Home Blog Page 196

पटना एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले मुस्कुराते दिखे अखिलेश यादव और केशव प्रसाद मौर्य, वायरल हुई तस्वीर – देखें क्या बोले लोग

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के बीच मंगलवार को एक दिलचस्प नज़ारा पटना एयरपोर्ट पर देखने को मिला। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एक साथ हाथों में हाथ डाले मुस्कुराते हुए नजर आए।

दोनों नेताओं की यह तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। अक्सर राजनीतिक मंचों और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर तीखे हमले करने वाले दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई।

एयरपोर्ट पर संयोगवश मुलाकात

सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश यादव और केशव प्रसाद मौर्य की यह मुलाकात पूरी तरह संयोगवश और औपचारिक थी। एयरपोर्ट पर दोनों नेता मुस्कुराते हुए बातचीत करते नजर आए। इस दौरान अखिलेश यादव ने मौर्य से हाथ मिलाया और कुछ देर बातचीत की। दोनों नेताओं की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है।

देखे विडियो:-

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

सोशल मीडिया यूजर्स इस मुलाकात पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने इसे राजनीतिक शिष्टाचार बताया, जबकि कुछ ने कहा कि “राजनीति में कोई स्थायी दुश्मनी नहीं होती।”  कुछ यूजर्स ने मजाकिया लहजे में लिखा – “राजनीति में दोस्ती भी कैमरे के सामने अच्छी लगती है।”

बिहार चुनाव प्रचार का दौर

गौरतलब है कि अखिलेश यादव इन दिनों बिहार में सपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। वहीं, केशव प्रसाद मौर्य एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़े:- दिशा बैठक में भिड़े राज्यमंत्री के पति और भाजपा सांसद, हाथापाई की नौबत; DM-SP ने

दोनों नेताओं की यह मुलाकात बिहार की सियासत में चर्चा का विषय बन गई है।

पहले चरण का प्रचार थमा

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर 6 नवंबर (गुरुवार) को मतदान होना है।  कुल 3.75 करोड़ मतदाता 1314 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है ताकि चुनाव प्रक्रिया की ऑनलाइन निगरानी हो सके।

दिशा बैठक में भिड़े राज्यमंत्री के पति और भाजपा सांसद, हाथापाई की नौबत; DM-SP ने संभाला हालात – देखें वीडियो

न्यूज़  डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के कानपुर में मंगलवार को जिला निगरानी एवं समन्वय समिति (दिशा) की बैठक में भाजपा के दो गुटों में जोरदार हंगामा हो गया। बैठक के दौरान राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति और पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी तथा भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले के बीच तीखी नोकझोंक हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई।

बैठक के दौरान समर्थकों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। स्थिति को बिगड़ते देख डीएम कपिल सिंह और एसपी श्रद्धा पांडेय ने बीच में आकर माहौल शांत कराया। हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

बैठक में कैसे शुरू हुआ विवाद

सूत्रों के मुताबिक, दिशा की बैठक सांसद देवेंद्र सिंह भोले की अध्यक्षता में शुरू हुई थी। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला की ओर से उनके पति अनिल शुक्ल वारसी प्रतिनिधि के तौर पर शामिल हुए थे।

यह भी पढ़े:- PM मोदी से मिली वर्ल्ड चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम, ढोल-नगाड़ों के बीच

वारसी ने बैठक में भारत सरकार, राज्य सरकार और दिशा अध्यक्ष की ओर से नामित सदस्यों की सूची मांगी। इसी बात पर सांसद भोले से बहस शुरू हो गई, जो बाद में कहासुनी में बदल गई।

फैक्ट्रियों से वसूली का आरोप

बैठक में अकबरपुर के मिर्जा तालाब का मुद्दा उठने पर वारसी ने रिपोर्ट को गलत बताया। इस पर सांसद भोले के समर्थकों ने विरोध किया।


वारसी ने सांसद भोले पर फैक्ट्रियों से वसूली करने का आरोप लगाया, वहीं सांसद ने पलटवार करते हुए कहा कि वारसी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

डीएम-एसपी ने संभाली स्थिति

मामला गरमाता देख डीएम कपिल सिंह और एसपी श्रद्धा पांडेय तुरंत दोनों नेताओं के बीच पहुंचे और उन्हें शांत कराया। स्थिति नियंत्रण में आने के बाद बैठक को स्थगित कर दिया गया।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में अनिल शुक्ल वारसी ने सांसद भोले पर “गुंडों को दिशा समिति का सदस्य बनाने” और “लोगों को टारगेट करने” का आरोप लगाया।

PM मोदी से मिली वर्ल्ड चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम, ढोल-नगाड़ों के बीच हुआ जोरदार स्वागत – देखें वीडियो

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम मंगलवार शाम दिल्ली पहुंची, जहां बुधवार को टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगी। भारत ने रविवार को नवी मुंबई में खेले गए आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार विश्व कप खिताब जीता।

दिल्ली में हुआ वर्ल्ड चैंपियनों का भव्य स्वागत

मुख्य कोच अमोल मजूमदार के नेतृत्व में टीम जब दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची, तो वहां खिलाड़ियों का गुलाब की पंखुड़ियों और ढोल-नगाड़ों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया।


जेमिमा रॉड्रिग्स, राधा यादव और स्नेह राणा होटल ताज पैलेस पहुंचने पर संगीत की थाप पर झूमती नजर आईं।

चार्टर्ड फ्लाइट से दिल्ली पहुंची टीम इंडिया

भारतीय टीम स्टार एयर की विशेष चार्टर्ड फ्लाइट (S5 8328) से मुंबई से दिल्ली पहुंची। इस एयरलाइन ने महिला विश्व कप के दौरान टीमों के लिए कई चार्टर्ड फ्लाइट्स का संचालन किया था।
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। केवल मीडिया कर्मियों को ही विशेष GA टर्मिनल में प्रवेश की अनुमति दी गई थी।

कड़े सुरक्षा इंतजाम

दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने टीम के होटल रूट पर सघन जांच की। डॉग स्क्वॉड और बम डिस्पोजल यूनिट ने भी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की। टीम होटल ताज पैलेस में ठहरी है, जहां खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ का विशेष स्वागत किया गया।

PM मोदी से मुलाकात आज शाम

टीम बुधवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आधिकारिक निवास पर मिलेगी। इस दौरान पीएम मोदी टीम को सम्मानित करेंगे और खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देंगे।

यह भी पढ़े:- कल है कार्तिक पूर्णिमा, जानिए कब तक रहेगा स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और क्या है इस दिन का महत्व

मुलाकात के बाद खिलाड़ी अपने-अपने शहर लौट जाएंगे। शेफाली वर्मा नगालैंड रवाना होंगी, जहां उन्हें इंटर-जोन टी20 टूर्नामेंट में उत्तर क्षेत्र की टीम की कप्तानी करनी है।

पीएम मोदी ने दी थी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने फाइनल मैच के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व ट्विटर) पर भारतीय टीम को बधाई दी थी। उन्होंने लिखा —“आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की शानदार जीत! खिलाड़ियों का आत्मविश्वास और टीम भावना अद्भुत रही। यह ऐतिहासिक जीत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।”

कल है कार्तिक पूर्णिमा, जानिए कब तक रहेगा स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और क्या है इस दिन का महत्व

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़ :-  कार्तिक पूर्णिमा 2025 इस बार 5 नवंबर, बुधवार को मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को कार्तिक पूर्णिमा कहा जाता है। इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा या देव दीपावली के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी, भगवान शिव और माता तुलसी की पूजा अत्यंत शुभ फलदायी मानी जाती है।

कार्तिक पूर्णिमा 2025 स्नान-दान मुहूर्त

द्रिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर स्नान और दान का शुभ मुहूर्त 5 नवंबर की सुबह 4:52 मिनट से लेकर 5:44 मिनट तक रहेगा। यानी श्रद्धालुओं को स्नान-दान के लिए कुल 52 मिनट का समय प्राप्त होगा। इसके बाद भद्रा लगने के कारण शुभ कार्यों की समाप्ति मानी जाएगी।

कार्तिक पूर्णिमा 2025 तिथि और समय

  • पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 4 नवंबर, रात 10:36 बजे
  • पूर्णिमा तिथि समाप्त: 5 नवंबर, शाम 6:48 बजे

यह भी पढ़े:- मालगाड़ी से टकराई पैसेंजर ट्रेन, 6 की मौत, गैस कटर से निकाले जा रहे फंसे यात्री

कार्तिक पूर्णिमा का धार्मिक महत्व

कार्तिक पूर्णिमा का दिन अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन गंगा, यमुना या किसी भी पवित्र नदी में स्नान करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन स्नान करने से शरीर, मन और आत्मा शुद्ध हो जाते हैं और जन्म-जन्मांतर के पापों का नाश होता है।

इस दिन दान-पुण्य का भी विशेष महत्व बताया गया है। श्रद्धालु जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र, दीपक, कंबल या धन का दान करते हैं। ऐसा करने से देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है और पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। इस दिन का स्नान और दान धर्म, करुणा और मानवता की सच्ची साधना माना जाता है।

मालगाड़ी से टकराई पैसेंजर ट्रेन, 6 की मौत, गैस कटर से निकाले जा रहे फंसे यात्री

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार दोपहर एक भीषण रेल हादसा हुआ। एक MEMU पैसेंजर ट्रेन मालगाड़ी से टकरा गई, जिससे 6 यात्रियों की मौत हो गई और 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा बिलासपुर स्टेशन के पास शाम 4 बजे के करीब हुआ।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पैसेंजर ट्रेन का एक कोच मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और फंसे यात्रियों को गैस कटर की मदद से बाहर निकाला जा रहा है।

गैस कटर से निकाले जा रहे फंसे लोग

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि ट्रेन के कुछ यात्री अभी भी डिब्बों में फंसे हुए हैं। बचाव दल गैस कटर मशीनों की मदद से कोच को काटकर लोगों को बाहर निकालने का प्रयास कर रहा है।

राहत-बचाव अभियान जारी

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के अधिकारियों ने बताया कि राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।  रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश और मंडल रेल प्रबंधक मौके पर पहुंच चुके हैं।

सिग्नल तोड़ने से हुआ हादसा

SECR के अनुसार, हादसे की वजह MEMU ट्रेन द्वारा सिग्नल पार करना (Signal Overshoot) बताई जा रही है। ट्रेन ने निर्धारित सिग्नल तोड़ दिया और सामने खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि MEMU ट्रेन का एक कोच बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

रेल रूट पर परिचालन ठप

टक्कर के बाद ओवरहेड वायर और सिग्नल सिस्टम बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे रेल रूट पर परिचालन ठप हो गया है। कई ट्रेनों को रद्द या डायवर्ट किया गया है।

यह भी पढ़े:- UP Home Guard Vacancy: उत्तर प्रदेश में होम गार्ड के 45,000 पदों पर भर्ती का ऐलान

रेलवे ने कहा कि मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है और रेल सुरक्षा आयुक्त जांच करेंगे।

रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों और परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं —

  • चंपा जंक्शन: 808595652
  • रायगढ़: 975248560
  • पेंड्रा रोड: 8294730162
  • आपातकालीन नंबर: 9752485499, 8602007202

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें।

घटनास्थल पर जुटी भीड़, जांच के आदेश

स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री ट्रेन से कूदकर बाहर निकले। फिलहाल रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

UP Home Guard Vacancy: उत्तर प्रदेश में होम गार्ड के 45,000 पदों पर भर्ती का ऐलान, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश में लंबे समय से इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। राज्य सरकार ने होम गार्ड के 45,000 रिक्त पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। शासनादेश के अनुसार, यह भर्ती उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) के माध्यम से कराई जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया कब शुरू होगी?

शासन द्वारा जारी डिटेल्स के मुताबिक, होम गार्ड भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार UPPBPB की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria):

उम्मीदवार का 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष (गणना आवेदन प्रारंभ तिथि से) निर्धारित की गयी है। साथ ही एनसीसी या भारत स्काउट एंड गाइड प्रमाणपत्र धारकों को 1 से 3 अंक तक का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़े:- 12 राज्यों और 3 UTs में शुरू हुआ SIR 2.0 अभियान: BLO घर-घर पहुंचकर बांट रहे फॉर्म,

आपदा मित्र प्रशिक्षण प्रमाणपत्र धारक को 3 अंक तथा चार पहिया ड्राइविंग लाइसेंस धारक को 1 अंक अतिरिक्त दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों पर कोई आपराधिक मामला विचाराधीन है, वे पात्र नहीं होंगे। जिन पुरुष/महिला उम्मीदवारों के एक से अधिक पति/पत्नी हैं, वे भी अयोग्य माने जाएंगे।

चयन प्रक्रिया (Selection Process):

इस भर्ती में चयन दो चरणों में होगा —

  1. लिखित परीक्षा (Written Test):
    अभ्यर्थियों को पहले लिखित परीक्षा देनी होगी। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।

  2. शारीरिक दक्षता परीक्षण (Physical Test):

  • पुरुष उम्मीदवारों को 28 मिनट में 4.8 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होगी।
  • महिला उम्मीदवारों को 16 मिनट में 2.4 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होगी।
    चयन सूची जिलेवार जारी की जाएगी।

भर्ती प्रक्रिया पुलिस कॉन्स्टेबल जैसी होगी

विभाग के अनुसार, होम गार्ड भर्ती प्रक्रिया को पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के समान पारदर्शी और डिजिटल माध्यम से संचालित किया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना न रहे।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links):

  • आधिकारिक वेबसाइट: uppbpb.gov.in
  • आवेदन प्रारंभ: 1 जुलाई 2026
  • पदों की संख्या: 45,000
  • शैक्षणिक योग्यता: 10वीं पास

12 राज्यों और 3 UTs में शुरू हुआ SIR 2.0 अभियान: BLO घर-घर पहुंचकर बांट रहे फॉर्म, तैयार रखें ये जरूरी डॉक्यूमेंट्स

भारत के चुनाव आयोग ने आज से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR 2.0) का दूसरा चरण शुरू कर दिया है। यह अभियान देश की वोटर लिस्ट को अपडेट और साफ करने के लिए चलाया जा रहा है। इसमें 9 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं — तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप।

इस चरण में करीब 51 करोड़ मतदाताओं का डेटा वेरिफाई किया जाएगा। अभियान का एन्यूमरेशन स्टेज 4 दिसंबर 2025 तक चलेगा, जबकि ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल 9 दिसंबर को जारी होगा।
फाइनल वोटर लिस्ट 7 फरवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

BLO घर-घर पहुंच रहे — वेरिफिकेशन शुरू

उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में BLOs ने घर-घर जाकर वोटर्स की गिनती और वेरिफिकेशन शुरू कर दिया है। ‘शुद्ध निर्वाचक नामावली – मजबूत लोकतंत्र’ थीम के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़े:- “अभी वो बच्चा है, चुनाव के बाद उसे झुनझुना पकड़ाएंगे” – तेजस्वी पर भड़के बड़े भाई

BLO (Booth Level Officers) मतदाताओं के विवरण की जांच करेंगे, नए वोटर्स से फॉर्म-6 और डिक्लेरेशन फॉर्म इकट्ठा करेंगे, और सभी डिटेल्स इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ERO) को जमा करेंगे।

तैयार रखें ये जरूरी डॉक्यूमेंट्स

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह प्रक्रिया केवल उन्हीं नागरिकों पर लागू होगी जो पिछले SIR रिकॉर्ड में खुद या अपने परिवार का नाम नहीं ढूंढ पाए हैं।
ऐसे वोटर्स को अपने नागरिकता और पहचान साबित करने के लिए नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट्स में से कोई एक दिखाना अनिवार्य होगा:

  1. सरकारी कर्मचारी या पेंशनर का पहचान पत्र/पेंशन ऑर्डर
  2. 01.07.1987 से पहले जारी कोई सरकारी प्रमाण पत्र
  3. जन्म प्रमाण पत्र
  4. पासपोर्ट
  5. शिक्षा बोर्ड या यूनिवर्सिटी द्वारा जारी प्रमाण पत्र
  6. स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  7. वन अधिकार प्रमाण पत्र
  8. जाति प्रमाण पत्र (OBC/SC/ST)
  9. नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिज़न्स (NRC)
  10. परिवार रजिस्टर (राज्य/स्थानीय निकाय द्वारा तैयार)
  11. भूमि या मकान आवंटन प्रमाण पत्र
  12. 01.07.2025 के संदर्भ में बिहार SIR की मतदाता सूची
  13. आधार कार्ड (सिर्फ पहचान के लिए, नागरिकता प्रमाण के रूप में नहीं)

SIR का उद्देश्य

SIR 2.0 का मुख्य लक्ष्य अवैध विदेशी मतदाताओं की पहचान कर उन्हें वोटर लिस्ट से हटाना है। यह 2002-04 के बाद से अब तक का नौवां स्पेशल रिवीजन है। बिहार में हाल ही में हुए पहले SIR के बाद 68 लाख नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए थे।

राज्यों में विवाद और सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

तमिलनाडु सरकार ने SIR 2.0 को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग इस प्रक्रिया के ज़रिए “असली वोटर्स को हटाने की कोशिश” कर रहा है।

बिहार में पहले चरण के दौरान भी कई राजनीतिक दलों ने इसे लेकर विरोध जताया था। हालांकि, आयोग ने यह भरोसा दिलाया कि कोई भी योग्य नागरिक वोटर लिस्ट से बाहर नहीं होगा।

“अभी वो बच्चा है, चुनाव के बाद उसे झुनझुना पकड़ाएंगे” – तेजस्वी पर भड़के बड़े भाई तेजप्रताप यादव

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-  बिहार विधानसभा चुनाव के बीच लालू प्रसाद यादव परिवार की राजनीतिक जंग और तेज़ हो गई है। राजद से निष्कासित और अब जनशक्ति जनता दल (JJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने एक बार फिर अपने छोटे भाई और राजद नेता तेजस्वी यादव पर सीधा हमला बोला है।

मीडिया से बातचीत में तेजप्रताप यादव ने कहा,“अभी वो बच्चा है। चुनाव के बाद उसे झुनझुना पकड़ाएंगे। वो हमारे क्षेत्र में गए तो हम भी उनके क्षेत्र में चले गए, फिर जाएंगे राघोपुर।”

“हरा झंडा वाला राजद फर्जी है” — तेजप्रताप यादव का दावा

सोमवार को राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के बिदुपुर चकसिकंदर कल्याणपुर गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए तेजप्रताप यादव ने कहा कि“हरा झंडा वाला राजद पार्टी फर्जी है। असली लालू जी की पार्टी यही है। हरा वाला जयचंद के चक्कर में है।”

यह भी पढ़े:- “हर महिला के खाते में 14 जनवरी को आएंगे 30 हजार रुपये” – प्रचार थमने से पहले तेजस्वी 

उन्होंने आगे कहा कि असली अर्जुन राघोपुर से जजपा उम्मीदवार प्रेम कुमार हैं। तेजप्रताप ने अपने भाषण में कहा कि जब राघोपुर में बाढ़ आई थी, तब वे खुद मदद के लिए पहुंचे, लेकिन वहां के विधायक यानी तेजस्वी यादव नहीं आए। “मेरा दरवाजा हमेशा जनता के लिए खुला है, लेकिन जो अलग हो गए हैं, उनके पास मिलने के लिए आठ-आठ घंटे इंतजार करना पड़ता है।”

राहुल गांधी और तेजस्वी दोनों पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए तेजप्रताप यादव ने कहा,“राहुल जी बिहार में सिर्फ फटफटी चलाने, जलेबी बनाने और मछली मारने आते हैं। रोजगार और पलायन की समस्याओं से उन्हें कोई मतलब नहीं।” तेजस्वी यादव के “हर घर एक नौकरी” वाले वादे पर भी उन्होंने तंज कसा — “सरकार बने तब न दावा करना चाहिए, पहले जनता को भरोसा दिलाओ।”

“पार्टी नहीं, जनता मालिक है” — तेजप्रताप का सोशल मीडिया पोस्ट

तेजस्वी यादव के महुआ दौरे के बाद तेजप्रताप यादव ने एक्स (Twitter) पर लिखा:“हमारे छोटे और नादान भाई तेजस्वी ने कहा कि पार्टी से बड़ा कोई नहीं होता। लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि पार्टी से बड़ी हमारी जनता मालिक होती है।  महुआ मेरी राजनीतिक कर्मभूमि है और जनता ही हमारी असली ताकत है।”

उन्होंने लिखा कि महुआ की जनता उन्हें भारी मतों से जिताकर विकास की राह पर आगे बढ़ाएगी। “विजयी महुआ, विकसित महुआ!” — तेजप्रताप ने अपने पोस्ट में कहा।

“हर महिला के खाते में 14 जनवरी को आएंगे 30 हजार रुपये” – प्रचार थमने से पहले तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने महिलाओं और किसानों को लेकर कई बड़े ऐलान किए हैं।

तेजस्वी यादव ने रविवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि इस बार जनता बदलाव के मूड में है, अब वोट परिवर्तन का है। उन्होंने दावा किया कि जनता पुरानी सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है।

तेजस्वी ने कहा कि सरकार बनते ही माई-बहिन मान योजना को लागू किया जाएगा। इस योजना के तहत 14 जनवरी (मकर संक्रांति) को हर महिला के खाते में 30 हजार रुपये डालने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा, एक साल का मानदेय हम एकमुश्त माताओं-बहनों के खाते में डालेंगे।

तेजस्वी यादव ने जीविका दीदी के लिए भी कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि जीविका दीदियों को स्थायी किया जाएगा और उनका मानदेय 30 हजार रुपये प्रतिवर्ष किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक कैडर को 2 हजार रुपये प्रति माह, 5 लाख रुपये का बीमा कवर और ब्याज माफी देने की बात कही।

यह भी पढ़े:- वर्ल्ड कप जीतने के बाद भी टीम इंडिया से वापस ले ली जाएगी ट्रॉफी, जानिए

इसके अलावा तेजस्वी ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का भी वादा किया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी, शिक्षक, स्वास्थ्यकर्मी और अन्य सरकारी कर्मचारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग उनके गृह जनपद से 70 किलोमीटर के दायरे में ही किया जाएगा।

किसानों के लिए भी उन्होंने बड़ी घोषणाएं कीं -“धान पर प्रति क्विंटल 300 रुपये बोनस और गेहूं पर 400 रुपये बोनस दिया जाएगा। किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली मिलेगी।”

उन्होंने कहा कि पैक्स प्रतिनिधियों को जनप्रतिनिधि का दर्जा दिया जाएगा और उनके प्रबंधकों को मानदेय देने पर भी विचार किया जाएगा।

बीजेपी पर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा, बीजेपी ने अब तक कोई काम नहीं किया। जो करना चाहता है, उसे भी नहीं करने देती।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 121 सीटों पर 6 नवंबर को मतदान होना है। प्रचार का शोर 4 नवंबर की शाम 5 बजे थम जाएगा। प्रचार के आखिरी दिन तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महिलाओं के खाते में पैसे भेजने की सटीक तारीख (14 जनवरी) का ऐलान कर राजनीतिक माहौल गर्मा दिया है।

वर्ल्ड कप जीतने के बाद भी टीम इंडिया से वापस ले ली जाएगी ट्रॉफी, जानिए इसके पीछे की वजह

0

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को इतिहास रचते हुए पहली बार आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब अपने नाम किया। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर चैंपियन बनी।

फाइनल मुकाबले में शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा के ऑलराउंड प्रदर्शन ने भारत को यह ऐतिहासिक जीत दिलाई। शेफाली ने जहां 87 रन बनाए और 2 विकेट झटके, वहीं दीप्ति शर्मा ने 58 रन बनाने के साथ 5 विकेट लेकर भारत की जीत सुनिश्चित की।

जश्न के बीच सोशल मीडिया पर भारतीय खिलाड़ियों की ट्रॉफी के साथ तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि यह ट्रॉफी जल्द ही टीम इंडिया से वापस ले ली जाएगी?

क्या है ICC का नियम?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईसीसी ने करीब 26 साल पहले एक नियम बनाया था जिसके तहत किसी भी वर्ल्ड कप विजेता टीम को असली ट्रॉफी केवल फोटोशूट और विक्ट्री परेड के लिए दी जाती है। उसके बाद यह ट्रॉफी आईसीसी के दुबई मुख्यालय में वापस ले जाई जाती है और वहां सुरक्षित रखी जाती है।

यह भी पढ़े:- प्रतिका रावल को क्यों नहीं मिला विजेता टीम को दिया जाने वाला मेडल? मंधाना के

विजेता टीम को बाद में उसकी एक रेप्लिका (Replica Trophy) दी जाती है, जो बिल्कुल असली ट्रॉफी जैसी होती है। इस नियम का उद्देश्य ट्रॉफी को चोरी, क्षति या विवादों से बचाना है।

महिला वर्ल्ड कप 2025 ट्रॉफी की खासियत

महिला वर्ल्ड कप 2025 की ट्रॉफी का वजन करीब 11 किलोग्राम और ऊंचाई लगभग 60 सेंटीमीटर है। इसे सोने और चांदी से बनाया गया है। इसमें तीन चांदी के कॉलम हैं, जो स्टंप और बेल्स के आकार में हैं, जबकि शीर्ष पर सोने का ग्लोब है।

ट्रॉफी पर अब तक की सभी विजेता टीमों के नाम खुदे हुए हैं — और इस बार भारत का नाम पहली बार इसमें जुड़ा है।

अब तक के महिला वर्ल्ड कप विजेता

अब तक खेले गए 13 महिला वर्ल्ड कप टूर्नामेंटों में:

  • ऑस्ट्रेलिया ने 7 बार
  • इंग्लैंड ने 4 बार
  • न्यूजीलैंड और भारत ने 1-1 बार खिताब जीता है।

भारत ने ऐसे रचा इतिहास

नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 298 रन बनाए।
जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 246 रन पर सिमट गई।

इस जीत के साथ भारत ने महिला क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा और करोड़ों भारतीय प्रशंसकों का सपना पूरा किया।