Home Blog Page 194

200 रुपये के लिए दोस्तों ने युवक की हत्या, ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- मेरठ के लोहियानगर इलाके में 25 अक्टूबर की रात हरि के खेत में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में पता चला कि शराब मांगने को लेकर विवाद हुआ था। शराब न मिलने पर आकिल ने 200 रुपये देने की मांग की, जिससे गाली-गलौज और हाथापाई शुरू हो गई।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मृतक आकिल पुत्र शौकीन, जाकिर कॉलोनी का निवासी था। घटना के समय पुलिस ने प्रारंभिक जांच में उन लोगों को क्लीन चिट दी, जिन्हें परिजन नामजद कर चुके थे। मोबाइल लोकेशन और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अरशद, आकिब, फैज, सादिक और अमन को हिरासत में लिया।

यह भी पढ़े:-मोदी के ‘कट्टा’ बयान पर आज़म खान का पलटवार – कहा, “हमारे यहां तो इसे बेचने वाले का बेटा

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी सभी आकिल के दोस्त थे। वारदात की रात आकिल नशे की हालत में हरि के खेत में पहुंचा था और दोस्तों से शराब मांगने लगा। शराब न मिलने पर उसने 200 रुपये देने का दबाव बनाया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने मिलकर ईंट और पत्थर से आकिल की हत्या कर दी।

मीडिया से बातचीत में आरोपी खुलकर बोले कि आकिल ने गाली दी थी, इसलिए गुस्से में हत्या कर दी। सभी आरोपियों की उम्र 18 से 21 साल के बीच है और वे नशे के आदी हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

अरशद – लक्खीपुरा, आकिब – लक्खीपुरा, फैज – शाहजहां कॉलोनी, सादिक – शाहजहां कॉलोनी, अमन – शाहजहां कॉलोनी

मोदी के ‘कट्टा’ बयान पर आज़म खान का पलटवार – कहा, “हमारे यहां तो इसे बेचने वाले का बेटा विधायक बना, उसे कमांडो मिले”

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता मो. आज़म खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘कट्टा’ (देशी पिस्तौल) वाले बयान पर तीखा पलटवार किया है। आज़म खान ने कहा कि “हमारे यहां तो इसे बेचने वाले का बेटा विधायक बना और उसे कमांडो सुरक्षा मिली है।”

आज़म खान गुरुवार को चुपचाप लखनऊ पहुंचे और एक होटल में ठहरे। उनके इस दौरे की जानकारी पहले से किसी को नहीं दी गई थी। हालांकि, होटल में सपा के कई नेताओं की आवाजाही से उनके आने की खबर फैल गई। उनसे मिलने वालों में पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा और पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी भी शामिल रहे।

“50 साल की सियासत, फिर भी मुझे भूमाफिया कहा गया”

पत्रकारों से बातचीत में आज़म खान ने कहा — “मैंने 50 साल सियासत की, लेकिन लखनऊ में मेरी कोई कोठी नहीं है। फिर भी मुझे भूमाफिया कहा जा रहा है। अगर मैं वाकई भूमाफिया होता, तो लखनऊ में मेरे पास भी आलीशान कोठी होती। रामपुर में मेरे घर के बाहर तो बारिश में पानी भर जाता है।”

यह भी पढ़े:- ये है अनोखा मंदिर दूर करता है प्रेम विवाह की बाधाएं, जानें मंदिर की खासियत

उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “सवाल मत पूछिए, यूपी में कानून-व्यवस्था बहुत बेहतर है।”

“हमारे यहां कट्टा बेचने वाला विधायक बना”

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बिहार में कट्टा (देशी हथियार) संस्कृति पर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए आज़म खान ने कहा – “अगर प्रधानमंत्री को इतनी जानकारी है, तो यह भी बताएं कि कितने बरस कट्टा बिका। हमारे यहां तो कट्टा बेचने वाले का बेटा विधायक बन गया। उसे केंद्र सरकार के कमांडो गार्ड मिले हुए हैं। 1975 में जो कट्टे के ड्रम के साथ गिरफ्तार हुआ था, वह खुद विधायक बना और आज उसका बेटा भी विधायक है।”

“बिहार को जंगल कहना तौहीन है”

बिहार पर दिए गए ‘जंगलराज’ वाले बयानों पर आज़म खान ने कहा – “मैं बिहार चुनाव प्रचार में नहीं गया, क्योंकि वहां जो माहौल है, उसमें वही लोग जा सकते हैं जिनके पास सक्षम हथियार हैं। पर किसी राज्य को जंगल कहना उसकी तौहीन है। ऐसे अल्फाज़ जम्हूरियत (लोकतंत्र) में जगह नहीं रखते।”

भाजपा विधायक आकाश सक्सेना पर हमला

रामपुर से भाजपा विधायक आकाश सक्सेना पर निशाना साधते हुए आज़म खान बोले – “उनकी एफआईआर पर ही मैं, मेरी पत्नी और बेटा जेल गए थे।”

उन्होंने भाजपा नेता गिरिराज सिंह के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी — “बिहार पाकिस्तान नहीं है। उन्हें आज इसकी सफाई क्यों देनी पड़ी? इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए, जिससे यह लगे कि आप बहुत मासूम राय दे रहे हैं। हमारी उम्र में लोग मासूम हो ही जाते हैं।” सरकार गठन पर उन्होंने कहा — “जो भी सत्ता में आएगा, हम उसे सलाम करेंगे।”

ये है अनोखा मंदिर दूर करता है प्रेम विवाह की बाधाएं, जानें मंदिर की खासियत

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- अगर आपकी लव लाइफ या मनचाहे विवाह में लगातार रुकावटें आ रही हैं, तो तमिलनाडु का थिरुपरनकुंड्रम मुरुगन मंदिर (Thiruparankundram Murugan Temple) आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। मान्यता है कि इस मंदिर में एक दीपक जलाने और सच्चे मन से भगवान मुरुगन का दर्शन करने से मनचाहा वर या वधू मिलता है और प्रेम विवाह में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं।

कौन हैं भगवान मुरुगन?

भगवान मुरुगन, जिन्हें कार्तिकेय या स्कंद के नाम से भी जाना जाता है, भगवान शिव और पार्वती के पुत्र तथा गणेशजी के भाई हैं। वे ज्ञान, साहस और विजय के प्रतीक माने जाते हैं। दक्षिण भारत में भगवान मुरुगन की विशेष पूजा की जाती है, खासकर तमिलनाडु में।

मंदिर से जुड़ी पौराणिक कथा

मान्यता के अनुसार, इसी मंदिर में भगवान मुरुगन और देवसेना (देवताओं के राजा इंद्र की पुत्री) का विवाह हुआ था। यही कारण है कि इस स्थान को विवाह और प्रेम संबंधों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि यहां एक दीपक जलाने से प्रेम विवाह में आने वाली सभी रुकावटें दूर हो जाती हैं और जोड़े को सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मिलता है।

यह भी पढ़े:- बिहार विधानसभा चुनाव 2025: पहले चरण में रिकॉर्ड 64.66% मतदान, टूटा 25 साल 

कहा जाता है कि यहां दर्शन करने वाले कई श्रद्धालुओं की प्रेम कहानी सफल विवाह में बदल गई।

थिरुपरनकुंड्रम मुरुगन मंदिर की विशेष वास्तुकला

यह मंदिर भगवान मुरुगन के छह पवित्र निवासों (अरुपदाई वीदु) में से पहला है। यह 6वीं शताब्दी का रॉक-कट मंदिर है, जिसे पांड्य राजवंश ने बनवाया था। मंदिर एक पहाड़ी के ऊपर स्थित है और इसकी शिल्पकला व पत्थर की नक्काशी बेहद आकर्षक है। यहां भगवान शिव और विष्णु की मूर्तियां एक ही स्थान पर देखने को मिलती हैं, जो इसे अद्वितीय बनाती हैं।

मंदिर में दर्शन का समय

  • सुबह: 5:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
  • शाम: 4:00 बजे से रात 9:00 बजे तक

उत्सव और विशेष आयोजन

हर साल मार्च-अप्रैल के दौरान यहां 14 दिनों का भव्य उत्सव आयोजित होता है, जिसमें भगवान मुरुगन की विजय और देवसेना से विवाह का उत्सव मनाया जाता है।

कैसे पहुंचें थिरुपरनकुंड्रम मुरुगन मंदिर

यह मंदिर मदुरै शहर से लगभग 8–10 किमी दूर स्थित है। निकटतम हवाई अड्डा मदुरै एयरपोर्ट (9 किमी) और रेलवे स्टेशन थिरुपरनकुंड्रम स्टेशन (1.5 किमी) है। आप बस या टैक्सी से यहां आसानी से पहुंच सकते हैं। मदुरै से नियमित बस सेवाएं उपलब्ध हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: पहले चरण में रिकॉर्ड 64.66% मतदान, टूटा 25 साल का रिकॉर्ड

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-  बिहार में पहले चरण के मतदान ने नया इतिहास रच दिया है। राज्य में 121 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान में रिकॉर्ड 64.66 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। यह अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है।

चुनाव आयोग ने गुरुवार शाम आंकड़े जारी करते हुए बताया कि इससे पहले वर्ष 2000 के विधानसभा चुनाव में 62.57% मतदान हुआ था, जबकि 1998 के लोकसभा चुनाव में 64.6% वोटिंग हुई थी। इस बार दोनों रिकॉर्ड टूट गए हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने बताया कि कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा। वहीं, एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन ने बताया कि मतदान के दौरान 1,415 लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया।

महिलाओं ने दिखाया उत्साह

पहले चरण में महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। आयोग के अनुसार, इस बार महिलाओं ने बड़ी संख्या में मतदान किया है। मतदान के दौरान 165 बैलेट यूनिट, 169 कंट्रोल यूनिट और 480 वीवीपैट मशीनें बदली गईं।

यह भी पढ़े:- ईडी ने सुरेश रैना व शिखर धवन की 11.14 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त: ऑनलाइन 

2020 के विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार मशीनों में कम तकनीकी खराबी आई। इस बार केवल 1.21% बैलेट यूनिट बदले गए, जबकि पिछली बार यह संख्या 1.87% थी।

143 शिकायतें, कई जगह मतदान बहिष्कार की खबरें

पहले चरण की वोटिंग खत्म होने तक आयोग को कुल 143 शिकायतें मिलीं, जिन्हें समय रहते निपटाया गया।
बक्सर के ब्रह्मपुर, फतुहा के केंद्र संख्या 165 व 166, और लखीसराय के सूर्यगढ़ा क्षेत्र में मतदान बहिष्कार की खबरें आईं। हालांकि, चुनाव आयोग ने कहा कि कहीं भी कोई गंभीर या अप्रिय घटना नहीं हुई।

90 हजार जीविका दीदियां रही तैनात

पर्दानशीं (बुर्का पहनी) महिलाओं की पहचान के लिए चुनाव आयोग ने 90 हजार जीविका दीदियों की तैनाती की थी। इनके साथ CAPF के जवान भी मौजूद रहे। राज्यभर में 4 लाख मतदान कर्मियों को मतदान प्रक्रिया में लगाया गया।

आगे का चुनावी कार्यक्रम

बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में हो रहा है।

  • दूसरे चरण का मतदान: 11 नवंबर 2025
  • कुल सीटें: 122
  • मतगणना व नतीजे: 14 नवंबर 2025

ईडी ने सुरेश रैना व शिखर धवन की 11.14 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त: ऑनलाइन सट्टेबाजी व मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्शन

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज:-  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप एवं उसके प्रचार-प्रसार से जुड़े मनी-लॉन्ड्रिंग जांच के तहत पूर्व भारत के क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन की संपत्ति जब्त कर ली है। एजेंसी ने कुल 11.14 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों पर जब्ती का आदेश जारी किया है।

रिपोर्टों के अनुसार, रैना की नाम पर म्युचुअल फंड निवेश तकरीबन 6.5–6.64 करोड़ रुपये में सीज की गई है, जबकि धवन की 4.5 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति जब्त की गई है।

ईडी के अनुसार यह कार्रवाई कानून के अंतर्गत- विशेष रूप से Prevention of Money Laundering Act, 2002 (PMLA) की धारा अनुसार की गई है।

यह भी पढ़े:- कोबरा सांप ने युवक को डसा, गुस्से में फन चबा डाला – सांप की मौत, युवक बचा

जांच-सूत्र बताते हैं कि मामला उस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म 1xBet से जुड़ा हुआ है, जिसमें इन दोनों ने एंडोर्समेंट या प्रचार के माध्यम से सहभागिता की थी। एजेंसी का दावा है कि इस प्रकार की कंपनियों के माध्यम से सट्टेबाजी-रैकेट में मनी-लॉन्ड्रिंग हुई हो सकती है।

एजेंसी अब इस मामले में आगे की गहरी जांच कर रही है और भविष्य में और नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

कोबरा सांप ने युवक को डसा, गुस्से में फन चबा डाला – सांप की मौत, युवक बचा

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने सभी को दंग कर दिया है। टड़ियावां थाना क्षेत्र के भड़ायल गांव के मजरा पुष्पताली में एक युवक ने मौत को करीब से देखने के बाद भी ऐसा साहस दिखाया, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।

जानकारी के मुताबिक, गांव के 28 वर्षीय पुनीत 4 नवंबर को अपने धान के खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान खेत में छिपे एक काले कोबरा ने उनके पैर में लिपटकर डस लिया। अचानक हुए हमले से पुनीत चौंक गए, लेकिन उन्होंने घबराने के बजाय हिम्मत दिखाई। गुस्से में उन्होंने कोबरा को पकड़ लिया और उसी सांप का फन अपने दांतों से चबा डाला।

घटना के बाद पुनीत ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों ने तुरंत उन्हें हरदोई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार, पुनीत के पैर में सांप के काटने के निशान थे, लेकिन उनकी हालत अब पूरी तरह सामान्य है। उन्हें एक रात ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

यह भी पढ़े:- लो आ गई खुशखबरी! एक साथ लॉन्च होंगी चार वंदे भारत ट्रेनें, PM मोदी

मेडिकल ऑफिसर डॉ. शेर सिंह ने बताया कि पुनीत का यह कदम बेहद जोखिम भरा था। अगर सांप फन चबाते समय उनके मुंह में काट लेता या उसका जहर उनके मुंह में चला जाता, तो उनकी जान बचाना मुश्किल हो सकता था।

इस बीच, पुनीत के कोबरा को चबाने की यह अनोखी घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां लोग आमतौर पर सांप देखकर डर जाते हैं, वहीं पुनीत ने जिंदा कोबरा से टक्कर लेकर अपनी बहादुरी का परिचय दिया। गांव में अब लोग पुनीत और मरे हुए कोबरा दोनों को देखने पहुंच रहे हैं और युवक के साहस की तारीफ कर रहे हैं।

लो आ गई खुशखबरी! एक साथ लॉन्च होंगी चार वंदे भारत ट्रेनें, PM मोदी करेंगे वाराणसी से उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 नवंबर की सुबह वाराणसी पहुंचेंगे और एक साथ चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।
पीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह कदम भारत में विश्वस्तरीय रेल सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक और मील का पत्थर है।

 कौन-कौन सी रूट पर चलेंगी नई वंदे भारत ट्रेनें

नई ट्रेनों के रूट इस प्रकार हैं:

  1. बनारस–खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस
  2. लखनऊ–सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
  3. फिरोजपुर–दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
  4. एर्नाकुलम–बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस

बनारस–खजुराहो वंदे भारत से 2 घंटे 40 मिनट की बचत

यह ट्रेन वाराणसी, प्रयागराज और चित्रकूट जैसे धार्मिक व सांस्कृतिक स्थलों को जोड़ेगी। खजुराहो (यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल) तक की यात्रा अब और तेज़ तथा आरामदायक होगी। मौजूदा विशेष ट्रेनों की तुलना में यह ट्रेन 2 घंटे 40 मिनट कम समय में यात्रा पूरी करेगी।

 लखनऊ–सहारनपुर वंदे भारत: उत्तर प्रदेश में तेज़ कनेक्टिविटी

यह ट्रेन करीब 7 घंटे 45 मिनट में यात्रा पूरी करेगी, जिससे लगभग 1 घंटे की बचत होगी| यह रूट लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर और सहारनपुर को जोड़ेगा। रुड़की होते हुए हरिद्वार तक पहुंच आसान हो जाएगी।

यह भी पढ़े:- दारू पीकर गुंडई करोगे… जब बीच सड़क पर भिड़ गए डिप्टी CM विजय सिन्हा और RJD 

 फिरोजपुर–दिल्ली वंदे भारत: पंजाब की सबसे तेज़ ट्रेन

यह वंदे भारत एक्सप्रेस केवल 6 घंटे 40 मिनट में यात्रा पूरी करेगी। यह ट्रेन दिल्ली, बठिंडा और पटियाला जैसे प्रमुख शहरों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाएगी। इसके चलते व्यापार, पर्यटन और सीमावर्ती इलाकों का विकास तेज़ी से होने की उम्मीद है।

एर्नाकुलम–बेंगलुरु वंदे भारत: दक्षिण भारत की नई कड़ी

दक्षिण भारत की यह नई ट्रेन 8 घंटे 40 मिनट में यात्रा पूरी करेगी, जिससे 2 घंटे से अधिक की बचत होगी। यह ट्रेन केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच आईटी, व्यापार और पर्यटन को गति देगी। यात्रियों के लिए यह तेज़, आरामदायक और आधुनिक यात्रा विकल्प साबित होगी।

प्रधानमंत्री का विज़न – “सुगम और स्मार्ट भारत”

पीएम मोदी का लक्ष्य देश में तेज़, सुरक्षित और आधुनिक रेल नेटवर्क तैयार करना है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के जरिए स्मार्ट कनेक्टिविटी और समय की बचत सुनिश्चित की जा रही है।

दारू पीकर गुंडई करोगे… जब बीच सड़क पर भिड़ गए डिप्टी CM विजय सिन्हा और RJD MLC अजय सिंह

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बिहार में पहले चरण की वोटिंग के बीच लखीसराय से बड़ी खबर सामने आई है। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर हमला किया गया। बताया गया कि खोरियारी गांव में मतदाताओं को घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा था और राजद समर्थकों द्वारा बूथ कब्जे की सूचना मिली थी।

इस सूचना पर विजय सिन्हा खुद मौके पर पहुंचे और लोगों से मतदान करने की अपील की। इसी दौरान भीड़ ने उनके काफिले पर गोबर और चप्पलें फेंकीं, साथ ही पथराव की भी सूचना है।

सड़क पर भिड़ गए विजय सिन्हा और RJD MLC अजय सिंह

घटना के दौरान राजद एमएलसी अजय सिंह भी वहां पहुंच गए, जिसके बाद डिप्टी सीएम और अजय सिंह के बीच बीच सड़क पर तीखी नोकझोंक हो गई। यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया।

विजय सिन्हा ने अजय सिंह पर शराब पीकर चुनाव बाधित करने का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की। इस पर अजय सिंह ने पलटवार करते हुए कहा, “आप कौन होते हैं चेकिंग करने वाले? आप खुद गुंडागर्दी कर रहे हैं।” विजय सिन्हा ने जवाब में कहा,“दारू पीकर गुंडई करोगे? ये बिहार है, यहां कानून चलता है।”

दोनों नेताओं के आरोप-प्रत्यारोप

विजय सिन्हा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राजद समर्थक लोकतंत्र का गला घोंट रहे हैं। उन्होंने कहा कि एसपी लखीसराय लापरवाह हैं और RJD के गुंडों को संरक्षण मिल रहा है।

वहीं, अजय सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि,“हमारी गाड़ी को विजय सिन्हा के लोगों ने रोका। वह चुनाव हार चुके हैं, इसलिए बौखलाए हुए हैं। उन पर कोई हमला नहीं हुआ, ये सब नाटक है।”

पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किए। लखीसराय के एसपी अजय कुमार ने बताया,“सुबह हालात सामान्य थे, लेकिन डिप्टी सीएम के पहुंचने के बाद लोगों ने विरोध शुरू कर दिया।” फिलहाल, मामले की जांच जारी है और दोनों पक्षों से बयान लिए जा रहे हैं।

बिहार चुनाव के पहले चरण में ही राजनीतिक गर्मी चरम पर पहुंच गई है। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और RJD नेता अजय सिंह की सड़क पर भिड़ंत ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया है। पुलिस अब इस पूरे विवाद की वीडियो फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

आज का राशिफल 6 नवंबर 2025: मेष राशि समेत इन जातकों की बढ़ेगी आमदनी, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

आज का राशिफल 6 नवंबर 2025: ग्रहों की स्थिति के अनुसार आज दोपहर के बाद चंद्रमा मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु कर्क में, केतु सिंह में, सूर्य और शुक्र तुला राशि में, जबकि बुध और मंगल वृश्चिक में स्थित हैं। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं। आइए जानते हैं, 12 राशियों का आज का राशिफल—

मेष राशि:
स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं। प्रेम और संतान से संबंधित मामलों में सकारात्मकता बढ़ेगी। व्यापारिक स्थिति बेहद मजबूत रहेगी और धन की आमद बढ़ेगी। आज सूर्य को जल अर्पित करना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि:
मानसिक तनाव में कमी आएगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम और संतान के प्रति संतुष्टि रहेगी। कारोबार में प्रगति के योग हैं। मां काली की आराधना लाभकारी होगी।

मिथुन राशि:
आज मन में थोड़ी बेचैनी रह सकती है और खर्चों में बढ़ोतरी संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। हालांकि, प्रेम और व्यापार में सफलता के संकेत मिल रहे हैं। मां काली की पूजा शुभ रहेगी।

कर्क राशि:
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं और नई आमदनी के स्रोत खुलेंगे। प्रेम-संबंधों में मिठास बढ़ेगी। व्यापारिक लाभ के योग हैं। आज लाल वस्तु अपने पास रखें।

सिंह राशि:
कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में सुधार के संकेत हैं। व्यापारिक दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ रहेगा।

कन्या राशि:
भाग्य का साथ मिलेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम जीवन और व्यापार दोनों ही अच्छे रहेंगे। मेहनत का उचित फल मिलेगा। लाल रंग आज आपके लिए शुभ रहेगा।

तुला राशि:
महत्वपूर्ण कार्य दोपहर से पहले ही पूरे कर लें, इसके बाद का समय थोड़ा जोखिमभरा रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम और व्यापार में सुधार होगा। मां काली को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि:
आज दिन रोमांचक रहेगा। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा। नौकरी और व्यापार में प्रगति के योग हैं। प्रेम-संबंधों में खुशियां आएंगी। पीले रंग की वस्तु अपने पास रखें।

धनु राशि:
शत्रुओं पर विजय मिलेगी, लेकिन मानसिक दबाव रह सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम और संतान के मामलों में सुधार होगा। मां काली की पूजा से लाभ होगा।

मकर राशि:
छात्रों के लिए दिन शुभ रहेगा। अध्ययन और लेखन कार्य में सफलता मिलेगी। हालांकि, भावनाओं में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें। व्यापार में लाभ होगा। सफेद रंग शुभ रहेगा।

कुंभ राशि:
भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। परिवार में हल्का तनाव संभव है, लेकिन आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापार में तरक्की होगी। मां काली की आराधना शुभ फल देगी।

मीन राशि:
पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी और व्यापार में तरक्की मिलेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी। सफेद वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

किसी के पैर छूने से घटता है हमारा पुण्य? जानिए संत प्रेमानंद महाराज का तर्क

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- सनातन धर्म में बड़ों के पैर छूना सम्मान, संस्कार और विनम्रता का प्रतीक माना जाता है। बचपन से सिखाया जाता है कि बड़ों का आशीर्वाद लेना पुण्य का कार्य है। लेकिन कई बार यह सवाल उठता है कि क्या किसी के पैर छूने से हमारा पुण्य घट जाता है?
इस पर अब वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज ने अपने प्रवचन में विस्तार से जवाब दिया है।

पैर छूना — सम्मान या पुण्य का नाश?

हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान एक शिष्य ने प्रेमानंद महाराज से पूछा –“क्या किसी के पैर छूने से हमारा पुण्य समाप्त हो जाता है?”

इस पर संत प्रेमानंद महाराज ने कहा,“अगर पैर छुआने की हमारी इच्छा है, तो यह भजन और भक्ति के मार्ग में बाधा बन सकता है। लेकिन अगर हमारी कोई इच्छा नहीं है, और कोई व्यक्ति श्रद्धा से पैर छू लेता है, तो इससे पुण्य का नाश नहीं होता।” उन्होंने स्पष्ट किया कि पैर छूना और प्रणाम करना दोनों का उद्देश्य समान है – सम्मान और विनम्रता प्रकट करना।

प्रेमानंद महाराज ने दिया आध्यात्मिक तर्क

संत प्रेमानंद महाराज ने आगे कहा, “लाखों लोग प्रणाम करते हैं, लेकिन हम उन सबमें भगवान को देखते हैं। अगर मन में यह भाव आ जाए कि ‘मैं श्रेष्ठ हूं’, तो भजन क्षीण हो जाता है। सोच और भाव ही असली कुंजी है। अगर सोच सही है, तो पुण्य नष्ट नहीं होगा।”

यह भी पढ़े:- UP Board Date Sheet 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू, जानें 

उन्होंने यह भी कहा कि हर व्यक्ति में भगवान का अंश है।“जब कोई श्रद्धा से आपके पैर छूता है, तो समझिए वह भगवान के प्रति श्रद्धा जता रहा है। हमें यह भाव रखना चाहिए कि हम इस योग्य नहीं हैं, और उसके प्रति विनम्रता दिखानी चाहिए।”

महाराज ने सलाह दी कि व्यक्ति को स्वयं यह कोशिश करनी चाहिए कि कोई उसके पैर न छुए, लेकिन यदि कोई फिर भी श्रद्धा से ऐसा करता है, तो भगवत भावना से उसे प्रणाम कर लेना चाहिए

संस्कार और भावना का महत्व

प्रेमानंद महाराज के अनुसार, पैर छूना केवल एक शारीरिक क्रिया नहीं, बल्कि एक मानसिक और आध्यात्मिक भावना है। जब यह भावना अहम् से नहीं, बल्कि भक्ति और विनम्रता से जुड़ी होती है, तभी इसका वास्तविक अर्थ पूरा होता है।