Home Blog Page 212

इकरा हसन भावुक: ‘मुझे मुल्ली और आतंकवादी कहा गया — ऐसे लोगों को छोड़ूंगी नहीं’

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-  कैराना से सपा सांसद इकरा हसन सहारनपुर ज़िले के गंगोह के छप्परपुर गांव में हुई एक शिव मंदिर तोड़ने की घटना के बाद अभद्र टिप्पणी का शिकार होने पर भावुक हो उठीं। उन्होंने कहा कि उन्हें ‘मुल्ली’ और ‘आतंकवादी’ जैसे अपमानजनक शब्द कहे गए, जो सिर्फ उनका नहीं बल्कि पूरे इलाके की महिलाओं का अपमान है। इकरा ने साफ कहा कि समाज को तोड़ने वालों को वह कतई नहीं छोड़ेंगी।

इकरा हसन ने ग्रामीणों से हुई मुलाकात के दौरान कहा कि हाल की घटना ने उन्हें गहरा आघात पहुँचाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी भी उन लोगों का समर्थन नहीं किया जिनके खिलाफ शिकायतें और मुकदमे दर्ज हैं, और यदि किसी और की संलिप्तता उजागर होती है तो उसे भी सख्त कानून के अनुसार सजा मिलनी चाहिए।

यह भी पढ़े:- रवि शास्त्री का बड़ा बयान: “रोहित-विराट से किसी ने…

बैठक में इकरा ने कहा, “विरोध का अधिकार सबका है, पर धर्म, बिरादरी और महिलाओं के खिलाफ गाली-गलौज समाज को बाँटने जैसा है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्होंने राजनीति नहीं, समाज का मामला उठाने के लिए यह कदम उठाया है और वे दब कर राजनीति नहीं करेंगी।

इकरा ने प्रशासन की चेतावनियों के बावजूद अपने इलाके में लोगों से मिलने का निर्णय बताया और पूर्व सांसद द्वारा समर्थक के संदर्भ में कही गई अपमानजनक टिप्पणी की भी निंदा की। उनका कहना था कि वे ऐसे बयान देने वालों का सामना करेंगी और समाज में नफरत फैलाने वालों के खिलाफ खड़ी रहेंगी।

रवि शास्त्री का बड़ा बयान: “रोहित-विराट से किसी ने रिटायरमेंट लेने को नहीं कहा था”

0

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- 8 मार्च 2025 के बाद पहली बार रोहित शर्मा और विराट कोहली 19 अक्टूबर को इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद दोनों दिग्गजों ने T20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। इसके बाद इंग्लैंड दौरे से पहले IPL 2025 के बीच उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया। अब दोनों खिलाड़ी सिर्फ वनडे प्रारूप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, और उनकी नजरें 2027 वर्ल्ड कप पर हैं।

हालांकि, इस बीच दोनों के रिटायरमेंट फैसलों को लेकर कई कयास लगाए जा रहे थे। ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने एक तगड़ा बयान देकर साफ किया है कि दोनों ने अपने निर्णय खुद लिए हैं — उन पर कोई दबाव नहीं था।

रवि शास्त्री ने फॉक्स क्रिकेट पर क्या कहा?

रवि शास्त्री ने Fox Cricket से बातचीत में कहा:“विराट और रोहित को किसी ने रिटायरमेंट लेने के लिए नहीं कहा। वे खुद ही गए। T20 और टेस्ट से हटना उनका निजी फैसला था। वनडे में भी वही होगा।”

शास्त्री ने कहा कि दोनों खिलाड़ी वनडे क्रिकेट में अब भी योगदान देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि विराट कोहली एक “मास्टर चेज़र” हैं, जबकि रोहित शर्मा एक “टॉप ऑर्डर में विस्फोटक बल्लेबाज” हैं।

शास्त्री ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि इन खिलाड़ियों का जुनून, फिटनेस, और फॉर्म किस तरह आगे चलता है।“यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितने भूखे हैं, कितने फिट हैं और क्या खेल के प्रति आपका जुनून बरकरार है।”

उन्होंने सुझाव दिया कि फिलहाल खिलाड़ियों को लंबी योजना की बजाय एक-एक सीरीज पर ध्यान देना चाहिए।

गंभीर भी कह चुके हैं ऐसी ही बात

दिल्ली टेस्ट के बाद गौतम गंभीर ने भी रोहित और विराट को लेकर कहा था कि उन्हें फिलहाल सिर्फ वर्तमान सीरीज पर फोकस करना चाहिए, न कि 2027 वर्ल्ड कप जैसी दूर की बातों पर।

BCCI ने अफवाहों को किया खारिज

वहीं, BCCI ने भी यह स्पष्ट कर दिया है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज रोहित और विराट की अंतिम इंटरनेशनल सीरीज नहीं है। इस तरह की सभी अटकलों पर फिलहाल विराम लग चुका है।

Aaj Ka Rashifal 16 October 2025: जानिए कैसा रहेगा आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए

Aaj Ka Rashifal 16 October 2025: ग्रहों की चाल पर आधारित दैनिक राशिफल – मेष से मीन तक, आज का दिन कई राशियों के लिए सावधानी बरतने का है तो कुछ के लिए नई संभावनाएं लेकर आ रहा है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का राशिफल –

मेष राशि (Aries)

भावनात्मक अस्थिरता बनी रह सकती है। पारिवारिक विवाद से दूर रहें। संतान की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम जीवन में टकराव संभव है। विद्यार्थियों को नई शुरुआत से फिलहाल बचना चाहिए। व्यापार सामान्य रहेगा लेकिन मानसिक तनाव हो सकता है। उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें, सूर्य को जल अर्पित करें।

वृषभ राशि (Taurus)

रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रॉपर्टी या वाहन संबंधी लेन-देन सायं से पहले पूरा करें। प्रेम, संतान और व्यापार के लिए दिन शुभ है। उपाय: हरी वस्तु साथ रखें।

मिथुन राशि (Gemini)

कुल मिलाकर दिन बेहतर रहेगा, लेकिन व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। नाक, कान या गले से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। प्रेम और संतान पक्ष संतोषजनक रहेगा। उपाय: हरी वस्तु पास में रखें।

कर्क राशि (Cancer)

सायं के बाद आय में वृद्धि के संकेत हैं, लेकिन निवेश फिलहाल टालें। परिवार में वृद्धि संभव है, पर वाणी पर संयम आवश्यक है। मुख संबंधी रोगों से सावधान रहें। व्यापार और संतान पक्ष अच्छा रहेगा। उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।

सिंह राशि (Leo)

घबराहट और बेचैनी महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा, हालांकि प्रेम और व्यापार सामान्य से बेहतर रहेंगे। उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

कन्या राशि (Virgo)

अनावश्यक खर्चों से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। सिर दर्द और आंखों की तकलीफ संभव है। प्रेम और संतान पक्ष संतुलित रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

तुला राशि (Libra)

आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन बड़ा नुकसान नहीं होगा। यात्रा थोड़ी कठिन, पर लाभदायक हो सकती है। प्रेम और व्यापार में संतुलन रहेगा। उपाय: सूर्य को जल देना लाभकारी रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

कानूनी मामलों से दूर रहें, विवाद की संभावना है। व्यापार मध्यम गति से चलेगा। प्रेम और संतान से जुड़ी स्थिति सकारात्मक है। उपाय: तांबे की वस्तु अपने पास रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

भाग्य के भरोसे कोई बड़ा निर्णय न लें। यात्राएं कष्टकारी हो सकती हैं और सामाजिक प्रतिष्ठा पर प्रभाव पड़ सकता है। स्वास्थ्य और व्यापार बेहतर रहेंगे। उपाय: तांबे की वस्तु का दान करें।

मकर राशि (Capricorn)

दिन चुनौतियों से भरा हो सकता है। चोट या दुर्घटना की आशंका है, सावधानी बरतें। हालांकि प्रेम और व्यापार में अनुकूलता बनी रहेगी। उपाय: माता काली को नमन करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

स्वास्थ्य संबंधी मामलों में सतर्क रहें, जीवनसाथी के स्वास्थ्य की भी चिंता रह सकती है। नौकरी में उतार-चढ़ाव संभव है। प्रेम संबंधों में अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी। व्यापार सामान्य रहेगा। उपाय: तांबे की वस्तु का दान करें।

मीन राशि (Pisces)

शत्रुओं पर हावी रहेंगे, लेकिन मानसिक अशांति रह सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति औसत रहेगी। व्यापार में लाभ के योग हैं। उपाय: तांबे की वस्तु दान करें।

धनतेरस से दिवाली तक करें ये 5 उपाय, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, बढ़ेगा धन भाग्य

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- 18 अक्टूबर 2025 से दिवाली का पांच दिवसीय महापर्व शुरू हो रहा है। इस पावन समय में माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए कुछ सरल लेकिन प्रभावशाली उपाय किए जा सकते हैं। धनतेरस से दिवाली तक इन उपायों को करने से घर में समृद्धि, सुख और धनवृद्धि बनी रहती है।

1. श्री यंत्र की पूजा करें

धन की देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए श्री यंत्र का पूजन सर्वोत्तम माना गया है।
उपाय: धनतेरस से दिवाली तक प्रतिदिन श्री यंत्र की विधिपूर्वक पूजा करें, इसे लाल कपड़े पर स्थापित करें और कुमकुम, अक्षत, फूल और दीप से अर्चना करें | “ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का जाप करें |

2. करें तुलसी पूजन

तुलसी को लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है।
उपाय:  धनतेरस से दिवाली तक सुबह-शाम तुलसी के पौधे के सामने दीपक जलाएं | तुलसी जी को जल अर्पित करें और “ॐ तुलस्यै नमः” मंत्र का जाप करें| तुलसी का पूजन करने से धन के साथ-साथ घर में सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहती है |

3. करें दान, मिलेगा पुण्य और सुख

सनातन धर्म में दान को सर्वोच्च कर्तव्य माना गया है।
उपाय: इन दिनों गरीबों को वस्त्र, भोजन, दीप, बर्तन, फल, मिठाई और धन का दान करें | धनिया के बीज का दान विशेष रूप से लक्ष्मी प्रसन्न करने वाला माना जाता है | अपने सामर्थ्य के अनुसार कोई भी वस्तु श्रद्धापूर्वक दें|

यह भी पढ़े:- SSC CPO Vacancy 2025: दिल्ली पुलिस और CAPF में निकलीं 3073 सब-इंस्पेक्टर पदों…

4. पढ़ें श्री लक्ष्मी चालीसा

माता लक्ष्मी की चालीसा का पाठ करने से मनोवांछित फल प्राप्त होता है।
उपाय: रोज सुबह और शाम श्री लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें | घी के दीपक के साथ पाठ करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है | यह पाठ दरिद्रता और आर्थिक संकट को दूर करता है

5. करें लक्ष्मी मंत्र का जाप

लक्ष्मी मंत्र के जाप से धन संबंधित रुकावटें दूर होती हैं।
मंत्र:ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः। जाप की संख्या: कम से कम 108 बार प्रतिदिन, इस जाप से घर में धनवर्षा, समृद्धि और मानसिक शांति आती है |

दिवाली 2025 का पंचांग:

दिन पर्व तिथि
18 अक्टूबर धनतेरस त्रयोदशी
19 अक्टूबर नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली) चतुर्दशी
20 अक्टूबर दीपावली (लक्ष्मी पूजन) अमावस्या
21 अक्टूबर गोवर्धन पूजा प्रतिपदा
22 अक्टूबर भाई दूज द्वितीया

महत्वपूर्ण सलाह:

इन उपायों के साथ सच्चे मन, श्रद्धा और भक्ति का भाव भी जरूरी है। यही आपके प्रयासों को सफल और फलदायी बनाएगा।

डिस्क्लेमर:

इस लेख में प्रस्तुत जानकारियां धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित हैं। पाठकों से अनुरोध है कि किसी भी उपाय को अपनाने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।

SSC CPO Vacancy 2025: दिल्ली पुलिस और CAPF में निकलीं 3073 सब-इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती, आवेदन…

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से दिल्ली पुलिस और CAPF (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) में सब-इंस्पेक्टर (SI) पदों के लिए निकाली गई SSC CPO भर्ती 2025 के आवेदन की अंतिम तिथि अब नजदीक है। इच्छुक अभ्यर्थी 16 अक्टूबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कुल पदों की संख्या: 3073
इनमें दिल्ली पुलिस और BSF, CISF, CRPF, ITBP और SSB जैसी फोर्सेज़ में नियुक्तियां होंगी।

महत्वपूर्ण तिथियां:

विवरण तारीख
आवेदन की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2025
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2025
करेक्शन विंडो 24 – 26 अक्टूबर 2025
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) नवंबर – दिसंबर 2025 (संभावित)

योग्यता (Eligibility)

  • शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री (Graduation)।
  • आयु सीमा:
  • न्यूनतम: 20 वर्ष
  • अधिकतम: 25 वर्ष (1 अगस्त 2025 के आधार पर)
  • OBC वर्ग को 3 साल, और SC/ST वर्ग को 5 साल की छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़े:- यूपी में जमीन खरीद-बिक्री होगी आसान: सर्किल रेट पर योगी सरकार…

आवेदन शुल्क (Application Fee):

वर्ग शुल्क
सामान्य / OBC ₹100/-
SC/ST/PwBD/महिलाएं/Ex-Servicemen निःशुल्क

पदों का विवरण:

SSC CPO 2025 में कुल 3073 पदों का विभाजन इस प्रकार है:

  • दिल्ली पुलिस (SI-Executive, Male/Female)
  • BSF, CRPF, CISF, ITBP, SSB में Sub-Inspector (GD)

(सटीक पद विवरण के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें)

SSC CPO 2025 में आवेदन कैसे करें?

  1. ssc.gov.in पर जाएं
  2. “Apply Online” सेक्शन में CPO 2025 लिंक पर क्लिक करें
  3. पहले से रजिस्टर्ड हैं तो Login करें, अन्यथा New Registration करें
  4. फॉर्म भरें, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें (फोटो और सिग्नेचर)
  5. डिटेल्स वेरिफाई कर Final Submit करें
  6. शुल्क भुगतान करें और फॉर्म का प्रिंट आउट लें

जरूरी सूचना:

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में रुचि रखते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, क्योंकि बाद में सर्वर लोड या तकनीकी समस्याएं आ सकती हैं।

यूपी में जमीन खरीद-बिक्री होगी आसान: सर्किल रेट पर योगी सरकार लाने जा रही नई व्यवस्था

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश सरकार जमीन खरीद-बिक्री की प्रक्रिया को और आसान व पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अब जमीनों के सर्किल रेट तय करने के नियमों में बदलाव किया जाएगा। इससे आम जनता को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा और स्टांप चोरी जैसे मामलों में भी कमी आएगी।

स्टांप एवं पंजीयन मंत्री रवींद्र जायसवाल ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में बताया कि सरकार जल्द ही इस संबंध में शासनादेश (GO) जारी करेगी।

क्या है सर्किल रेट बदलाव की नई व्यवस्था?

  • अभी तक 40 से अधिक मानकों पर सर्किल रेट तय किए जाते थे, जिसे घटाकर 15-20 मापदंडों तक सीमित किया जाएगा।
  • नई व्यवस्था में मुख्यमार्ग से दूरी जैसी बारीकियों के आधार पर सर्किल रेट में अंतर होगा।
  • उदाहरण: अब हजरतगंज (लखनऊ) की मुख्य सड़क और उसके भीतर की गली की जमीन का समान रेट नहीं होगा।
  • कोई भी व्यक्ति अब ऑनलाइन अपनी जमीन का सर्किल रेट जान सकेगा। इसके लिए स्टांप विभाग की वेबसाइट पर विवरण भरना होगा।

रजिस्ट्री के लिए खुद बुक कर सकेंगे स्लॉट

मंत्री जायसवाल ने कहा कि लोग अब खुद ही ऑनलाइन स्लॉट बुक कर मध्यस्थों की जरूरत के बिना रजिस्ट्री करा सकेंगे। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और लोगों की सुविधा में भी इजाफा होगा।

यह भी पढ़े:- BJP की दूसरी उम्मीदवार सूची जारी: गायिका से नेत्री बनीं मैथिली ठाकुर…

राज्यभर में सर्किल रेट में आएगी एकरूपता

आईजी स्टांप एवं पंजीयन नेहा शर्मा ने कहा कि अब तक हर जिले में सर्किल रेट का फॉर्मेट अलग-अलग था। नई प्रणाली के लागू होने से प्रदेश भर में एक समान प्रणाली लागू होगी, जिससे भ्रामक स्थितियां खत्म होंगी।

स्टांप शुल्क की गणना भी कर सकेंगे ग्राहक

नई व्यवस्था के तहत ग्राहक खुद यह गणना कर सकेंगे कि रजिस्ट्री पर कितना स्टांप शुल्क देना होगा। इससे एजेंट्स की अनावश्यक भूमिका खत्म होगी और स्टांप चोरी के मामले भी रुकेंगे।

31 अक्तूबर तक रजिस्ट्री कार्यालय खुलेंगे शाम 6 बजे तक

दीपावली के त्योहार को देखते हुए सरकार ने सभी रजिस्ट्री कार्यालयों को 31 अक्तूबर तक शाम 6 बजे तक खुला रखने का आदेश दिया है।
इस दौरान:

  • ऑनलाइन और नकद दोनों माध्यमों से स्टांप पेपर की खरीद और शुल्क का भुगतान किया जा सकेगा।
  • यह निर्णय रजिस्ट्री की बढ़ती संख्या को देखते हुए लिया गया है, ताकि जनता को कोई असुविधा न हो।

‘ईज ऑफ लिविंग’ की दिशा में बड़ा कदम

यह पूरी पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘ईज ऑफ लिविंग’ विजन का हिस्सा है,जिसका उद्देश्य आम लोगों के जीवन को सरल, डिजिटल और पारदर्शी बनाना है।

BJP की दूसरी उम्मीदवार सूची जारी: गायिका से नेत्री बनीं मैथिली ठाकुर, पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को भी मिला टिकट

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 12 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है।
सबसे चर्चित नामों में लोकप्रिय लोक गायिका मैथिली ठाकुर और पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा शामिल हैं। इस सूची के साथ ही बीजेपी अब तक कुल 83 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। पहली लिस्ट में 71 नामों का ऐलान हुआ था।

मैथिली ठाकुर को मिला अलीनगर से टिकट

महज एक दिन पहले बीजेपी जॉइन करने वाली मैथिली ठाकुर को पार्टी ने अलीनगर विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। पहले उनके मधुबनी के बेनीपट्टी से टिकट मिलने की अटकलें थीं, लेकिन वहां से विनोद नारायण झा को फिर से मौका दिया गया। मैथिली ने लोकगीतों से न केवल बिहार बल्कि देशभर में अपनी पहचान बनाई है। अब वह अपनी लोकप्रियता को वोटों में बदलने की चुनौती के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगी।

बक्सर से लड़ेंगे पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा

पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा, जो कुछ माह पहले ही जन सुराज पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए, को बक्सर सीट से टिकट मिला है। 2024 के लोकसभा चुनाव में वे बक्सर से निर्दलीय उतरे थे, लेकिन जीत दर्ज नहीं कर सके। अब बीजेपी ने उन्हें पूरी तरह से मौका देते हुए विधानसभा चुनाव में उतारा है।

यह भी पढ़े:- अयोध्या दीपोत्सव 2025: 2000 कलाकारों का सांस्कृतिक संगम,…

BJP की दूसरी लिस्ट में शामिल 12 प्रत्याशी

विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी का नाम
अलीनगर मैथिली ठाकुर
हायाघाट रामचंद्र प्रसाद
मुजफ्फरपुर रंजन कुमार
गोपालगंज सुभाष सिंह
बनियापुर केदार नाथ सिंह
छपरा छोटी कुमारी
सोनपुर विनय कुमार सिंह
रोसड़ा बीरेंद्र कुमार
बाढ़ सियाराम सिंह
अगिआंव महेश पासवान
शाहपुर राकेश ओझा
बक्सर आनंद मिश्रा

BJP की पहली लिस्ट में किन्हें मिला था मौका?

पहली सूची में बीजेपी ने 71 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे। इनमें कई वर्तमान विधायक और बड़े नाम शामिल हैं। कुछ प्रमुख उम्मीदवार:

  • बेतिया- रेणु देवी
  • रक्सौल- प्रमोद कुमार सिन्हा
  • पिपरा- श्यामबाबू प्रसाद यादव
  • मधुबन- राणा रणधीर सिंह
  • मोतिहारी- प्रमोद कुमार
  • ढाका- पवन जायसवाल
  • रीगा- बैद्यनाथ प्रसाद
  • बथनाहा- अनिल कुमार राम
  • परिहार- गायत्री देवी
  • सीतामढ़ी- सुनील कुमार पिंटू
  • बेनीपट्टी- विनोद नारायण झा
  • खजौली- अरुण शंकर प्रसाद
  • बिस्फी- हरिभूषण ठाकुर बचौल
  • राजनगर- सुजीत पासवान
  • झंझारपुर- नीतीश मिश्रा
  • छातापुर- नीरज कुमार सिंह बबलू
  • नरपतगंज- देवंती यादव
  • फारबिसगंज- विद्यासागर केसरी
  • सिकटी- विजय कुमार मंडल
  • किशनगंज- स्वीटी सिंह
  • बनमनखी- कृष्ण कुमार ऋषि
  • पूर्णिया- विजय कुमार खेमका
  • कटिहार- तारकिशोर प्रसाद
  • प्राणपुर- निशा सिंह
  • कोढ़ा- कविता देवी
  • सहरसा- आलोक रंजन झा
  • गौरा बौराम- सुजीत कुमार सिंह
  • दरभंगा- संजय सरावगी
  • केवटी- मुरारी मोहन झा
  • जाले- जीवेश मिश्रा
  • औराई- रमा निषाद
  • कुढ़नी- केदार प्रसाद गुप्ता
  • बरुराज- अरुण कुमार सिंह
  • साहेबगंज- राजू कुमार सिंह
  • बैकुंठपुर- मिथिलेश तिवारी
  • सीवान- मंगल पांडेय
  • दरौंदा- कर्णजीत सिंह
  • गोरेयाकोठी- देवेश कांत सिंह
  • तरैया- जनक सिंह
  • अमनौर- कृष्ण कुमार मंटू
  • हाजीपुर- अवधेश सिंह
  • लालगंज- संजय कुमार सिंह
  • पातेपुर- लखेंद्र कुमार रौशन
  • मोहिउद्दीननगर- राजेश कुमार सिंह
  • बछवाड़ा- सुरेंद्र मेहता
  • तेघड़ा- रजनीश कुमार
  • बेगूसराय- कुंदन कुमार
  • भागलपुर- रोहित पांडेय
  • बांका- राम नारायण मंडल
  • कटोरिया- पूरण लाल टुडू
  • तारापुर- सम्राट चौधरी
  • मुंगेर- कुमार प्रणय
  • लखीसराय- विजय कुमार सिन्हा
  • बिहारशरीफ- सुनील कुमार
  • दीघा- संजीव चौरसिया
  • बांकीपुर- नितिन नवीन
  • कुम्हरार- संजय गुप्ता
  • पटना साहिब- रत्नेश कुशवाहा
  • दानापुर- रामकृपाल यादव
  • बिक्रम- सिद्धार्थ सौरव
  • बड़हरा- राघवेंद्र प्रताप सिंह
  • आरा- संजय सिंह टाइगर
  • तरारी- विशाल प्रशांत
  • अरवल- मनोज शर्मा
  • औरंगाबाद- त्रिविक्रम सिंह
  • गुरुआ- उपेंद्र दांगी
  • गया शहर- प्रेम कुमार
  • वजीरगंज- बीरेंद्र सिंह
  • हिसुआ- अनिल सिंह
  • वारसलीगंज- अरुणा देवी
  • जमुई- श्रेयसी सिंह

BJP और NDA के बीच हुए सीट बंटवारे के मुताबिक, भाजपा 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। शेष सीटों पर JDU, HAM और अन्य सहयोगी दल चुनाव मैदान में होंगे।

इस बार भाजपा ने लोकप्रिय चेहरों और बाहरी प्रोफेशनल्स को भी मौका देने की रणनीति अपनाई है – जिसमें मैथिली ठाकुर और आनंद मिश्रा जैसे चेहरे प्रमुख हैं।

अयोध्या दीपोत्सव 2025: 2000 कलाकारों का सांस्कृतिक संगम, 11 मंचों पर रामकथा और लोक परंपरा का अद्भुत प्रदर्शन

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- अयोध्या दीपोत्सव 2025 सिर्फ दीपों की रौशनी और भक्ति तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इस बार यह भारत की सांस्कृतिक विविधता का भव्य मंच बनने जा रहा है। दीपोत्सव के दौरान कुल 2000 से अधिक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे, जिनमें उत्तर प्रदेश के साथ-साथ 500 कलाकार अन्य राज्यों से भी शामिल होंगे।

इस आयोजन में 11 मंच बनाए जा रहे हैं –1 वृहद मंच, 3 मध्यम आकार के मंच, 7 छोटे मंच, जहां अवधी, भोजपुरी, ब्रज और फगुआ के सुरों में डूबी रामकथा, लोकगीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियाँ होंगी।

रामकथा से लोककला तक: श्रद्धा और संस्कृति का अनूठा संगम

राम कथा पार्क में भव्य वृहद मंच स्थापित होगा। तुलसी उद्यान, बड़ी देवकाली और गुप्तार घाट पर होंगे मध्यम मंच। अयोध्या और आसपास के जिलों के स्थानीय कलाकार सात छोटे मंचों पर अपनी लोक-परंपराओं की झलक देंगे।

यह भी पढ़े:- रामपुर सांसद मोहिबुल्ला नदवी को हाईकोर्ट का आदेश: चौथी…

यह आयोजन न केवल रामायण के प्रसंगों पर आधारित होगा, बल्कि स्थानीय कलाकारों को भी राष्ट्रीय मंच पर स्थान देगा, जिससे उनकी प्रतिभा को एक नई पहचान मिलेगी।

22 भव्य झांकियां बनेंगी आकर्षण का केंद्र

दीपोत्सव शोभायात्रा की शान होंगी रामायण पर आधारित 22 आकर्षक झांकियां, जिनके साथ कलाकार चलते हुए अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। यह झांकियां श्रद्धालुओं को धार्मिक और सांस्कृतिक अनुभूति से सराबोर कर देंगी।

अयोध्या बनेगी विश्व सांस्कृतिक केंद्र

इस आयोजन के जरिए अयोध्या सिर्फ भक्ति और आस्था की नगरी नहीं रहेगी, बल्कि भारत की सनातन संस्कृति का अंतरराष्ट्रीय मंच भी बनेगी। यहां की ध्वनि में अवधी, भोजपुरी, ब्रज और फगुआ की लहरियाँ होंगी, जो देश-दुनिया को भारतीय लोक परंपराओं की समृद्धता से परिचित कराएंगी।

रामपुर सांसद मोहिबुल्ला नदवी को हाईकोर्ट का आदेश: चौथी पत्नी को हर माह दें…

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- रामपुर से सपा सांसद मोहिबुल्ला नदवी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि वह अपनी चौथी पत्नी रुमाना परवीन को अंतरिम रूप से प्रति माह ₹30,000 गुजारा भत्ता के रूप में दें। यह आदेश आगरा फैमिली कोर्ट के एक पुराने निर्णय को चुनौती देने वाली अपराध पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया गया।

हाईकोर्ट की जस्टिस जेजे मुनीर की एकल पीठ ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि पारिवारिक विवाद के समाधान के लिए दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता की प्रक्रिया शुरू की जाए। इसके लिए एक मध्यस्थ नियुक्त किया गया है जिसे तीन महीने में रिपोर्ट कोर्ट में पेश करनी होगी।

यह भी पढ़े:- ‘महाभारत’ के कर्ण पंकज धीर का निधन, टीवी और फिल्म…

क्या था मामला?

  • 2020 में, मोहिबुल्ला नदवी की चौथी पत्नी रुमाना परवीन ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
  • इस पर सीआरपीसी की धारा 127 के तहत मामला दर्ज हुआ था।
  • 1 अप्रैल 2004 को आगरा फैमिली कोर्ट ने नदवी को गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया था।
  • नदवी ने इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी और इसे रद्द करने की मांग की।
  • सांसद के वकील ने अनुरोध किया कि मामला मध्यस्थता केंद्र को भेजा जाए, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।

“पारिवारिक विवाद में संवाद व समाधान की आवश्यकता है। इसे लंबित नहीं माना जाएगा, और मध्यस्थता के आधार पर निष्कर्ष निकाला जाएगा।” – जस्टिस जेजे मुनीर

‘महाभारत’ के कर्ण पंकज धीर का निधन, टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बीआर चोपड़ा की ऐतिहासिक धारावाहिक ‘महाभारत’ में दानवीर कर्ण की भूमिका से घर-घर मशहूर हुए दिग्गज अभिनेता पंकज धीर का बुधवार सुबह निधन हो गया। इस दुखद खबर ने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री को गहरे शोक में डाल दिया है।

पंकज धीर का कर्ण का किरदार भारतीय टेलीविज़न के इतिहास का एक ऐसा पात्र बन गया था, जिसे आज भी दर्शक भुला नहीं पाए हैं। उनके अभिनय की गहराई और संवादों की तीव्रता ने उन्हें एक “सांस्कृतिक प्रतीक” बना दिया था।

फिरोज खान ने जताया दुख

‘महाभारत’ में अर्जुन का किरदार निभाने वाले फिरोज खान (अब अर्जुन के नाम से पहचाने जाते हैं) ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा,“मैंने एक बहुत ही अच्छा दोस्त और महान कलाकार खो दिया है।”

कैसे मिला था कर्ण का किरदार?

शुरुआत में पंकज धीर को अर्जुन का किरदार ऑफर हुआ था, लेकिन मूंछें ना कटवाने की वजह से उन्होंने रोल ठुकरा दिया। इसके बाद उन्हें चार महीने बाद कर्ण का किरदार दिया गया, जिसने उन्हें रातोंरात लोकप्रियता दिलाई।

यह भी पढ़े:- आजम खान को सुभासपा का ऑफर: उत्तर प्रदेश को ऐसे जननेता की…

उनकी मौत के सीन के दौरान उस वक्त टीवी देख रहे दर्शक फूट-फूटकर रो पड़े थे, और कई जगह कर्ण की मूर्ति लगाकर पूजा तक की गई थी।

टीवी और फिल्म में लंबा सफर

‘महाभारत’ के बाद उन्होंने ‘चंद्रकांता’ में शिवदत्त और कई लोकप्रिय सीरियल्स में काम किया। फिल्मों में भी वह विलेन और सहायक भूमिकाओं में नजर आते रहे। लेकिन कर्ण की छवि उनके पूरे करियर पर छाई रही।

बेटा निकितिन धीर भी हैं अभिनेता

पंकज धीर के बेटे निकितिन धीर बॉलीवुड और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सक्रिय हैं। निकितिन ने अपने पिता के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उन्हें “अपना आदर्श और प्रेरणा स्रोत” बताया है।

एक युग का अंत

उनकी मौत को एक युग के अंत के रूप में देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स #RIPPankajDheer के साथ श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पंकज धीर को हमेशा त्याग, वीरता और दानशीलता के प्रतीक कर्ण के रूप में याद किया जाएगा।