गोरखपुर: शॉर्ट सर्किट से एम्बुलेंस में भीषण आग, ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से धमाकों से दहला इलाका

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- गोरखपुर में रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। एम्स क्षेत्र के सोनबरसा बाजार फोरलेन फ्लाईओवर पर चलती एम्बुलेंस में शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। इसी दौरान एम्बुलेंस में रखे ऑक्सीजन सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

मरीज, परिजन और चालक बाल-बाल बचे

जानकारी के अनुसार, यह एम्बुलेंस बनारस के बीएचयू ट्रॉमा सेंटर से बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के सबया गांव लौट रही थी। वाहन में 58 वर्षीय मरीज नीलम चौबे, उनके बेटे अमित कुमार और सुमित, तथा चालक संतोष कुमार सवार थे।

रास्ते में करीब 2:30 बजे एम्बुलेंस के इंजन से धुआं निकलना शुरू हुआ। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत सभी सवारियों को बाहर निकाल लिया। इसी बीच एक ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया, जिससे दो तेज धमाके हुए।

धमाके में राहगीर घायल, अफरा-तफरी का माहौल

धमाके के दौरान बेलवा खुर्द निवासी मोनू (28) पुत्र रामप्रीत पास में ही खड़ा था। सिलेंडर के टुकड़े उसके शरीर से टकरा गए, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़े:- भारतीय सेना में ग्रुप C के तहत 69 सिविलियन पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं…

एम्बुलेंस जलकर खाक

स्थानीय लोगों ने फौरन फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन जब तक दमकल वाहन पहुंचा, तब तक एम्बुलेंस पूरी तरह जल चुकी थी। करीब एक घंटे तक फोरलेन पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने जली हुई एम्बुलेंस को हटवाकर यातायात बहाल कराया।

पुलिस ने शुरू की जांच

सोनबरसा पुलिस चौकी की टीम मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को हादसे की वजह माना जा रहा है, लेकिन विस्तृत जांच के बाद ही सही कारण स्पष्ट होगा। लोगों ने चालक की सूझबूझ की सराहना की है, जिसने समय रहते बड़ा हादसा टाल दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter youtube="@sarvodaynews" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" facebook="@SarvodayNewsUP" manual_count_facebook="1388" twitter="sarvodaynews" manual_count_twitter="133" manual_count_youtube="621"]
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles