राजस्थान का सब्जीवाला बना करोड़पति: दोस्त से उधार लेकर खरीदा टिकट, पंजाब में लगी ₹11 करोड़ की लॉटरी

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-  किस्मत कब, कहां और कैसे पलट जाए — यह किसी को नहीं पता। राजस्थान के कोटपुतली के रहने वाले एक साधारण सब्जीवाले अमित सेहरा की जिंदगी भी एक झटके में बदल गई, जब उन्होंने पंजाब में ₹11 करोड़ की लॉटरी जीत ली।

अमित ने यह टिकट अपने दोस्त से 1000 रुपये उधार लेकर खरीदा था। पहले तो किसी ने सोचा भी नहीं था कि यह छोटा-सा दांव उनकी तकदीर बदल देगा, लेकिन अब अमित एक रात में करोड़पति बन चुके हैं।

उधार लेकर खरीदा टिकट, लग गई किस्मत

अमित अपने दोस्त से मिलने पंजाब के मोगा गए थे। वहां उन्होंने पंजाब सरकार की दिवाली बंपर लॉटरी 2025 के दो टिकट खरीदे – एक अपनी पत्नी के नाम और एक अपने नाम से। पत्नी के नाम वाले टिकट में केवल ₹1000 निकले, लेकिन अपने नाम वाला टिकट उन्हें ₹11 करोड़ का विजेता बना गया।

जीत की खबर सुनकर हुए भावुक

अमित सेहरा लॉटरी का दावा करने के लिए बठिंडा पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “मैं अपनी खुशी बयां नहीं कर सकता। भगवान हनुमान का शुक्रगुज़ार हूं। अब मेरे सारे दुख खत्म हो गए हैं।”

यह भी पढ़े:- यूपी में पीडीए बनाम डीएमपी की लड़ाई तेज़, मायावती के अभियान से अखिलेश की बढ़ी टेंशन?

उन्होंने बताया कि वह अपने उस दोस्त को नहीं भूलेंगे जिसने टिकट खरीदने के लिए पैसे उधार दिए थे। अमित ने वादा किया है कि वह अपने दोस्त की दो बेटियों के नाम 50-50 लाख रुपये देंगे।

पंजाब लॉटरी विभाग ने की पुष्टि

पंजाब राज्य लॉटरी विभाग ने पुष्टि की है कि अमित सेहरा ने ₹11 करोड़ की इनामी राशि का दावा किया है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “विजेता ने टिकट बठिंडा से खरीदा था। दावा करने के लिए टिकट, बैंक डिटेल और पहचान पत्र जमा करने की प्रक्रिया पूरी की गई है। विजेताओं से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता।”

अब क्या करेंगे अमित सेहरा

अमित ने बताया कि अब वह अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देंगे और परिवार के लिए एक अच्छा घर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि यह सब भगवान हनुमान की कृपा से संभव हुआ है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles