कार धमाके पर अमित शाह का भी आया बयान- “मौके पर पहुंच रहा हूं, सभी एंगल से होगी जांच”

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार धमाके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बयान सामने आया है।
उन्होंने बताया कि सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर एक आई-20 कार में विस्फोट हुआ, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं और कुछ की मौत की भी सूचना है।
अमित शाह ने कहा, “घटना की जांच सभी संभावित एंगल से की जाएगी। मैं खुद कुछ ही देर में मौके और अस्पताल दोनों जगह जा रहा हूं।”

10 मिनट में पहुंचीं जांच टीमें

गृह मंत्री ने बताया कि विस्फोट की सूचना मिलते ही दिल्ली क्राइम ब्रांच और स्पेशल ब्रांच की टीमें 10 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंच गईं।
अब एनएसजी (NSG) और एनआईए (NIA) की टीमें एफएसएल (FSL) के साथ मिलकर गहन जांच कर रही हैं।
साथ ही आसपास के सभी CCTV फुटेज की जांच के आदेश दिए गए हैं ताकि घटना की सटीक वजह और जिम्मेदार लोगों की पहचान की जा सके।

“सभी एंगल से जांच होगी” — अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि उन्होंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा और स्पेशल ब्रांच प्रभारी से बातचीत की है।
दोनों अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़े:- लाल किले के पास धमाके के बाद मंजर हुआ भयावह, उड़ गए 

उन्होंने कहा, “हम सभी संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं और हर एंगल से जांच की जाएगी। जल्द ही जनता के सामने जांच के नतीजे रखे जाएंगे।”

लाल किले के पास धमाके में 10 की मौत

गौरतलब है कि सोमवार शाम को लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर एक धीमी गति से चलती कार में जबरदस्त विस्फोट हुआ था। घटना में 10 लोगों की मौत और 24 से अधिक घायल होने की पुष्टि हुई है। धमाके के बाद आसपास की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने बताया कि “शाम 6:52 बजे एक कार लाल बत्ती पर रुकी थी, तभी उसमें विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास के वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles