चुनाव से पहले लालू का बड़ा ऐक्शन: RJD से 27 नेताओं को निष्कासित, पूर्व विधायकों पर भी गिरी गाज

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बड़ा अनुशासनात्मक ऐक्शन लिया है। पार्टी ने 27 नेताओं को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इन नेताओं में पूर्व विधायक, पूर्व विधान पार्षद और कई जिला पदाधिकारी शामिल हैं।

राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल की ओर से इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी किया गया। पत्र में कहा गया है कि निष्कासित नेता या तो निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं या महागठबंधन उम्मीदवारों के खिलाफ काम कर रहे हैं।

पार्टी विरोधी गतिविधियों पर कार्रवाई

आरजेडी की ओर से साफ कहा गया है कि पार्टी अनुशासन के खिलाफ काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।  इन सभी नेताओं पर “पार्टी विरोधी आचरण” का आरोप लगाया गया है। सभी को तत्काल प्रभाव से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

यह भी पढ़े:- जानिए SIR प्रक्रिया में किसे देने होंगे दस्तावेज़ और किसे नहीं -चुनाव आयोग ने जारी की पूरी…

आरजेडी से निष्कासित 27 नेताओं की पूरी लिस्ट

  1. छोटे लाल यादव – विधायक, परसा
  2. रितु जायसवाल – परिहार
  3. राम प्रकाश महतो – पूर्व विधायक, कटिहार
  4. अनिल सहनी – पूर्व विधायक, मुजफ्फरपुर
  5. सरोज यादव – पूर्व विधायक, बड़हरा
  6. गणेश भारती – पूर्व विधान पार्षद, मुजफ्फरपुर
  7. मो. कामरान – विधायक, गोविंदपुर
  8. अनिल यादव – पूर्व विधायक, नरपतगंज
  9. अक्षय लाल यादव – पूर्व प्रत्याशी, चिरैया
  10. राम सखा महतो – जिला प्रधान महासचिव, चेरिया बरियारपुर
  11. अवनीश कुमार – राज्य परिषद सदस्य, भागलपुर
  12. भगत यादव – शेरघाटी
  13. मुकेश यादव – संदेश
  14. संजय राय – जिला प्रधान महासचिव, वैशाली
  15. कुमार गौरव – उपाध्यक्ष, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ, दरभंगा
  16. राजीव कुशवाहा – जिला महासचिव, दरभंगा
  17. महेश प्रसाद गुप्ता – अध्यक्ष, व्यावसायिक प्रकोष्ठ, जाले
  18. वकील प्रसाद यादव – जाले
  19. पूनम देवी गुप्ता – महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, मोतिहारी
  20. सुबोध यादव – पूर्व अध्यक्ष, किसान प्रकोष्ठ, मोतिहारी
  21. सुरेंद्र प्रसाद यादव – प्रदेश महासचिव सेनपुर, सारण
  22. नीरज राय – वैशाली
  23. अनिल चंद्र कुशवाहा – प्रदेश महासचिव, भागलपुर
  24. अजीत यादव – जिला प्रवक्ता, सुल्तानगंज, भागलपुर
  25. मोती यादव – गोपालपुर, पूर्वी चंपारण
  26. रामनरेश पासवान – चिरैया प्रखंड अध्यक्ष, पूर्वी चंपारण
  27. अशोक चौहान – पताही प्रखंड अध्यक्ष

जेडीयू ने भी की थी सख्त कार्रवाई

गौरतलब है कि इससे पहले नीतीश कुमार की जेडीयू (JDU) ने भी बगावती तेवर दिखाने वाले 16 नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया था, जिनमें विधायक, पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक शामिल थे।

RJD का सख्त संदेश

राजद नेतृत्व का यह ऐक्शन चुनाव से पहले पार्टी को अनुशासित और एकजुट बनाए रखने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि “पार्टी लाइन से हटकर काम करने वालों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles