Home Blog Page 206

“नहीं रही तो ऊपर मिलेंगे” – आजम खान को जेल में सताने लगा बेटे की जान का डर, साझा किया दर्दनाक किस्सा

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने अपने जेल के दिनों का एक दर्दनाक अनुभव साझा किया है। उन्होंने बताया कि एक वक्त ऐसा आया था जब उन्हें डर सताने लगा था कि कहीं उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की हत्या न कर दी जाए।
आजम खान ने कहा — “मैं जेल में था और लगातार एनकाउंटर की खबरें सुन रहा था। उस समय मुझे अपने बेटे की जान का बहुत डर था।” यह खुलासा उन्होंने कपिल सिब्बल के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान किया। हाल ही में जेल से रिहा होने के बाद आजम खान अब रामपुर स्थित अपने आवास में रह रहे हैं।

तीन बजे रात में उठाया गया पिता-पुत्र को, फिर अलग-अलग गाड़ियों में भेजा गया

आजम खान ने बताया कि शुरुआत में उन्हें, उनकी पत्नी और बेटे को एक ही जेल में रखा गया था, लेकिन कुछ समय बाद तीनों को अलग-अलग जेलों में ट्रांसफर कर दिया गया।

उन्होंने कहा – “एक रात करीब तीन बजे हमें सोते से उठाया गया। मेरे लिए एक गाड़ी आई और बेटे के लिए दूसरी। मैंने अधिकारियों से पूछा — ‘उसे कहां ले जा रहे हैं? उसे मेरे साथ भेजिए।’ लेकिन उन्होंने कहा — ‘आप अलग जाएंगे, ये अलग जाएंगे।’”

बेटे से गले लगकर कहा — “ज़िंदगी रही तो मिलेंगे”

आजम खान ने बताया कि उस रात जब बेटे अब्दुल्ला से जुदा हुए, तो उन्होंने उसे गले लगाते हुए कहा – “बेटे, ज़िंदगी रही तो मिलेंगे, नहीं रही तो ऊपर मिलेंगे।”

उन्होंने कहा कि अगले दिन तक वह बेचैन रहे, जब तक यह पता नहीं चल गया कि उनका बेटा जिंदा है। बाद में जानकारी मिली कि अब्दुल्ला को हरदोई जेल में भेजा गया था।

राजनीति से दूरी, लेकिन दर्द अब भी बाकी

आजम खान ने पॉडकास्ट में यह भी कहा कि जेल से बाहर आने के बाद अब वह राजनीति से दूरी बनाकर परिवार के साथ समय बिता रहे हैं,  लेकिन जेल का वह अनुभव और बेटे की जुदाई आज भी उन्हें भावुक कर देती है।

Chhath Puja 2025: नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, कल होगा खरना; जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- लोक आस्था का चार दिवसीय छठ महापर्व आज से नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। शनिवार को श्रद्धालुओं ने नदियों, तालाबों और पोखरों में स्नान कर अंतःकरण की शुद्धि के साथ व्रत का संकल्प लिया।इस दिन व्रती महिलाएं और पुरुष अरवा चावल, लौकी और चने की दाल का सात्विक भोजन ग्रहण कर उपवास की शुरुआत करते हैं।

कल मनाया जाएगा खरना, जानें व्रत का शुभ मुहूर्त

छठ का दूसरा दिन “लोहंडा” या “खरना” के नाम से जाना जाता है। यह पर्व रविवार (26 अक्टूबर 2025) को मनाया जाएगा। इस दिन व्रती निर्जला उपवास रखते हैं और शाम को सूर्यास्त के समय भगवान सूर्य की पूजा के बाद दूध-गुड़ से बनी खीर का प्रसाद ग्रहण करते हैं।

शुभ मुहूर्त:

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:47 से 5:38 तक
  • अभिजीत मुहूर्त: दिन 11:42 से 12:27 तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 5:41 से 6:06 तक

36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं महिलाएं

छठ पूजा की विशेषता यह है कि इसमें व्रती लगभग 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखते हैं। यह व्रत परिवार की सुख- समृद्धि, संतान की दीर्घायु और कष्टों के निवारण के लिए किया जाता है। इस पूजा में किसी पुरोहित की आवश्यकता नहीं होती, व्रती स्वयं पूजा और अर्घ्य प्रदान करते हैं।

तीसरे दिन देंगे अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य

छठ महापर्व के तीसरे दिन, व्रतधारी अस्ताचलगामी सूर्य (डूबते सूर्य) को जल अर्पित करते हैं। नदी या तालाब में खड़े होकर व्रती फल, नारियल, गन्ना और ठेकुआ जैसे प्रसाद से सूर्यदेव को अर्घ्य देते हैं।

चौथे दिन उदीयमान सूर्य को दूसरा अर्घ्य

चौथे और अंतिम दिन, व्रती उगते सूर्य को दूसरा अर्घ्य देकर व्रत का समापन करते हैं। इस अर्घ्य के बाद ही श्रद्धालु अन्न और जल ग्रहण करते हैं, जिससे 36 घंटे का कठिन व्रत पूर्ण होता है।  यह पर्व शुद्धता, श्रद्धा और आत्मसंयम का प्रतीक माना जाता है।

दरवाजों और छतों तक लटके लोग;कहां हैं 12 हजार स्पेशल ट्रेनें? राहुल गांधी ने सरकार को घेरा

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-  त्योहारों का मौसम आते ही भारत की रेल व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। दिवाली, भाईदूज और छठ जैसे पर्वों पर लोगों के घर लौटने की भीड़ के बीच ट्रेनें खचाखच भरी हुई हैं — कई जगह लोग दरवाजों और छतों तक लटके नजर आ रहे हैं। इसी मुद्दे पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।

राहुल गांधी का सवाल — “कहां हैं 12,000 स्पेशल ट्रेनें?”

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर भीड़भाड़ वाली ट्रेनों के वीडियो साझा करते हुए लिखा: “त्योहारों का महीना है — दिवाली, भाईदूज, छठ। बिहार में इन त्योहारों का मतलब सिर्फ आस्था नहीं, घर लौटने की लालसा है — मिट्टी की खुशबू, परिवार का स्नेह, गांव का अपनापन। लेकिन यह लालसा अब एक संघर्ष बन चुकी है।”

उन्होंने कहा कि बिहार जाने वाली ट्रेनें पूरी तरह ठसाठस भरी हैं, टिकट मिलना असंभव है और सफर “अमानवीय” हो चुका है। कई ट्रेनों में क्षमता से 200% तक यात्री सवार हैं।

राहुल गांधी ने सवाल उठाया – “कहां हैं 12,000 स्पेशल ट्रेनें?  क्यों हर साल हालात और बदतर होते जा रहे हैं?  क्यों बिहार के लोग हर साल ऐसे अपमानजनक हालात में घर लौटने को मजबूर हैं?”

रेल मंत्रालय का दावा — चल रही हैं 12,011 विशेष रेल यात्राएं

रेल मंत्रालय ने हाल ही में जानकारी दी थी कि 1 अक्टूबर से 30 नवंबर 2025 तक त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 12,011 विशेष रेल यात्राओं की योजना बनाई गई है। इसके मुताबिक, देशभर में प्रतिदिन औसतन 196 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। अब तक एक दिन में सर्वाधिक 280 विशेष रेलगाड़ियां 18 अक्टूबर को चली थीं, जबकि सबसे कम 8 अक्टूबर को 166 ट्रेनें।

“फेल डबल इंजन सरकार के दावे खोखले हैं” — राहुल गांधी

कांग्रेस नेता ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “फेल डबल इंजन सरकार के दावे खोखले साबित हुए हैं।” उन्होंने कहा कि अगर बिहार और पूर्वी भारत में रोजगार और सम्मानजनक जीवन के अवसर मिलते, तो लोगों को हजारों किलोमीटर दूर जाकर काम करने की मजबूरी नहीं होती।

राहुल गांधी ने कहा — “ये सिर्फ मजबूर यात्री नहीं हैं, ये एनडीए सरकार की धोखेबाज नीतियों और नियत का जीता-जागता सबूत हैं। यात्रा सुरक्षित और सम्मानजनक हो — यह अधिकार है, कोई एहसान नहीं।”

त्योहारों पर रेल व्यवस्था में अव्यवस्था का आलम

देश के कई हिस्सों, विशेष रूप से बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और बंगाल जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ दर्ज की गई है। कई वीडियो और तस्वीरों में देखा गया है कि लोग न केवल ट्रेन के अंदर बल्कि छतों और दरवाजों पर लटककर सफर करने को मजबूर हैं।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि लगातार स्पेशल ट्रेनें जोड़ी जा रही हैं, लेकिन मांग इतनी अधिक है कि टिकटें कुछ ही मिनटों में बिक जा रही हैं।

500 रुपये में ‘ऑनलाइन जिहाद’ सिखाने की तैयारी, मसूद अजहर की बहनें चला रहीं आतंकी ट्रेनिंग क्लास

डिजिटल डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) अब महिलाओं को अपने नेटवर्क में शामिल करने की नई कोशिश कर रहा है।
इंडिया टुडे टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, संगठन ने अपने महिला ब्रिगेड “जमात-उल-मुमिनात” के तहत एक ऑनलाइन जिहादी ट्रेनिंग कोर्स शुरू किया है, जिसका नाम ‘तुफ़ात-उल-मुमिनात’ (Tufhat-ul-Muminat) रखा गया है।

इस कोर्स में शामिल होने के लिए हर महिला से 500 पाकिस्तानी रुपये शुल्क लिया जाएगा। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, यह न केवल भर्ती अभियान है, बल्कि फंड जुटाने का नया हथकंडा भी है।

मसूद अज़हर की बहनें सिखाएंगी ‘ऑनलाइन जिहाद’

जानकारी के मुताबिक, जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अज़हर की बहनें — सादिया अज़हर और समायरा अज़हर — इस कोर्स की संचालक होंगी। यह प्रशिक्षण 8 नवंबर से शुरू होगा और रोजाना 40 मिनट की लाइव क्लास के रूप में चलेगा।

इन क्लासों में महिलाओं को “धार्मिक शिक्षा” के नाम पर कट्टरपंथी सोच और जिहादी विचारधारा सिखाई जाएगी।संगठन का उद्देश्य महिलाओं को आतंक से जोड़ना और भविष्य में उन्हें प्रचार, फंडिंग और नेटवर्किंग में इस्तेमाल करना है।

“जमात-उल-मुमिनात” और “दुख्तरान-ए-इस्लाम” से भर्ती अभियान

मसूद अज़हर ने 8 अक्टूबर को महिलाओं के लिए एक नया विंग “जमात-उल-मुमिनात” बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद 19 अक्टूबर को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के रावलकोट में “दुख्तरान-ए-इस्लाम” नाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं को संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम महिलाओं को आतंक नेटवर्क में शामिल करने की नई चाल है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे ऑनलाइन अभियान पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।

रूढ़िवादी समाज में ऑनलाइन ब्रेनवॉश का नया तरीका

पाकिस्तान में महिलाओं की सामाजिक स्थिति रूढ़िवादी है — उन्हें स्वतंत्र रूप से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होती। इसी वजह से जैश-ए-मोहम्मद ने ऑनलाइन माध्यम को महिलाओं तक पहुंचने का आसान रास्ता बना लिया है।  यह तरीका पहले ISIS, हमास और लिट्टे जैसे संगठनों ने अपनाया था, जहां महिलाओं को आत्मघाती हमलों के लिए प्रशिक्षित किया जाता था।

हर प्रतिभागी को न केवल कोर्स के लिए शुल्क देना होगा बल्कि एक ऑनलाइन फॉर्म भरकर अपनी व्यक्तिगत जानकारी भी साझा करनी होगी — जिससे संगठन डेटा इकट्ठा कर सके।

FATF पर सवाल और पाकिस्तान की दोहरी नीति

विशेषज्ञों ने इस कदम को पाकिस्तान की दोहरे रवैये की मिसाल बताया है। एक ओर पाकिस्तान दावा करता है कि वह FATF (Financial Action Task Force) के दिशा-निर्देशों का पालन कर रहा है, जबकि दूसरी ओर ऐसे संगठनों को धार्मिक शिक्षा के नाम पर आतंक फैलाने और फंड जुटाने की खुली छूट दे रहा है।

मसूद अज़हर की बहन सादिया अज़हर इस महिला विंग की प्रमुख हैं, जबकि सफिया अज़हर और अफरीरा फारूक इसकी शूरा (सलाहकार परिषद) में शामिल हैं। अफरीरा, आतंकी उमर फारूक की पत्नी हैं, जो 2019 के पुलवामा हमले में शामिल था और बाद में भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा मारा गया था।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब ‘ध्वजारोहण’… राम मंदिर के शिखर पर PM मोदी फहराएंगे 22 फीट का धर्म ध्वज

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजारोहण की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 नवंबर 2025 को राम मंदिर के 161 फीट ऊंचे शिखर पर 22×11 फीट आकार का भगवा ध्वज फहराएंगे।
यह आयोजन प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तरह ही भव्य होगा और यह क्षण मंदिर निर्माण पूर्ण होने का प्रतीक बनेगा।

मोदी और मोहन भागवत होंगे मुख्य अतिथि

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ध्वजारोहण समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। राम मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, यह समारोह पांच दिनों तक चलेगा (21 से 25 नवंबर) और इसका समापन ध्वजारोहण के साथ होगा।

ध्वज पर होंगे ‘सूर्य, ओम और कोविदार वृक्ष’ के प्रतीक

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने बताया कि वाल्मीकि रामायण में वर्णित सूर्य, ओम और कोविदार वृक्ष के प्रतीक इस भगवा ध्वज पर अंकित होंगे। यह ध्वज 161 फीट ऊंचे शिखर पर लगे 42 फीट ऊंचे खंभे पर फहराया जाएगा।

ध्वजारोहण समारोह में 10,000 मेहमान शामिल होंगे

ट्रस्ट ने इस समारोह में शामिल होने वाले अतिथियों की संख्या 8,000 से बढ़ाकर 10,000 कर दी है। राम मंदिर परिसर के साथ ही छह अन्य मंदिरों — भगवान शिव, गणेश, सूर्य, हनुमान, माता भगवती और माता अन्नपूर्णा के मंदिरों पर भी ध्वजारोहण किया जाएगा। ट्रस्ट सदस्य अनिल मिश्रा ने बताया कि इस अवसर पर सभी मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, हवन और अनुष्ठान किए जाएंगे।

60 किमी/घंटा की तेज हवा को भी झेलेगा धर्म ध्वज

राम मंदिर के शिखर पर स्थापित होने वाला ध्वज-स्तंभ 360 डिग्री घूमने वाले बॉल-बेयरिंग सिस्टम पर आधारित होगा।
इससे यह सुनिश्चित होगा कि ध्वज 60 किमी/घंटा तक की तेज हवा और आंधी-तूफान का सामना कर सके। ध्वज के कपड़े की गुणवत्ता की सख्त जांच चल रही है और 28 अक्टूबर को भवन निर्माण समिति की बैठक में टेस्ट रिपोर्ट पेश की जाएगी। उसी आधार पर ध्वज का अंतिम चयन होगा।

PM मोदी का अयोध्या दौरा रहेगा विशेष

प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे के दौरान कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं – “विकसित उत्तर प्रदेश अभियान” की समीक्षा, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) का निरीक्षण, दुनिया के सबसे बड़े स्काउट और गाइड जम्बूरी के प्रतिभागियों को आमंत्रण, जिसमें 35,000 कैडेट शामिल होंगे |

यह आयोजन न केवल धार्मिक, बल्कि राजनीतिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी ऐतिहासिक माना जा रहा है।

IND vs AUS LIVE: भारतीय टीम को मिली चौथी सफलता, एलेक्स कैरी 24 रन बनाकर आउट

0

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेला जा रहा है। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में सम्मान बचाने के इरादे से उतरी है। शुभमन गिल इस मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं, जबकि मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया की कमान संभाल रहे हैं।

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। 36 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 195/4 है। मैथ्यू रेनशॉ और कूपर कोनोली क्रीज पर हैं। एलेक्स कैरी (Alex Carey) ने 24 रन की पारी खेली और हर्षित राणा की गेंद पर आउट हुए। इसके साथ भारत को चौथी सफलता मिली।

ऑस्ट्रेलिया की पारी का हाल

ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। मोहम्मद सिराज ने ट्रेविस हेड (29 रन) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। अक्षर पटेल ने कप्तान मार्श (41 रन) को बोल्ड किया।

यह भी पढ़े:- Aaj Ka Rashifal 25 October 2025: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

वॉशिंगटन सुंदर ने मैथ्यू शॉर्ट (30 रन) को चलता किया। इसके बाद एलेक्स कैरी और मैथ्यू रेनशॉ के बीच चौथे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी हुई।

भारत की कोशिश – सम्मानजनक जीत

पर्थ और एडिलेड में हार के बाद भारत के लिए यह मुकाबला सम्मान बचाने वाला मैच है। पहले वनडे में भारत को डीएलएस नियम के तहत 7 विकेट से हार मिली थी, जबकि दूसरे मैच में टीम 2 विकेट से हारी थी। अब शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया पूरी ताकत झोंक रही है ताकि सीरीज का अंत जीत के साथ हो।

फैंस की नजरें विराट कोहली पर

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस सीरीज में अब तक डक पर आउट हुए हैं। फैंस को उम्मीद है कि आज वह फॉर्म में वापसी करेंगे।

Aaj Ka Rashifal 25 October 2025: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल

Aaj Ka Rashifal 25 October 2025:  ग्रहों की स्थिति के अनुसार आज गुरु कर्क राशि में विराजमान हैं। केतु सिंह राशि में, शुक्र कन्या राशि में हैं। सूर्य और मंगल तुला राशि में हैं, जबकि बुध और चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में भ्रमण कर रहे हैं।

मेष राशि (Aries)

आज का दिन सावधानी से बिताएं। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, चोट-चपेट लगने की संभावना है। किसी विवाद या परेशानी में न पड़ें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार सामान्य रहेगा।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि (Taurus)

प्रेम विवाह में बदल सकता है। विवाहित लोगों के रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम, संतान, नौकरी और व्यापार—सब क्षेत्रों में सफलता मिलेगी।
उपाय: लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि (Gemini)

शत्रुओं पर विजय मिलेगी। आप अपनी बुद्धि और बल, दोनों का उपयोग करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रह सकता है, लेकिन बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।
उपाय: लाल वस्तु का दान शुभ रहेगा।

कर्क राशि (Cancer)

विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। प्रेम संबंधों में हल्की अनबन हो सकती है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। व्यापार अच्छा चलेगा, लेकिन भावनात्मक अस्थिरता रह सकती है।
उपाय: लाल वस्तु साथ रखें।

सिंह राशि (Leo)

परिवार में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी के योग हैं। स्वास्थ्य और प्रेम स्थिति मजबूत रहेगी। व्यापार में लाभ होगा।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि (Virgo)

पराक्रम रंग लाएगा। व्यापार में उन्नति के संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष में खुशी रहेगी।
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि (Libra)

धन आगमन के योग हैं। परिवार में वृद्धि के संकेत हैं। वाणी मधुर रहेगी, लेकिन निवेश से फिलहाल बचें। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सामान्य से बेहतर रहेंगे।
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आप आकर्षण का केंद्र रहेंगे। शुभता बनी रहेगी, पर जुबान पर नियंत्रण रखें। नसों या त्वचा की समस्या परेशान कर सकती है।
उपाय: हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि (Sagittarius)

खर्च अधिक रहेगा जिससे मन चिंतित हो सकता है। प्रेम और संतान पक्ष में दूरी आ सकती है। पार्टनरशिप में मतभेद संभव हैं। व्यापार सामान्य रहेगा।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि (Capricorn)

आय के नए स्रोत खुलेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। पुराने निवेश से भी लाभ संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में प्रगति होगी।
उपाय: मां काली को प्रणाम करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी। व्यावसायिक सफलता और पिता का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य और व्यापार अच्छा रहेगा।
उपाय: लाल वस्तु का दान करें।

मीन राशि (Pisces)

भाग्य आपका साथ देगा। यात्रा और धर्म-कर्म से लाभ होगा। प्रेम, संतान और व्यापार में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।

“आपको पैसा मिलता रहे, इसके लिए NDA सरकार जरूरी है”-समस्तीपुर में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-  बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत समस्तीपुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के प्रचार अभियान की शुरुआत समस्तीपुर से की। रैली से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर के गांव जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभा की शुरुआत में ही पीएम मोदी ने कहा – “नई रफ्तार से चलेगा बिहार, जब फिर आएगी एनडीए सरकार।”

कर्पूरी ठाकुर पर बोले मोदी जननायक की उपाधि चोरी करने वालों को जनता सिखाएगी सबक

पीएम मोदी ने बिना नाम लिए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग जननायक कर्पूरी ठाकुर की उपाधि चुराने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा – “जो लोग हजारों करोड़ के घोटालों में जमानत पर हैं, वो अब जननायक की उपाधि चोरी कर रहे हैं। बिहार के लोग कर्पूरी बाबू का अपमान कभी नहीं सहेंगे।”

 “आपका पैसा आपको मिलता रहे, इसके लिए NDA सरकार जरूरी है” — पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने सरकार की जनकल्याण योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा – “अगर आप चाहते हैं कि आपका पैसा आपको मिलता रहे, तो एनडीए सरकार जरूरी है।” उन्होंने कहा कि गरीबों, किसानों और महिलाओं को केंद्र की योजनाओं से सीधा फायदा मिला है।

महिला रोजगार योजना और किसान सम्मान निधि का जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार सरकार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से बिहार की बहनों को नई दिशा मिली है। “10 हजार रुपये की शुरुआती मदद से महिलाओं ने अनेक छोटे उद्यम शुरू किए हैं। 14 नवंबर के बाद जब एनडीए सरकार फिर बनेगी, तो लाखों बहनों को रोजगार बढ़ाने के और मौके मिलेंगे।” उन्होंने यह भी बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत

“राज्य के किसानों को अब तक ₹28,000 करोड़ से अधिक मिले हैं, जिनमें से समस्तीपुर के किसानों को ₹800 करोड़ का सीधा लाभ मिला है।”

डिजिटल इंडिया और विकास कार्यों पर जोर

प्रधानमंत्री ने कहा कि सस्ता इंटरनेट और मोबाइल डेटा ने बिहार के युवाओं को नई ताकत दी है। उन्होंने मंच से लोगों से मोबाइल लाइट जलाने को कहा और बोले – “जब हर हाथ में लाइट है तो किसी को लालटेन की जरूरत नहीं।”

तीन गुना फंड, तीन गुना विकास

पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार को कांग्रेस के शासन की तुलना में तीन गुना अधिक फंड दिया है। “जब तीन गुना पैसा आएगा, तो विकास भी तीन गुना होगा।”

यह भी पढ़े:- तिलक वर्मा को हुई थी ‘रैबडोमायोलिसिस’ नाम की जानलेवा बीमारी, डॉक्टर बोले — “कुछ देर और

उन्होंने बताया कि समस्तीपुर से पूर्णिया तक सिक्स लेन हाईवे बन रहा है। नई रेल लाइनें और वंदे भारत ट्रेनें चलाई जा रही हैं। बिजली और औद्योगिक कारखाने बिहार में तेजी से बन रहे हैं।

राजद-कांग्रेस गठबंधन पर हमला

पीएम मोदी ने कहा कि यूपीए के समय में राजद कांग्रेस को धमकाती थी, जिसके कारण बिहार के बड़े प्रोजेक्ट रुके रहे। “राजद और कांग्रेस ने बिहार का बहुत नुकसान किया। आज बिहार सुशासन और विकास के रास्ते पर है।”

फिर एक बार NDA सरकारका नारा

पीएम मोदी ने कहा – “लोकतंत्र के महापर्व का बिगुल बज चुका है, और पूरा बिहार कह रहा है -फिर एक बार एनडीए सरकार, फिर एक बार सुशासन सरकार। जंगलराज वालों को बिहार दूर रखेगा।” उन्होंने नीतीश कुमार की सुशासन सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार में इस बार जीत के सारे रिकॉर्ड टूटेंगे।

तिलक वर्मा को हुई थी ‘रैबडोमायोलिसिस’ नाम की जानलेवा बीमारी, डॉक्टर बोले — “कुछ देर और होती तो जान जा सकती थी”

0

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे तिलक वर्मा ने हाल ही में अपने जीवन के सबसे कठिन दौर के बारे में खुलासा किया है। ‘ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस’ के ताज़ा एपिसोड में उन्होंने बताया कि 2022 में बांग्लादेश दौरे के दौरान उन्हें ‘रैबडोमायोलिसिस (Rhabdomyolysis)’ नाम की एक गंभीर और जानलेवा बीमारी हो गई थी।

यह बीमारी उनकी मांसपेशियों पर इतना असर डाल गई कि उनका शरीर पूरी तरह अकड़ गया था। यहां तक कि उंगलियां हिलना बंद हो गईं, जिसके चलते ग्लव्स को काटकर निकालना पड़ा।

“अगर कुछ देर और होती, तो जान जा सकती थी” — डॉक्टर

तिलक ने बताया कि उस समय हालत इतनी गंभीर थी कि डॉक्टरों ने साफ कह दिया था —“अगर कुछ घंटे और देरी हो जाती, तो बात आपकी जान तक पहुंच सकती थी।”

मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी और पूर्व बीसीसीआई सचिव जय शाह की मदद से उनका समय रहते अस्पताल में इलाज हुआ। तिलक ने कहा कि बीसीसीआई ने भी तुरंत एक्शन लिया, जिससे उनकी जान बच गई।

क्या है ‘रैबडोमायोलिसिस’?

रैबडोमायोलिसिस एक दुर्लभ लेकिन गंभीर स्थिति है, जिसमें मांसपेशियां टूटने लगती हैं और उनके टॉक्सिन्स (विषैले तत्व) खून में घुल जाते हैं। इससे किडनी फेल्योर, मांसपेशियों में जकड़न, और ब्लड फ्लो रुकने जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। इस बीमारी की वजह अक्सर ओवर-ट्रेनिंग, थकावट, या डिहाइड्रेशन होती है।

“मैं सबसे फिट खिलाड़ी बनना चाहता था” — तिलक वर्मा

तिलक ने बताया कि अपने पहले आईपीएल सीजन के बाद वे लगातार मेहनत कर रहे थे।“मैं फिट रहना चाहता था, इसलिए आराम के दिनों में भी जिम जाता था। मैं आईस बाथ लेता था लेकिन रिकवरी पर ध्यान नहीं देता था। इससे मांसपेशियों पर बहुत दबाव पड़ा और वे टूट गईं।”

यह भी पढ़े:- आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2025: मेष समेत इन 4 राशियों को बरतनी होगी सावधानी

उन्होंने आगे कहा,“जब मैं शतक की ओर बढ़ रहा था, मेरी आंखों से अपने आप आंसू आने लगे। उंगलियां काम करना बंद कर गईं। सब कुछ पत्थर जैसा महसूस हो रहा था।”

अस्पताल में बेहद गंभीर हालात

तिलक ने बताया कि अस्पताल पहुंचने के बाद आईवी लाइन लगाने में भी दिक्कत हो रही थी, क्योंकि नसें अकड़ चुकी थीं।“सुई अंदर नहीं जा रही थी, सुई टूट रही थी। माँ मेरे साथ थीं और वो पूरी तरह से घबरा गई थीं।”

अब पूरी तरह फिट, भारत के लिए चमक रहे हैं तिलक

तिलक वर्मा अब पूरी तरह फिट हैं और एशिया कप 2025 में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी कहानी आज युवाओं के लिए एक प्रेरणा है कि फिटनेस के साथ रिकवरी भी उतनी ही जरूरी है।

आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2025: मेष समेत इन 4 राशियों को बरतनी होगी सावधानी, जानें सभी राशियों का हाल

ग्रहों की चाल: आज गुरु कर्क राशि में विराजमान हैं, केतु सिंह में, जबकि शुक्र कन्या राशि में स्थित हैं। सूर्य, बुध और मंगल तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। चंद्रमा वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुका है। राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में भ्रमण कर रहे हैं।

मेष राशि:
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। चोट या विवाद से बचें। सेहत पर ध्यान दें। प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा, जबकि व्यापार ठीक चलेगा। सूर्य को अर्घ्य दें और लाल वस्तु अपने पास रखें, लाभ होगा।

वृषभ राशि:
स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापार में प्रगति और नौकरी में स्थिरता के योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दिन शुभ रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि:
शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखें। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापारिक दृष्टि से दिन अनुकूल है। लाल वस्तु का दान शुभ रहेगा।

कर्क राशि:
विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। लाल वस्तु साथ रखें।

सिंह राशि:
घर-परिवार में मतभेद की संभावना है, लेकिन भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। सेहत अच्छी रहेगी। प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि:
आज मेहनत रंग लाएगी। नौकरी या व्यवसाय में तरक्की के संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार और संतान का सहयोग मिलेगा। लाल वस्तु का दान शुभ रहेगा।

तुला राशि:
धन आगमन के योग हैं। परिवार में वृद्धि के संकेत हैं, लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखें। निवेश सोच-समझकर करें। प्रेम, संतान और व्यापार पक्ष अच्छा रहेगा। बजरंगबली की आराधना शुभ फल देगी।

वृश्चिक राशि:
भाग्य आपका साथ देगा। जरूरत के अनुसार संसाधन उपलब्ध रहेंगे। सरकारी कार्यों में विवाद से बचें। सेहत मध्यम रहेगी, लेकिन प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु अपने पास रखें।

धनु राशि:
मन में बेचैनी और अज्ञात भय रह सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि:
आय के नए स्रोत खुलेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में प्रगति होगी। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि:
कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में तरक्की के संकेत हैं। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य और व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

मीन राशि:
भाग्य आपका साथ देगा। यात्रा और धार्मिक कार्यों के योग हैं। प्रेम, संतान और व्यापार में सफलता के संकेत हैं। लाल वस्तु अपने पास रखें, दिन शुभ रहेगा।