सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। स्वास्थ्य, संतान और कार्यक्षेत्र में सफलता के संकेत हैं। उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।

सिंह राशि:

किस्मत आपका साथ देगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। धार्मिक कार्यों में भागीदारी रहेगी। सेहत, प्रेम और कामकाज में संतुलन बना रहेगा। उपाय: पीली वस्तु साथ रखें।

कन्या राशि:

थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। यात्रा के दौरान सतर्क रहें, वाहन संभलकर चलाएं। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। हालांकि कार्यक्षेत्र में स्थिति ठीक रहेगी। उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।

तुला राशि:

जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में स्थिति अनुकूल रहेगी। सेहत सामान्य रह सकती है, लेकिन व्यापार में बढ़त दिख रही है। उपाय: मां काली की आराधना करें।

वृश्चिक राशि:

विरोधियों पर विजय मिलेगी। बुद्धिमत्ता से निर्णय लेंगे तो लाभ होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है। उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।

धनु राशि:

विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। पढ़ाई और लेखन से जुड़ी गतिविधियों में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में कुछ उतार-चढ़ाव संभव हैं। उपाय: लाल वस्तु साथ रखें।

मकर राशि:

भूमि, भवन या वाहन खरीदने का योग बन रहा है। घरेलू विवाद हो सकते हैं, धैर्य से काम लें। सेहत ठीक रहेगी, कारोबार में सुधार होगा। उपाय: काली माता की पूजा करें।

कुंभ राशि:

पराक्रम और मेहनत रंग लाएंगे। रोजगार और प्रोफेशनल फ्रंट पर सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। प्रेम और संतान पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है। उपाय: हरी वस्तु साथ रखें।

मीन राशि:

धन आगमन के अच्छे संकेत हैं। पारिवारिक विस्तार और सुख की प्राप्ति होगी। संतान, स्वास्थ्य और प्रेम सभी पक्षों में दिन शानदार रहेगा। उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

प्रेमानंद महाराज बहुत ज्यादा बीमार? केली कुंज आश्रम और पुलिस ने किया खंडन

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही गंभीर बीमारी और डायलिसिस वाली खबर को केली कुंज आश्रम ने सिरे से खारिज कर दिया है। आश्रम की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वायरल हो रहा वीडियो पुराना है और इससे भ्रम फैलाया जा रहा है।

आश्रम का स्पष्टीकरण

4 अक्टूबर को श्री हित राधा केली कुंज आश्रम द्वारा एक सूचना जारी कर बताया गया था कि संत प्रेमानंद महाराज अनिश्चितकाल के लिए रात्रिकालीन पदयात्रा स्थगित कर रहे हैं, क्योंकि वे स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इसके दो दिन बाद सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हुआ जिसमें उन्हें अस्पताल में भर्ती और डायलिसिस पर बताया गया।

आश्रम ने इस वीडियो को पूर्व की स्थिति का बताते हुए कहा कि यह वीडियो तब का है जब महाराज को रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था।

प्रेमानंद महाराज ने खुद दिया संदेश

बुधवार को संत प्रेमानंद महाराज ने ‘भजन मार्ग’ नामक सोशल मीडिया चैनल पर वीडियो संदेश जारी कर बताया कि वे तीन दिन से एकांतिक साधना में हैं और उनका स्वास्थ्य ठीक है।

यह भी पढ़े:- IAS दुर्गा शक्ति नागपाल को IARI का 1.63 करोड़ का नोटिस,…

उन्होंने अफवाहों पर नाराजगी जताते हुए कहा: “कलयुग में झूठ का बोलबाला बढ़ गया है। अब सत्य बोलना कठिन होता जा रहा है। जहां सत्य होता है, वहां भी झूठ प्रवेश कर रहा है। हमें इससे सावधान रहना चाहिए।”

पुलिस की भी चेतावनी

वृंदावन पुलिस ने भी प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर अफवाहें फैलाने वालों को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
पुलिस का आधिकारिक बयान: “संत प्रेमानंद महाराज स्वस्थ हैं। झूठी और भ्रामक सूचना सोशल मीडिया पर प्रसारित न करें, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।”

गुरु शरणानंद महाराज से की भक्ति सेवा

बुधवार को गुरु शरणानंद महाराज वृंदावन के केली कुंज आश्रम पहुंचे। प्रेमानंद महाराज ने गुरुजी को भावभीनी श्रद्धा के साथ दंडवत प्रणाम किया, चरण धोए, और अपनी गद्दी पर बिठाया। उन्होंने कहा:“यह मेरे जीवन का सौभाग्य है, जो सेवा का ऐसा अवसर मिला।”

IAS दुर्गा शक्ति नागपाल को IARI का 1.63 करोड़ का नोटिस, बंगला कब्जा मामले में हर्जाना वसूली की कार्रवाई

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश काडर की चर्चित IAS अधिकारी और वर्तमान में लखीमपुर खीरी की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) ने 1.63 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा है। यह नोटिस पूसा रोड, दिल्ली स्थित सरकारी बंगले पर लगभग तीन साल तक अनधिकृत कब्जा बनाए रखने के एवज में भेजा गया है।

क्या है पूरा मामला?

2015 में दुर्गा शक्ति नागपाल को कृषि मंत्रालय में OSD नियुक्त किया गया था, जिसके तहत उन्हें IARI परिसर स्थित टाइप 6A बंगला आवंटित किया गया था। 2019 में उनका ट्रांसफर वाणिज्य मंत्रालय में हो गया, जिसके बाद से संस्थान ने बार-बार बंगला खाली करने की मांग की।

यह भी पढ़े:कतर एयरवेज पर FIR: फ्लाइट में मांस परोसे जाने से शाकाहारी डॉक्टर की मौत

हालांकि, नागपाल ने माता-पिता के इलाज का हवाला देते हुए कई बार अवधि बढ़वाई। इसके बावजूद जब तय सीमा के बाद भी बंगला खाली नहीं किया गया, तो मामला दिल्ली पुलिस तक पहुंचा। आखिरकार फरवरी 2025 में उन्होंने बंगला खाली किया।

कैसे बना 1.63 करोड़ का हर्जाना?

संस्थान ने दुर्गा शक्ति नागपाल से आवंटन अवधि के दौरान बंगले का किराया 6600 रुपये लिया था। आवंटन खत्म होने के बाद कब्जे का बेसिक हर्जाना 92 हजार रुपये तय हुआ और प्रचलित नियमों के मुताबिक दूसरे महीने हर्जाना बढ़कर 1.02 लाख, तीसरे महीने 1.10 लाख, चौथे माह 1.28 लाख, पांचवें महीने 1.65 लाख, छठे महीने 2.39 लाख और आठवें महीने से आगे हर माह 4.60 लाख रुपया फिक्स हो गया। इन्हीं दरों के आधार पर मई 2022 से फरवरी 2025 तक का हर्जाना जोड़कर ₹1.63 करोड़ की मांग की गई है। यह नोटिस मई 2025 में दुर्गा शक्ति नागपाल को भेजा गया था।

नागपाल का पक्ष

द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, नागपाल का कहना है कि उन्होंने हर्जाना माफ करने का अनुरोध किया है, जिसे राज्य सरकार ने दिल्ली को भेज दिया है और मामला फिलहाल विचाराधीन है।

दुर्गा शक्ति नागपाल 2010 बैच की IAS अधिकारी हैं और पहली बार 2013 में सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने नोएडा में अवैध बालू खनन पर कार्रवाई की थी। इसके बाद एक धार्मिक स्थल की दीवार गिराने के आरोप में उन्हें तत्कालीन सपा सरकार ने सस्पेंड कर दिया था। बाद में IAS पति अभिषेक सिंह के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिलने के बाद उनका सस्पेंशन रद्द हुआ था।

कतर एयरवेज पर FIR: फ्लाइट में मांस परोसे जाने से शाकाहारी डॉक्टर की मौत

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- कतर एयरवेज की एक इंटरनेशनल फ्लाइट में कथित रूप से मांसाहारी भोजन दिए जाने से एक 85 वर्षीय शाकाहारी यात्री की मौत का मामला सामने आया है। मृतक के परिवार ने एयरलाइन पर लापरवाही और गलत मृत्यु का मुकदमा दर्ज कराया है।

मृतक की पहचान कैलिफोर्निया के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक जयसिरी के रूप में हुई है, जो जुलाई 2023 में लॉस एंजिल्स से कोलंबो जा रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट में शाकाहारी विकल्प मांगने के बावजूद उन्हें मांसाहारी भोजन परोसा गया या ऐसे भोजन के आसपास खाने को मजबूर किया गया।

क्या हुआ फ्लाइट में?

डॉ. जयसिरी ने भोजन करने की कोशिश की, लेकिन मांस का एक टुकड़ा गले में अटक गया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। दावा किया गया है कि उस वक्त फ्लाइट आर्कटिक क्षेत्र या महासागर के ऊपर थी, इसलिए इमरजेंसी लैंडिंग नहीं हो सकी।

यह भी पढ़े:- बिना टिकट यात्रा कर रही सरकारी टीचर ने TTE को धमकाया,पिता…

हालांकि, जयसिरी के बेटे सूर्या जयसिरी ने शिकायत में कहा कि विमान उस समय अमेरिका के मध्य-पश्चिमी क्षेत्र में था और पायलट चाहता तो आसानी से नजदीकी एयरपोर्ट पर लैंड कर सकता था।

इलाज में हुई देरी

फ्लाइट को स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग एयरपोर्ट पर लैंड किया गया, लेकिन तब तक डॉ. जयसिरी करीब साढ़े तीन घंटे तक बेहोश थे। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

मौत का कारण: मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, मौत एस्पिरेशन निमोनिया से हुई — जो तब होता है जब खाना या तरल गलती से सांस नली से फेफड़ों में चला जाए और संक्रमण हो जाए।

डॉ. जयसिरी के बेटे सूर्या ने कतर एयरवेज के खिलाफ लापरवाही, शाकाहारी विकल्प न देने और समय पर मदद न करने के आरोप में केस दर्ज करवाया है। उन्होंने एयरलाइन से आर्थिक क्षतिपूर्ति की मांग की है।