Home Blog Page 190

दिल्ली में कार धमाके के बाद मुंबई में हाई अलर्ट, देशभर में बढ़ाई गई सुरक्षा

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- दिल्ली में लाल किले के पास हुई कार विस्फोट की घटना के बाद मुंबई में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, इस धमाके में अब तक आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अब ट्रांजिट हब, ऐतिहासिक इमारतों और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी बढ़ा रही हैं। उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी अलर्ट जारी किया गया है और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल की तैनाती के साथ गश्त तेज कर दी गई है।

यह भी पढ़े:- दिल्ली में लाल किले के पास कार ब्लास्ट, 8 की मौत; कई घायल, हाई अलर्ट जारी

गौरतलब है कि सोमवार शाम लाल किले के पास खड़ी एक कार में अचानक जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियों में आग लग गई और आसपास की इमारतों के शीशे टूट गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके की आवाज कई मीटर दूर तक सुनी गई।

घटना के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया। दिल्ली अग्निशमन विभाग के मुताबिक, दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं, जबकि पुलिस ने इलाके को पूरी तरह से घेर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों का पालन करें।

दिल्ली में लाल किले के पास कार ब्लास्ट, 8 की मौत; कई घायल, हाई अलर्ट जारी

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- राजधानी दिल्ली सोमवार शाम दहशत से कांप उठी, जब लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी एक कार में भीषण धमाका हो गया। इस धमाके में अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

ब्लास्ट इतना जोरदार था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाके के बाद आसमान में तेज लपटें और धुआं फैल गया।

घटना के तुरंत बाद दमकल विभाग की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गईं। वहीं, दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम, फोरेंसिक एक्सपर्ट्स और बम निरोधक दस्ते ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुई। धमाके के बाद वहां मौजूद तीन से चार वाहन भी आग की चपेट में आ गए। दमकल विभाग को शाम 7:05 बजे सूचना मिली थी।

यह भी पढ़े:- बिहार में बनेगी तेजस्वी यादव की सरकार, योगी सरकार के मंत्री ओपी राजभर का बड़ा दावा

सूत्रों के मुताबिक, कई घायलों को LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास की स्ट्रीट लाइटें भी टूट गईं और मेट्रो स्टेशन के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।

फिलहाल दिल्ली पुलिस ने पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। आसपास के चांदनी चौक और लाल किला मार्केट को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया है।

अधिकारियों का कहना है कि धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिक जांच चल रही है और किसी बड़ी साजिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

बिहार में बनेगी तेजस्वी यादव की सरकार, योगी सरकार के मंत्री ओपी राजभर का बड़ा दावा

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। राजभर ने कहा कि एनडीए (NDA) को इस बार सत्ता से बाहर होना पड़ेगा और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद (RJD) की सरकार बनेगी।

सोमवार को मीडिया से बातचीत में ओपी राजभर ने कहा-“बिहार में जब भी ज्यादा वोटिंग होती है, वहां राजद की सरकार बनती है। इस बार भी 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है, इसलिए वहां तेजस्वी यादव की सरकार बनने जा रही है।”

“गूगल पर देखा, जहां ज्यादा वोटिंग होती है वहां राजद की जीत होती है”

राजभर ने अपने दावे के पीछे आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने गूगल पर देखा कि हर बार जब बिहार में मतदान प्रतिशत बढ़ा है, राजद सत्ता में आई है।

उन्होंने कहा-“वहां बहुत घाचपेच है। ओवैसी भी राजद के खिलाफ लड़ रहे हैं। प्रशांत किशोर (पीके) सभी दलों पर हमला कर रहे हैं। जनता चुपचाप है, नेता बोल रहे हैं। जनता का मिजाज कोई नहीं समझ पा रहा।”

बिहार में दो चरणों में हो रहा मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न हो रहा है। पहले चरण में करीब 65 प्रतिशत मतदान हुआ — जो राज्य के इतिहास में सबसे अधिक है। अब दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, बिहार में अधिक मतदान आम तौर पर सत्ता विरोधी रुझान (anti-incumbency) का संकेत माना जाता है।

वोटिंग पैटर्न के इतिहास से राजभर के दावे को मिला आधार

राजभर के तर्क के अनुसार, जब भी बिहार में 60 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई, तब लालू प्रसाद यादव या राजद गठबंधन सत्ता में आया।

  • 1990: लालू यादव पहली बार सत्ता में आए, वोटिंग 62.04%
  • 1995: सत्ता बरकरार, वोटिंग 61.79%
  • 2000: राजद की वापसी, वोटिंग 62.57%

राजभर का कहना है कि इस बार भी मतदान प्रतिशत 60 के पार है, इसलिए परिणाम तेजस्वी यादव के पक्ष में आ सकते हैं। हालांकि, अंतिम तस्वीर 11 नवंबर के मतदान के बाद ही साफ होगी।

यूपी के सभी स्कूलों में ‘वंदे मातरम्’ गाना अनिवार्य, CM योगी ने किया ऐलान

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को घोषणा की कि प्रदेश के सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में ‘वंदे मातरम्’ का गायन अब अनिवार्य होगा।

सीएम योगी ने गोरखपुर में एकता यात्रा की शुरुआत से पहले जनसभा को संबोधित करते हुए कहा-“वंदे मातरम् हमारे राष्ट्रीय गीत के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उत्तर प्रदेश के हर विद्यालय और शिक्षण संस्थान में इसका गायन अनिवार्य किया जाएगा, ताकि हर नागरिक के मन में भारतमाता के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव जागृत हो।”

कांग्रेस और सपा पर साधा निशाना

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि “गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा रचित वंदे मातरम् स्वतंत्रता संग्राम का उद्घोष था। 1896 से 1922 तक कांग्रेस के हर अधिवेशन में यह गीत गाया जाता था, लेकिन 1923 में मोहम्मद अली जौहर के अध्यक्ष बनने के बाद इसका विरोध शुरू हुआ।”

यह भी पढ़े:- … तो “मोदी-योगी की तारीफ करूंगा, बीएसपी में जाने पर विचार”- आजम

सीएम योगी ने कहा कि अगर कांग्रेस ने उस समय जौहर का विरोध किया होता, तो शायद देश का विभाजन न होता। उन्होंने कहा कि आज भी कुछ लोग वंदे मातरम् का विरोध कर रहे हैं, जो राष्ट्रीय एकता के लिए खतरा है। “जो लोग महापुरुषों के सम्मान और राष्ट्रगीत के सम्मान का विरोध करते हैं, वे देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा हैं,” — सीएम योगी आदित्यनाथ

वंदे मातरम् विवाद पर सियासी बयानबाजी तेज

हाल के दिनों में ‘वंदे मातरम्’ को लेकर राजनीति फिर गरमा गई है। महाराष्ट्र में एनडीए सरकार ने स्कूलों में पूरा वंदे मातरम् गाने को अनिवार्य किया है, जबकि कांग्रेस इसे अपनी आजादी की विरासत बता रही है।

उत्तर प्रदेश में सपा नेता अबू आजमी और पूर्व सांसद एस.टी. हसन ने धार्मिक कारणों का हवाला देते हुए कहा कि मुसलमान “अल्लाह के सिवा किसी की इबादत नहीं कर सकते”, इसलिए वे वंदे मातरम् नहीं गाएंगे।

उनके इस बयान पर भाजपा और योगी सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि राष्ट्रगीत का विरोध देशभक्ति पर सवाल खड़े करता है।

… तो “मोदी-योगी की तारीफ करूंगा, बीएसपी में जाने पर विचार”- आजम खां का बड़ा बयान

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खां ने एक इंटरव्यू में ऐसा बयान दिया है, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। उन्होंने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) उन्हें प्रस्ताव देती है कि वह अखिलेश यादव का साथ छोड़ दें और उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस ले लिए जाएं, तो वह इस पर विचार करेंगे।

आजम खां ने कहा,“अगर मुकदमे वापस ले लिए जाएं तो मैं प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद दूंगा, उन्हें फूलों का गुलदस्ता दूंगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी धन्यवाद दूंगा और उनकी हर जगह तारीफ करूंगा। लेकिन वोट समाजवादी पार्टी के लिए ही मांगूंगा।”

बीजेपी के प्रस्ताव पर बोले—‘जरूर विचार करूंगा’

यूट्यूब चैनल फोर पीएम से बातचीत के दौरान आजम खां से जब पूछा गया कि अगर बीजेपी उन्हें बीएसपी या कांग्रेस में शामिल होने का प्रस्ताव दे और बदले में मुकदमे वापस ले ले तो उनका क्या रुख होगा?

यह भी पढ़े:- 15 दिन में करें सभी समस्याओं का समाधान: CM योगी का अफसरों को आदेश

इस पर आजम खां ने बिना झिझक जवाब दिया—“आपके माइक पर आकर अगर वो प्रस्ताव देंगे, तो हम जरूर विचार करेंगे।” उन्होंने कहा कि अभी मुकदमे वापस नहीं हुए हैं, इसलिए “पहले सरकार मुकदमे वापस तो ले, फिर देखेंगे।”

जेल में बिताए दर्दनाक अनुभव साझा किए

आजम खां ने जेल में बिताए अपने दिनों को याद करते हुए कहा कि यह उनके जीवन का सबसे दर्दनाक समय था। उन्होंने बताया कि रात के साढ़े तीन बजे उन्हें और बेटे अब्दुल्ला आजम को अचानक नींद से जगाकर बाहर लाया गया।“जेल से बाहर बहुत ज्यादा पुलिस थी। पैरामिलिट्री फोर्स भी थी। ऐसा लग रहा था कि सिर्फ हथियार और वर्दियां ही हैं। उस वक्त लगा कि शायद ये मेरी बेटे से आखिरी मुलाकात है।”

उन्होंने बताया कि उन्हें और बेटे को अलग-अलग जेलों में भेज दिया गया और डेढ़ दिन तक यह पता नहीं चल सका कि बेटा कहां है।

अखिलेश से मुलाकात के बाद बढ़ी हलचल

हाल ही में आजम खां अपने बेटे अब्दुल्ला के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिलने उनके घर पहुंचे थे।अखिलेश ने भी कहा था कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर आजम खां के मुकदमे वापस लिए जाएंगे।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आजम खां का यह बयान सपा, बीजेपी और बीएसपी तीनों दलों के समीकरणों को प्रभावित कर सकता है।

15 दिन में करें सभी समस्याओं का समाधान: CM योगी का अफसरों को आदेश

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी शिकायतें सुनीं। फरियादें सुनने के बाद सीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी समस्याओं का निस्तारण 15 दिनों के भीतर पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए। सीएम योगी इस दौरान गोरखपुर में आयोजित एकता पदयात्रा (Unity March) में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।

जनता दर्शन में सुनीं 200 से अधिक फरियादें

हर बार की तरह, गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने जनता दर्शन आयोजित हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री खुद लोगों तक पहुंचे और एक-एक करके उनकी समस्याएं सुनीं।

जनता दर्शन में करीब 200 लोगों की शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें महिलाओं की संख्या अधिक रही। शिकायतों में अवैध कब्जा, पीएम आवास योजना और भूमि विवाद से जुड़े मामले प्रमुख रहे।

यह भी पढ़े:- Aaj Ka Rashifal 10 November 2025:: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन – मेष से मीन तक

भूमि कब्जे की शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि ऐसे मामलों में तुरंत कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

सरदार पटेल की जयंती पर यूनिटी मार्च में होंगे शामिल

लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भाजपा ने सोमवार से “एकता पदयात्रा” (Unity March) शुरू की है, जो 20 नवंबर तक चलेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, सहित कई मंत्री, सांसद और विधायक इन पदयात्राओं का नेतृत्व करेंगे।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री और अभियान संयोजक संजय राय के अनुसार, पदयात्राओं का आयोजन विधानसभा स्तर पर किया जा रहा है। इस दौरान जनता को सरदार पटेल के योगदान और राष्ट्रीय एकता में उनके ऐतिहासिक निर्णयों की जानकारी दी जाएगी।

Aaj Ka Rashifal 10 November 2025:: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन – मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 10 November 2025::ग्रह स्थिति के अनुसार आज चंद्रमा मिथुन राशि में, गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह में, सूर्य और शुक्र तुला में, बुध और मंगल वृश्चिक राशि में हैं। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि आज का दिन बारह राशियों के जातकों के लिए क्या संदेश लेकर आया है।

मेष राशि (Aries)

आज का दिन पराक्रमी रहेगा। अपने प्रयासों से सफलता मिलेगी और परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में प्रगति के संकेत हैं। शाम के बाद घरेलू विवाद की स्थिति बन सकती है, लेकिन भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष से सुखद परिणाम मिलेंगे। सरकारी कार्यों से लाभ संभव है। लाल वस्तु अपने पास रखें, शुभ रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेंगे। व्यापार में निरंतर सुधार दिखेगा और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। हरी वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

आज स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं। प्रेम और संतान का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बन रही है। ध्यान रखें—बातों में संयम रखें, वाणी से किसी का दिल न दुखाएं। हरी वस्तु साथ रखना शुभ रहेगा।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। शाम के बाद समय और भी बेहतर होगा। प्रेम, संतान और व्यापारिक मामलों में शुभ समाचार मिल सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। लाल वस्तु साथ रखें, भाग्य वृद्धि के योग हैं।

सिंह राशि (Leo)

स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। सिरदर्द या आंखों में तकलीफ हो सकती है। प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा, जबकि व्यापारिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। पीली वस्तु साथ रखना शुभ रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला रहेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने प्रयासों से भी आर्थिक लाभ होगा। यात्रा का योग है। शुभ समाचार मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी में संतुलन रहेगा। भगवान शिव का जलाभिषेक करें, शुभ फल मिलेगा।

तुला राशि (Libra)

आज व्यापार में उन्नति के योग हैं। न्यायिक मामलों में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष से भी मन प्रसन्न रहेगा। पीली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

भाग्य आपका साथ देगा। करियर और रोजगार में प्रगति के संकेत हैं। शाम के बाद परिस्थितियां और अनुकूल होंगी। प्रेम और व्यापारिक मामलों में स्थिति संतोषजनक रहेगी। पीली वस्तु पास रखें, सफलता मिलेगी।

धनु राशि (Sagittarius)

जरूरी कार्यों को शाम से पहले पूरा करें, उसके बाद कुछ अड़चनें आ सकती हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा, व्यापार भी सुचारू चलेगा। लाल वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।

मकर राशि (Capricorn)

जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के अवसर बनेंगे। प्रेम, संतान और स्वास्थ्य सभी क्षेत्रों में सकारात्मकता बनी रहेगी। मां काली की पूजा करना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज कुछ मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन अंततः परिस्थितियों पर विजय आपकी ही होगी। विद्या और ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा, जबकि प्रेम और व्यापार सामान्य रहेंगे। हरी वस्तु साथ रखें।

मीन राशि (Pisces)

आज लिखने-पढ़ने या अध्ययन में मन लगेगा। भावुक होकर कोई निर्णय न लें, नुकसान संभव है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, हालांकि प्रेम और संतान पक्ष थोड़ा सामान्य रहेगा। व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी। भगवान शिव का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।

‘Bigg Boss 19’ से बाहर हुए अभिषेक बजाज, फूट-फूटकर रोईं अशनूर कौर, बोलीं…

मनोरंजन/सर्वोदय न्यूज़:- रियलिटी शो Bigg Boss 19 में इस हफ्ते के वीकेंड का वार ने फैंस और कंटेस्टेंट्स दोनों को हैरान कर दिया। मेकर्स ने इस बार डबल एविक्शन का मास्टरस्ट्रोक खेला, जिसके चलते अभिषेक बजाज और नीलम गिरी शो से बाहर हो गए।
वहीं अभिषेक के एविक्शन के बाद अशनूर कौर का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घर के अंदर का माहौल पूरी तरह भावुक हो गया।

अशनूर कौर का टूटना और अभिषेक का जवाब

शो से बाहर होने के बाद जब अभिषेक बजाज घरवालों से विदा ले रहे थे, तब अशनूर कौर फूट-फूटकर रो पड़ीं। उन्होंने कहा,“तुम वापस आओगे… जरूर कोई सीक्रेट रूम होगा!”

इस पर अभिषेक ने मुस्कुराते हुए कहा,“मैं ट्रॉफी नहीं जीता तो क्या, दिल तो जीतकर जा रहा हूं।” उन्होंने आगे अशनूर से कहा,“जितना रोना है अभी रो लो, लेकिन बाकी सबके सामने मत रोना। शो जीतकर आना।”

नीलम गिरी के बाहर जाने पर भी भावुक हुए घरवाले

डबल एविक्शन में नीलम गिरी के बाहर जाने पर भी कई घरवाले आंसू नहीं रोक पाए। तान्या मित्तल, अमाल-कुनिका और शहबाज visibly भावुक दिखे। सलमान खान ने नीलम को दिलासा देते हुए कहा, “आप रोइए नहीं, आपने बहुत अच्छा खेला है।”

प्रणित मोरे को मिली थी स्पेशल पावर

बीमारी के चलते पिछले हफ्ते बाहर हुए प्रणित मोरे की शो में वापसी हो चुकी है। वापसी के बाद बिग बॉस ने उन्हें एक स्पेशल पावर दी, जिसके तहत वे तीन नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स — अशनूर कौर, नीलम गिरी और अभिषेक बजाज — में से किसी एक को बचा सकते थे।

यह भी पढ़े:- भगवान से मन्नत कैसे मांगें? प्रेमानंद महाराज ने बताया सही तरीका

प्रणित ने अपनी पावर का इस्तेमाल अशनूर कौर को बचाने के लिए किया। इस फैसले से अभिषेक को शो से बाहर जाना पड़ा।

सलमान खान ने क्या कहा?

वीकेंड के वार में सलमान खान ने अशनूर कौर से कहा,“आप अभिषेक की परछाई में रह गईं। वो आगे निकल गए और शो में छा गए। उनका योगदान आपके मुकाबले ज्यादा रहा है।”

सलमान के इस बयान के बाद फैंस के बीच चर्चा है कि क्या अभिषेक बजाज की वापसी “सीक्रेट रूम ट्विस्ट” के जरिए हो सकती है?

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है #BringBackAbhishek

अभिषेक बजाज के एविक्शन के बाद ट्विटर (X) पर फैंस ने #BringBackAbhishek ट्रेंड करवा दिया है। यूजर्स कह रहे हैं कि उन्हें “सीक्रेट रूम” के जरिये वापसी जरूर करनी चाहिए क्योंकि वे शो के सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स में से एक थे।

भगवान से मन्नत कैसे मांगें? प्रेमानंद महाराज ने बताया सही तरीका

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- कई लोग रोजाना पूजा-पाठ करते हैं और भगवान से मनचाही मन्नत मांगते हैं, लेकिन क्या सच में भगवान से सौदेबाज़ी करनी चाहिए? इस पर वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज ने एक खास जवाब दिया है। उन्होंने बताया कि भगवान से मन्नत मांगने का भी एक सही तरीका होता है — और वह तरीका ‘लेन-देन’ नहीं बल्कि भक्ति और अधिकार का होना चाहिए।

क्या भगवान से सौदेबाज़ी करना सही है?

एक व्यक्ति ने प्रेमानंद महाराज से सवाल पूछा कि –“क्या यह कहना सही है कि हे भगवान, अगर आप मेरी मन्नत पूरी कर दो तो मैं आपके लिए ये करूंगा?”

या भी पढ़े:- यूजीसी नेट दिसंबर आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

इस सवाल के जवाब में महाराज ने कहा,“भगवान बहुत बड़े दाता हैं, बहुत बड़े मालिक हैं। हम उनके बच्चे हैं। तो क्या अपने पिता से ऐसा कहा जाता है कि मैं तुम्हें दस लड्डू दूंगा, तुम मुझे दस रुपये दे दो? नहीं न! पिता से तो बस जरूरत बताई जाती है — और वो खुद समझ जाते हैं कि क्या देना है।”

कैसे करें सही तरीके से प्रार्थना

प्रेमानंद महाराज के अनुसार,“भगवान से कहो — प्रभु, यह समस्या है, इसका समाधान कर दीजिए। जो उचित लगे, वही कीजिए। ऐसा नहीं कि हम कोई सौदा करें — ‘आप ये कर दो तो मैं वो करूंगा।’ भगवान को अधिकारपूर्वक, अपने पिता की तरह पुकारिए।”

उन्होंने कहा कि भक्ति सौदे से नहीं, सच्चे प्रेम से होती है।“अगर कुछ चढ़ाना है, तो बिना कहे चढ़ा दो। ठाकुर जी अपने हैं, प्रभु अपने हैं। उनसे मांगना है तो बेटे की तरह मांगो, अधिकार से।”

भक्ति का असली अर्थ

महाराज ने कहा कि भगवान से मांगने का मतलब यह नहीं है कि हम उन्हें शर्तें बताएं। बल्कि उन्हें अपने जीवन का आधार मानकर प्रेम और विश्वास के साथ अपनी बात रखनी चाहिए।“भगवान से ऐसे कहो — प्रभु, आप जगत के स्वामी हैं और मैं आपका बच्चा हूं। मेरी ये समस्या है, आप ही इसका समाधान कीजिए।”

यूजीसी नेट दिसंबर आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET December 2025 परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म में सुधार (Correction) करने का मौका अभ्यर्थियों को दे दिया है।
यूजीसी नेट दिसंबर 2025 करेक्शन विंडो 10 नवंबर 2025 से 12 नवंबर 2025 (रात 11:59 बजे तक) खुली रहेगी। इस दौरान उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में गलत जानकारी को सुधार सकते हैं।

करेक्शन विंडो समाप्त होने के बाद किसी भी प्रकार का सुधार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी NTA की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर सुधार कर सकते हैं।

एक बार ही मिलेगा करेक्शन का मौका

NTA ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को केवल एक बार ही फॉर्म एडिट करने का अवसर मिलेगा। एक बार करेक्शन फॉर्म सबमिट करने के बाद आवेदन फ्रीज (Lock) हो जाएगा। इसके बाद कोई दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा।

UGC NET December 2025 Correction Window: आवेदन फॉर्म में सुधार कैसे करें

कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं –

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर दिए गए “UGC NET DECEMBER 2025 Correction Window” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपने Application Number और Password से लॉगिन करें।
  4. आवेदन फॉर्म में जिन जानकारियों में सुधार करना है, उन्हें एडिट करें।
  5. आवश्यकतानुसार करेक्शन फीस जमा करें।
  6. सबमिट करने के बाद फाइनल प्रिंट आउट डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।

यह भी पढ़े:-  राहुल गांधी को कांग्रेस के ट्रेनिंग कैंप में देरी से पहुंचने पर मिली 10 पुशअप की सजा

किन जानकारियों में कर सकते हैं सुधार

  • जन्मतिथि (Date of Birth)
  • कैटेगरी (Category)
  • पिता का नाम (Father’s Name)
  • माता का नाम (Mother’s Name)

किन जानकारियों में नहीं किया जा सकेगा सुधार

  • उम्मीदवार का नाम
  • जेंडर
  • फोटो और सिग्नेचर
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल एड्रेस
  • स्थायी और अस्थायी पता
  • परीक्षा शहर (Exam City)

UGC NET December 2025 परीक्षा विवरण

यूजीसी नेट (UGC-NET) परीक्षा भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है:

  1. जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति
  2. केवल सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति
  3. Ph.D. में एडमिशन पात्रता

NTA इस परीक्षा को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 85 विषयों के लिए आयोजित करेगी।