न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़: अक्टूबर 2025 बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए बेहद दुखद साबित हुआ है। इस महीने फिल्म, टीवी और म्यूज़िक इंडस्ट्री से जुड़े 7 नामचीन सेलेब्स का निधन हो गया, जिससे पूरी इंडस्ट्री और फैंस में शोक की लहर है।
1. सतीश शाह (25 अक्टूबर 2025)
‘साराभाई वर्सेज साराभाई’, ‘जाने भी दो यारों’ और ‘मैं हूं ना’ जैसे शो और फिल्मों से लोकप्रिय अभिनेता सतीश शाह का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से किडनी से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे।

2. राजवीर जवंदा (8 अक्टूबर 2025)
पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का मात्र 35 साल की उम्र में सड़क हादसे में निधन हो गया। उनकी मौत की खबर से संगीत जगत में गहरा सदमा पहुंचा।
3. पंकज धीर (15 अक्टूबर 2025)
टीवी और फिल्मों के जाने-माने अभिनेता पंकज धीर का कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने ‘महाभारत’ और कई लोकप्रिय सीरियलों में यादगार भूमिकाएं निभाईं।

4. असरानी (20 अक्टूबर 2025)
हास्य अभिनेता असरानी का निधन दिवाली के दिन हुआ। उन्होंने दशकों तक दर्शकों को अपनी कॉमेडी से हंसाया और हिंदी सिनेमा को कई यादगार किरदार दिए।

5. ऋषभ टंडन (22 अक्टूबर 2025)
युवा सिंगर और एक्टर ऋषभ टंडन का हार्ट अटैक से निधन हुआ। उनकी अचानक मौत ने म्यूज़िक इंडस्ट्री को झकझोर दिया।

6. पीयूष पांडे (24 अक्टूबर 2025)
विज्ञापन जगत के दिग्गज और पद्मश्री अवार्डी पीयूष पांडे का 24 अक्टूबर को निधन हो गया। उन्हें भारत का “Ad Guru” कहा जाता था।

7. वरिंदर सिंह (9 अक्टूबर 2025)
एक्टर और बॉडीबिल्डर वरिंदर सिंह का 9 अक्टूबर को निधन हो गया। फिटनेस जगत में उनकी पहचान एक प्रेरणास्रोत के रूप में थी।

एक महीने में इतने बड़े सितारों का जाना इंडस्ट्री के लिए गहरा झटका
अक्टूबर 2025 का महीना एंटरटेनमेंट और विज्ञापन जगत दोनों के लिए बेहद दुखद रहा। इन सभी कलाकारों ने अपने-अपने क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी है। फैंस सोशल मीडिया पर इन सभी को याद करते हुए भावुक संदेश साझा कर रहे हैं।




