Monday, May 18, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कतर एयरवेज पर FIR: फ्लाइट में मांस परोसे जाने से शाकाहारी डॉक्टर की मौत

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- कतर एयरवेज की एक इंटरनेशनल फ्लाइट में कथित रूप से मांसाहारी भोजन दिए जाने से एक 85 वर्षीय शाकाहारी यात्री की मौत का मामला सामने आया है। मृतक के परिवार ने एयरलाइन पर लापरवाही और गलत मृत्यु का मुकदमा दर्ज कराया है।

मृतक की पहचान कैलिफोर्निया के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक जयसिरी के रूप में हुई है, जो जुलाई 2023 में लॉस एंजिल्स से कोलंबो जा रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट में शाकाहारी विकल्प मांगने के बावजूद उन्हें मांसाहारी भोजन परोसा गया या ऐसे भोजन के आसपास खाने को मजबूर किया गया।

क्या हुआ फ्लाइट में?

डॉ. जयसिरी ने भोजन करने की कोशिश की, लेकिन मांस का एक टुकड़ा गले में अटक गया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। दावा किया गया है कि उस वक्त फ्लाइट आर्कटिक क्षेत्र या महासागर के ऊपर थी, इसलिए इमरजेंसी लैंडिंग नहीं हो सकी।

यह भी पढ़े:- बिना टिकट यात्रा कर रही सरकारी टीचर ने TTE को धमकाया,पिता…

हालांकि, जयसिरी के बेटे सूर्या जयसिरी ने शिकायत में कहा कि विमान उस समय अमेरिका के मध्य-पश्चिमी क्षेत्र में था और पायलट चाहता तो आसानी से नजदीकी एयरपोर्ट पर लैंड कर सकता था।

इलाज में हुई देरी

फ्लाइट को स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग एयरपोर्ट पर लैंड किया गया, लेकिन तब तक डॉ. जयसिरी करीब साढ़े तीन घंटे तक बेहोश थे। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

मौत का कारण: मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, मौत एस्पिरेशन निमोनिया से हुई — जो तब होता है जब खाना या तरल गलती से सांस नली से फेफड़ों में चला जाए और संक्रमण हो जाए।

डॉ. जयसिरी के बेटे सूर्या ने कतर एयरवेज के खिलाफ लापरवाही, शाकाहारी विकल्प न देने और समय पर मदद न करने के आरोप में केस दर्ज करवाया है। उन्होंने एयरलाइन से आर्थिक क्षतिपूर्ति की मांग की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles