Home Blog Page 215

मायावती क्यों डरी हैं? कोई राज छिपा है;चंद्रशेखर आज़ाद का मायावती पर हमला,गर्लफ्रेंड पर भी दिया जवाब

न्यूज़ डेस्क /सर्वोदय न्यूज़:- आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ‘रावण’ ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर करारा हमला बोला है। प्रयागराज में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा कि मायावती द्वारा भाजपा और योगी सरकार की प्रशंसा करना कई सवाल खड़े करता है।

उन्होंने कहा, “मायावती डरी हुई क्यों दिख रही हैं? क्या कोई राज छिपा है? वो किससे डर रही हैं?”

मायावती की रैली पर उठाए सवाल

चंद्रशेखर आज़ाद ने हाल ही में लखनऊ में हुई बसपा की रैली का जिक्र करते हुए कहा कि जब पूरे उत्तर प्रदेश में दलितों पर अत्याचार हो रहा है, तब मायावती द्वारा योगी सरकार की तारीफ करना समझ से बाहर है।

यह भी पढ़े:- बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी यादव समेत लालू परिवार पर…

“दलितों पर अत्याचार हो रहा है और मायावती भाजपा की तारीफ कर रही हैं। ऐसा क्यों? क्या कोई राजनीतिक मजबूरी है?”

CJI पर जूता फेंकने की घटना पर प्रतिक्रिया

प्रयागराज एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में चंद्रशेखर ने कहा: “CJI (मुख्य न्यायाधीश) पर फेंका गया जूता पूरे दलित और पिछड़ा समाज पर फेंका गया है।”

दलितों पर अत्याचार का आरोप

उन्होंने कहा कि आज देश में जाति पूछकर दलितों को मारा जा रहा है। रायबरेली की एक घटना का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज के लोगों पर हमले के बाद आरोपियों ने हंसते हुए अपने राजनीतिक संबंध स्वीकारे। “यूपी में दलितों की कोई हैसियत नहीं रह गई है, लेकिन इससे समाज बंटेगा नहीं।”

कथित गर्लफ्रेंड के आरोप पर जवाब

एक निजी आरोप को लेकर जब पत्रकारों ने सवाल किया, तो उन्होंने दो टूक कहा: “राजनीति कर रहे हैं तो आरोप भी लगेंगे। इससे फर्क नहीं पड़ता।”

बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी यादव समेत लालू परिवार पर चलेगा ट्रायल, कोर्ट का बड़ा फैसला

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने चर्चित IRCTC होटल टेंडर घोटाले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत अन्य अभियुक्तों पर आरोप तय कर दिए हैं। कोर्ट ने कहा है कि इस मामले में सभी पर मुकदमा चलेगा।

अदालत ने क्या कहा?

कोर्ट ने सीबीआई द्वारा दाखिल चार्जशीट का संज्ञान लेते हुए IPC की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 120B (आपराधिक साजिश) समेत अन्य धाराओं के तहत आरोप तय किए हैं। अदालत ने यह भी कहा कि,“यह घोटाला लालू प्रसाद की जानकारी में हुआ। परिवार के सदस्यों को बेनामी कंपनियों के जरिए सस्ते में जमीन दी गई और बदले में होटल के रखरखाव के टेंडर दिए गए।”

कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि इस पूरे घोटाले में लालू प्रसाद यादव मुख्य साजिशकर्ता के रूप में सामने आए हैं।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला 2004 से 2009 के बीच का है जब लालू यादव केंद्र में रेल मंत्री थे। आरोप है कि उन्होंने IRCTC के दो होटलों के मेंटेनेंस टेंडर के बदले, एक बेनामी कंपनी के जरिए अपने परिवार को तीन एकड़ जमीन दिलवाई। 7 जुलाई 2017 को सीबीआई ने केस दर्ज किया और पटना, रांची, दिल्ली, गुरुग्राम समेत 12 ठिकानों पर छापेमारी की थी। कुल 14 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है।

यह भी पढ़े:- Aaj Ka Rashifal 13 October 2025: जानिए आज कैसा रहेगा सभी…

कोर्ट में पेशी

कोर्ट के निर्देश पर लालू, राबड़ी और तेजस्वी यादव रविवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे और सोमवार को कोर्ट में पेश हुए। तीनों ने कोर्ट में आरोपों से इनकार किया और ट्रायल फेस करने की बात कही।

चुनावी समीकरण पर असर

यह फैसला ऐसे समय में आया है जब बिहार में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में यह मामला राजद के चुनावी अभियान और तेजस्वी यादव की छवि पर असर डाल सकता है। विपक्षी दल पहले से ही इस मुद्दे को चुनावी मंचों पर उठा सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 13 October 2025: जानिए आज कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन

Aaj Ka Rashifal 13 October 2025: 13 अक्टूबर 2025 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से विशेष है। गुरु और चंद्रमा मिथुन राशि में स्थित हैं, वहीं केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य और शुक्र कन्या राशि में, जबकि बुध और मंगल तुला राशि में विराजमान हैं। राहु कुंभ राशि और शनि मीन राशि में हैं। जानिए आज का राशिफल, कैसा रहेगा दिन आपके लिए—

मेष राशि

आज व्यापार में सफलता मिलने के योग हैं। शारीरिक स्थिति में सुधार होगा और आत्मबल बढ़ेगा। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। हालांकि प्रेम और संतान पक्ष में थोड़ा सावधानी रखें। उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें, हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि

जो लोग वाणी से जुड़े कार्य करते हैं उनके लिए आज का दिन बेहद लाभकारी रहेगा। पारिवारिक सुख में वृद्धि और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। उपाय: पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि

आज आप आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। समाज में सम्मान मिलेगा और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार के लिहाज से दिन बेहद शुभ है। उपाय: माता काली को प्रणाम करें।

कर्क राशि

ऊर्जा में थोड़ी कमी रह सकती है और मन में असमंजस की स्थिति बन सकती है। हालांकि प्रेम और संतान की स्थिति संतोषजनक रहेगी। खर्चों में वृद्धि संभव है। उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें।

सिंह राशि

यात्रा के योग बन रहे हैं और किसी शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत होगी। संतान पक्ष और प्रेम जीवन सुखद रहेगा। उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

कन्या राशि

कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। न्यायिक मामलों में विजय मिलेगी। पिता का सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। उपाय: शनि देव को नमन करें।

तुला राशि

आज का दिन भाग्यवर्धक है। धार्मिक यात्रा या किसी अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। प्रेम, संतान और व्यापार के लिए समय अनुकूल है। उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।

वृश्चिक राशि

परिस्थितियां थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं। चोट या दुर्घटना से बचें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। व्यापार सामान्य रहेगा। उपाय: हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि

नौकरी और व्यवसाय में अच्छी स्थिति बनी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। दिन आनंददायक रहेगा। उपाय: हरी वस्तु पास रखें।

मकर राशि

शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। ज्ञान की प्राप्ति और वरिष्ठों का आशीर्वाद मिलेगा। सभी क्षेत्रों में दिन शुभ रहेगा। उपाय: माता काली को प्रणाम करें।

कुंभ राशि

रचनात्मक क्षेत्रों जैसे लेखन, काव्य, फिल्म और साहित्य से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत शुभ दिन है। प्रेम, स्वास्थ्य और संतान की स्थिति अच्छी है। उपाय: हरी वस्तु साथ रखें।

मीन राशि

भूमि, भवन या वाहन खरीदने का योग है। घर में खुशी और धार्मिक वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य और व्यापार में लाभ मिलेगा। उपाय: हरी वस्तु का दान करें।

किसानों की चड्डी उतारने के बाद…सपा सांसद बोले- ‘सभी को नंगा करूंगा’, पीएम योजना पर उठाए सवाल

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी का एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह एक कृषि अधिकारी से उग्र भाषा में बात करते सुने जा सकते हैं। इस ऑडियो में सांसद पीएम धन धान्य योजना को लेकर सवाल उठाते हुए कहते हैं – “132 करोड़ का फसल बीमा घोटाला करने के बाद धन-धान्य कर रहे हो, सभी को नंगा करूंगा।”

हालांकि, सर्वोदय न्यूज़ वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन इस क्लिप ने राजनीतिक गलियारों में हलचल जरूर पैदा कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, उप कृषि निदेशक (डीडी) ने प्रधानमंत्री धन धान्य योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में सपा सांसद को आमंत्रित करने के लिए कॉल किया था। इस पर सांसद अजेंद्र सिंह लोधी भड़क गए। कथित ऑडियो में वे कहते हैं: “132 करोड़ का बीमा घोटाला करने के बाद अब ‘धान-धान्य’ योजना लेकर आ रहे हो? किसानों की चड्डी उतारने के बाद ये तमाशा कर रहे हो? आरटीआई लगाई है, सभी को नंगा करूंगा…।”

यह भी पढ़े:पश्चिम बंगाल: बर्धमान रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, कई यात्री घायल…

राजनीतिक प्रतिक्रियाएं और चुप्पी

इस ऑडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में मिलीजुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं: सत्ताधारी दल के नेता इस बयान को अभद्र और गैरजिम्मेदाराना बता रहे हैं।  सपा के कई नेता फिलहाल इस पर बचते नजर आ रहे हैं, और आधिकारिक बयान से पहले कोई टिप्पणी नहीं कर रहे। जब इस संबंध में सांसद से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई तो उनके प्रतिनिधि पप्पू महाराज ने बताया कि “सांसद इस समय दिल्ली में हैं, और जल्द ही इस मामले पर अपना पक्ष रखेंगे।”

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

ऑडियो वायरल होने के बाद ट्विटर (अब एक्स), फेसबुक और व्हाट्सऐप ग्रुप्स पर इस बयान को लेकर बहस छिड़ गई है। कुछ यूजर्स इसे किसानों के हक में बोलने वाला बयान बता रहे हैं, तो कुछ इसे शालीनता की मर्यादा के खिलाफ मान रहे हैं।

डिस्क्लेमर:

यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑडियो क्लिप पर आधारित है, जिसकी स्वतंत्र पुष्टि सर्वोदय न्यूज़ पोर्टल द्वारा नहीं की गई है। वायरल ऑडियो में प्रयुक्त भाषा और कथन सांसद अजेंद्र सिंह लोधी से जोड़े जा रहे हैं, लेकिन अधिकारिक पुष्टि उनके या उनके कार्यालय से अब तक प्राप्त नहीं हुई है।
हम इस प्रकार के किसी भी कथन की सत्यता की गारंटी नहीं देते और पाठकों से आग्रह करते हैं कि वे किसी निष्कर्ष पर पहुँचने से पहले आधिकारिक स्रोतों और प्रामाणिक बयानों की प्रतीक्षा करें।

पश्चिम बंगाल: बर्धमान रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, कई यात्री घायल

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़(पश्चिम बंगाल):- पश्चिम बंगाल के बर्धमान रेलवे स्टेशन पर रविवार देर शाम भयावह भगदड़ मच गई, जिसमें करीब 10 से 12 यात्री घायल हो गए। अचानक मची इस अफरा-तफरी के चलते प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों में दहशत फैल गई।

हादसा कैसे हुआ?

जानकारी के अनुसार बर्धमान रेलवे स्टेशन पर रविवार की शाम एक टाइम पर कई ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंच गई, जिसकी वजह से प्लेटफॉर्म नंबर 4-5 पर काफी भीड़ उमड़ पड़ी। सभी यात्री जल्दी से प्लेटफॉर्म से पर पहुंचने की कोशिश करने लगे और भीड़ इतनी बढ़ गई कि प्लेटफॉर्म नंबर 4 और 5 को जोड़ने वाली सीढ़ियों पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ के चलते वहां पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसमें कम से कम 10-12 यात्री घायल हो गए।

यह भी पढ़े:- गोरखपुर: शॉर्ट सर्किट से एम्बुलेंस में भीषण आग…

कई यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक भगदड़ के वक्त प्लेफॉर्म पर मौजूद लोगों ने बताया कि शाम के समय प्लेटफॉर्म 4, 6 और 7 पर एक साथ तीन ट्रेनें खड़ी थीं। जैसे ही यात्रियों को अपने-अपने डिब्बों तक पहुंचने की जल्दी हुई, संकरी सीढ़ियों पर भीड़ बढ़ गई। धक्का-मुक्की के बीच कुछ लोग गिर पड़े और इसी दौरान भगदड़ की स्थिति बन गई। 10 से 12 लोग मामूली से गंभीर रूप से घायल हुए हैं। रेलवे पुलिस (RPF) और जीआरपी ने तुरंत मोर्चा संभाला और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

जांच के आदेश, स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा

घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने स्टेशन पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं। रेलवे अधिकारियों ने कहा है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और यह भी देखा जाएगा कि क्या स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण में लापरवाही हुई थी।

रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्लेटफॉर्म पर मौजूद CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिससे भगदड़ की सटीक वजह सामने आ सके।

गोरखपुर: शॉर्ट सर्किट से एम्बुलेंस में भीषण आग, ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से धमाकों से दहला इलाका

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- गोरखपुर में रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। एम्स क्षेत्र के सोनबरसा बाजार फोरलेन फ्लाईओवर पर चलती एम्बुलेंस में शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। इसी दौरान एम्बुलेंस में रखे ऑक्सीजन सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

मरीज, परिजन और चालक बाल-बाल बचे

जानकारी के अनुसार, यह एम्बुलेंस बनारस के बीएचयू ट्रॉमा सेंटर से बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के सबया गांव लौट रही थी। वाहन में 58 वर्षीय मरीज नीलम चौबे, उनके बेटे अमित कुमार और सुमित, तथा चालक संतोष कुमार सवार थे।

रास्ते में करीब 2:30 बजे एम्बुलेंस के इंजन से धुआं निकलना शुरू हुआ। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत सभी सवारियों को बाहर निकाल लिया। इसी बीच एक ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया, जिससे दो तेज धमाके हुए।

धमाके में राहगीर घायल, अफरा-तफरी का माहौल

धमाके के दौरान बेलवा खुर्द निवासी मोनू (28) पुत्र रामप्रीत पास में ही खड़ा था। सिलेंडर के टुकड़े उसके शरीर से टकरा गए, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़े:- भारतीय सेना में ग्रुप C के तहत 69 सिविलियन पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं…

एम्बुलेंस जलकर खाक

स्थानीय लोगों ने फौरन फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन जब तक दमकल वाहन पहुंचा, तब तक एम्बुलेंस पूरी तरह जल चुकी थी। करीब एक घंटे तक फोरलेन पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने जली हुई एम्बुलेंस को हटवाकर यातायात बहाल कराया।

पुलिस ने शुरू की जांच

सोनबरसा पुलिस चौकी की टीम मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को हादसे की वजह माना जा रहा है, लेकिन विस्तृत जांच के बाद ही सही कारण स्पष्ट होगा। लोगों ने चालक की सूझबूझ की सराहना की है, जिसने समय रहते बड़ा हादसा टाल दिया।

भारतीय सेना में ग्रुप C के तहत 69 सिविलियन पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास करें आवेदन

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारतीय सेना (Indian Army) ने ग्रुप C (Group C) के तहत विभिन्न सिविलियन पदों पर 69 वैकेंसी के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स (DG EME) द्वारा जारी इस नोटिफिकेशन के अनुसार, 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं।

पदों का विवरण व योग्यता

पद का नाम पदों की संख्या योग्यता
मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) 37 10वीं पास
लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) 25 12वीं पास + टाइपिंग कौशल
वॉशरमैन 14 10वीं पास
स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 02 12वीं पास + शॉर्टहैंड ज्ञान
जूनियर टेक्निकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर 02 संबंधित क्षेत्र में डिग्री/डिप्लोमा

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • आवेदन प्रारंभ: 11 अक्टूबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 15 नवंबर 2025

यह भी पढ़े:- बिहार NDA कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे पीएम मोदी,इस दिन को ‘मेरा बूथ सबसे…

आयु सीमा

  • MTS / LDC / वॉशरमैन: 18 से 25 वर्ष
  • स्टेनोग्राफर व टेक्निकल इंस्ट्रक्टर: 21 से 30 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी)

चयन प्रक्रिया

  1. लिखित परीक्षा
  2. कौशल परीक्षा (यदि लागू हो)
  3. शारीरिक परीक्षण
  4. दस्तावेज़ सत्यापन
  5. मेडिकल टेस्ट

आवेदन शुल्क

निःशुल्क (कोई आवेदन शुल्क देय नहीं है)

 आवेदन कैसे करें?

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ: www.indianarmy.nic.in
  2. Group C Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें
  3. आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें
  4. फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट आउट सुरक्षित रखें

बिहार NDA कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे पीएम मोदी,इस दिन को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ मिशन में भरेंगे जोश

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बिहार चुनाव 2025 के लिए कमर कस चुके हैं। इस बार वे 15 अक्टूबर को एनडीए कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। इस संवाद का हिस्सा ‘मेरा बूथ सबसे मज़बूत’ अभियान होगा, जिसे बीजेपी संगठनात्मक मजबूती के लिए पूरे देश में चला रही है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा:“बिहार में भाजपा-एनडीए की विजय के लिए हमारे समर्पित कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ जुट चुके हैं। ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं से संवाद हमेशा नई प्रेरणा देता है।”

चुने गए कार्यकर्ताओं से मोदी करेंगे सीधी बात

इस संवाद कार्यक्रम में चुने गए कुछ बूथ कार्यकर्ताओं के सुझावों पर पीएम मोदी उनसे सीधे बातचीत करेंगे। पीएम ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे अपना सुझाव आज ही साझा करें और इस अभियान का हिस्सा बनें।

बिहार चुनाव में टक्कर जबरदस्त

इस बार बिहार में मुकाबला बेहद कांटे का होने वाला है। एनडीए और महागठबंधन (तेजस्वी यादव गुट) आमने-सामने हैं| प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी तीसरी ताकत के रूप में तेजी से उभर रही है |

यह भी पढ़े:- बेटिकट महिला शिक्षक आरपीएफ के सामने पेश हीं हुईं, अब… 

बतादें कि 2020 में तेजस्वी यादव बहुत कम अंतर से सरकार बनाने से चूक गए थे | इसे देखते हुए बीजेपी हाईकमान ने बिहार पर विशेष फोकस किया है। अमित शाह, जेपी नड्डा, और खुद पीएम मोदी बिहार के लगातार दौरों पर हैं।

अब तक क्या-क्या हुआ है?

पीएम मोदी ने हर महीने बिहार का दौरा किया है, युवाओं से संवाद, योजनाओं की लॉन्चिंग, और सोशल मीडिया पर फोकस अभियान चलाया गया | अमित शाह ने बेतिया, सीमांचल, समस्तीपुर में चयनित कार्यकर्ताओं से बातचीत की

बेटिकट महिला शिक्षक आरपीएफ के सामने पेश नहीं हुईं, अब नोटिस जारी की तैयारी

न्यूज़ डेस्क(देवरिया / रांची)/सर्वोदय न्यूज़:-  एक्सप्रेस ट्रेन में बेटिकट यात्रा कर रही महिला शिक्षक द्वारा टीटीई से दुर्व्यवहार और धमकी देने का मामला अब गंभीर होता जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) ने इस घटना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और अब महिला शिक्षक खुशबू मिश्रा और उनके पिता को नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है।

वायरल वीडियो से मचा बवाल

घटना 4 अक्टूबर की बताई जा रही है जब रांची से गोरखपुर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में महिला शिक्षक बिना टिकट चढ़ीं। टीटीई प्रकाश कुमार द्वारा टिकट मांगने पर महिला ने न सिर्फ बदसलूकी की, बल्कि ट्रेन से ही फोन कर अपने परिजनों को देवरिया स्टेशन बुला लिया।

यह भी पढ़े:- ओपी राजभर ने फिर की सीएम योगी की तारीफ, आजमगढ़ की सड़क पर…

देवरिया पहुंचने पर महिला शिक्षक, उनके पिता और परिजनों ने स्टेशन पर हंगामा किया, और टीटीई को सिर काटने की धमकी तक दे डाली। इस घटना के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।

केस दर्ज, लेकिन बयान देने नहीं पहुंचे

आरपीएफ इंस्पेक्टर आस मोहम्मद ने बताया कि टीटीई की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा और दुर्व्यवहार की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। “महिला शिक्षक और उनके पिता को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वे नहीं आए। अब कानूनी प्रक्रिया के तहत उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा।”

क्या हैं आरोप?

  • बेटिकट यात्रा
  • सरकारी कार्य में बाधा
  • सरकारी कर्मचारी से दुर्व्यवहार
  • धमकी देना (सिर काटने की बात)

ओपी राजभर ने फिर की सीएम योगी की तारीफ, आजमगढ़ की सड़क पर सपा-बसपा पर साधा निशाना

न्यूज़  डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खुलकर तारीफ की है। आजमगढ़ की एक जर्जर सड़क के निर्माण को लेकर उन्होंने सपा और बसपा की पूर्ववर्ती सरकारों पर जमकर निशाना साधा।

ओपी राजभर ने कहा कि वर्षों से अहिरौला से कप्तानगंज के बीच की 21 किलोमीटर लंबी सड़क की हालत खराब थी, लेकिन सपा-बसपा सरकारों ने उस पर कोई ध्यान नहीं दिया।

यह भी पढ़े:- अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला: “यूपी में सबसे ज्यादा अन्याय, उत्पीड़न और…

जब उन्होंने स्थानीय लोगों से बात की तो 56 ग्राम प्रधानों ने लिखित में सड़क निर्माण की मांग की, जिसे लेकर वे मुख्यमंत्री से मिले। “मुख्यमंत्री योगी ने मामले की जांच कराई और बजट स्वीकृत कर दिया। जो काम पिछली सरकारों में नहीं हुआ, वो अब हो रहा है।”

बड़ी रैली की तैयारी, सीएम योगी को निमंत्रण

ओपी राजभर ने बताया कि 16 या 23 नवंबर को आजमगढ़ में उसी सड़क के पास जनता इंटर कॉलेज मैदान में एक बड़ी रैली का आयोजन होगा। “हमने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी न्योता दिया है, ताकि जनता खुद देखे कि किस सरकार में काम हुआ।”

सपा का गढ़ रहा आजमगढ़, लेकिन विकास नहीं हुआ: राजभर

राजभर ने कहा कि आजमगढ़ को लंबे समय से सपा का गढ़ माना जाता है, फिर भी बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया गया। “सड़क जैसी बुनियादी जरूरतों पर भी सपा-बसपा सरकारें नाकाम रहीं। आज जनता फर्क देख रही है।”