Home Blog Page 195

UP Board Date Sheet 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू, जानें पूरा टाइम टेबल

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए हाई स्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी है। लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का आयोजन 18 फरवरी 2026 से 12 मार्च 2026 तक किया जाएगा।

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 – प्रमुख तिथियां

  • परीक्षा शुरू होने की तारीख: 18 फरवरी 2026 (सोमवार)
  • परीक्षा समाप्त होने की तारीख: 12 मार्च 2026 (बुधवार)
  • सुबह की पाली: 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
  • शाम की पाली: 2:00 बजे से 5:15 बजे तक

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर विषयवार पूरी डेट शीट डाउनलोड करें और अपनी तैयारी को अंतिम रूप दें।

UP Board High School (Class 10) Date Sheet 2026 

हाई स्कूल (कक्षा 10) की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक चलेंगी।

तारीख विषय पाली
18 फरवरी सामान्य हिंदी / हिंदी सुबह / शाम
19 फरवरी कम्प्यूटर सुबह
20 फरवरी सामाजिक विज्ञान सुबह
21 फरवरी गृह विज्ञान सुबह
23 फरवरी अंग्रेजी सुबह
24 फरवरी मानव विज्ञान शाम
25 फरवरी विज्ञान सुबह
26 फरवरी गुजराती, पंजाबी, बांग्ला, मराठी, आसामी, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, सिंधी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, नेपाली सुबह
27 फरवरी गणित सुबह
28 फरवरी संस्कृत सुबह
9 मार्च उर्दू सुबह
12 मार्च कृषि (अंतिम पेपर) सुबह

UP Board Intermediate (Class 12)

इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की पहली परीक्षा हिंदी और सामान्य हिंदी विषय की होगी। बाकी विषयों की विस्तृत डेट शीट छात्र UPMSP की वेबसाइट से देख सकते हैं।

यह भी पढ़े:- सरयू नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, मची चीख-पुकार – लोगों की सूझबूझ से बचीं सभी 

महत्वपूर्ण निर्देश

  • छात्र समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
  • प्रवेश पत्र (Admit Card) और वैध पहचान पत्र साथ रखें।
  • परीक्षा के दौरान अनुशासन का पालन करें।

सरयू नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, मची चीख-पुकार – लोगों की सूझबूझ से बचीं सभी की जान | Video

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार सुबह सरयू नदी में बड़ा हादसा टल गया। देवरिया जिले के बरहज थाना क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी एक डेंगी नाव नदी के बीचोंबीच पलट गई, जिससे अफरातफरी मच गई।
नाव में करीब एक दर्जन श्रद्धालु सवार थे, लेकिन स्थानीय लोगों की सूझबूझ और तत्परता से सभी की जान बच गई।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालु सरयू नदी के पार के गांव से बरहज घाट पर स्नान और पूजन के लिए आ रहे थे। सुबह करीब 8 बजे नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई। नाव पलटते ही चीख-पुकार मच गई और श्रद्धालुओं का सामान पानी में बहने लगा। स्थानीय लोगों और घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं ने तुरंत नदी में कूदकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

अधिक सवारियां और पानी भरना बना हादसे का कारण

बरहज थाना के सीओ राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि हादसे की वजह छोटी नाव में ज्यादा सवारियां बैठाना और नाव में पानी भर जाना था।

यह भी पढ़े:- राजस्थान का सब्जीवाला बना करोड़पति: दोस्त से उधार लेकर खरीदा टिकट, पंजाब में लगी ₹11

उन्होंने बताया कि प्रतिबंध के बावजूद नाविक ने छोटी डेंगी नाव से लोगों को लाने की कोशिश की थी। फिलहाल नाविक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

प्रतिबंध के बावजूद चल रहीं छोटी नावें

बरहज घाट सरयू नदी के बाउंड्री क्षेत्र में आता है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए आते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रशासन की रोक के बावजूद छोटी नावें नदी में संचालित की जा रही थीं। लोगों ने कहा कि यह हादसा एक गंभीर चेतावनी है और आगे ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

वीडियो हुआ वायरल

इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें नाव पलटने और लोगों द्वारा बचाव कार्य करते हुए दृश्य देखे जा सकते हैं। प्रशासन ने कहा है कि सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राजस्थान का सब्जीवाला बना करोड़पति: दोस्त से उधार लेकर खरीदा टिकट, पंजाब में लगी ₹11 करोड़ की लॉटरी

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-  किस्मत कब, कहां और कैसे पलट जाए — यह किसी को नहीं पता। राजस्थान के कोटपुतली के रहने वाले एक साधारण सब्जीवाले अमित सेहरा की जिंदगी भी एक झटके में बदल गई, जब उन्होंने पंजाब में ₹11 करोड़ की लॉटरी जीत ली।

अमित ने यह टिकट अपने दोस्त से 1000 रुपये उधार लेकर खरीदा था। पहले तो किसी ने सोचा भी नहीं था कि यह छोटा-सा दांव उनकी तकदीर बदल देगा, लेकिन अब अमित एक रात में करोड़पति बन चुके हैं।

उधार लेकर खरीदा टिकट, लग गई किस्मत

अमित अपने दोस्त से मिलने पंजाब के मोगा गए थे। वहां उन्होंने पंजाब सरकार की दिवाली बंपर लॉटरी 2025 के दो टिकट खरीदे – एक अपनी पत्नी के नाम और एक अपने नाम से। पत्नी के नाम वाले टिकट में केवल ₹1000 निकले, लेकिन अपने नाम वाला टिकट उन्हें ₹11 करोड़ का विजेता बना गया।

जीत की खबर सुनकर हुए भावुक

अमित सेहरा लॉटरी का दावा करने के लिए बठिंडा पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “मैं अपनी खुशी बयां नहीं कर सकता। भगवान हनुमान का शुक्रगुज़ार हूं। अब मेरे सारे दुख खत्म हो गए हैं।”

यह भी पढ़े:- यूपी में पीडीए बनाम डीएमपी की लड़ाई तेज़, मायावती के अभियान से अखिलेश की बढ़ी टेंशन?

उन्होंने बताया कि वह अपने उस दोस्त को नहीं भूलेंगे जिसने टिकट खरीदने के लिए पैसे उधार दिए थे। अमित ने वादा किया है कि वह अपने दोस्त की दो बेटियों के नाम 50-50 लाख रुपये देंगे।

पंजाब लॉटरी विभाग ने की पुष्टि

पंजाब राज्य लॉटरी विभाग ने पुष्टि की है कि अमित सेहरा ने ₹11 करोड़ की इनामी राशि का दावा किया है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “विजेता ने टिकट बठिंडा से खरीदा था। दावा करने के लिए टिकट, बैंक डिटेल और पहचान पत्र जमा करने की प्रक्रिया पूरी की गई है। विजेताओं से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता।”

अब क्या करेंगे अमित सेहरा

अमित ने बताया कि अब वह अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देंगे और परिवार के लिए एक अच्छा घर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि यह सब भगवान हनुमान की कृपा से संभव हुआ है।

यूपी में पीडीए बनाम डीएमपी की लड़ाई तेज़, मायावती के अभियान से अखिलेश की बढ़ी टेंशन?

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-  उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। जहां समाजवादी पार्टी (SP) अपने PDA (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) फॉर्मूले के सहारे भाजपा को चुनौती देने में जुटी है, वहीं बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने भी DMP (दलित-मुस्लिम-पिछड़ा) फार्मूला लेकर मैदान में उतर चुकी हैं। अब यूपी के रण में PDA बनाम DMP की दिलचस्प टक्कर दिखने लगी है।

बसपा का DMP अभियान: बूथ स्तर तक संगठन विस्तार

मायावती ने अपने नए अभियान के तहत हर विधानसभा क्षेत्र में दो संयोजक नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक संयोजक अपने क्षेत्र में 120-120 दलित, मुस्लिम और पिछड़ा वर्ग के सह-संयोजक बनाएगा, जो “भाईचारा कमेटियों” के जरिए बूथ स्तर पर पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाएंगे।

इस अभियान का मकसद — पार्टी का जनाधार बढ़ाना और बूथ स्तर पर संगठन को फिर से मजबूत बनाना है।

मायावती का ताबड़तोड़ ऐक्शन

9 अक्टूबर को कांशीराम परिनिर्वाण दिवस के बाद मायावती ने लगातार चार बैठकों का आयोजन किया और पार्टी नेताओं को सख्त निर्देश दिए कि वे “ग्राउंड पर एक्टिव” हों।
उन्होंने यह भी कहा कि जनता को यह बताया जाए कि बसपा सरकारों में दलित, मुस्लिम और पिछड़ा वर्ग के लिए क्या कार्य किए गए
लखनऊ और अलीगढ़ मंडलों में सरवर मलिक और रामदास सविता जैसे समन्वयक बूथ स्तर पर बैठकें कर रहे हैं और संयोजक बनाने की प्रक्रिया में जुटे हैं।

सपा के PDA की काट में उतरी बसपा

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि बसपा का DMP फॉर्मूला सपा के PDA अभियान की सीधी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़े:- 8वें वेतन आयोग में खत्म होंगे कई भत्ते, डबल होगी पेंशन! जानिए केंद्र सरकार का नया ऐलान

अब तक सपा प्रमुख अखिलेश यादव PDA को अपनी चुनावी रणनीति का “अचूक हथियार” मान रहे थे, लेकिन मायावती के नए दांव से उनकी टेंशन बढ़ सकती है।

बसपा में प्रत्याशी चयन की गुपचुप शुरुआत

सूत्रों के मुताबिक, बसपा ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया चुपचाप शुरू कर दी है। पार्टी का फोकस “जनाधार वाले योग्य चेहरों” पर रहेगा। हर उम्मीदवार की लोकप्रियता और क्षेत्रीय पकड़ का आकलन किया जाएगा, फिर टिकट पर अंतिम मुहर लगेगी।

राजनीतिक समीकरण पर नजर

2027 के चुनाव में भाजपा, सपा और बसपा तीनों दलों की रणनीतियां पूरी तरह से जातीय समीकरणों पर टिके हैं। जहां भाजपा सामाजिक इंजीनियरिंग पर भरोसा जता रही है, वहीं सपा का PDA और बसपा का DMP दोनों दलित, मुस्लिम और पिछड़ा वर्ग के वोट बैंक को अपनी तरफ खींचने में जुटे हैं। यही वजह है कि यूपी की सियासत में इस समय बूथ स्तर पर सबसे बड़ा राजनीतिक अभियान चल रहा है।

8वें वेतन आयोग में खत्म होंगे कई भत्ते, डबल होगी पेंशन! जानिए केंद्र सरकार का नया ऐलान

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- केंद्र सरकार ने मंगलवार को 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) से जुड़ी बड़ी घोषणा कर दी है। सरकार ने आयोग के बाकी दो सदस्यों के नाम जारी कर दिए हैं और इसके साथ ही आयोग के कामकाज के तरीके का भी खुलासा किया है।

नए वेतन आयोग का फोकस कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि को जिम्मेदारी, जवाबदेही और प्रदर्शन (Performance-Based Pay) से जोड़ने पर होगा। आयोग का उद्देश्य एक ऐसा वेतन ढांचा तैयार करना है जो कर्मचारियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करे।

कौन होंगे आयोग के सदस्य

जारी अधिसूचना के अनुसार, आयोग की अध्यक्ष जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई होंगी। इनके साथ प्रोफेसर पुलक घोष अंशकालिक सदस्य और पंकज जैन सदस्य सचिव होंगे। आयोग का मुख्यालय नई दिल्ली में रहेगा और इसे अपनी रिपोर्ट सरकार को 18 महीनों के भीतर सौंपनी होगी।

क्या बदल सकता है वेतन और पेंशन में

सूत्रों के मुताबिक, अगर आयोग ने पहले के वेतन आयोगों की तरह फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) में इजाफा किया, तो कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़े:- मिर्जापुर के चुनार में कार्तिक पूर्णिमा पर बड़ा हादसा

अनुमान है कि 25,000 रुपये की पेंशन बढ़कर 50,000 रुपये तक पहुंच सकती है।

भत्तों और बोनस की होगी समीक्षा

8वां वेतन आयोग मौजूदा भत्तों (Allowances) और बोनस संरचना की पूरी समीक्षा करेगा। सरकार का इरादा गैर-जरूरी भत्तों को खत्म कर सैलरी सिस्टम को सरल बनाना है। साथ ही, नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के तहत आने वाले कर्मचारियों के लिए मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी नियमों की भी समीक्षा की जाएगी।

किन भत्तों पर पड़ सकता है असर

हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि ये भत्ते खत्म या संशोधित किए जा सकते हैं:

  • यात्रा भत्ता (Travel Allowance)
  • विशेष ड्यूटी भत्ता (Special Duty Allowance)
  • छोटे क्षेत्रीय भत्ते
  • पुराने विभागीय भत्ते (जैसे टाइपिंग या क्लर्कियल अलाउंस)

सरकार का मकसद है कि वेतन संरचना को पारदर्शी और सरल बनाया जाए, ताकि कर्मचारियों और विभागों दोनों के लिए समझना आसान हो।

आयोग की रिपोर्ट 18 महीनों में आएगी

आयोग अपनी रिपोर्ट 18 महीने के अंदर सौंपेगा। इसके बाद सरकार उस पर विचार कर वेतन और पेंशन में संशोधन लागू कर सकती है। अगर सब कुछ तय समय पर हुआ, तो 2027 से नए वेतन ढांचे के लागू होने की संभावना है।

मिर्जापुर के चुनार में कार्तिक पूर्णिमा पर बड़ा हादसा: रेलवे ट्रैक पार करते समय चार श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर बुधवार सुबह उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के चुनार रेलवे स्टेशन पर एक भीषण रेल हादसा हो गया। रेलवे ट्रैक पार करते समय चार श्रद्धालु ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी श्रद्धालु चोपन-प्रयागराज पैसेंजर ट्रेन से उतरने के बाद जल्दबाजी में रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार कालका मेल एक्सप्रेस आ गई और श्रद्धालु उसकी चपेट में आ गए। हादसे में चारों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए जा रहे थे।

घटना के बाद चुनार रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, वहीं घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रेल प्रशासन और जिला अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे प्लेटफॉर्म बदलने के लिए केवल फुट ओवरब्रिज या अंडरपास का ही उपयोग करें और ट्रैक पार करने से बचें।

यह भी पढ़े:- भारत की ‘ब्रह्मोस’ मिसाइल से पाकिस्तान में मची थी तबाही, अब दुनिया का सबसे बड़ा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा सुबह करीब 9:30 बजे हुआ और टक्कर इतनी तेज थी कि शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कुछ ही सेकंड में पूरा स्टेशन चीख-पुकार से गूंज उठा।

सीएम योगी ने जताई संवेदना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों को तत्काल और बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए। सीएम ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए जा रहे थे श्रद्धालु
बताया जा रहा है कि हादसे के समय श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा स्नान के लिए निकले थे। पैसेंजर ट्रेन से चुनार पहुंचने के बाद वे प्लेटफॉर्म की ओर जाने के बजाय ट्रैक पार करने लगे, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया।रेलवे प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।

भारत की ‘ब्रह्मोस’ मिसाइल से पाकिस्तान में मची थी तबाही, अब दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश करेगा खरीद

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारत की बेहद मारक और सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल, जिसने हाल ही में पाकिस्तान में ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के दौरान जबरदस्त विध्वंस मचाया था, अब वैश्विक स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है। इस मिसाइल प्रणाली को अब दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम बहुल देश इंडोनेशिया ने खरीदने का निर्णय लिया है। लगभग 45 करोड़ डॉलर की इस डील को लेकर अंतिम सहमति बनने वाली है, जो भारत के रक्षा निर्यात क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

सभी प्रक्रियाएं पूरी, रूसी मंजूरी का इंतजार

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, भारत और इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस मिसाइल सौदे की लगभग सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं। अब सिर्फ रूस की आधिकारिक स्वीकृति शेष है, जिसके बाद जल्द ही इस डील पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं।

इस वर्ष जनवरी में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत दौरा किया था, जहाँ इस सौदे पर विस्तार से बात हुई थी। इसके बाद भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान के इंडोनेशिया दौरे ने भी इस डिफेंस डील की दिशा में तेजी लाई।

यह भी पढ़े:Happy Birthday Virat Kohli: बर्थडे ब्वॉय विराट कोहली के 5 बेजोड़ वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिन्हें

भारत इससे पहले भी फिलीपींस के साथ ब्रह्मोस सौदा कर चुका है और अब दक्षिण-पूर्व एशिया में अपने रक्षा साझेदारी को मजबूत कर रहा है।

ब्रह्मोस की मारक क्षमता: ‘फायर एंड फॉरगेट’ तकनीक

ब्रह्मोस मिसाइल भारत और रूस के संयुक्त उद्यम ब्रह्मोस एयरोस्पेस द्वारा विकसित की गई है। इसका नाम भारत की ‘ब्रह्मपुत्रा’ और रूस की ‘मॉस्को’ नदियों से लिया गया है। यह मिसाइल 2005 से भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल है और इसकी खासियत है:

  • सुपरसोनिक रफ्तार: 8 मैक (ध्वनि की गति से 3 गुना)
  • रेंज: 290 किलोमीटर तक (अपग्रेडेड संस्करण में 400+ किमी)
  • लॉन्चिंग प्लेटफॉर्म: जमीन, समुद्र, हवा और पनडुब्बी
  • वारहेड क्षमता: 300 किलोग्राम का हाई-एक्सप्लोसिव
  • तकनीक: ‘फायर एंड फॉरगेट’, यानी लॉन्च के बाद लक्ष्य तक खुद पहुंचे

ऑपरेशन ‘सिंदूर’ में दिखा ब्रह्मोस का जलवा

मई 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने पर भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के तहत पाकिस्तानी भोलारी एयरबेस पर ब्रह्मोस मिसाइलों से हमला किया था। इस हमले में पाकिस्तान के एयरबॉर्न वॉर्निंग सिस्टम (AWACS) समेत कई हवाई क्षमताएँ नष्ट कर दी गईं। रक्षा विशेषज्ञों ने इसे ब्रह्मोस की वास्तविक क्षमता का ‘लाइव डेमो’ बताया था।

इंडोनेशिया क्यों खरीद रहा ब्रह्मोस?

इंडोनेशिया, जिसके पास दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी है, दक्षिण चीन सागर में चीन की बढ़ती दादागिरी के जवाब में अपनी नौसैनिक क्षमता को सुदृढ़ कर रहा है। नटुना द्वीप समूह पर चीनी दावों को देखते हुए जकार्ता की रणनीतिक जरूरतों में ब्रह्मोस जैसे हाई प्रिसीजन वेपन सिस्टम फिट बैठते हैं।

इंडोनेशिया इस डील के तहत शिप-लॉन्च और लैंड-बेस्ड वर्जन खरीदने की योजना बना रहा है। इस डील से न केवल इंडोनेशियाई नौसेना को शक्ति मिलेगी, बल्कि भारत के ‘मेक इन इंडिया’ रक्षा अभियान को भी वैश्विक मान्यता मिलेगी।

Happy Birthday Virat Kohli: बर्थडे ब्वॉय विराट कोहली के 5 बेजोड़ वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना आसान नहीं

0

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली आज (5 नवंबर) अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। 1988 में दिल्ली में जन्मे कोहली ने अपने करियर में ऐसे कई रिकॉर्ड बनाए हैं, जिन तक पहुँचना मौजूदा खिलाड़ियों के लिए भी किसी सपने से कम नहीं।
उनके जन्मदिन के खास मौके पर जानिए वो 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो विराट कोहली को “आधुनिक क्रिकेट का किंग” बनाते हैं

1. सबसे ज्यादा ODI सेंचुरी

विराट कोहली के नाम वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड है। वे अब तक 51 शतक जड़ चुके हैं और एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस फॉर्मेट में शतकों का अर्धशतक पूरा किया है।

2. सबसे ज्यादा Player of the Series अवॉर्ड

विराट कोहली दुनिया के ऐसे पहले क्रिकेटर हैं जिन्होंने 21 बार ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ या ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब अपने नाम किया है।

या भी पढ़े:- Aaj Ka Rashifal 5 November 2025: मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, जानें सभी 

इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर (20 बार) को भी पीछे छोड़ दिया है। एक्टिव क्रिकेटर्स में कोई भी खिलाड़ी अभी उनके करीब नहीं है।

3. वनडे में सबसे तेज़ माइलस्टोन पार करने वाले बल्लेबाज

विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में 8,000 से लेकर 14,000 रन तक का सफर सबसे कम पारियों में पूरा किया है। उन्होंने सिर्फ 267 पारियों में 13,000 रन पूरे कर लिए थे, जो क्रिकेट इतिहास का बेजोड़ रिकॉर्ड है।

4. रन चेज में सबसे ज्यादा शतक

विराट कोहली को ‘चेज मास्टर’ कहना गलत नहीं। लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने वनडे में 27 शतक जड़े हैं — जो किसी भी अन्य बल्लेबाज से बहुत आगे का रिकॉर्ड है। अब तक कोई खिलाड़ी 20 शतकों के आसपास भी नहीं पहुँच पाया है।

5. एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन

2023 वनडे वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 765 रन बनाए थे। यह किसी भी बल्लेबाज द्वारा एक विश्व कप टूर्नामेंट में बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर (673 रन, 2003) के नाम था।

Aaj Ka Rashifal 5 November 2025: मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 5 November 2025:- बुधवार, 5 नवंबर 2025 के दिन ग्रहों की स्थिति में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। आज मेष राशि में चंद्रमा विराजमान हैं। गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह में, सूर्य और शुक्र तुला में हैं। वहीं बुध और मंगल वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। राहु कुंभ और शनि मीन राशि में स्थिति बना रहे हैं। आइए जानते हैं—मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।

मेष राशि (Aries Horoscope Today)

आज सकारात्मक ऊर्जा से दिन की शुरुआत होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। संतान और प्रेम संबंधों में सुखद समय रहेगा। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। माता काली की आराधना करना लाभदायक रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)

मन में कुछ अनचाही चिंताएँ उभर सकती हैं, लेकिन चिंता व्यर्थ साबित होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, जबकि प्रेम और संतान के मामलों में दिन अच्छा है। व्यापार में वृद्धि के संकेत हैं। खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी संभव है। लाल वस्तु का दान करें, लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

आज आपके लिए खुशखबरी वाला दिन साबित होगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे और पुराने स्त्रोतों से भी धन लाभ होगा। यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। बजरंगबली की पूजा करना शुभ रहेगा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष से सुख मिलेगा। लाल वस्तु अपने पास रखें।

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

भाग्य आपका साथ देगा। नौकरी या व्यवसाय में तरक्की होगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और प्रेम जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। लाल रंग का वस्त्र धारण करना शुभ रहेगा।

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)

आज थोड़ी सावधानी बरतें, चोट या परेशानी का योग है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी। शनिदेव की आराधना करें।

तुला राशि (Libra Horoscope Today)

आज का दिन आनंद और स्नेह से भरा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेमी युगलों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा और व्यापार में लाभ संभव है। लाल वस्तु का दान करना शुभ फल देगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)

थोड़ा मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन वरिष्ठों या बुजुर्गों का आशीर्वाद हर मुश्किल को आसान बना देगा। स्वास्थ्य में हल्की गिरावट संभव है। प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

भावनाओं पर नियंत्रण रखें। अध्ययन या लेखन कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है, जबकि व्यापारिक लाभ के योग बन रहे हैं। लाल वस्तु अपने पास रखें।

मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)

भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। घरेलू मतभेदों की संभावना है, इसलिए संयम रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम और व्यापारिक स्थिति मजबूत है। माता काली की पूजा शुभफलदायक होगी।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

आज पराक्रम और आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। रोज़गार में उन्नति के योग हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में सुधार होगा। लाल वस्तु का दान करें।

मीन राशि (Pisces Horoscope Today)

स्वास्थ्य में सुधार महसूस करेंगे। प्रेम और संतान पक्ष से प्रसन्नता मिलेगी। परिवारिक सुख में वृद्धि होगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारिक स्थिति भी अनुकूल रहेगी। लाल रंग आपके लिए शुभ रहेगा।

यूपी में 100 करोड़ी DSP सस्पेंड: भ्रष्टाचार और वसूली के आरोपों में एक्शन, SIT जांच में खुलासा

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के बाद बड़ा एक्शन लिया गया है। डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला को निलंबित कर दिया गया है। उन पर कानपुर में तैनाती के दौरान 100 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति जुटाने का आरोप है।

सूत्रों के मुताबिक, विशेष जांच दल (SIT) की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि डीएसपी शुक्ला ने भू-माफिया अखिलेश दुबे के साथ मिलकर वसूली, फर्जी मुकदमे दर्ज कराने और जमीन पर कब्जे का एक संगठित गिरोह बना रखा था।

SIT जांच में चौंकाने वाले खुलासे

SIT की जांच रिपोर्ट में बताया गया कि शुक्ला ने फर्जी नामों और रिश्तेदारों के जरिये करोड़ों की संपत्तियां खरीदीं। रिपोर्ट में यह भी दर्ज है कि कई जमीनों और भवनों के दस्तावेज़ शेल कंपनियों के नाम पर ट्रांसफर कराए गए।

यह भी पढ़े:- पटना एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले मुस्कुराते दिखे अखिलेश यादव और केशव प्रसाद मौर्य, वायरल 

शिकायतकर्ता मनोहर शुक्ला ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने वसूली और धमकी की शिकायत की, तो डीएसपी ने उन्हें ‘एनकाउंटर’ की धमकी दी।

अवैध संपत्ति का जाल

SIT की प्राथमिक रिपोर्ट में डीएसपी शुक्ला के पास 100 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति मिलने के सबूत मिले हैं। इनमें कई फ्लैट, जमीनें और लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं।
जांच एजेंसियों ने शुक्ला के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) के तहत मामला दर्ज करने की सिफारिश की है।

निलंबन आदेश और आगे की कार्रवाई

गंभीर आरोपों की पुष्टि के बाद गृह विभाग ने डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। मामले में शामिल अन्य पुलिसकर्मियों और भू-माफियाओं के खिलाफ गिरफ्तारी की तैयारी चल रही है।