Home Blog Page 214

काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा में चूक: गूगल ग्लास कैमरे के साथ अंदर पहुंचा NRI

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। एक एनआरआई श्रद्धालु गूगल ग्लास कैमरे के साथ मंदिर परिसर में प्रवेश करने में सफल रहा, जो कि सुरक्षा मानकों का सीधा उल्लंघन है। हालांकि मुख्य मंदिर द्वार के पास सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया, लेकिन यह घटना सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही को उजागर करती है।

गूगल ग्लास के साथ तस्वीरें ले रहा था श्रद्धालु

मीडिया सूत्रों के अनुसार, एनआरआई अपने परिवार संग दर्शन के लिए आया था। जैसे ही वह मुख्य गर्भगृह के पास पहुंचा, वह गूगल ग्लास के ज़रिए तस्वीरें खींचने लगा। सुरक्षाकर्मियों की नजर पड़ी तो तुरंत उसे रोककर पूछताछ शुरू की गई।

यह भी पढ़े:- बिना फीस बने IAS-IPS अफसर: योगी सरकार दे रही फ्री…

कई घंटों तक एटीएस और स्थानीय अफसरों ने पूछताछ की। कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिलने पर उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। हालांकि, सवाल यह उठता है कि गूगल ग्लास जैसा हाई-टेक डिवाइस प्रवेश द्वार पर क्यों नहीं पकड़ा गया?

गूगल ग्लास क्या है?

यह स्मार्ट चश्मा होता है जिसमें कैमरा, इंटरनेट और स्क्रीन लगे होते हैं। इससे उपयोगकर्ता फोटो-वीडियो रिकॉर्डिंग, मैप्स देखना, और रीयल-टाइम डेटा ऐक्सेस कर सकते हैं।  चश्मे के एक हिस्से में छोटा प्रिज्म डिस्प्ले होता है जो आंखों के सामने जानकारी देता है।  इसका कैमरा बिना किसी के ध्यान में आए वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है — यही सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनता है, खासतौर पर धार्मिक और संवेदनशील स्थलों पर।

सुरक्षाकर्मियों को चेतावनी, सुरक्षा प्वाइंट पर सवाल

धाम के जिस प्रवेश द्वार से श्रद्धालु कैमरे के साथ अंदर गया, वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को अफसरों ने सख्त हिदायत दी है। यह घटना अब धाम की सुरक्षा समीक्षा का कारण बन सकती है।

चेतेश्वर पुजारा ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

इसी दिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा भी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और बाबा का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने बताया कि 2022 में उन्होंने यहां दर्शन किए थे, जिसके बाद बांग्लादेश दौरे पर शतक लगाया था। उन्होंने इसे बाबा की कृपा बताया।

डिस्क्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत जानकारी उपलब्ध मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। हमारा उद्देश्य किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुँचाना नहीं है और न ही किसी संस्थान या व्यक्ति की छवि को खराब करना है।

हम सुरक्षा संबंधी मुद्दों को सार्वजनिक हित और जागरूकता के उद्देश्य से उजागर कर रहे हैं। यदि किसी पक्ष को इस खबर से आपत्ति हो, तो कृपया हमें सूचित करें। उचित सत्यापन के बाद आवश्यक संशोधन किया जाएगा।

बिना फीस बने IAS-IPS अफसर: योगी सरकार दे रही फ्री कोचिंग का मौका, जानें आवेदन प्रक्रिया

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-  उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के युवाओं को IAS, IPS, PCS, JEE, NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी का अवसर प्रदान किया है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत बदायूं जिले के युवाओं को निशुल्क कोचिंग दी जा रही है, जिससे अब आर्थिक रूप से कमजोर तबके के छात्र भी देश की सर्वोच्च सेवाओं में चयनित होने की राह पर बढ़ रहे हैं।

क्या है मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना?

यह योजना 2021 में सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू की गई थी। इसका  उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, ग्रामीण और पिछड़े वर्गों के होनहार छात्रों को बिना फीस प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराना है । कोचिंग: अनुभवी विषय विशेषज्ञ और सेवारत IAS-IPS अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन।

आपको बतादें कि जिला समाज कल्याण विभाग के तहत मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना संचालित है। स्थानीय जनपद के लिए विभाग से 100 सीटों का लक्ष्य है। जिसके लिए हर वर्ष आवेदन किये जाते हैं और पात्रता के आधार पर छात्रों का चयन होता है ऐसे ही इस बार स्थानीय जनपद के छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। इस बर 100 सीटों करीब 90 छात्रों का ही चयन किया गया है। यह छात्र-छात्राएं अलग-अलग पद के लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन मिशन डाक्टर, इंजीनियर, आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, सीडीएस सहित प्रमुख पदों पर जाने के लिए तैयारी है।

यह भी पढ़े:- भारत बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा AI हब, गूगल…

पिछले करीब तीन वर्षों में 250 से अधिक बच्चे इस योजना से तैयारी कर चुके हैं कई बच्चों का चयन भी हुआ है। इससे साफ है कि जनपद बदायूं पर लगे पिछड़ेपन का दाग दूर करने को योजना संचालित है। योजना से युवाओं को अपना भविष्य सुधारने का मौका मिला है। इस वर्ष बदायूं और सहसवान में कोचिंग सेंटर चल रहे हैं जहां फ्री कोचिंग ली जा रही है।

किन परीक्षाओं की होती है तैयारी?

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत निम्न परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है:

परीक्षा पात्रता
UPSC / UPPSC स्नातक अंतिम वर्ष में अध्ययनरत या उत्तीर्ण छात्र
NDA / CDS कक्षा 12 उत्तीर्ण या अध्ययनरत छात्र
JEE / NEET विज्ञान वर्ग के 12वीं के छात्र
SSC / CAPF / CUET 12वीं के छात्र-छात्राएं

बतादें कि  मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना युवाओं के लिए अत्यन्त लाभकारी साबित हो रही है। इस योजना के तहत आर्थिक रोप से कमजोर कोचिंग नहीं ले पाने वाले छात्रों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिया जाता है यानी कोचिंग की व्यवस्था रहती है। जिससे वह कंपटीशन में हिस्सा ले सके और परीक्षा देकर अपना चयन करा सके।

आवेदन प्रक्रिया कैसे करें?

  1. मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: abhyuday.up.gov.in
  2. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें
  3. पात्रता की पुष्टि के बाद छात्रों का ऑनलाइन/ऑफ़लाइन टेस्ट के माध्यम से चयन
  4. चयन के बाद आवंटित सेंटर पर कोचिंग शुरू होती है

भारत बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा AI हब, गूगल करेगा ₹1.33 लाख करोड़ का निवेश

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने भारत को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में ऐतिहासिक घोषणा की है। गूगल अब भारत में ₹1.33 लाख करोड़ (15 अरब डॉलर) का निवेश करेगा। इस राशि से गूगल आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक विशाल AI हब और डेटा सेंटर स्थापित करेगा — जो अमेरिका के बाहर कंपनी का सबसे बड़ा एआई हब होगा।

PM मोदी से हुई बातचीत, “AI इनोवेशन में भारत अग्रणी बनेगा”

गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा: “प्रधानमंत्री मोदी से बात कर विशाखापत्तनम में गूगल के पहले AI केंद्र की योजना साझा की। यह ऐतिहासिक उपलब्धि है।”

उन्होंने आगे कहा कि: इस केंद्र में गीगावाट-स्तरीय कंप्यूटिंग क्षमता, नया अंतरराष्ट्रीय सब-सी गेटवे, और ऊर्जा अवसंरचना होगी। इससे भारत में AI नवाचार (innovation) को गति मिलेगी और देशभर में डिजिटल विकास को मजबूती मिलेगी।

अमेरिका के बाहर सबसे बड़ा एआई केंद्र

दिल्ली में आयोजित “Bharat AI Shakti” कार्यक्रम में गूगल क्लाउड के CEO थॉमस कुरियन ने इस निवेश की पुष्टि की। उन्होंने कहा: “यह अमेरिका के बाहर हमारा सबसे बड़ा AI केंद्र होगा।” इसी कार्यक्रम में गूगल और आंध्र प्रदेश सरकार के बीच औपचारिक समझौते (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

गूगल और अदाणी समूह की साझेदारी

इस परियोजना में गूगल को अदाणी समूह का साथ मिलेगा। साझेदारी के तहत भारत का सबसे बड़ा डेटा सेंटर भी विशाखापत्तनम में बनेगा।

यह भी पढ़े:- अलीगढ़ सांड हमले पर अखिलेश यादव का हमला: बोले, “अब सांड…

इस मौके पर मंच पर मौजूद रहे- केंद्रीय IT मंत्री अश्विनी वैष्णव, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू , गूगल के वरिष्ठ अधिकारी व नीति निर्माता

AI से जुड़े भारत के लिए भविष्य के संकेत

गूगल के इस बड़े निवेश से भारत में AI स्टार्टअप्स को बढ़ावा मिलेगा| टेक टैलेंट को वैश्विक अवसर मिलेंगे| डिजिटल इंडिया को नया आयाम मिलेगा साथ ही भारत वैश्विक AI मानचित्र पर मजबूत नेतृत्वकर्ता बनकर उभरेगा |

अलीगढ़ सांड हमले पर अखिलेश यादव का हमला: बोले, “अब सांड-राज खत्म होना चाहिए”

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अलीगढ़ में हुए सांड के हमले से दो लोगों की मौत पर योगी आदित्यनाथ सरकार पर तीखा हमला बोला है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर उन्होंने लिखा:“अब सांड-राज खत्म होना चाहिए। बहुत हुआ…”

यह प्रतिक्रिया उस दिल दहला देने वाली घटना के बाद आई है, जिसमें एक रेबीज से ग्रसित सांड ने अलीगढ़ शहर में आतंक मचा दिया। गांधीपार्क से क्वार्सी क्षेत्र तक कई इलाकों में करीब एक घंटे तक सांड ने उत्पात मचाया, जिससे एक बुज़ुर्ग और एक युवक की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हुए। महिलाओं पर भी हमले हुए। बाद में उस सांड की भी मृत्यु हो गई।

 गोमती नदी और कानून व्यवस्था को लेकर भी हमलावर

मंगलवार को एक अन्य पोस्ट में अखिलेश यादव ने गोमती नदी की सफाई को लेकर योगी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने लिखा:“जब भाजपा सरकार जा रही है, तब गोमती की याद आ रही है। भाजपाई जान लें कि गोमती की उपेक्षा करने का उनका पाप बातों से नहीं धुलेगा।”

यह भी पढ़े:- योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिया दिवाली बोनस का तोहफा…

इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि:भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है, हर वर्ग पीड़ित और प्रताड़ित है, झूठे आंकड़ों से जनता को गुमराह किया जा रहा है, प्रशासनिक विफलता और सामंती मानसिकता से सरकार काम कर रही है |

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हैं अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज़ कर दिया है। सरकार पर तीखे हमलों की रणनीति अपनाते हुए वे लगातार जनहित के मुद्दों को उठाने और सरकार की आलोचना में लगे हुए हैं।

योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिया दिवाली बोनस का तोहफा, कर्मचारी होंगे लाभान्वित

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-  उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दीपावली के शुभ अवसर पर राज्य कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बोनस देने की घोषणा की है। यह निर्णय प्रदेश के लगभग 15 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी लेकर आया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह बोनस सरकारी कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और निष्ठा के प्रति सरकार की सराहना है। बोनस से कर्मचारियों और उनके परिवारों में त्योहारी उल्लास और आर्थिक सहारा मिलेगा।

कितना मिलेगा बोनस?

बोनस की गणना रु. 7,000 की अधिकतम मासिक परिलब्धि के आधार पर की जाएगी। 30 दिनों की परिलब्धि के अनुसार हर पात्र कर्मचारी को लगभग रु. 6,908 मिलेंगे। इससे राज्य सरकार पर कुल रु. 1,022 करोड़ का व्ययभार आएगा।

कौन होंगे पात्र?

इस बोनस का लाभ निम्नलिखित कर्मचारियों को मिलेगा: पूर्णकालिक अराजपत्रित कार्मिक (Level-8 तक वेतन), राज्य कर्मचारी, राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण व तकनीकी संस्थाओं के कर्मचारी,स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों के कर्मचारी , दैनिक वेतनभोगी व कार्यभारित कर्मचारी |  यह निर्णय भारत सरकार द्वारा 29 सितंबर 2025 को घोषित बोनस नीति के अनुरूप है।

कर्मचारियों ने की थी मांग

उप्र चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रामराज दुबे और महामंत्री सुरेश सिंह यादव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बोनस, वेतन, और कोरोना काल (18 माह) के डीए भुगतान की मांग की थी।

यह भी पढ़े:- PM मोदी 25 नवंबर को करेंगे अयोध्या राम मंदिर का ध्वजारोहण…

मुख्यमंत्री ने इस पत्र पर सकारात्मक कार्रवाई करते हुए दीपावली से पहले बोनस वितरण का आदेश दिया।

क्या कहा मुख्यमंत्री ने?

“यह आर्थिक लाभ राज्य कर्मचारियों के लिए दीपावली को और भी उल्लासमय बना देगा और प्रशासनिक कार्यों में नई ऊर्जा का संचार करेगा।”

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बोनस का भुगतान समय से हो, ताकि हर परिवार त्योहार को हर्षोल्लास से मना सके

PM मोदी 25 नवंबर को करेंगे अयोध्या राम मंदिर का ध्वजारोहण, निर्माण पूरे होने का मनेगा जश्न

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर 2025 को अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य गर्भगृह पर ध्वजारोहण करेंगे। यह ऐतिहासिक क्षण मंदिर के निर्माण-कार्य के प्रतीकात्मक पूर्णता का संकेत देगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा प्रधानमंत्री को औपचारिक आमंत्रण भेजा गया है, जिसे उन्होंने सैद्धांतिक रूप से स्वीकार कर लिया है। इस विशेष आयोजन को लेकर अयोध्या में तैयारियां जोरों पर हैं।

क्या है ध्वजारोहण का महत्व?

ध्वजारोहण केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि यह संकेत देगा कि राम मंदिर का निर्माण कार्य अब पूरा हो चुका है, और यह परिसर अब श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह खोल दिया जाएगा।

मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि यह समारोह मंदिर निर्माण के विभिन्न चरणों की समाप्ति का प्रतिनिधित्व करेगा, जिनमें शामिल हैं:
• 2022 में भूतल का निर्माण
• 2024 में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह
• 2025 में अंतिम संरचनात्मक कार्यों का समापन

भक्तों के लिए दर्शन कब से शुरू होंगे?

नृपेंद्र मिश्रा के अनुसार, 25 नवंबर के बाद से मंदिर परिसर को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। श्रद्धालु परकोटे के मंदिर, शेषावतार, कुबेर टीला, और सप्त मंडपम के दर्शन कर सकेंगे।

यह भी पढ़े:- शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने जीती पहली…

पंचवटी, जो मंदिर परिसर की एक मुख्य वाटिका है, उसका निर्माण भी 25 नवंबर से पहले पूरा कर लिया जाएगा। अब तक 750 से अधिक पेड़ लगाए जा चुके हैं और उद्यान का भव्य स्वरूप अगले महीने से देखने को मिलेगा।

धार्मिक और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक

राम मंदिर परिसर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि यह हिंदू सांस्कृतिक धरोहर और भारतीय अस्मिता का प्रतीक है। 25 नवंबर का दिन न केवल ऐतिहासिक होगा, बल्कि यह लाखों भक्तों की आस्था और वर्षों की प्रतीक्षा का उत्सव भी होगा।

शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने जीती पहली टेस्ट सीरीज़, वेस्टइंडीज का किया सूपड़ा साफ

0

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारतीय क्रिकेट टीम ने युवा कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में इतिहास रचते हुए घरेलू ज़मीन पर वेस्टइंडीज को 2-0 से हराकर टेस्ट सीरीज़ अपने नाम कर ली है। यह शुभमन गिल की कप्तानी में भारत की पहली टेस्ट सीरीज़ जीत है।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने 7 विकेट से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने 518/5 पर पारी घोषित की, जिसमें यशस्वी जायसवाल (175) और गिल (129) के शानदार शतक शामिल रहे। साई सुदर्शन ने भी महत्वपूर्ण 87 रन बनाए।

इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। भारत ने 518/5 पर पारी घोषित कर दी थी। पहली पारी में यशस्वी जायसवाल (175) और शुभमन गिल (129) के बल्लों से शतक निकला था। साई सुदर्शन ने 87 रनों की पारी खेली थी। उधर, वेस्टइंडीज की पहली पारी को भारत ने 248 रनों पर समेट दिया था। कुलदीप यादव ने पहली पारी में 5 विकेट वेस्टइंडीज के चटकाए थे। भारत को 270 रनों की बढ़त मिली थी। ऐसे में फॉलोऑन भी वेस्टइंडीज को भारत ने दे दिया था। हालांकि, वेस्टइंडीज ने 390 रन दूसरी पारी में बना दिए थे।

यह भी पढ़े:- Aaj Ka Rashifal 14 October 2025: जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा…

बतादें कि 270 रनों से पहली पारी में पीछे रहने वाली वेस्टइंडीज को 120 रनों की बढ़त मिली थी और भारतीय टीम के सामने जीत के लिए 121 रनों का लक्ष्य था। वेस्टइंडीज के लिए दूसरी पारी में जॉन कैम्पबेल ने 115 रन और शाई होप ने 103 रनों की पारी खेली। वहीं, भारत ने मैच के आखिरी दिन 3 विकेट खोकर 121 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया, जिसमें केएल राहुल का अर्धशतक शामिल था। भारत ने घर पर आखिरी सीरीज में मात झेली थी। इस सीरीज के पहले मैच में भारत ने पारी और 140 रनों से वेस्टइंडीज को हराया था।

Aaj Ka Rashifal 14 October 2025: जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

Aaj Ka Rashifal 14 October 2025: आज ग्रहों की चाल कुछ विशेष संकेत दे रही है। गुरु मिथुन में, चंद्रमा कर्क में, केतु सिंह राशि में स्थित है। सूर्य और शुक्र कन्या में, जबकि बुध और मंगल तुला राशि में संचार कर रहे हैं। राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए जानते हैं, इन ग्रहों की स्थिति का प्रभाव आज आपके जीवन पर कैसे पड़ेगा:

मेष राशि (Aries)

आज आपके लिए प्रॉपर्टी, वाहन या घर की खरीददारी के योग बन रहे हैं। पारिवारिक वातावरण में थोड़ी असहमति हो सकती है। प्रेम और संतान संबंधी मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार में लाभ की संभावना है।
शुभ उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

वृषभ राशि (Taurus)

व्यवसाय में मजबूती आएगी और पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। प्रेम और संतान की स्थिति संतोषजनक है।
शुभ उपाय: मां काली का स्मरण करते रहें।

मिथुन राशि (Gemini)

आर्थिक पक्ष मजबूत होता दिखाई दे रहा है, लेकिन खर्च सोच-समझकर करें और निवेश फिलहाल टालें। अपनों से मेलजोल बढ़ेगा। स्वास्थ्य और व्यापार संतुलित रहेंगे।
शुभ उपाय: मां काली को प्रणाम करें।

कर्क राशि (Cancer)

दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। सेहत में सुधार के संकेत हैं। प्रेम और संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकते हैं।
शुभ उपाय: लाल रंग की कोई वस्तु अपने पास रखें।

सिंह राशि (Leo)

दिन कुछ मानसिक उलझनों से भरा रह सकता है। खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन प्रेम, संतान और व्यवसाय सामान्य रहेंगे।
शुभ उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

कन्या राशि (Virgo)

आय के नए अवसर सामने आएंगे। पुराने रुके धन की प्राप्ति संभव है। प्रेम और संतान की स्थिति उत्तम रहेगी। कोई खुशखबरी भी मिल सकती है।
शुभ उपाय: लाल रंग की वस्तु का दान करें।

तुला राशि (Libra)

बिजनेस में मजबूती आएगी और सरकारी मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं। कानूनी अड़चनों से राहत मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
शुभ उपाय: शिवजी का जलाभिषेक करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

भाग्य का साथ मिलेगा। करियर और व्यापार में प्रगति के संकेत हैं। यात्रा के योग बन सकते हैं। हालांकि, प्रेम और संतान से जुड़ी स्थिति थोड़ी संतुलन की मांग कर सकती है।
शुभ उपाय: पीले रंग की वस्तु अपने पास रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

सावधानी बरतें, चोट या किसी प्रकार की परेशानी हो सकती है। परिस्थितियाँ कुछ कठिन हो सकती हैं, लेकिन व्यवसाय में प्रगति होगी।
शुभ उपाय: लाल रंग की वस्तु अपने पास रखें।

मकर राशि (Capricorn)

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में सफलता के संकेत हैं। प्रेम और संतान की स्थिति बेहतर बनी रहेगी।
शुभ उपाय: मां काली का स्मरण करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

दुश्मनों की साजिश विफल होगी और आप विजयी रहेंगे। हालांकि, स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। प्रेम और व्यापार सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेंगे।
शुभ उपाय: हरे रंग की वस्तु अपने पास रखें।

मीन राशि (Pisces)

शैक्षणिक और रचनात्मक कार्यों के लिए दिन उपयुक्त है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। प्रेम और संतान का पक्ष सामान्य रहेगा, जबकि व्यापारिक दृष्टि से दिन लाभकारी है।
शुभ उपाय: लाल रंग की वस्तु अपने पास रखें।

अब चौके-छक्के लगाएंगे धीरेंद्र शास्त्री और देवकीनंदन ठाकुर! खेलेंगे ‘सनातन क्रिकेट लीग’ – जानिए…

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- क्रिकेट के मैदान पर अब चौके-छक्कों के साथ धर्म और सेवा का संगम देखने को मिलेगा। सनातन न्यास फाउंडेशन की ओर से 18 अक्टूबर 2025 को दिल्ली के करनैल सिंह स्टेडियम, पहाड़गंज में एक विशेष चैरिटी क्रिकेट टूर्नामेंट ‘सनातन क्रिकेट लीग’ का आयोजन किया जा रहा है।

इस टूर्नामेंट का उद्देश्य हिमाचल, पंजाब और उत्तराखंड में आई हालिया विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित हजारों पीड़ित परिवारों की मदद करना है।

कौन-कौन होंगे मैदान में?

मैच कोई आम खेल नहीं होगा — यहां धर्म जगत के प्रमुख युवा संत और कथा वाचक अपनी-अपनी टीमों का नेतृत्व करेंगे: धीरेंद्र शास्त्री (बागेश्वर पीठाधीश्वर), देवकीनंदन ठाकुर (प्रियाकांतजू मंदिर, वृंदावन), इंद्रेश उपाध्याय महाराज (सरस कथा प्रवक्ता), चिन्मयानंद महाराज (रामकथा प्रवक्ता), टूर्नामेंट सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा और प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

टूर्नामेंट का उद्देश्य

देवकीनंदन ठाकुर महाराज, जो फाउंडेशन के अध्यक्ष भी हैं, ने बताया कि इस आयोजन का लक्ष्य है: बाढ़ पीड़ितों के लिए जन जागरूकता बढ़ाना, राशन, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर, बिस्तर जैसी जरूरतों के लिए धन जुटाना, पीड़ितों के लिए राहत सामग्री पहुंचाना जो फिलहाल राहत शिविरों में रह रहे हैं |

धर्म और राजनीति पर तीखे बयान

देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने मीडिया से बातचीत में कहा:“भारत में 100 करोड़ सनातनियों का सम्मान नहीं किया जाता, जबकि आतंकवादियों के लिए रात में कोर्ट खुल सकता है।”

उन्होंने आगे यह भी मांग की: मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर का निर्माण हो,काशी विश्वनाथ मंदिर को स्वतंत्र किया जाए, ‘सनातन बोर्ड’ की स्थापना हो जो मंदिरों और गौमाता की सुरक्षा कर, सरकार मंदिरों का नियंत्रण छोड़कर धर्माचार्यों को अधिकार दे |

‘जय श्री राम’ विवाद पर क्या बोले?

पश्चिम बंगाल में ‘जय श्री राम’ नारे को लेकर चल रही राजनीति पर भी देवकीनंदन ठाकुर ने तीखी प्रतिक्रिया दी: “बंगाल संविधान का है, भारत का है। ‘जय श्री राम’ कोने-कोने में गूंजेगा।”

23 महीने बाद रिहा हुए आजम खान को Y कैटेगरी सुरक्षा, अब साथ चलेंगे…

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान को एक बार फिर Y कैटेगरी सुरक्षा प्रदान की गई है। जेल से 23 महीने की रिहाई के बाद उनकी सुरक्षा को बहाल कर दिया गया है। अब आजम खान की सुरक्षा में 8 से 11 तक NSG और CRPF कमांडो तैनात रहेंगे।

क्या है Y कैटेगरी सुरक्षा?

Y श्रेणी की सुरक्षा भारत सरकार की तरफ से उन लोगों को दी जाती है जिन पर मध्यम स्तर के खतरे की आशंका होती है। इसमें कुल 11 सुरक्षाकर्मी होते हैं, जिनमें: 2 निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO), 1–2 NSG या CRPF कमांडो, स्थानीय पुलिस के जवान, बुलेटप्रूफ वाहन और 24×7 शिफ्ट में तैनात हथियारबंद जवान शामिल होते हैं।

यह भी पढ़े:-

सुरक्षा दल के पास INSAS राइफल, AK-47, और अन्य अत्याधुनिक हथियार होते हैं। यह कमांडो आजम खान के आसपास छाया की तरह मौजूद रहेंगे।

क्यों हटाई गई थी सुरक्षा?

जब आजम खान को कोर्ट ने दोषी करार दिया था, तब उनकी विधानसभा सदस्यता चली गई और साथ ही वाई कैटेगरी सुरक्षा भी हटा ली गई थी। इसके बाद वे सीतापुर जेल भेजे गए और उनकी सुरक्षा पूरी तरह से वापस ले ली गई। अब 23 महीनों बाद जमानत पर रिहाई के बाद उनकी सुरक्षा को फिर से बहाल किया गया है।

रिहाई के बाद राजनीतिक गतिविधियाँ तेज

आजम खान के रामपुर लौटते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। उनसे मिलने समर्थकों और पार्टी नेताओं की भीड़ जुट रही है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी जेल से रिहाई के बाद उनसे मिल चुके हैं और योगी सरकार पर राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगा चुके हैं।