Home Blog Page 189

फिर विवादित बयान देने लगे स्वामी प्रसाद मौर्य, बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री को बोले…

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और अपनी जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर विवाद को हवा दे दी है। इस बार उन्होंने बाबा बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर सीधा हमला बोला है।
मौर्य ने उन्हें “ढोंगी, देशद्रोही और संविधानद्रोही” तक कह डाला। उन्होंने कहा कि “हिंदू राष्ट्र की मांग करना गद्दारी है” और ऐसे लोगों को “जेल की सलाखों में होना चाहिए।”

‘हिंदू राष्ट्र की मांग गद्दारी है’ — मौर्य

मीडिया से बातचीत के दौरान मौर्य ने कहा,“बाबा बागेश्वर एक बड़ा ढोंगी और अराजक तत्व है। वह देशद्रोही और संविधानद्रोही भी है, जिसे जेल में होना चाहिए। भाजपा उसका महिमामंडन कर रही है और पूरे देश में यात्रा करवा रही है। हिंदू राष्ट्र की मांग करना देश के साथ गद्दारी है। ऐसे गद्दारों को जेल की सलाखों में रहना चाहिए।”

मौर्य ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा जानबूझकर धार्मिक विभाजन और उन्माद फैला रही है।

‘जय श्री राम का नारा अराजकता फैलाने का लाइसेंस बन गया’

यह पहला मौका नहीं है जब मौर्य ने विवादित बयान दिया है। 1 नवंबर को उन्होंने कहा था कि कुछ अराजक तत्वों के लिए ‘जय श्री राम’ का नारा अराजकता फैलाने का लाइसेंस बन चुका है। उन्होंने धर्म के नाम पर “हिंदू-मुस्लिम के बीच भेदभाव और नफरत की राजनीति” की भी आलोचना की थी।

धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा बढ़ी

उधर, दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की “सनातन एकता पदयात्रा” की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सोमवार को यात्रा ने पलवल के नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में विश्राम किया था, जबकि मंगलवार को यह मितरोल गांव के लिए रवाना हुई।
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उनका आंदोलन किसी धर्म के खिलाफ नहीं है, बल्कि “सनातन एकता” के लिए है।

Aaj Ka Rashifal 11 November 2025: अद्भुत गजकेसरी योग, जानिए किस राशि की किस्मत चमकेगी आज

Aaj Ka Rashifal 11 November 2025: आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। ग्रहों की स्थिति के अनुसार गुरु और चंद्रमा कर्क राशि में हैं — जहां गुरु उच्च के हैं और चंद्रमा स्वग्रही हैं। इस कारण अद्भुत गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। वहीं केतु सिंह राशि में, सूर्य और शुक्र तुला राशि में, बुध और मंगल वृश्चिक में, राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए जानते हैं, कैसा रहेगा आज का दिन 12 राशियों के जातकों के लिए—

मेष राशि (Aries)

घर-परिवार में शुभ कार्यों के योग बन रहे हैं। संपत्ति या वाहन खरीदने के संकेत हैं। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा और घरेलू सुख बढ़ेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों ही क्षेत्रों में दिन अनुकूल रहेगा। पीली वस्तु अपने पास रखें।

वृषभ राशि (Taurus)

पराक्रम रंग लाएगा। नौकरी-पेशा और व्यवसाय में प्रगति होगी। प्रियजनों का सहयोग मिलेगा। नया कार्य शुरू करने के लिए दिन बेहद शुभ है। स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि (Gemini)

धन प्राप्ति के योग हैं। परिवार में खुशहाली बढ़ेगी। आपकी वाणी सभी को प्रभावित करेगी। स्वास्थ्य और व्यापार की स्थिति मजबूत रहेगी। पीली वस्तु का दान शुभ रहेगा।

कर्क राशि (Cancer)

ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आकर्षण का केंद्र बनेंगे। जरूरत की वस्तुएं आसानी से उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी पक्षों से दिन शानदार रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

सिंह राशि (Leo)

खर्च बढ़ सकते हैं, हालांकि वे शुभ कार्यों पर होंगे। कर्ज से बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, जबकि प्रेम और व्यापार की स्थिति संतोषजनक रहेगी। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि (Virgo)

आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने कार्यों से भी लाभ मिलेगा। शुभ समाचार मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी में उन्नति के संकेत हैं। भगवान विष्णु की आराधना करें।

तुला राशि (Libra)

व्यवसाय में सफलता और कोर्ट-कचहरी से राहत मिल सकती है। अधिकारियों का सहयोग और राजनीतिक लाभ संभव है। पारिवारिक संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा। शनि देव की पूजा करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

भाग्य आपका साथ देगा। यात्रा और धार्मिक कार्यों में शामिल होने के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी में लाभ के योग हैं। पीली वस्तु अपने पास रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

परिस्थितियां थोड़ी चुनौतीपूर्ण रह सकती हैं, लेकिन ज्ञान और अनुभव से राह निकल आएगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन थोड़ा मध्यम, पर व्यापार स्थिर रहेगा। लाल वस्तु अपने पास रखें।

मकर राशि (Capricorn)

शादी-ब्याह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग रहेगा। अविवाहितों के लिए रिश्ते आने की संभावना है। प्रेम और पारिवारिक जीवन बेहद मधुर रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। काली माता की पूजा करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। वरिष्ठों और बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। स्वास्थ्य थोड़ी सावधानी मांगता है, लेकिन प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा। शिव जी का जलाभिषेक करें।

मीन राशि (Pisces)

छात्रों, लेखकों और रचनात्मक लोगों के लिए दिन अत्यंत शुभ है। नई शुरुआत करने के लिए आदर्श समय है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी में प्रगति के योग हैं। पीली वस्तु अपने पास रखें।

अंगूठी पहनने से भाग्य बदलता है? प्रेमानंद महाराज ने दी सच्चाई

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- रत्न और अंगूठियों को लेकर लोगों में अक्सर यह सवाल होता है कि क्या इन्हें पहनने से भाग्य या ग्रहों के प्रभाव में बदलाव आता है। रत्नशास्त्र और ज्योतिष में इसके कई सुझाव मिलते हैं, लेकिन क्या यह वाकई सच है? इस सवाल का जवाब हाल ही में प्रेमानंद महाराज ने अपने प्रवचन में दिया।

प्रेमानंद महाराज का जवाब

प्रेमानंद महाराज ने स्पष्ट कहा कि अंगूठी पहनने से भाग्य नहीं बदलता। उनका कहना था:”अंगूठी तो वैसे ही पहनी जाती है। कर्म जो है वो बहुत ही प्रबल होता है। अगर अंगूठी से ऐसा होता तो अंगूठी बनाने वाला सुखी हो जाता। किसी प्रकार की अंगूठी से आपका दुख नष्ट नहीं हो सकता।”

यह भी पढ़े:- यूपी के 52 जिलों में घर के पास मिलेगी इलाज की सुविधा, योगी सरकार की नई सौगात

महाराज ने उदाहरण देते हुए बताया कि लोग कहते हैं कि साढ़े साती से बचने के लिए घोड़े के नाल की अंगूठी पहन लो। उन्होंने कहा कि घोड़े पर साढ़े साती का असर तो उसी पर है, तुम्हारे ऊपर नहीं।

भाग्य बदलने का असली मार्ग

प्रेमानंद महाराज ने जीवन में कल्याण और दुख निवारण का असली तरीका बताया:

  1. भगवान का नाम जप करें – नामस्मरण से मन और कर्म पर नियंत्रण होता है।
  2. अच्छे कर्म करें – किसी से आशीर्वाद या तांत्रिक उपाय लेने की जरूरत नहीं।
  3. दुख का सामना (एनकाउंटर) करें – अपने दुखों और विपत्तियों का सामना करें और उनका समाधान करें।

उन्होंने कहा कि शोभा और धन के लिए लोग हीरे या सोने की अंगूठी पहन सकते हैं, लेकिन किसी भी अंगूठी में दुख दूर करने की शक्ति नहीं होती। दुख और प्रारब्ध का निवारण केवल भगवान और अच्छे कर्म के माध्यम से ही संभव है।

यूपी के 52 जिलों में घर के पास मिलेगी इलाज की सुविधा, योगी सरकार की नई सौगात

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शहरी क्षेत्रों के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य सौगात का ऐलान किया है। राज्य के 52 जिलों में जल्द ही 424 नए अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर (Urban Ayushman Arogya Mandir) शुरू किए जा रहे हैं।
इन केंद्रों के शुरू होने से गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को अब घर के नजदीक ही प्राथमिक इलाज और जांच की सुविधा मिल सकेगी।

15–20 हजार की आबादी पर एक केंद्र

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, प्रत्येक 15 से 20 हजार की शहरी आबादी पर एक अर्बन आयुष्मान केंद्र स्थापित किया जाएगा। इन केंद्रों के जरिए लोगों को डोर-स्टेप हेल्थ सर्विस यानी घर के पास ही चिकित्सा परामर्श, दवा और जांच की सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़े:- दिल्ली धमाके को राहुल गांधी ने बताया ‘हादसा’, जताया दुख -पढ़ें क्या

इन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में मरीजों को 14 प्रकार की जांचें, फ्री परामर्श, और टेली-कंसल्टेंसी के माध्यम से बड़े चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह भी उपलब्ध कराई जाएगी।

112 करोड़ रुपये से अधिक का बजट

इन केंद्रों के संचालन के लिए सरकार ने 112 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि मंजूर की है।यह केंद्र 52 जिलों के 187 शहरों और कस्बों में खोले जा रहे हैं।

अधिकारियों के अनुसार, इन केंद्रों के शुरू होने से जिलों के बड़े अस्पतालों पर मरीजों का दबाव कम होगा और लोगों को इलाज के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।

स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई रफ्तार

इन अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से सरकार का लक्ष्य शहरी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है। सरकार का कहना है कि इससे गरीब और निम्न आय वर्ग के नागरिकों को समय पर इलाज उपलब्ध हो सकेगा और राज्य में आयुष्मान भारत मिशन को नई गति मिलेगी।

दिल्ली धमाके को राहुल गांधी ने बताया ‘हादसा’, जताया दुख -पढ़ें क्या लिखा पोस्ट में

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़-  दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार धमाके को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दुख जताया है। उन्होंने इस घटना को “हादसा” करार देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर संवेदना व्यक्त की।

राहुल गांधी का ट्वीट

राहुल गांधी ने घटना के करीब दो घंटे बाद एक्स पर लिखा —“दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट की ख़बर बेहद दर्दनाक और चिंताजनक है। इस दुखद हादसे में कई निर्दोष लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है।

इस दुख की घड़ी में अपने प्रियजनों को खोने वाले शोक-संतप्त परिवारों के साथ खड़ा हूं और उन्हें अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।” उन्होंने इसे एक दुर्घटना (Accident) बताया, न कि आतंकी हमला — जिस पर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

AAP सांसद संजय सिंह का बयान — “पाकिस्तान का हाथ”

इस बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इसे पाकिस्तान की साजिश बताया। उन्होंने कहा, “यह धमाका पाकिस्तान की ओर से किया गया हमला है। यह हमला लाल किले पर हुआ है, जो भारत के गौरव का प्रतीक है।”

यह भी पढ़े:- कार धमाके पर अमित शाह का भी आया बयान- “मौके पर पहुंच रहा हूं, सभी

संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा- “मोदी के हाथों में देश सुरक्षित नहीं है।ऐसी घटिया हरकत पाकिस्तान ही कर सकता है। मोदी ने सीजफायर करके पाकिस्तानी दरिंदों का मनोबल बढ़ा दिया है।लाल किले पर हमला हमारे गौरव पर हमला है।”

अमित शाह घटनास्थल के लिए रवाना

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।उन्होंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर, आईबी प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर पूरी जानकारी ली। अमित शाह ने कहा — “सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर आई-20 कार में धमाका हुआ।

इससे आसपास की गाड़ियों में आग लगी और कुछ लोग घायल हुए हैं।घटना की जांच सभी एंगल से की जाएगी।”गृह मंत्री जल्द ही घटनास्थल और अस्पताल दोनों जगह जाकर स्थिति की समीक्षा करेंगे।

कार धमाके पर अमित शाह का भी आया बयान- “मौके पर पहुंच रहा हूं, सभी एंगल से होगी जांच”

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार धमाके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बयान सामने आया है।
उन्होंने बताया कि सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर एक आई-20 कार में विस्फोट हुआ, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं और कुछ की मौत की भी सूचना है।
अमित शाह ने कहा, “घटना की जांच सभी संभावित एंगल से की जाएगी। मैं खुद कुछ ही देर में मौके और अस्पताल दोनों जगह जा रहा हूं।”

10 मिनट में पहुंचीं जांच टीमें

गृह मंत्री ने बताया कि विस्फोट की सूचना मिलते ही दिल्ली क्राइम ब्रांच और स्पेशल ब्रांच की टीमें 10 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंच गईं।
अब एनएसजी (NSG) और एनआईए (NIA) की टीमें एफएसएल (FSL) के साथ मिलकर गहन जांच कर रही हैं।
साथ ही आसपास के सभी CCTV फुटेज की जांच के आदेश दिए गए हैं ताकि घटना की सटीक वजह और जिम्मेदार लोगों की पहचान की जा सके।

“सभी एंगल से जांच होगी” — अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि उन्होंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा और स्पेशल ब्रांच प्रभारी से बातचीत की है।
दोनों अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़े:- लाल किले के पास धमाके के बाद मंजर हुआ भयावह, उड़ गए 

उन्होंने कहा, “हम सभी संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं और हर एंगल से जांच की जाएगी। जल्द ही जनता के सामने जांच के नतीजे रखे जाएंगे।”

लाल किले के पास धमाके में 10 की मौत

गौरतलब है कि सोमवार शाम को लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर एक धीमी गति से चलती कार में जबरदस्त विस्फोट हुआ था। घटना में 10 लोगों की मौत और 24 से अधिक घायल होने की पुष्टि हुई है। धमाके के बाद आसपास की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने बताया कि “शाम 6:52 बजे एक कार लाल बत्ती पर रुकी थी, तभी उसमें विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास के वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।”

लाल किले के पास धमाके के बाद मंजर हुआ भयावह, उड़ गए परखच्चे; VIDEO में देखें

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- राजधानी दिल्ली सोमवार शाम जोरदार धमाके से दहल उठी। लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी एक कार में हुए विस्फोट में अब तक 8 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोग घायल हैं।
हालांकि दिल्ली पुलिस ने अब तक इसे आतंकी हमला नहीं बताया है, लेकिन आशंकाओं का बाजार गर्म है और जांच कई एंगल से की जा रही है।

धमाके की तीव्रता ने उड़ा दिए परखच्चे

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका इतना भीषण था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियां जलकर खाक हो गईं।कई वाहनों के परखच्चे उड़ गए और उन्हें पहचानना तक मुश्किल हो गया।स्ट्रीट लाइट्स टूट गईं और आसपास की इमारतों के शीशे चकनाचूर हो गए।

सोमवार को लाल किले का बाजार बंद रहता है, जिससे भीड़ कम होने के कारण बड़ा हादसा टल गया, वरना मृतकों की संख्या और बढ़ सकती थी।

जांच में जुटी एजेंसियां, NSG की टीम मौके पर

दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने बताया कि एक कार रेड लाइट की ओर बढ़ रही थी, तभी उसमें विस्फोट हुआ। फिलहाल NSG (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड) की टीम मौके पर मौजूद है और जांच जारी है।

यह भी पढ़े:- कृषि उत्पादों के निर्यात पर अब 30% भाड़ा देगी यूपी सरकार

आग इतनी भीषण थी कि दमकल की 7 गाड़ियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

पीएम मोदी और गृह मंत्री ने ली जानकारी

घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे मामले की जानकारी गृह मंत्री अमित शाह से ली। वहीं अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा से फोन पर बात कर ताज़ा अपडेट लिया और तेज़ी से जांच पूरी करने के निर्देश दिए।

देशभर में हाई अलर्ट

धमाके के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। मुंबई, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और चेकिंग अभियान जारी है।

VIDEO में देखें धमाके के बाद का मंजर

घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,

जिसमें दिख रहा है कि धमाके के बाद सड़क पर चारों ओर धुआं फैल गया और वाहन जलते नजर आ रहे हैं। लोग भयभीत होकर भागते दिखे और पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी।

कृषि उत्पादों के निर्यात पर अब 30% भाड़ा देगी यूपी सरकार, हर साल इतनी मिलेगी मदद

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के निर्यातकों को राहत देते हुए निर्यात के दौरान माल भाड़े पर आने वाले खर्च का 30 प्रतिशत या 150 रुपये प्रति किलोग्राम (जो भी कम हो) तक की आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है।
इस योजना के तहत हर निर्यातक को एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 10 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव (एमएसएमई) आलोक कुमार ने शासनादेश जारी किया है।

कृषि और औद्योगिक उत्पादों को बढ़ावा

यह निर्णय उत्तर प्रदेश निर्यात प्रोत्साहन नीति 2025–30 के तहत लिया गया है, जिसका उद्देश्य कृषि, औद्योगिक और हस्तशिल्प उत्पादों के निर्यात को प्रोत्साहित करना है।
सरकार ने वायुयान भाड़ा योजना को सरल बनाते हुए यह लाभ न केवल प्रदेश में स्थित एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स से निर्यात करने वालों को दिया है, बल्कि उन निर्यातकों को भी शामिल किया गया है जो प्रदेश से बाहर के एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स से सामान भेजते हैं।

ऑनलाइन दावा प्रक्रिया और समय सीमा

निर्यातक को माल विदेशी खरीदार को भेजे जाने की तिथि से 180 दिन के भीतर अपना दावा विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन दाखिल करना होगा। इस अवधि के बाद प्राप्त दावे स्वीकार नहीं किए जाएंगे। यदि किसी सुधार की आवश्यकता हो तो 15 दिन के भीतर संशोधन का अवसर दिया जाएगा।

यह भी पढ़े:- लखनऊ में आतंकी मॉड्यूल पर बड़ी कार्रवाई, महिला डॉक्टर गिरफ्तार -कार से मिली AK-47

संबंधित जिलों के उपायुक्त उद्योग को 21 दिन के भीतर दावा जांचकर निर्यात प्रोत्साहन ब्यूरो को भेजना होगा। स्वीकृति के बाद सहायता राशि सीधे ऑनलाइन खाते में जमा की जाएगी।

समिति करेगी अंतिम स्वीकृति

दावों की स्वीकृति निर्यात आयुक्त (प्रोत्साहन ब्यूरो) की अध्यक्षता वाली समिति द्वारा की जाएगी।
इस समिति में —

  • निदेशक (कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार विभाग)
  • वित्त नियंत्रक (उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय)
  • संबंधित जिलों के उपायुक्त उद्योग
  • और अपर/संयुक्त आयुक्त (निर्यात प्रोत्साहन ब्यूरो, सदस्य सचिव) शामिल होंगे।

निर्यात क्रेडिट इंश्योरेंस में भी मिलेगी सहायता

सरकार ने साथ ही निर्यात क्रेडिट इंश्योरेंस समर्थना योजना शुरू करने का निर्णय भी लिया है। इसमें एमएसएमई अधिनियम 2006 के तहत आने वाली सभी इकाइयां पात्र होंगी। इस योजना के तहत भारतीय निर्यात क्रेडिट गारंटी निगम (ECGC) को दिए गए वार्षिक प्रीमियम का 30 प्रतिशत (अधिकतम ₹5 लाख प्रति वर्ष) निर्यातकों को वापस किया जाएगा।
निर्यातकों को हर तीन माह में ऑनलाइन दावा दाखिल करना होगा, जिसकी जांच के बाद भुगतान किया जाएगा।

लखनऊ में आतंकी मॉड्यूल पर बड़ी कार्रवाई, महिला डॉक्टर गिरफ्तार -कार से मिली AK-47

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-  जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवाद के खिलाफ चलाए जा रहे एक बड़े अभियान के तहत सोमवार को लखनऊ से एक महिला डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई महिला की पहचान डॉ. शाहीन शाहिद के रूप में हुई है, जो लखनऊ के लालबाग इलाके की रहने वाली बताई जा रही हैं।
पुलिस ने उनकी कार से एके-47 राइफल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

संयुक्त ऑपरेशन में मिली सफलता

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर पुलिस, उत्तर प्रदेश पुलिस, हरियाणा पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के संयुक्त ऑपरेशन में की गई।

यह भी पढ़े:- दिल्ली धमाके के बाद यूपी में हाई अलर्ट, लखनऊ पुलिस ने चलाया सघन अभियान

जांच में सामने आया है कि डॉ. शाहीन शाहिद जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गज़वत-उल-हिंद जैसे आतंकी संगठनों से जुड़े सक्रिय आतंकी मॉड्यूल का हिस्सा थीं।

यह नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ था और इसका संचालन विदेशों में बैठे हैंडलर्स द्वारा किया जा रहा था।

शिक्षित वर्ग में घुसपैठ की कोशिश

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मॉड्यूल का उद्देश्य देश में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के साथ-साथ शिक्षित वर्ग के जरिए “व्हाइट कॉलर टेरर इकोसिस्टम” तैयार करना था। इसमें डॉक्टरों, विश्वविद्यालयों के छात्रों और कुछ शिक्षकों की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है।

फरीदाबाद कनेक्शन और विस्फोटक बरामदगी

जांच में यह भी पता चला है कि हरियाणा के फरीदाबाद में गिरफ्तार अल फलाह यूनिवर्सिटी के डॉ. मुजम्मिल इसी नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। वही डॉ. शाहीन शाहिद की कार का उपयोग करता था, जिसमें से AK-47 बरामद की गई।

हाल ही में फरीदाबाद में चलाए गए एक ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने करीब 2900 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री (अमोनियम नाइट्रेट, पोटैशियम नाइट्रेट, सल्फर) के साथ रिमोट कंट्रोल, टाइमर और हथियार जब्त किए थे।

विदेशी फंडिंग और ट्रेनिंग का शक

अधिकारियों के मुताबिक, इस आतंकी नेटवर्क की फंडिंग और ट्रेनिंग दोनों विदेश से की जा रही थीं। एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि देश के किन हिस्सों में इनके संपर्क सक्रिय थे और क्या किसी बड़े आतंकी हमले की साजिश रची जा रही थी।

वर्तमान में डॉ. शाहीन शाहिद को हिरासत में लेकर श्रीनगर स्थानांतरित किया गया है, जहां उनसे पूछताछ जारी है। उनकी गिरफ्तारी के बाद लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

दिल्ली धमाके के बाद यूपी में हाई अलर्ट, लखनऊ पुलिस ने चलाया सघन अभियान

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार धमाके के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। राज्य के सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अयोध्या, मथुरा और वाराणसी जैसे संवेदनशील धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस ने पूरे प्रदेश में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। हर आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि धार्मिक स्थलों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम किए जाएं।

यह भी पढ़े:- दिल्ली में कार धमाके के बाद मुंबई में हाई अलर्ट,देशभर में 

राजधानी लखनऊ में भी अलर्ट जारी किया गया है। हजरतगंज, चारबाग और गोमतीनगर जैसे प्रमुख इलाकों में पुलिस ने रूट मार्च किया। अधिकारी सुरक्षा स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

दिल्ली में हुए धमाके से दहली राजधानी

सोमवार शाम को दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी एक कार में जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। विस्फोट की वजह से तीन गाड़ियां जलकर राख हो गईं और आसपास की इमारतों के शीशे टूट गए।

अधिकारियों के अनुसार, इस धमाके में आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। घटना के बाद दिल्ली पुलिस और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया।