Home Blog Page 213

आजम खान को सुभासपा का ऑफर: उत्तर प्रदेश को ऐसे जननेता की जरूरत-बोले अरविंद राजभर

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर हलचल मच गई है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को लेकर जारी अटकलों के बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने उन्हें अपनी पार्टी में शामिल होने का खुला निमंत्रण दिया है।
सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने आजम खान को “जननेता” बताते हुए कहा कि “उत्तर प्रदेश को आजम खान जैसे नेताओं की जरूरत है।”

क्या बोले अरविंद राजभर?

“हम चाहते हैं कि बाबूजी (ओमप्रकाश राजभर) के पूरी तरह स्वस्थ होते ही रामपुर जाकर आजम खान साहब से मुलाकात करें। अगर वह सुभासपा में आना चाहें तो उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा।”

यह भी पढ़े:नीतीश से लेकर उपेंद्र तक, सबको साधने की तैयारी में अमित शाह; पटना में…

अरविंद राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर भी तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि आजम खान जब सीतापुर जेल में थे, तब अखिलेश को कोई चिंता नहीं थी। “अखिलेश सिर्फ मुस्लिम वोटों की चिंता में आजम खान के घर गए थे।”

सपा से नाराज़ हैं आजम खान?

अरविंद राजभर ने दावा किया कि आजम खान का अब समाजवादी पार्टी से मोहभंग हो चुका है। उन्होंने कहा कि सपा में सबकुछ ठीक नहीं है और आजम खान जैसे नेता अब स्वतंत्र हैं, अपने निर्णय खुद ले सकते हैं। “ऐसे जननेताओं का बायकॉट नहीं, संवाद होना चाहिए।”

बिहार चुनाव पर सुभासपा का स्टैंड

सुभासपा नेता ने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी यूपी में NDA की सहयोगी है और बिहार में भी गठबंधन का हिस्सा बनना चाहती है। लेकिन अगर NDA में सम्मानजनक सीटें नहीं मिलीं, तो सुभासपा अकेले दम पर बिहार चुनाव लड़ेगी। “जिन्हें सुभासपा को लेकर भ्रम है, उन्हें जवाब दिया जाएगा।”

नीतीश से लेकर उपेंद्र तक, सबको साधने की तैयारी में अमित शाह; पटना में डालेंगे डेरा

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का माहौल गरम है और राजनीतिक समीकरण तेज़ी से बदल रहे हैं। जहां एनडीए (NDA) और महागठबंधन (I.N.D.I.A) आमने-सामने हैं, वहीं दोनों खेमों में अंदरूनी चुनौतियां भी सामने आ रही हैं।
इन्हीं हालातों में गृह मंत्री अमित शाह अब खुद बिहार की चुनावी बागडोर अपने हाथों में लेते दिख रहे हैं। गठबंधन की नाराजगी और मतभेदों को साधने के लिए अमित शाह पटना में कैंप करेंगे।

अमित शाह का चुनावी शेड्यूल: पटना में लगातार मौजूदगी

  • पहला चरण: 16 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक पटना में रहेंगे
  • दीवाली ब्रेक के बाद वापसी: 22 से 25 अक्टूबर तक फिर बिहार में
  • छठ महापर्व के बाद: 28 अक्टूबर से दोबारा बिहार आने की संभावना

यह भी पढ़े:-JDU Candidates List 2025: जदयू ने जारी की 57 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें…

अमित शाह इस दौरान जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार, हम नेता जीतन राम मांझी, लोजपा (रामविलास) के चिराग पासवान और रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात करेंगे। इन नेताओं के बीच सीटों को लेकर हल्की नाराजगी और रणनीतिक असहमति को दूर करने की कोशिश की जाएगी।

गठबंधन में नाराजगी, अमित शाह करेंगे “क्राइसिस मैनेजमेंट”

एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर नीतीश कुमार की नाराजगी की चर्चा जोरों पर है। वहीं उपेंद्र कुशवाहा तो पहले ही शेरो-शायरी में अपने संदेश दे चुके हैं। इन हालातों में अमित शाह का खुद मैदान में उतरना भाजपा की गंभीर रणनीति को दर्शाता है।

प्रचार की कमान खुद संभालेंगे अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह न सिर्फ सहयोगी दलों से मिलेंगे, बल्कि कुछ प्रत्याशियों के नामांकन में भी हिस्सा ले सकते हैं, रैलियों को संबोधित करेंगे, संगठन की बैठकों में रणनीति तय करेंगे। धर्मेंद्र प्रधान (चुनाव प्रभारी), सीआर पाटिल (सह-प्रभारी) और यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य भी अब बिहार में एक्टिव रहेंगे।

भाजपा उतारेगी दूसरे राज्यों के CM-Dy CM

चुनावी प्रचार को धार देने के लिए भाजपा अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और बड़े नेताओं को बिहार भेजेगी। पार्टी की रणनीति स्पष्ट है – गठबंधन की एकजुटता का संदेश जनता तक पहुंचाना और विपक्ष को भ्रमित करना।

JDU Candidates List 2025: जदयू ने जारी की 57 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बड़ा कदम उठाते हुए अपने 57 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। यह सूची आज पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा सार्वजनिक की गई, जिस पर अंतिम मुहर राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने लगाई।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उम्मीदवारों के चयन को लेकर कई दौर की गहन चर्चा और मैराथन बैठकें हुईं। JDU इस बार भी NDA गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है और सीटों के बंटवारे में उसे 101 सीटें मिली हैं।

यह भी पढ़े:-नीतीश से लेकर उपेंद्र तक, सबको साधने की तैयारी में अमित शाह; पटना में…

JDU उम्मीदवारों की पहली सूची (57 सीटें)

विधानसभा सीट प्रत्याशी का नाम
आलमनगर नरेन्द्र नारायण यादव
बिहारीगंज निरंजन कुमार मेहता
सिंहेश्वर रमेश ऋषिदेव
मधेपुरा कविता शाह
सोनबरसा रत्नेश साहा
महिषी गुंजेश्वर साह
कुशेश्वरस्थान अतिरेक कुमार
बेनीपुर विनय कुमार चौधरी
दरभंगा ग्रामीण ईश्वर मंडल
बहादुरपुर मदन सहनी
गायघाट कोमल सिंह
मीनापुर अजय कुशवाहा
सकरा आदित्य कुमार
कांटी अजीत कुमार
कुचायकोट अमरेंद्र कुमार पांडेय
भोरे सुनील कुमार
हथुआ रामसेवक सिंह
बरौली मंजीत सिंह
जीरादेई भीषम कुशवाहा
रघुनाथपुर विकास कुमार सिंह (उर्फ जीशु सिंह)
बड़हरिया इन्द्रदेव पटेल
महाराजगंज हेम नारायण साह
एकमा धुमल सिंह
मांझी रणधीर सिंह
परसा छोटे लाल राय
वैशाली सिद्धार्थ पटेल
राजापाकर महेन्द्र राम
महनार उमेश सिंह कुशवाहा
कल्याणपुर महेन्द्र हजारी
वारिसनगर डॉ. मांजरीक मृणाल
समस्तीपुर अश्वमेघ देवी
मोरवा विद्याशागर सिंह निषाद
सरायरंजन विजय कुमार चौधरी
विभूतिपुर रवीना कुशवाहा
हसनपुर राज कुमार राय
चेहरा बरियारपुर अभिषेक कुमार
मटिहानी राजकुमार सिंह
अलौली रामचंद्र सदा
खगड़िया बब्बू मंडल
बेलदौर पन्ना लाल पटेल
जमालपुर नचिकेता मंडल
सूर्यगढ़ा रामानंद मंडल
शेखपुरा रणधीर कुमार सोनी
बरबीघा डॉ. कुमार पुष्पंजय
अस्थावां जितेन्द्र कुमार
राजगीर कौशल किशोर
इस्लामपुर रोहित रंजन
हिलसा कृष्ण मुरारी शरण (प्रेम मुखिया)
नालंदा श्रवण कुमार
हरनौत हरिनारायण सिंह
मोकामा अनंत सिंह
फुलवारी श्याम रजक
मसौढ़ी अरुण मांझी
संदेश राधा चरण साह
जगदीशपुर भगवान सिंह कुशवाहा
डुमरांव राहुल सिंह
राजपुर संतोष कुमार निराला

दादा मियां की दरगाह पर संत प्रेमानंद के लिए दुआ, गूंजा इंसानियत और एकता का पैगाम

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- राजधानी लखनऊ में मंगलवार को एक बार फिर गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल देखने को मिली। मॉल एवेन्यू स्थित दादा मियां की दरगाह पर वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य लाभ के लिए विशेष दुआ का आयोजन किया गया। इस मौके पर हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग एक साथ नजर आए और संत के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

चादर चढ़ाकर की गई दुआ

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने दरगाह पर चादर चढ़ाई और प्रेमानंद महाराज की लंबी उम्र और जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए दुआ की। दरगाह परिसर में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग भी मौजूद थे, जिनके हाथों में संत प्रेमानंद की तस्वीरें थीं। पूरे माहौल में आपसी भाईचारे और इंसानियत की भावनाएं साफ झलक रही थीं।

“महाराज इंसान को इंसान समझते हैं” — मोहम्मद अखलाक

दुआ के बाद समाजसेवी मोहम्मद अखलाक ने कहा:“प्रेमानंद महाराज जैसे लोग समाज को जोड़ते हैं, वो कभी हिंदू या मुसलमान नहीं देखते, केवल इंसानियत को महत्व देते हैं। जब से उनके अस्वस्थ होने की खबर मिली है, मन दुखी है। हम लगातार दुआ मांग रहे हैं कि वह शीघ्र स्वस्थ होकर लोगों को फिर से आशीर्वाद दें।”

यह भी पढ़े:- दीपावली गिफ्ट: सीएम योगी ने 1.86 करोड़ महिलाओं को दिया…

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रार्थनाएं धर्म से ऊपर उठकर मानवता को समर्पित होती हैं और प्रेमानंद महाराज ईश्वर का वरदान हैं

नफरत के विरोध में मोहब्बत का पैगाम

अखलाक ने यह भी कहा कि:“दुआ मांगने वालों को धमकी देने वाले मानसिक रूप से बीमार हैं। हमें नफरत नहीं, मोहब्बत का पैगाम देना है। देश को जोड़ने के लिए प्रेमानंद महाराज जैसे संतों की आवश्यकता है।”

गंगा-जमुनी तहज़ीब का जीवंत उदाहरण

संत प्रेमानंद के लिए की गई दुआ सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं थी, बल्कि यह सांप्रदायिक सौहार्द और सामाजिक एकता का एक सुंदर उदाहरण बन गई। जब एक दरगाह पर हिंदू संत के लिए मुस्लिम समुदाय ने दुआ की, तो यह साबित हो गया कि इंसानियत धर्म से बड़ी होती है

दीपावली गिफ्ट: सीएम योगी ने 1.86 करोड़ महिलाओं को दिया मुफ्त गैस सिलेंडर रिफिल का तोहफा

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश की महिलाओं को दीपावली के मौके पर एक बड़ी सौगात देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की लाभार्थियों को नि:शुल्क गैस सिलेंडर रिफिल देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को लोकभवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इस योजना की शुरुआत करते हुए इसे दीपावली के उपलक्ष्य में प्रदेश की 1.86 करोड़ महिलाओं के लिए गिफ्ट करार दिया।

यह भी पढ़े:- रोहित शर्मा-विराट कोहली समेत टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया रवाना…

सीएम योगी का संदेश: त्योहार की खुशियां गरीबों संग बांटें

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और लोगों से आग्रह किया कि वे त्योहार की खुशियों को अपने परिवार के साथ-साथ समाज के कमजोर और गरीब वर्ग के लोगों के साथ भी साझा करें।

रोहित शर्मा-विराट कोहली समेत टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया रवाना,जानें कब है पहला मैच?

0

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत पूरी टीम बुधवार, 15 अक्टूबर 2025 को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हो गई। आगामी दौरे में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे और पांच टी20 मुकाबलों की सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 19 अक्टूबर से होने जा रही है।

कप्तानी में बड़ा बदलाव: गिल को मिली वनडे कमान

इस दौरे पर भारतीय वनडे टीम की कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई है। वहीं, रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया गया है, जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वनडे सीरीज में उनके प्रदर्शन पर उनका भविष्य तय हो सकता है। विराट कोहली के लिए भी यह दौरा निर्णायक माना जा रहा है।

भारत की वनडे टीम (Australia Tour 2025):

कप्तान: शुभमन गिल, अन्य खिलाड़ी: रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल।

भारत की टी20 टीम:

कप्तान: सूर्यकुमार यादव, उपकप्तान: शुभमन गिल, अन्य खिलाड़ी: अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर।

ऑस्ट्रेलिया दौरा 2025: पूरा शेड्यूल

यह भी पढ़े:- Aaj Ka Rashifal 15 October 2025: ग्रहों की चाल का सभी राशियों पर असर, जानें…

वनडे सीरीज:

  • पहला वनडे – 19 अक्टूबर, सुबह 9:00 बजे (पर्थ, ऑप्टस स्टेडियम)
  • दूसरा वनडे – 23 अक्टूबर, सुबह 9:00 बजे
  • तीसरा वनडे – 25 अक्टूबर, सुबह 9:00 बजे

टी20 सीरीज:

  • पहला टी20 – 29 अक्टूबर, दोपहर 1:45 बजे
  • दूसरा टी20 – 31 अक्टूबर, दोपहर 1:45 बजे
  • तीसरा टी20 – 2 नवंबर, दोपहर 1:45 बजे
  • चौथा टी20 – 6 नवंबर, दोपहर 1:45 बजे
  • पांचवां टी20 – 8 नवंबर, दोपहर 1:45 बजे

दिल्ली एयरपोर्ट पर नजर आए ये खिलाड़ी:

ANI की रिपोर्ट के अनुसार, टीम इंडिया के जिन खिलाड़ियों को दिल्ली एयरपोर्ट पर रवाना होते देखा गया, उनमें शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल, हर्षित राणा, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, नितीश रेड्डी और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद पहला मुकाबला

भारत हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुका है और यह दौरा उस जीत के बाद पहला बड़ा विदेशी दौरा होगा। ऐसे में टीम के प्रदर्शन पर सभी की नजरें टिकी होंगी, खासकर सीनियर खिलाड़ियों पर।

Aaj Ka Rashifal 15 October 2025: ग्रहों की चाल का सभी राशियों पर असर, जानें किसके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal 15 October 2025, आज का राशिफल:ग्रहों की वर्तमान स्थिति के अनुसार गुरु मिथुन राशि में, चंद्रमा कर्क में, केतु सिंह में, सूर्य और शुक्र कन्या राशि में हैं। वहीं बुध और मंगल तुला राशि में, राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए जानते हैं इसका असर सभी राशियों पर क्या पड़ेगा।

 मेष राशि (Aries)

आज भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा, लेकिन पारिवारिक तनाव की संभावना बनी हुई है। प्रेम और संतान से जुड़ी स्थिति सामान्य रहेगी, जबकि व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। सूर्य को जल अर्पित करना शुभ रहेगा।

 वृषभ राशि (Taurus)

आज पराक्रम का लाभ मिलेगा और करियर में उन्नति के योग हैं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा और व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा। मां काली को प्रणाम करें, दिन शुभ रहेगा।

कर्क राशि (Cancer)

दिनभर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। कारोबार में भी सुधार दिखेगा। लाल रंग की कोई वस्तु अपने पास रखें।

 सिंह राशि (Leo)

आज मानसिक अशांति और खर्चों में वृद्धि हो सकती है। हालांकि, प्रेम और संतान से जुड़ी स्थिति बेहतर रहेगी। व्यवसाय सामान्य रहेगा। पीले रंग की वस्तु पास रखें।

कन्या राशि (Virgo)

आज आर्थिक रूप से दिन लाभकारी रहेगा। नए आय स्रोत बनेंगे और पुराने प्रयासों से भी धन लाभ संभव है। शुभ समाचार मिलने के योग हैं। यात्रा संभव है। हरी वस्तु साथ रखें।

तुला राशि (Libra)

कानूनी मामलों में जीत के संकेत हैं। कारोबार मजबूत होगा और पिता का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, लेकिन प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। मां काली की आराधना करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों में भागीदारी और तीर्थ यात्रा के योग हैं। प्रेम, संतान और व्यापार सभी क्षेत्रों में दिन अनुकूल रहेगा। पीले रंग की वस्तु अपने पास रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

आज चोट या छोटी दुर्घटना का खतरा बना है, सतर्क रहें। परिस्थितियां थोड़ी चुनौतीपूर्ण रह सकती हैं। हालांकि प्रेम, संतान और व्यापार सामान्य रहेंगे। लाल रंग की वस्तु साथ रखें।

मकर राशि (Capricorn)

जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी और करियर में मजबूती आएगी। प्रेमी-प्रेमिका के बीच मुलाकात के योग हैं। संतान और व्यापार भी अनुकूल रहेंगे। सफेद वस्तु साथ रखें।

कुंभ राशि (Aquarius)

दुश्मनों पर विजय प्राप्त करेंगे लेकिन कुछ मानसिक अस्थिरता बनी रह सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। प्रेम और व्यापार की स्थिति मजबूत रहेगी। हरी वस्तु अपने पास रखें।

मीन राशि (Pisces)

रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों, जैसे लेखक, छात्र, व्यापारी, के लिए दिन शानदार रहेगा। प्रेम और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। छोटी बातों को नजरअंदाज करें और भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। शिवजी का जलाभिषेक करना लाभकारी रहेगा।

रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2025: 10वीं पास के लिए ईस्ट सेंट्रल रेलवे में 1149 पदों पर निकली वैकेंसी

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका है। ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR) ने 1149 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार rrcecr.gov.in पर जाकर 25 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्रमुख जानकारियाँ:

  • पद का नाम: अप्रेंटिस
  • कुल पद: 1149
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 26 सितंबर 2025
  • अंतिम तिथि: 25 अक्टूबर 2025
  • आधिकारिक वेबसाइट: rrcecr.gov.in

योग्यता और आयु सीमा

  • उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं/SSC परीक्षा कम से कम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो।
  • साथ ही, NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र होना चाहिए।
  • न्यूनतम आयु: 15 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 24 वर्ष (25 अक्टूबर 2025 को आधार मानकर)

आरक्षण के तहत आयु में छूट:

  • SC/ST: 5 वर्ष
  • OBC: 3 वर्ष
  • PwBD: 10 वर्ष

यह भी पढ़े:- भारत की नई मिसाइल पावर: लखनऊ में तैयार हो रही ब्रह्मोस-18 अक्तूबर को…

आवेदन शुल्क

  • सामान्य/OBC/EWS: ₹100/-
  • SC/ST/PwBD/महिला उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं

आवेदन कैसे करें?

  1. आधिकारिक वेबसाइट rrcecr.gov.in पर जाएं
  2. होम पेज पर Apprentice Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें
  3. “New Registration” करें और आवश्यक विवरण भरें
  4. लॉगिन कर एप्लीकेशन फॉर्म भरें व दस्तावेज़ अपलोड करें
  5. शुल्क भुगतान करें और आवेदन सबमिट करें
  6. भविष्य के लिए आवेदन का प्रिंटआउट ले लें

भारत की नई मिसाइल पावर: लखनऊ में तैयार हो रही ब्रह्मोस-18 अक्तूबर को सीएम योगी और रक्षा मंत्री करेंगे लॉन्च

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- लखनऊ के डिफेंस कॉरिडोर में स्थापित ब्रह्मोस निर्माण इकाई में बनने वाली मिसाइलों की पहली खेप 18 अक्तूबर 2025 को औपचारिक रूप से लॉन्च की जाएगी। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। आधिकारिक स्रोतों के मुताबिक संयंत्र पहले वर्ष में करीब 100 सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइलों का उत्पादन करेगा और बाद में यह क्षमता 1500 मिसाइलों तक बढ़ाने की योजना है।

लखनऊ के भटगांव में रूस-भारत संयुक्त उद्यम के तहत निर्मित इस सुविधा का उद्घाटन इस वर्ष 11 मई को रक्षा मंत्री ने किया था। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने बताया कि 300 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 80 एकड़ में निर्मित संयंत्र में प्रारम्भिक उत्पादन व परीक्षण का काम जारी है।

यह भी पढ़े:- धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात…

बता दें की ब्रह्मोस मिसाइल की श्रेणी में आने वाली यह मिसाइलें उच्च गति (लगभग ध्वनि गति का तीन गुना) व 400 किलोमीटर तक की मारक क्षमता के साथ जमीन, वायु और समुद्र प्लेटफॉर्म से संचालित की जा सकती हैं — कंपनी व आधिकारिक विवरण के अनुसार रडार-इवेजन और सटीक लक्ष्यबद्धता इसकी विशेषताएँ हैं।

प्रदेश में लखनऊ के अलावा कानपुर, अलीगढ़, आगरा, चित्रकूट व झांसी में रक्षा औद्योगिक गलियारे के नोड स्थापित किए गए हैं। कानपुर में अदाणी डिफेंस सिस्टम्स ने गोला-बारूद उत्पादन के लिए संयंत्र शुरू किया है, जबकि अलीगढ़ में उन्नत इलेक्ट्रॉनिक वारफ़ेयर और सैटेलाइट उपकरणों का उत्पादन चल रहा है। लखनऊ की ब्रह्मोस इकाई में आगे एसएमटीसी जैसी सहायक संस्थाओं की स्थापना भी की जा रही है, जिनका शिलान्यास 26 दिसंबर 2021 को पहले किया गया था।

इस पहल के सरकारी बयानों का उद्देश्य घरेलू रक्षा विनिर्माण क्षमता बढ़ाना, रणनीतिक आत्मनिर्भरता सुदृढ़ करना और रक्षा निर्यात के अवसर पैदा करना बताया जा रहा है।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:– बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मंगलवार को वृंदावन स्थित श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज से शिष्टाचार भेंट की और उनके कुशलक्षेम की जानकारी ली। इस दौरान दोनों संतों के बीच आध्यात्मिक चर्चा भी हुई।

सूत्रों के अनुसार, धीरेंद्र शास्त्री ने महाराज को अवगत कराया कि वे हाल ही में मुंबई प्रवास पर थे और वहां की जीवनशैली को “मायाजाल” बताते हुए अपनी भावनाएं साझा कीं। इस पर प्रेमानंद महाराज ने कहा कि, “आप भगवान के पार्षद हैं और पार्षद का कार्य माया से मुक्ति दिलाना होता है।” उन्होंने आगे कहा कि जहां-जहां धीरेंद्र शास्त्री जाएं, वहां भगवन्नाम का प्रचार करें क्योंकि “केवल भगवत नाम ही माया को दूर कर सकता है, विज्ञान नहीं।”

पदयात्रा के लिए मांगा आशीर्वाद

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस अवसर पर प्रेमानंद महाराज को दिल्ली से वृंदावन तक प्रस्तावित पदयात्रा की जानकारी दी और सहयोग व आशीर्वाद मांगा। प्रेमानंद महाराज ने उन्हें इस धार्मिक अभियान के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि “ऐसे आयोजनों से समाज में धर्म और भक्ति की चेतना जागृत होती है।”

यह भी पढ़े:- काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा में चूक: गूगल ग्लास कैमरे के…

इस मुलाकात के पश्चात धीरेंद्र शास्त्री बिना मीडिया से बातचीत किए आश्रम से प्रस्थान कर गए। उनके साथ सीमित सहयोगी दल मौजूद था।

धार्मिक समुदाय में उत्साह

दो प्रमुख संतों की इस मुलाकात को लेकर धार्मिक अनुयायियों और भक्तों में उत्साह देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस भेंट की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं, जहां हजारों लोग इस आध्यात्मिक संवाद को प्रेरणास्रोत मान रहे हैं।