Home Blog Page 205

आज का राशिफल 28 अक्टूबर 2025: वृषभ राशि वाले न लें कोई रिस्क, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

आज का राशिफल 28 अक्टूबर 2025: ग्रहों की चाल के अनुसार आज गुरु कर्क राशि में विराजमान हैं। केतु सिंह राशि में, शुक्र कन्या राशि में, जबकि सूर्य तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। बुध और मंगल वृश्चिक राशि में हैं। चंद्रमा धनु राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।

मेष राशि (Aries)

आज का दिन धर्म-कर्म और शुभ कार्यों में व्यतीत होगा। भाग्य आपका साथ देगा। प्रेम और संतान से जुड़ी स्थितियां बेहतर रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।

वृषभ राशि (Taurus)

आज दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी। उपाय: पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि (Gemini)

नौकरी और करियर से जुड़ा दिन बेहद शुभ है। प्रेमी जोड़ों के लिए मुलाकात का अवसर बन सकता है। विवाहित जातक जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य और व्यापार दोनों ही पक्ष मजबूत हैं। उपाय: पीली वस्तु का दान शुभ रहेगा।

कर्क राशि (Cancer)

आपका भाग्य मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य और व्यापार में सुधार के संकेत हैं। संतान से जुड़ी चिंताएं कम होंगी। आपके अंदर एक नई सकारात्मक ऊर्जा दिखेगी। उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें।

सिंह राशि (Leo)

विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। प्रेम संबंधों में हल्की नोकझोंक हो सकती है, लेकिन स्थिति संभल जाएगी। व्यापार अच्छा रहेगा। उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।

कन्या राशि (Virgo)

घर-परिवार में हल्का तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम और व्यापार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। गुस्से से दूर रहें। उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

तुला राशि (Libra)

पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापारिक स्थिति मजबूत बनेगी। प्रेम और संतान से जुड़ा पक्ष भी शुभ रहेगा। उपाय: पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

धन प्राप्ति के योग हैं। परिवार में वृद्धि और खुशी के संकेत हैं। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रह सकता है, लेकिन प्रेम और व्यापार में सफलता मिलेगी। उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

आज आपके भीतर सकारात्मकता का संचार होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और व्यापार के मामले में दिन बेहद शुभ है। उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि (Capricorn)

मन में चिंता और अनजाना भय रह सकता है। खर्चों में वृद्धि संभव है। स्वास्थ्य और व्यापार औसत रहेगा। उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि (Aquarius)

आय के नए स्रोत बनेंगे। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। यात्रा के योग बन रहे हैं। प्रेम और व्यापार दोनों ही क्षेत्र में सफलता मिलेगी। उपाय: पीली वस्तु का दान करें।

मीन राशि (Pisces)

कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में विजय के संकेत हैं। राजनीतिक लाभ मिलेगा। पिता का सहयोग और व्यापारिक विस्तार संभव है। स्वास्थ्य और प्रेम का पक्ष मजबूत रहेगा। उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

‘जो हिंदू मुस्लिम लड़की लाएगा, उसकी नौकरी का इंतजाम हम करेंगे’ – BJP के पूर्व विधायक का विवादित बयान वायरल

न्यूज़  डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-  उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के डोमरियागंज से भाजपा के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में पूर्व विधायक धार्मिक भड़काऊ बयान देते हुए हिंदू युवाओं से मुस्लिम लड़कियों को उठाकर लाने की बात कहते नजर आ रहे हैं।

देखे विडियो-

इस वीडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है, जबकि पूर्व विधायक ने अपने बयान पर कोई पछतावा नहीं जताया।

16 अक्टूबर की जनसभा में दिया बयान

यह वीडियो 16 अक्टूबर का बताया जा रहा है, जब भवानीगंज थाना क्षेत्र के धनखरपुर गांव में एक जनसभा आयोजित की गई थी। कार्यक्रम के दौरान राघवेंद्र प्रताप सिंह ने मंच से कहा: “हमारे समाज की दो लड़कियां वो (मुस्लिम) ले गए, तुम मुसलमानों की 10 लड़कियां लाओ। दो पर 10 से कम मंजूर नहीं हैं… जो यह लेकर आएगा, उसके खाने-पीने और नौकरी का इंतजाम हम करेंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि यह बात मुस्लिम समाज को संदेश देने के लिए कही जा रही है और अब यह “बदला भारी होगा।”

वायरल वीडियो पर बढ़ा विवाद

वीडियो वायरल होते ही विपक्षी दलों और सोशल मीडिया पर लोगों ने भाजपा नेता के बयान की आलोचना शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े:- UP में 76वां जिला बनने की तैयारी, तीन तहसीलों को मिलाकर होगा ‘कल्याण सिंह…

कई यूजर्स ने यूपी पुलिस और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, भाजपा नेता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें अपने बयान पर कोई खेद नहीं है।

राजनीतिक हलचल तेज

इस बयान को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। विपक्षी नेताओं का कहना है कि भाजपा नेता समाज में नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, स्थानीय प्रशासन ने इस मामले में वीडियो की जांच शुरू कर दी है और संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है।

UP में 76वां जिला बनने की तैयारी, तीन तहसीलों को मिलाकर होगा ‘कल्याण सिंह नगर’ का गठन

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश में जिलों की संख्या अब 75 से बढ़कर 76 होने जा रही है। योगी सरकार राज्य में एक नया जिला बनाने की तैयारी में है, जिसका नाम ‘कल्याण सिंह नगर’ रखा जा सकता है। यह जिला अलीगढ़ और बुलंदशहर के कुछ हिस्सों को मिलाकर बनाया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे और पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया की मांग पर इस प्रस्ताव पर राजस्व परिषद (Revenue Council) ने कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों जिलों के डीएम को रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन तहसीलों को मिलाकर बनेगा नया जिला

पूर्व सांसद ने अपने प्रस्ताव में कहा है कि नया जिला बुलंदशहर की तहसील डिबाई, अलीगढ़ की अतरौली और गंगीरी कस्बा (नई तहसील) को मिलाकर बनाया जाए। इस जिले का नाम ‘कल्याण सिंह नगर’ रखने की सिफारिश की गई है।

राजवीर सिंह ने सीएम योगी को भेजा था मांग पत्र

राजवीर सिंह ने 1 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर यह मांग रखी थी। पत्र में कहा गया कि पद्म विभूषण कल्याण सिंह ने अपना पूरा जीवन समाज और प्रदेश के विकास के लिए समर्पित किया, लेकिन उनकी जन्मभूमि अतरौली और आसपास का क्षेत्र अब भी अपेक्षित विकास से वंचित है।

यह भी पढ़े:- चुनाव से पहले लालू का बड़ा ऐक्शन: RJD से 27 नेताओं को निष्कासित, पूर्व विधायकों…

उन्होंने लिखा, “बाबूजी ने प्रदेश का विकास तो किया, लेकिन उनकी कर्मभूमि को भी एक नई पहचान दी जानी चाहिए।”

राजस्व परिषद ने मांगी रिपोर्ट

राजस्व परिषद के आयुक्त एवं सचिव राम कुमार द्विवेदी की ओर से अलीगढ़ और बुलंदशहर के जिलाधिकारियों (DM) को पत्र भेजा गया है।

पत्र में कहा गया है कि नई तहसील और जिले के गठन को लेकर निर्धारित मानकों के अनुरूप औचित्य रिपोर्ट (Justification Report) कमिश्नर के माध्यम से जल्द भेजी जाए।

क्यों खास है ‘कल्याण सिंह नगर’ का प्रस्ताव

यह जिला पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जन्मभूमि और कार्यक्षेत्र दोनों को जोड़ेगा। अतरौली, गंगीरी और डिबाई क्षेत्र अभी विकास की दौड़ में पीछे हैं। नया जिला बनने से प्रशासनिक सुगमता और स्थानीय विकास को गति मिलेगी। जिले का नामकरण “कल्याण सिंह नगर” रखना उनके योगदान को सम्मानित करने का प्रतीक माना जा रहा है।

चुनाव से पहले लालू का बड़ा ऐक्शन: RJD से 27 नेताओं को निष्कासित, पूर्व विधायकों पर भी गिरी गाज

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बड़ा अनुशासनात्मक ऐक्शन लिया है। पार्टी ने 27 नेताओं को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इन नेताओं में पूर्व विधायक, पूर्व विधान पार्षद और कई जिला पदाधिकारी शामिल हैं।

राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल की ओर से इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी किया गया। पत्र में कहा गया है कि निष्कासित नेता या तो निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं या महागठबंधन उम्मीदवारों के खिलाफ काम कर रहे हैं।

पार्टी विरोधी गतिविधियों पर कार्रवाई

आरजेडी की ओर से साफ कहा गया है कि पार्टी अनुशासन के खिलाफ काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।  इन सभी नेताओं पर “पार्टी विरोधी आचरण” का आरोप लगाया गया है। सभी को तत्काल प्रभाव से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

यह भी पढ़े:- जानिए SIR प्रक्रिया में किसे देने होंगे दस्तावेज़ और किसे नहीं -चुनाव आयोग ने जारी की पूरी…

आरजेडी से निष्कासित 27 नेताओं की पूरी लिस्ट

  1. छोटे लाल यादव – विधायक, परसा
  2. रितु जायसवाल – परिहार
  3. राम प्रकाश महतो – पूर्व विधायक, कटिहार
  4. अनिल सहनी – पूर्व विधायक, मुजफ्फरपुर
  5. सरोज यादव – पूर्व विधायक, बड़हरा
  6. गणेश भारती – पूर्व विधान पार्षद, मुजफ्फरपुर
  7. मो. कामरान – विधायक, गोविंदपुर
  8. अनिल यादव – पूर्व विधायक, नरपतगंज
  9. अक्षय लाल यादव – पूर्व प्रत्याशी, चिरैया
  10. राम सखा महतो – जिला प्रधान महासचिव, चेरिया बरियारपुर
  11. अवनीश कुमार – राज्य परिषद सदस्य, भागलपुर
  12. भगत यादव – शेरघाटी
  13. मुकेश यादव – संदेश
  14. संजय राय – जिला प्रधान महासचिव, वैशाली
  15. कुमार गौरव – उपाध्यक्ष, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ, दरभंगा
  16. राजीव कुशवाहा – जिला महासचिव, दरभंगा
  17. महेश प्रसाद गुप्ता – अध्यक्ष, व्यावसायिक प्रकोष्ठ, जाले
  18. वकील प्रसाद यादव – जाले
  19. पूनम देवी गुप्ता – महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, मोतिहारी
  20. सुबोध यादव – पूर्व अध्यक्ष, किसान प्रकोष्ठ, मोतिहारी
  21. सुरेंद्र प्रसाद यादव – प्रदेश महासचिव सेनपुर, सारण
  22. नीरज राय – वैशाली
  23. अनिल चंद्र कुशवाहा – प्रदेश महासचिव, भागलपुर
  24. अजीत यादव – जिला प्रवक्ता, सुल्तानगंज, भागलपुर
  25. मोती यादव – गोपालपुर, पूर्वी चंपारण
  26. रामनरेश पासवान – चिरैया प्रखंड अध्यक्ष, पूर्वी चंपारण
  27. अशोक चौहान – पताही प्रखंड अध्यक्ष

जेडीयू ने भी की थी सख्त कार्रवाई

गौरतलब है कि इससे पहले नीतीश कुमार की जेडीयू (JDU) ने भी बगावती तेवर दिखाने वाले 16 नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया था, जिनमें विधायक, पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक शामिल थे।

RJD का सख्त संदेश

राजद नेतृत्व का यह ऐक्शन चुनाव से पहले पार्टी को अनुशासित और एकजुट बनाए रखने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि “पार्टी लाइन से हटकर काम करने वालों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

Bigg Boss 19: सभी घरवाले हुए अभिषेक बजाज के खिलाफ, तान्या ने दी गाली — घर में मचा जबरदस्त हंगामा

Bigg Boss 19: रियलिटी शो बिग बॉस 19 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़े और ड्रामे तेज़ होते जा रहे हैं। शो के ताज़ा प्रोमो में दिखाया गया है कि आने वाले एपिसोड में घर में बड़ा हंगामा होने वाला है।
इस बार सभी घरवाले अभिषेक बजाज और अशनूर कौर के खिलाफ नजर आए। वहीं अभिषेक की शहबाज बदेशा के साथ जोरदार बहस होती है, जो हाथापाई तक पहुंच जाती है।

प्रोमो में दिखा जबरदस्त झगड़ा

प्रोमो की शुरुआत में अशनूर कौर और अभिषेक बजाज लिविंग एरिया में बैठे नजर आते हैं। तभी फरहाना भट्ट आती हैं और दोनों पर भड़कती हैं — “तुम लोग बच्चे हो क्या?”

यह भी पढ़े:- जानिए SIR प्रक्रिया में किसे देने होंगे दस्तावेज़ और किसे नहीं -चुनाव आयोग ने जारी की पूरी…

इसके बाद गौरव कहते हैं — “ये बच्चों की टीम है और तुम सबसे बड़ी बच्ची हो।” वहीं नीलम भी गुस्से में कहती हैं कि “अभी भी अभिषेक को अपनी गलती का एहसास नहीं है।”

तान्या की गाली से भड़के अभिषेक बजाज

प्रोमो में आगे दिखाया गया है कि तान्या कहती हैं — “कम से कम अशनूर सॉरी तो बोल रही है, तू साले अकेले गले मिलना चाहता है सीधा।”  यह सुनते ही अभिषेक बजाज भड़क जाते हैं और जवाब देते हैं — “ये साले-साले क्या लगा रखा है? गाली कैसे दे रहे हो आप?”

इस झगड़े के बाद घर का माहौल पूरी तरह गरमा जाता है। सभी कंटेस्टेंट्स अभिषेक के खिलाफ एकजुट नजर आते हैं।

शहबाज से भिड़े अभिषेक, घर में मचा बवाल

प्रोमो में यह भी दिखता है कि अभिषेक और शहबाज बदेशा के बीच बहस इतनी बढ़ जाती है कि बात लगभग हाथापाई तक पहुंच जाती है। प्रोमो शेयर करते हुए चैनल ने लिखा — “अब घर में छिड़ेगी बहस, जब घरवाले होंगे अभिषेक के विरोध में।”

सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन

फैंस ने प्रोमो पर जमकर रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, “अभिषेक बजाज ने शो को इंट्रेस्टिंग बना दिया, नहीं तो बाकी सब बोर कर रहे थे।” दूसरे ने कहा, “तान्या तो हमेशा संस्कारी बातें करती थी, अब गाली क्यों दी?” एक अन्य फैन ने लिखा, “अब एपिसोड देखने में मजा आएगा।”

जानिए SIR प्रक्रिया में किसे देने होंगे दस्तावेज़ और किसे नहीं -चुनाव आयोग ने जारी की पूरी गाइडलाइन

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की शुरुआत की घोषणा की।
उन्होंने बताया कि जिन इलाकों में यह प्रक्रिया शुरू हो रही है, वहां की मतदाता सूचियां 27 अक्टूबर की रात 12 बजे से फ्रीज कर दी जाएंगी।

इन क्षेत्रों के हर मतदाता को बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) द्वारा एक विशेष गणना प्रपत्र (Enumeration Form – EF) दिया जाएगा, जिसमें मतदाता सूची से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी पहले से दर्ज होगी।

किसे देने होंगे दस्तावेज़ और किसे नहीं?

मुख्य चुनाव आयुक्त ने स्पष्ट किया कि —

  • अगर आपका या आपके माता-पिता का नाम 2003 की मतदाता सूची में दर्ज है, तो किसी भी नए दस्तावेज की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • BLO द्वारा दिए गए EF में नाम की पुष्टि होने पर मतदाता को कोई अतिरिक्त कागज नहीं देना होगा।
  • अगर आपका नाम सूची में नहीं है, लेकिन माता-पिता का नाम है, तब भी कोई नया दस्तावेज जमा नहीं करना होगा।

 2002 से 2004 तक की SIR मतदाता सूचियां voters.eci.gov.in वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, जहां मतदाता स्वयं नाम का मिलान कर सकते हैं।

अगर वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो ये दस्तावेज़ मान्य होंगे

अगर आपका नाम मतदाता सूची में नहीं है, तो पहचान और पात्रता साबित करने के लिए आप निम्न दस्तावेजों में से कोई एक जमा कर सकते हैं—

यह भी पढ़े:- भारतीय टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर गंभीर रूप से घायल…

  1. सरकार/PSU के कर्मचारी या पेंशनभोगी का पहचान पत्र या पेंशन आदेश
  2. 1 जुलाई 1987 से पहले सरकार या बैंक/LIC द्वारा जारी कोई पहचान पत्र
  3. जन्म प्रमाण पत्र
  4. पासपोर्ट
  5. मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय का शैक्षिक प्रमाणपत्र
  6. स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  7. वन अधिकार प्रमाण पत्र
  8. जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC)
  9. राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (जहां उपलब्ध हो)
  10. परिवार रजिस्टर (राज्य/स्थानीय निकाय द्वारा तैयार)
  11. भूमि या मकान आवंटन प्रमाण पत्र
  12. आधार कार्ड (वैकल्पिक) — आयोग के निर्देश 09.09.2025 के अनुसार

ERO और BLO कौन हैं और क्या करते हैं?

ERO (Electoral Registration Officer):

आमतौर पर SDM स्तर का अधिकारी होता है, जिसके मुख्य कार्य हैं:

  • मतदाता सूची का मसौदा तैयार करना
  • दावे और आपत्तियां प्राप्त करना व निर्णय देना
  • अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करना

BLO (Booth Level Officer):

प्रत्येक मतदान केंद्र पर लगभग 1000 मतदाताओं के लिए जिम्मेदार अधिकारी होता है। BLO के प्रमुख कार्य हैं:

  • हर मतदाता को EF प्रपत्र देना
  • मतदाता को 2002–2004 की SIR सूची से नाम मिलाने में मदद करना
  • नए मतदाताओं से फॉर्म 6 व घोषणा पत्र लेना
  • प्रत्येक घर पर कम से कम तीन बार जाना
  • मृत या डुप्लिकेट पंजीकरण वाले मतदाताओं की पहचान करना
  • EF के अलावा कोई अन्य दस्तावेज एकत्र नहीं करना

ERO/AERO के अतिरिक्त कार्य

  • सभी EF प्राप्त मतदाताओं को ड्राफ्ट रोल में शामिल करना
  • मेल न खाने वाले मतदाताओं को नोटिस भेजना
  • पात्रता पर सुनवाई कर अंतिम सूची तैयार करना
  • यह सुनिश्चित करना कि कोई पात्र नागरिक छूट न जाए और कोई अयोग्य नाम शामिल न हो

SIR का उद्देश्य

SIR यानी Special Intensive Revision, चुनाव आयोग की वह प्रक्रिया है जिसके माध्यम से मतदाता सूचियों की सटीकता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाती है।
इससे डुप्लिकेट नाम, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं को हटाया जाता है और नए योग्य नागरिकों को सूची में जोड़ा जाता है।

भारतीय टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर गंभीर रूप से घायल, ICU में भर्ती

0

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारत के वनडे उपकप्तान श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान चोट लगने के बाद सिडनी के एक अस्पताल के आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया है।
मैच के दौरान उन्होंने एलेक्स कैरी का शानदार कैच लेते समय बाईं पसली पर चोट खाई, जिसके बाद उन्हें ड्रेसिंग रूम ले जाया गया। जांच में पता चला कि अय्यर को आंतरिक रक्तस्राव (Internal Bleeding) हुआ है।

इंटरनल ब्लीडिंग के बाद आईसीयू में भर्ती

बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने बताया कि श्रेयस अय्यर की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन स्थिति गंभीर थी और समय पर इलाज न मिलने पर खतरा बढ़ सकता था।
सूत्रों के अनुसार, उन्हें कम से कम 5 से 7 दिन तक अस्पताल में रहना पड़ सकता है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

चोट के बाद मैदान से लम्बी दूरी तय करनी पड़ सकती है

सूत्रों के मुताबिक, अय्यर को ठीक होने में अपेक्षा से अधिक समय लग सकता है। प्रारंभिक अनुमान था कि वे तीन हफ्तों में फिट हो जाएंगे, लेकिन अब उनकी रिकवरी अवधि बढ़ सकती है। 31 वर्षीय अय्यर को भारत लौटने से पहले सिडनी में मेडिकल टीम की निगरानी में रहना होगा।

 टीम इंडिया का सपोर्ट स्टाफ ऑस्ट्रेलिया में ही रहेगा

अय्यर भारत की टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं, इसलिए वह वनडे सीरीज के बाद भारत लौटने से पहले अस्पताल में ही रहेंगे। वहीं, भारतीय सपोर्ट स्टाफ और टी20 टीम आगामी मुकाबलों के लिए ऑस्ट्रेलिया में ही मौजूद रहेगी।

डॉक्टरों की निगरानी में हैं श्रेयस अय्यर

सूत्र ने बताया, “उनके स्वास्थ्य में सुधार के आधार पर उन्हें दो से सात दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा। इंटरनल ब्लीडिंग की स्थिति में संक्रमण का खतरा अधिक होता है, इसलिए सतर्कता बरतना आवश्यक है।”  टीम डॉक्टरों ने कहा कि अय्यर मजबूत खिलाड़ी हैं और वे जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

Aaj-Ka Rashifal-27-October-2025:मेष समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत, बनेंगे धनलाभ के योग

Aaj-Ka Rashifal-27-October-2025: ग्रहों की चाल के अनुसार गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह में, शुक्र कन्या में, सूर्य और मंगल तुला में, बुध वृश्चिक में, चंद्रमा धनु में, राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। ग्रहों की यह स्थिति कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आई है। आइए जानते हैं आज का राशिफल—

मेष राशि (Aries)

भाग्य का साथ मिलेगा। करियर और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। प्रेम और संतान से जुड़ी स्थिति मजबूत होगी। आर्थिक पक्ष बेहतर रहेगा। शुभ उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें।

वृषभ राशि (Taurus)

आज परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल रह सकती हैं। किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने से बचें। प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा। व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी। शुभ उपाय: पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि (Gemini)

जीवनसाथी के साथ खुशनुमा समय बितेगा। कामकाज में सफलता मिलेगी और मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यवसाय सभी क्षेत्रों में अनुकूलता रहेगी। शुभ उपाय: बजरंगबली को प्रणाम करें।

कर्क राशि (Cancer)

बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। ज्ञान और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, लेकिन प्रेम और संतान से जुड़ी स्थिति बेहतर होगी। व्यापार में लाभ के योग हैं। शुभ उपाय: शिवजी का जलाभिषेक करें।

सिंह राशि (Leo)

विद्यार्थियों और लेखन से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा। शुभ उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें।

कन्या राशि (Virgo)

गृह कलह के संकेत हैं, लेकिन संपत्ति और वाहन से जुड़ी खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की स्थिति मजबूत रहेगी। शुभ उपाय: पीली वस्तु का दान करें।

तुला राशि (Libra)

आज आपका पराक्रम रंग लाएगा। व्यापारिक स्थिति बेहतर होगी और पारिवारिक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान से जुड़ी परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। शुभ उपाय: पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

धन की आवक बढ़ेगी और परिवार में खुशियां आएंगी। स्वास्थ्य और प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। व्यापार में सफलता के योग हैं। शुभ उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

सकारात्मक ऊर्जा से दिन भरा रहेगा। जरूरी चीजें समय पर मिलेंगी। हालांकि प्रेम और संतान से कुछ दूरी महसूस हो सकती है। व्यापारिक दृष्टि से दिन शुभ है। शुभ उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि (Capricorn)

मानसिक अशांति और खर्चों की अधिकता रह सकती है। मन में चिंता बनी रहेगी, लेकिन व्यापार, प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा। शुभ उपाय: मां काली को प्रणाम करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। शुभ उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।

मीन राशि (Pisces)

व्यापार में मजबूती आएगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी और कोर्ट-कचहरी से राहत के संकेत हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। शुभ उपाय: लाल वस्तु का दान करें।

अक्टूबर का महीना रहा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर भारी: असरानी, सतीश शाह से लेकर पंकज धीर तक इन सेलेब्स का हुआ निधन

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़: अक्टूबर 2025 बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए बेहद दुखद साबित हुआ है। इस महीने फिल्म, टीवी और म्यूज़िक इंडस्ट्री से जुड़े 7 नामचीन सेलेब्स का निधन हो गया, जिससे पूरी इंडस्ट्री और फैंस में शोक की लहर है।

1. सतीश शाह (25 अक्टूबर 2025)

‘साराभाई वर्सेज साराभाई’, ‘जाने भी दो यारों’ और ‘मैं हूं ना’ जैसे शो और फिल्मों से लोकप्रिय अभिनेता सतीश शाह का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से किडनी से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे।

सतीश शाह

2. राजवीर जवंदा (8 अक्टूबर 2025)

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का मात्र 35 साल की उम्र में सड़क हादसे में निधन हो गया। उनकी मौत की खबर से संगीत जगत में गहरा सदमा पहुंचा।

राजवीर जवंदा

3. पंकज धीर (15 अक्टूबर 2025)

टीवी और फिल्मों के जाने-माने अभिनेता पंकज धीर का कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने ‘महाभारत’ और कई लोकप्रिय सीरियलों में यादगार भूमिकाएं निभाईं।

पंकज धीर

4. असरानी (20 अक्टूबर 2025)

हास्य अभिनेता असरानी का निधन दिवाली के दिन हुआ। उन्होंने दशकों तक दर्शकों को अपनी कॉमेडी से हंसाया और हिंदी सिनेमा को कई यादगार किरदार दिए।

असरानी

5. ऋषभ टंडन (22 अक्टूबर 2025)

युवा सिंगर और एक्टर ऋषभ टंडन का हार्ट अटैक से निधन हुआ। उनकी अचानक मौत ने म्यूज़िक इंडस्ट्री को झकझोर दिया।

ऋषभ टंडन

6. पीयूष पांडे (24 अक्टूबर 2025)

विज्ञापन जगत के दिग्गज और पद्मश्री अवार्डी पीयूष पांडे का 24 अक्टूबर को निधन हो गया। उन्हें भारत का “Ad Guru” कहा जाता था।

पीयूष पांडे

7. वरिंदर सिंह (9 अक्टूबर 2025)

एक्टर और बॉडीबिल्डर वरिंदर सिंह का 9 अक्टूबर को निधन हो गया। फिटनेस जगत में उनकी पहचान एक प्रेरणास्रोत के रूप में थी।

वरिंदर सिंह

एक महीने में इतने बड़े सितारों का जाना इंडस्ट्री के लिए गहरा झटका

अक्टूबर 2025 का महीना एंटरटेनमेंट और विज्ञापन जगत दोनों के लिए बेहद दुखद रहा। इन सभी कलाकारों ने अपने-अपने क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी है। फैंस सोशल मीडिया पर इन सभी को याद करते हुए भावुक संदेश साझा कर रहे हैं।

मशहूर टीवी एवं फिल्म अभिनेता सतीश शाह का निधन -74 वर्ष की आयु में अंतिम सांस

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बॉलीवुड और टीवी के दिग्गज अभिनेता सतीश शाह का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, वे लंबे समय से किडनी से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे और हाल ही में उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था। रविवार को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर दुख जताते हुए लिखा — “हमारे प्यारे दोस्त और शानदार अभिनेता सतीश शाह अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्हें किडनी फेलियर के चलते हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उन्होंने आखिरी सांस ली।”

सतीश शाह ने करीब चार दशकों तक फिल्म और टेलीविजन की दुनिया में काम किया। उन्हें खास पहचान 1983 की क्लासिक फिल्म ‘जाने भी दो यारों’ से मिली। इसके अलावा उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में भी शानदार अभिनय किया, जैसे —हम साथ-साथ हैं, मैं हूँ ना, कल हो ना हो, कभी हां कभी ना, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, ओम शांति ओम |

उनका टीवी शो ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा है। उनकी प्यारी मुस्कान और जोशीले अभिनय ने उन्हें दर्शकों के दिलों में अमर कर दिया।

फिल्म इंडस्ट्री ने एक बेहतरीन अभिनेता को खो दिया है।सतीश शाह की आत्मा को शांति मिले।