दीपावली गिफ्ट: सीएम योगी ने 1.86 करोड़ महिलाओं को दिया मुफ्त गैस सिलेंडर रिफिल का तोहफा

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश की महिलाओं को दीपावली के मौके पर एक बड़ी सौगात देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की लाभार्थियों को नि:शुल्क गैस सिलेंडर रिफिल देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को लोकभवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इस योजना की शुरुआत करते हुए इसे दीपावली के उपलक्ष्य में प्रदेश की 1.86 करोड़ महिलाओं के लिए गिफ्ट करार दिया।

यह भी पढ़े:- रोहित शर्मा-विराट कोहली समेत टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया रवाना…

सीएम योगी का संदेश: त्योहार की खुशियां गरीबों संग बांटें

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और लोगों से आग्रह किया कि वे त्योहार की खुशियों को अपने परिवार के साथ-साथ समाज के कमजोर और गरीब वर्ग के लोगों के साथ भी साझा करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles