पश्चिम बंगाल: बर्धमान रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, कई यात्री घायल

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़(पश्चिम बंगाल):- पश्चिम बंगाल के बर्धमान रेलवे स्टेशन पर रविवार देर शाम भयावह भगदड़ मच गई, जिसमें करीब 10 से 12 यात्री घायल हो गए। अचानक मची इस अफरा-तफरी के चलते प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों में दहशत फैल गई।

हादसा कैसे हुआ?

जानकारी के अनुसार बर्धमान रेलवे स्टेशन पर रविवार की शाम एक टाइम पर कई ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंच गई, जिसकी वजह से प्लेटफॉर्म नंबर 4-5 पर काफी भीड़ उमड़ पड़ी। सभी यात्री जल्दी से प्लेटफॉर्म से पर पहुंचने की कोशिश करने लगे और भीड़ इतनी बढ़ गई कि प्लेटफॉर्म नंबर 4 और 5 को जोड़ने वाली सीढ़ियों पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ के चलते वहां पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसमें कम से कम 10-12 यात्री घायल हो गए।

यह भी पढ़े:- गोरखपुर: शॉर्ट सर्किट से एम्बुलेंस में भीषण आग…

कई यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक भगदड़ के वक्त प्लेफॉर्म पर मौजूद लोगों ने बताया कि शाम के समय प्लेटफॉर्म 4, 6 और 7 पर एक साथ तीन ट्रेनें खड़ी थीं। जैसे ही यात्रियों को अपने-अपने डिब्बों तक पहुंचने की जल्दी हुई, संकरी सीढ़ियों पर भीड़ बढ़ गई। धक्का-मुक्की के बीच कुछ लोग गिर पड़े और इसी दौरान भगदड़ की स्थिति बन गई। 10 से 12 लोग मामूली से गंभीर रूप से घायल हुए हैं। रेलवे पुलिस (RPF) और जीआरपी ने तुरंत मोर्चा संभाला और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

जांच के आदेश, स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा

घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने स्टेशन पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं। रेलवे अधिकारियों ने कहा है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और यह भी देखा जाएगा कि क्या स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण में लापरवाही हुई थी।

रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्लेटफॉर्म पर मौजूद CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिससे भगदड़ की सटीक वजह सामने आ सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles