Home Blog Page 217

अखिलेश यादव का फेसबुक पेज सस्पेंड, अध्यक्ष पर ‘ताला’ लगने से सपाइयों में आक्रोश

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आधिकारिक फेसबुक पेज को अचानक सस्पेंड कर दिया गया है। इस पेज पर लगभग 80 लाख से ज़्यादा फॉलोअर्स जुड़े थे और इसे सपा के डिजिटल संचार का प्रमुख माध्यम माना जाता था। इस बंदी के चलते पार्टी तथा समर्थकों में भारी गुस्सा बरपा है और इसे राजनीतिक दबाव का संकेत बताया जा रहा है।

फेसबुक द्वारा इस तरह की कार्रवाई क्यों की गई, अभी तक कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। कंपनी के सामान्य दिशा-निर्देशों (Community Standards) के तहत पेज सस्पेंड करने के कारणों में स्पैमिंग, हिंसात्मक सामग्री, फेक न्यूज अथवा अन्य मानदंडों का उल्लंघन शामिल हो सकते हैं। हालांकि, सपा नेतृत्व का कहना है कि उस पेज पर कोई विवादित पोस्ट नहीं थी।

यह भी पढ़े:- Indian Army Recruitment 2025: इंडियन आर्मी में ग्रुप C के 194 पदों पर भर्ती…

सपा एमएलसी राजपाल कश्यप ने X (पूर्व Twitter) पर लिखा कि यह कार्रवाई भाजपा सरकार की घबराहट को दर्शाती है। उन्होंने पूछा कि “सत्ता के दबाव में फेसबुक ने लोकतंत्र की आवाज़ को दबाया है, जब तक पेज बहाल नहीं होगा, विरोध जारी रहेगा।”

पूर्व मंत्री एवं सपा प्रवक्ता पवन पांडेय ने कहा कि फेसबुक ने लोकतंत्र की सीमाएं लांघ दी हैं। उन्होंने कहा, “बिना सूचना के पेज को सस्पेंड करना अभिव्यक्ति की ध्वनि को दबाने जैसा है।”
सपा प्रवक्ता नेहा यादव ने कहा कि यह सिर्फ एक पेज नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आवाज़ है, और इसकी सस्पेंशन विचारों को दबाने की कोशिश है।

पार्टी की सोशल मीडिया टीम ने तुरंत फेसबुक से पेज बहाली की अपील कर दी है। साथ ही मीडिया कवरेज और सोशल मीडिया प्रचार बढ़ा दिए गए हैं, ताकि दबाव बना रहे।

Indian Army Recruitment 2025: इंडियन आर्मी में ग्रुप C के 194 पदों पर भर्ती, 24 अक्टूबर तक करें आवेदन

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- Indian Army Recruitment 2025: भारतीय सेना के डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ इलेक्ट्रॉनिक एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स (DG EME) ने ग्रुप C के अंतर्गत 194 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन मोड में होगी, और आवेदन की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है।

इन पदों पर होगी भर्ती:

पद का नाम पदों की संख्या
निम्न श्रेणी लिपिक (LDC) 14
फायरमैन 4
व्हीकल मैकेनिक (हाई स्किल-II) 4
फिटर (स्किल्ड) 3
वेल्डर (स्किल्ड) 3
ट्रेड्समैन मेट 25
वॉशरमैन 2
रसोइया 1
इलेक्ट्रीशियन (हाई स्किल-II) 4
टेलीकॉम मैकेनिक (हाई स्किल-II) 7
अपहोल्स्टर (स्किल्ड) 3
स्टोरकीपर 7
मशीनिस्ट (स्किल्ड) 4
टिन एंड कॉपर स्मिथ 1
इंजीनियर डिवाइस मैकेनिक 1
कुल पद 194

महत्वपूर्ण विवरण:

  • आवेदन मोड: ऑफलाइन
  • अंतिम तिथि: 24 अक्टूबर 2025
  • आयु सीमा:
  • न्यूनतम: 18 वर्ष
  • अधिकतम: 25 वर्ष
  • OBC को 3 वर्ष और SC/ST को 5 वर्ष की छूट
  • वेतनमान: ₹5200 – ₹20200 + ग्रेड पे (पद के अनुसार)

यह भी पढ़े:- पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की प्रशांत किशोर से मुलाकात, बोलीं – “टिकट मांगने…

  • चयन प्रक्रिया:
  • लिखित परीक्षा
  • स्किल टेस्ट / ट्रेड टेस्ट (पद के अनुसार)

आवेदन प्रक्रिया:

इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ निर्धारित पते पर भेजना होगा। आवेदन फॉर्म आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की प्रशांत किशोर से मुलाकात, बोलीं – “टिकट मांगने…

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने शुक्रवार को जन सुराज अभियान के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) से मुलाकात कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। यह मुलाकात पटना के शेखपुरा हाउस में हुई, जहां दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत चली।

ज्योति सिंह ने क्या कहा?

मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए ज्योति सिंह ने साफ किया: “मैं यहां टिकट मांगने नहीं आई हूं। मैं सिर्फ अपनी बात रखने आई थी। मैं चाहती हूं कि जो मेरे साथ हुआ, वो किसी और महिला के साथ न हो। मैं ऐसी औरतों की आवाज बनना चाहती हूं जो यह सब झेल चुकी हैं।”

प्रशांत किशोर का बयान:

PK ने भी पुष्टि की कि यह मुलाकात सिर्फ एक व्यक्तिगत संवाद थी, और इसमें राजनीतिक टिकट या चुनावी एंट्री की कोई बात नहीं हुई।

यह भी पढ़े:- इस बार करवाचौथ पर सिद्ध योग, वृष राशि में चंद्रमा का संचरण…

उन्होंने कहा:”ज्योति जी एक आम बिहारी महिला के रूप में मुझसे मिलने आईं थीं। उन्होंने बताया कि उनके साथ बड़ा अन्याय हुआ है। जन सुराज उनके लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए उनके साथ है। लेकिन हम पारिवारिक मामलों में कोई दखल नहीं देते।”

राजनीति में एंट्री के संकेत?

हालांकि ज्योति सिंह ने फिलहाल किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल होने या चुनाव लड़ने से इनकार किया है, लेकिन उनकी इस मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को जन्म दे दिया है। बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर की पकड़ और जन सुराज की बढ़ती गतिविधियों के बीच यह मीटिंग भविष्य के संकेत दे सकती है।

इस बार करवाचौथ पर सिद्ध योग, वृष राशि में चंद्रमा का संचरण बनाएगा पूजन को विशेष फलदायी

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- इस वर्ष करवाचौथ (10 अक्टूबर 2025) पर ग्रह-नक्षत्रों की शुभ युति के चलते यह व्रत और भी ज्यादा फलदायी और मंगलकारी रहने वाला है। सिद्ध योग में होने वाला यह करवाचौथ व्रत, वृष राशि में चंद्रमा के संचरण के कारण विशेष रूप से अखंड सौभाग्य और पति की उन्नति के लिए शुभ माना जा रहा है।

चंद्रोदय का समय: रात 7:58 बजे

पंचांग की गणना के अनुसार, शुक्रवार, 10 अक्टूबर को रात 7:58 बजे चंद्रमा का उदय होगा। हालांकि देश के विभिन्न शहरों में यह समय थोड़ा बहुत अलग हो सकता है। महिलाएं चंद्रदर्शन के बाद व्रत तोड़ेंगी और पति की दीर्घायु की कामना करेंगी।

क्यों विशेष है यह करवाचौथ?

सिद्ध योग में करवाचौथ होना अपने आप में ही शुभ संकेत है। इस दिन चंद्रमा वृष राशि में होगा, जो चंद्रमा की उच्च राशि मानी जाती है। कृतिका नक्षत्र रात 9:07 बजे तक रहेगा, उसके बाद रोहिणी नक्षत्र का प्रभाव शुरू होगा। अन्य प्रमुख ग्रहों की स्थिति भी अनुकूल- बृहस्पति मिथुन राशि में, सूर्य और शुक्र कन्या राशि में, मंगल और बुध तुला राशि में शनि मीन राशि में प्रवेश कर रहे है|

क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य?

 ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि इस विशेष संयोग में चंद्र पूजन करने से मानसिक शांति, सौम्यता और आत्मसंयम में वृद्धि होती है। चंद्रमा का पूजन भावनात्मक संतुलन स्थापित करने में मदद करता है।

यह भी पढ़े:- जब इंदिरा गांधी ने रखा करवा चौथ का व्रत: बिना पानी के करती…

विशेषतः उन महिलाओं के लिए, जो मानसिक रूप से बेचैनी या तनाव महसूस करती हैं, यह पूजन आंतरिक शांति और ऊर्जा का संचार करता है।

करवाचौथ पूजन के लाभ:

पति की उन्नति व दीर्घायु, घर में समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा,  चंद्र ग्रह की कृपा, जीवन में स्थिरता और मानसिक संतुलन, ग्रहदोषों से बचाव और मारकेश योग से रक्षा

जब इंदिरा गांधी ने रखा करवा चौथ का व्रत: बिना पानी के करती थीं उपवास, आडंबर से दूर थीं ‘आयरन लेडी’

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को आमतौर पर ‘आयरन लेडी’ कहा जाता है, लेकिन उनकी निजी जिंदगी में परंपरा और अनुशासन का अनोखा मेल था। बहुत कम लोगों को पता होगा कि इंदिरा गांधी करवा चौथ का व्रत भी रखती थीं — और वह भी बिना पानी पिए, सादगी से, पूरी श्रद्धा के साथ

करवा चौथ का व्रत सिर्फ परंपरा नहीं, आत्मानुशासन था

इंदिरा गांधी की बॉयोग्राफी में लेखक पुपुल जयकर और कथरीना फ्रैंक दोनों ने इस बात का ज़िक्र किया है कि वह कई बार करवा चौथ और अन्य व्रत अपने तरीके से चुपचाप और सादगी से निभाती थीं

उनकी पुरानी स्टाफ सदस्य सरला मिश्रा के मुताबिक,“मेमसाहब उस दिन दिनभर मौन रहती थीं, शाम को चुपचाप चांद देखकर दीपक से अर्घ्य देतीं और एक गिलास पानी पीकर मुस्कुरा देती थीं।”

ति के लिए नहीं, अपने चुने हुए रिश्ते की स्मृति में व्रत

इंदिरा ने 1942 में फिरोज गांधी से विवाह किया था, जो नेहरू परिवार की इच्छा के विरुद्ध था। विवाह के शुरुआती वर्षों में इंदिरा ने कई बार करवा चौथ का व्रत रखा — न कि सिर्फ पति की दीर्घायु के लिए, बल्कि उस संबंध की गहराई और याद में, जिसे उन्होंने खुद चुना था।

कथरीना फ्रैंक लिखती हैं:“इंदिरा ने परंपरा को कभी बोझ नहीं माना। व्रत उनके लिए आत्मनियंत्रण का प्रतीक था।”

श्रद्धा में दिखती थी सादगी, न श्रृंगार, न आडंबर

इंदिरा गांधी के करवा चौथ व्रत में न कोई भारी साड़ी, न सोलह श्रृंगार।बस एक हल्की खादी की साड़ी, बालों में फूल और हाथ में दीपक। उन्होंने एक बार कहा था: “श्रद्धा तभी सुंदर होती है जब उसमें आडंबर न हो।”

यह भी पढ़े:- Ayodhya News: बीकापुर में मामा-भांजे समेत तीन लोगों की संदिग्ध…

व्रत से जुड़ा आत्मसंयम और मौन

नवरात्रि हो या करवा चौथ — इंदिरा गांधी अक्सर इन दिनों में फलाहार और मौन का पालन करती थीं।
उनके सचिव यशपाल कपूर ने एक बार बताया: “मेमसाहब के लिए उपवास एक निजी अनुशासन था — न प्रचार, न प्रदर्शन।”

राजनीति में भी व्रत जैसा संकल्प

उनका जीवन और निर्णय लेने की प्रक्रिया भी एक प्रकार के ‘व्रत’ की तरह थी — भीतर से तैयार होना, संयम रखना और निर्णय पर अडिग रहना।

सोनिया और प्रियंका ने भी निभाई परंपरा

1980 के बाद सोनिया गांधी ने भी करवा चौथ रखना शुरू किया, प्रेरणा इंदिरा गांधी से मिली। उन्होंने कहा था:“इंदिरा जी ने कभी व्रत रखने को नहीं कहा, लेकिन जिस संयम से वह खुद निभाती थीं, वही प्रेरणा काफी थी।” बतादें कि अब प्रियंका गांधी भी इस परंपरा को निभाती हैं।

Ayodhya News: बीकापुर में मामा-भांजे समेत तीन लोगों की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- अयोध्या जिले के बीकापुर थाना क्षेत्र के कुढ़ा कल्याणपुर चकडुहिया गांव से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां मामा-भांजे समेत तीन लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। यह घटना पूरे गांव में कोहराम और इलाके में शोक की लहर फैला गई है।

मेहमान बनकर आया परिवार, हो गया हादसा

गांव के प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद नफीस के अनुसार, बुधवार को गांव निवासी मोहम्मद तफसीर उर्फ छोटू के घर उनके जीजा अल्ताफ (22) पुत्र अब्बास, निवासी गौहानी (हैदरगंज) अपनी पत्नी और 7 माह के बेटे अल्तमस के साथ आए थे।

भोजन के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत

बताया गया कि बुधवार शाम सभी ने मिलकर भोजन किया और तख्त पर सो गए। लेकिन गुरुवार तड़के 4 बजे के करीब अल्ताफ और तफसीर की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। जबकि अल्तमस पहले से बीमार था।

यह भी पढ़े:- Mulayam Singh Yadav: नेताजी की तीसरी पुण्यतिथि पर सैफई में जुटा यादव…

अस्पताल ले जाते वक्त एक के बाद एक मौत

  • तफसीर को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
  • अल्ताफ को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर किया गया, जहां उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई।
  • उधर अल्तमस को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी भी मौत हो गई।

इलाके में पसरा मातम, मौत की वजह संदिग्ध

घटना के बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन फूड पॉइज़निंग या जहरीले जंतु के काटने की आशंका जताई जा रही है।

परिवार में कोहराम, गांव में शोक की लहर

तीनों मौतों की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया और पूरे गांव में सन्नाटा फैल गया। गांववासी स्तब्ध हैं और प्रशासन द्वारा रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है।

Mulayam Singh Yadav: नेताजी की तीसरी पुण्यतिथि पर सैफई में जुटा यादव परिवार, अखिलेश यादव ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- समाजवादी पार्टी के संस्थापक और देश के दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव की तृतीय पुण्यतिथि के मौके पर आज शुक्रवार को सैफई स्थित समाधि स्थल पर भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भावुक मन से पुष्प अर्पित कर पिता को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सपा परिवार के लगभग सभी प्रमुख सदस्य और प्रदेशभर के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नेताजी को दी गई श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन

सुबह करीब 10:30 बजे अखिलेश यादव अपने परिवारजनों और पार्टी नेताओं के साथ समाधि स्थल पहुंचे। यहां नेताजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया गया।

यादव परिवार का जमावड़ा

अखिलेश यादव के साथ इस मौके पर शिवपाल सिंह यादव, अभयराम यादव, धर्मेंद्र यादव, तेज प्रताप यादव, अक्षय यादव, आदित्य यादव, अनुराग यादव, अंशुल यादव, आर्यन यादव, कार्तिकेय यादव जैसे प्रमुख पारिवारिक चेहरे भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े: “मेरी शराफत को कमजोरी न समझें” – आजम खान पर सपा सांसद…

डिंपल यादव भी महिलाओं के साथ पहुंचीं

करीब 11 बजे सपा सांसद और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी परिवार की महिलाओं के साथ श्रद्धांजलि मंच पर पहुंचीं। सभी ने नेताजी की स्मृतियों को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

प्रदेशभर से आए नेता और कार्यकर्ता

सिर्फ सैफई ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के कोने-कोने से विधायक, सांसद, जिला पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता इस श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने पहुंचे। मंच पर श्रद्धांजलि सभा का संचालन किया गया, जहां नेताजी के योगदान और विचारों को याद किया गया।

“मेरी शराफत को कमजोरी न समझें” – आजम खान पर सपा सांसद नदवी का तीखा पलटवार

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- समाजवादी पार्टी (सपा) के दो बड़े नेताओं – वरिष्ठ नेता आजम खान और रामपुर से नव-निर्वाचित सांसद मोहिब्बुल्ला नदवी के बीच चल रही सियासी खींचतान ने अब खुले तौर पर तूल पकड़ लिया है।

सांसद नदवी ने एक टीवी इंटरव्यू में आजम खान पर निशाना साधते हुए कहा, “मेरी शराफत को मेरी कमजोरी न समझा जाए।” साथ ही उन्होंने कहा कि वो बुजुर्गों का सम्मान करते हैं लेकिन “हर शख्स को अपनी गलतियों में सुधार करना चाहिए।”

अखिलेश यादव की मुलाकात बनी विवाद की जड़

बात उस समय उभरी जब अखिलेश यादव ने बीते बुधवार रामपुर में आजम खान से अकेले मुलाकात की। आजम खान की यह शर्त थी कि किसी तीसरे को साथ न लाया जाए – जो कि माना जा रहा है कि इशारा नदवी की ओर था।

“मुझे रामपुर की 25 लाख जनता जानती है” – नदवी

नदवी ने कहा,“मुझे आजम खान के जानने या न जानने से कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे रामपुर की 25 लाख जनता ने चुना है, यही मेरे लिए सबसे बड़ी पहचान है।”

यह भी पढ़े:- नई गर्लफ्रेंड के साथ दिखे हार्दिक पंड्या! करवा चौथ पर दिल्ली की मॉडल…

उन्होंने यह भी बताया कि वह कई बार आजम खान से मिलने की कोशिश कर चुके हैं – ईद पर, जेल से रिहाई के बाद – लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।

“शख्स बड़ा नहीं, जनता बड़ी होती है” – सांसद की दो टूक

नदवी ने याद दिलाया कि उनके पूर्वज सात पीढ़ियों से रामपुर में हैं।“जो लोग कह रहे हैं कि वे मुझे नहीं जानते, मैं बता दूं कि मेरी जड़ें रामपुर में हैं। नवाब छोटे-बड़े नहीं होते, नवाबी जनता तय करती है।”

उन्होंने कहा कि 2024 में जब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें टिकट दिया, तब महज 19 दिनों में जनता ने उन्हें सिर आंखों पर बैठा लिया

नई गर्लफ्रेंड के साथ दिखे हार्दिक पंड्या! करवा चौथ पर दिल्ली की मॉडल माहिका शर्मा के साथ वीडियो वायरल

0

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। करवा चौथ के दिन यानी 10 अक्टूबर को वह पहली बार एक नई महिला के साथ पब्लिक में नजर आए।

पंड्या को दिल्ली की मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर माहिका शर्मा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां वह अपनी लग्जरी येलो लैम्बोर्गिनी से पहुंचे। वीडियो में हार्दिक बेहद प्रोटेक्टिव अंदाज में माहिका को भीड़ से बचाते हुए एयरपोर्ट टर्मिनल की ओर ले जाते नजर आए।

पब्लिक में पहली बार गर्लफ्रेंड के साथ दिखे हार्दिक

हालांकि अभी तक दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन एयरपोर्ट पर दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस को हैरान कर दिया। सोशल मीडिया पर दोनों की जोड़ी को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

यह भी पढ़े:- 10 अक्टूबर राशिफल: कन्या समेत इन राशियों को करियर में तरक्की के योग…

पहले भी साथ देखे जा चुके हैं दोनों

इससे पहले माहिका शर्मा की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें पीछे हार्दिक जैसा कोई शख्स नजर आ रहा था। इसके बाद उनके द्वारा शेयर की गई एक फोटो में हार्दिक के जर्सी नंबर 33 को टैग किया गया, जिससे अफवाहों को और हवा मिल गई।

करोड़पति हैं माहिका शर्मा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक माहिका की अनुमानित नेटवर्थ करीब 3.2 करोड़ रुपये है। वह दिल्ली की एक फैशन मॉडल और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर हैं। हाल ही में उन्होंने हार्दिक के होमटाउन बड़ौदा से भी एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिससे दोनों के रिश्ते की चर्चा और तेज हो गई।

नताशा से तलाक के बाद बदला मोड़

नताशा स्टेनकोविक से तलाक की खबरों के बाद यह पहला मौका है जब हार्दिक किसी नई महिला के साथ सार्वजनिक रूप से नजर आए हैं। इससे पहले उनका नाम ब्रिटिश सिंगर जैस्मिन वालिया के साथ भी जुड़ चुका है।

10 अक्टूबर राशिफल: कन्या समेत इन राशियों को करियर में तरक्की के योग, जानें आज का दिन किसके लिए रहेगा खास

10 अक्टूबर राशिफल:- आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। खासकर कन्या, मीन और सिंह राशि वालों को करियर और रोजगार में प्रगति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं आज 10 अक्टूबर 2025 को सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन।

ग्रहों की चाल: चंद्रमा मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। गुरु मिथुन राशि में विराजमान हैं। केतु सिंह राशि में स्थित हैं। शुक्र अब कन्या राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जहां वे नीच के माने जाते हैं, परंतु सूर्य के साथ उनका संयोग नई संभावनाएं लेकर आएगा। मंगल और बुध तुला राशि में हैं। राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में भ्रमण कर रहे हैं।

मेष राशि:

आज स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। प्रेम जीवन और संतान से जुड़ी स्थिति भी बेहतर रहेगी। आर्थिक रूप से दिन अनुकूल रहेगा और पारिवारिक दायरा बढ़ सकता है। उपाय: हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि:

दिनभर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। जरूरत की चीजें समय पर मिलेंगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में संतुलन रहेगा। उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।

मिथुन राशि:

आज अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। सिरदर्द या आंखों से जुड़ी परेशानी संभव है। पार्टनरशिप में असमंजस की स्थिति बन सकती है। हालांकि प्रेम-संतान और कारोबार की स्थिति सामान्य से बेहतर होगी। उपाय: मां काली को प्रणाम करें।

कर्क राशि:

नए आय के स्रोत बन सकते हैं। साथ ही, पुराने रुके हुए पैसे भी वापस मिल सकते हैं। प्रेम, संतान और व्यापार में सुधार होगा। उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।

सिंह राशि:

आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। कानूनी मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं। व्यापारिक क्षेत्र में लाभ होगा। उपाय: सफेद वस्तु का दान करें।

कन्या राशि:

भाग्य पूरी तरह आपका साथ देगा। करियर और रोजगार में तरक्की के योग हैं। यात्रा के भी संकेत मिल रहे हैं। स्वास्थ्य और रिश्तों में संतुलन बना रहेगा। उपाय: लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि:

दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रह सकता है। चोट या किसी परेशानी से बचने की सलाह दी जाती है। हालांकि प्रेम और व्यापार सामान्य रहेंगे। उपाय: मां काली की पूजा करें।

वृश्चिक राशि:

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में प्रगति होगी। संतान को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, लेकिन कुल मिलाकर दिन अनुकूल है। उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि:

विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन आपका नुकसान नहीं कर पाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, जबकि प्रेम और व्यापार की स्थिति बेहतर होगी। उपाय: लाल वस्तु पास में रखें।

मकर राशि:

विद्यार्थियों के लिए यह दिन विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य और संबंधों में सुधार होगा। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। उपाय: मां काली को नमन करें।

कुंभ राशि:

प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। हालांकि पारिवारिक विवाद उभर सकते हैं। स्वास्थ्य और करियर में सुधार दिखेगा। उपाय: हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि:

आज आपका आत्मविश्वास सफलता दिलाएगा। करियर और रोजगार में नई ऊंचाई मिलेगी। प्रेम जीवन में सुख और व्यापार में लाभ रहेगा। उपाय: काली जी की पूजा करें।