रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2025: 10वीं पास के लिए ईस्ट सेंट्रल रेलवे में 1149 पदों पर निकली वैकेंसी

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका है। ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR) ने 1149 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार rrcecr.gov.in पर जाकर 25 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्रमुख जानकारियाँ:

  • पद का नाम: अप्रेंटिस
  • कुल पद: 1149
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 26 सितंबर 2025
  • अंतिम तिथि: 25 अक्टूबर 2025
  • आधिकारिक वेबसाइट: rrcecr.gov.in

योग्यता और आयु सीमा

  • उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं/SSC परीक्षा कम से कम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो।
  • साथ ही, NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र होना चाहिए।
  • न्यूनतम आयु: 15 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 24 वर्ष (25 अक्टूबर 2025 को आधार मानकर)

आरक्षण के तहत आयु में छूट:

  • SC/ST: 5 वर्ष
  • OBC: 3 वर्ष
  • PwBD: 10 वर्ष

यह भी पढ़े:- भारत की नई मिसाइल पावर: लखनऊ में तैयार हो रही ब्रह्मोस-18 अक्तूबर को…

आवेदन शुल्क

  • सामान्य/OBC/EWS: ₹100/-
  • SC/ST/PwBD/महिला उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं

आवेदन कैसे करें?

  1. आधिकारिक वेबसाइट rrcecr.gov.in पर जाएं
  2. होम पेज पर Apprentice Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें
  3. “New Registration” करें और आवश्यक विवरण भरें
  4. लॉगिन कर एप्लीकेशन फॉर्म भरें व दस्तावेज़ अपलोड करें
  5. शुल्क भुगतान करें और आवेदन सबमिट करें
  6. भविष्य के लिए आवेदन का प्रिंटआउट ले लें

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles