Home Blog Page 188

दिल्ली कार धमाका: साजिश में शामिल थीं कितनी कार, कितने आतंकी अब भी जिंदा? आठ वीडियो ने खोले उमर की साजिश के राज

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- दिल्ली में हुए कार धमाके को तीन दिन बीत चुके हैं। जांच एजेंसियों ने अब तक साफ कर दिया है कि विस्फोटक से भरी कार डॉक्टर उमर अहमद चला रहा था, और शव की पहचान उसकी मां के डीएनए सैंपल से हो चुकी है।
लेकिन धमाके के बाद अब कई नई गुत्थियां सामने आ रही हैं — जिनमें सबसे बड़ा सवाल है कि कितनी कारें और कितने आतंकी इस साजिश में शामिल थे?

धमाके में अब तक पांच कारों के लिंक

जांच में अब तक पांच कारों के इस्तेमाल की जानकारी सामने आई है। एजेंसियों का मानना है कि उमर, मुजम्मिल और शाहीन की तिकड़ी ने पूरी साजिश को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया था।

  1. पहली कार: सफेद हुंडई i20, जिसे उमर अहमद चला रहा था — इसी कार से धमाका हुआ।
  2. दूसरी कार: लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट, जो फरीदाबाद में लावारिस हालत में मिली। बताया जा रहा है कि इसका इस्तेमाल विस्फोटक लाने-ले जाने में हुआ।
  3. तीसरी कार: लाल स्विफ्ट डिजायर, जो डॉ. शाहीन की थी और उसने इसे मुजम्मिल को दी थी। इसी से असॉल्ट राइफल बरामद हुई थी।
  4. चौथी कार: सफेद ऑल्टो, जिसे लखनऊ से बरामद किया गया। यह शाहीन के भाई परवेज अंसारी के नाम पर है।
  5. पांचवीं कार: सिल्वर मारुति ब्रेजा, जो डॉ. शाहीन की है। माना जा रहा है कि इसका इस्तेमाल भागने या दूसरे धमाके के लिए किया जा सकता था।

उमर की साजिश का खुलासा करने वाले आठ वीडियो

अब तक जांच एजेंसियों को आठ CCTV फुटेज मिले हैं, जिन्होंने डॉ. उमर की हर मूवमेंट को ट्रेस कर लिया है।

  • पहला वीडियो 10 नवंबर सुबह 8:13 बजे का है, जिसमें उमर फरीदाबाद के बदरपुर टोल से दिल्ली में एंट्री करता दिखा।
  • दूसरा वीडियो कनॉट प्लेस आउटर सर्किल का है — दोपहर 2:05 बजे, संसद भवन से सिर्फ 3 किमी दूर।

यह भी पढ़े:‘…तो बिहार को नेपाल बना देंगे’, भड़काऊ बयान पर फंसे RJD एमएलसी 

  • तीसरा वीडियो सुनहरी मस्जिद पार्किंग का है — शाम 3:19 बजे।
  • चौथा वीडियो 6:48 बजे पार्किंग से निकलने का है।
  • और 6:52 बजे का वीडियो ब्लास्ट साइट के पास का, जब धमाका हुआ।

इन्हीं वीडियो में उमर पहली बार बिना मास्क के कैमरे में कैद हुआ है।

जम्मू-कश्मीर में ताबड़तोड़ कार्रवाई

दिल्ली धमाके के बाद जम्मू-कश्मीर में 250 से ज्यादा लोगों से पूछताछ हो चुकी है। जांच एजेंसियों ने 12 लोगों को  हिरासत में लिया है — जिनमें कुछ डॉक्टर, कुछ सरकारी कर्मचारी और कुछ उमर-मुजम्मिल के करीबी शामिल हैं। एजेंसियों का मानना है कि आतंकी नेटवर्क का एक बड़ा हिस्सा कश्मीर से ऑपरेट हो रहा था।

अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर शिकंजा

धमाके से जुड़े तीनों डॉक्टर — उमर, मुजम्मिल और शाहीन — फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े थे।  अब यूनिवर्सिटी पर ईडी और गृह मंत्रालय ने शिकंजा कस दिया है।
सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्री अमित शाह की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अल-फलाह यूनिवर्सिटी की फंडिंग और ट्रस्ट नेटवर्क की जांच अब ईडी समेत अन्य आर्थिक जांच एजेंसियां करेंगी।

‘…तो बिहार को नेपाल बना देंगे’, भड़काऊ बयान पर फंसे RJD एमएलसी सुनील सिंह,FIR दर्ज

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह के विवादित बयान से सियासी माहौल गरमा गया है। सुनील सिंह ने कहा था कि अगर मतगणना में गड़बड़ी हुई तो “बिहार को बांग्लादेश और नेपाल बना देंगे।” इस बयान के बाद बीजेपी और जेडीयू ने उन पर तीखा हमला बोला, वहीं राज्य पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए पटना साइबर थाना में उनके खिलाफ FIR दर्ज कर दी है।

पुलिस की सख्त कार्रवाई

राज्य के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार के निर्देश पर यह एफआईआर दर्ज की गई। उन्होंने इस बयान को उकसाने वाला और सांप्रदायिक सौहार्द को प्रभावित करने वाला बताया।
डीजीपी ने कहा, “मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूरे राज्य में पर्याप्त पुलिस बल तैनात है, चेकिंग चल रही है और किसी भी तरह का ‘विक्ट्री सेलिब्रेशन’ नहीं मनाने दिया जाएगा।”

उन्होंने आगे कहा कि सुनील सिंह का बयान “गैर-जिम्मेदाराना और भड़काऊ” है, इसलिए इस पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

सुनील सिंह बोले – “बयान को तोड़ा-मरोड़ा गया”

FIR दर्ज होने के बाद आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने अपने बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा, “मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा। मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। मैंने सिर्फ यह कहा था कि अगर सरकार गलत तरीके से हमारे जीते हुए उम्मीदवारों को हराएगी, तो जनता चुप नहीं बैठेगी। जनता सजग है और लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।”

RJD का बचाव, विपक्ष का हमला

RJD के राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने सुनील सिंह का बचाव करते हुए कहा, “उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। भाजपा बिहार चुनाव में मुद्दों से भटकाने के लिए ऐसी बातें उठा रही है।”

यह भी पढ़े:- दिल्ली धमाका: अमित शाह बोले – दोषियों को मिलेगी ऐसी सज़ा, दुनिया

वहीं जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा, “यह बयान दिखाता है कि आरजेडी पहले ही अपनी हार मान चुकी है। वोट चोरी और संविधान खतरे में होने जैसी बातें कहकर जनता को भड़काने की कोशिश की जा रही है। चुनाव आयोग को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।”

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी कहा, “जंगलराज की पाठशाला में पढ़ने वाले लोग आज भी गुंडाराज का सपना देख रहे हैं। बिहार में शांति और विकास की राजनीति चल रही है, ऐसी भाषा लोकतंत्र के खिलाफ है।”

दिल्ली धमाका: अमित शाह बोले – दोषियों को मिलेगी ऐसी सज़ा, दुनिया देखेगी

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण विस्फोट के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि इस हमले के जिम्मेदार लोगों को ऐसी सजा दी जाएगी, जो पूरी दुनिया के लिए मिसाल बनेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार आतंकवाद और ऐसी घटनाओं के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति पर कायम है।

अमित शाह ने यह बयान गुजरात के मोती भाई चौधरी सागर सैनिक स्कूल के एक कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए दिया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। “दोषियों को ऐसी सज़ा दी जाएगी कि आने वाले समय में कोई भी व्यक्ति भारत में इस तरह की हरकत करने की हिम्मत नहीं करेगा,”- अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री

यह भी पढ़े:- दिल्ली कार धमाका: क्या है ‘अल-फलाह’ का मतलब, कौन हैं यूनिवर्सिटी के

सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के निकट एक हुंडई i20 कार में जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए। धमाके की तीव्रता इतनी थी कि आसपास खड़ी कई गाड़ियाँ भी क्षतिग्रस्त हो गईं और क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ।

घटना के बाद दिल्ली पुलिस, एनआईए और फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हैं। अधिकारियों के मुताबिक, विस्फोट के कारणों और इसमें शामिल लोगों की पहचान के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

दिल्ली कार धमाका: क्या है ‘अल-फलाह’ का मतलब, कौन हैं यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद अहमद सिद्दीकी, हो चुकी है जेल

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- दिल्ली में हुए कार धमाके के बाद हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर जांच एजेंसियों की नजरें टिकी हुई हैं।
धमाके से जुड़े दो संदिग्ध डॉ. मुजम्मिल शकील और डॉ. शाहीन सईद इसी यूनिवर्सिटी से जुड़े थे। जांच एजेंसियों ने अब विश्वविद्यालय के संचालन, फंडिंग और फाउंडेशन की जांच तेज कर दी है।

‘अल-फलाह’ का मतलब क्या है?

अरबी भाषा में ‘अल-फलाह’ (Al Falah) का अर्थ होता है — सफलता या समृद्धि। यूनिवर्सिटी का नाम इसी शब्द से लिया गया है।

कौन हैं यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद अहमद सिद्दीकी

अल-फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर और मैनेजिंग ट्रस्टी जावेद अहमद सिद्दीकी हैं। सूत्रों के अनुसार, उनका जन्म मध्य प्रदेश के महू में हुआ था और वे नौ कंपनियों के मालिक हैं, जो अल-फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़ी हैं। इन कंपनियों का कारोबार शिक्षा, वित्तीय सेवाओं, सॉफ्टवेयर और ऊर्जा क्षेत्र में फैला हुआ है।

यह भी पढ़े:- Bihar Elections 2025: ‘टाइगर जिंदा’ के बाद ‘अलविदा चाचा’, काउंटिंग से पहले

जावेद अहमद पहले भी ₹7.5 करोड़ के चीटिंग केस में दोषी ठहराए जा चुके हैं, जिसमें उन्हें तीन साल की जेल की सजा सुनाई गई थी।

ईडी और अन्य जांच एजेंसियों की निगरानी

धमाके के बाद ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने यूनिवर्सिटी की फंडिंग की जांच शुरू की है। एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि क्या किसी संदिग्ध विदेशी स्रोत से फंड ट्रांसफर हुआ है। वहीं यूनिवर्सिटी के लीगल एडवाइजर मोहम्मद रज़ी ने जावेद सिद्दीकी पर लगे सभी धोखाधड़ी के आरोपों से इनकार किया है।

कहां स्थित है अल-फलाह यूनिवर्सिटी

अल-फलाह यूनिवर्सिटी हरियाणा के फरीदाबाद के धौज गांव में स्थित है। यह यूनिवर्सिटी पहले भी विवादों में रही है। यह तब सुर्खियों में आई जब यह सामने आया कि लाल किला विस्फोट में शामिल डॉ. उमर नबी यहां कार्यरत था। उसके अलावा डॉ. मुजम्मिल शकील और डॉ. शाहीन सईद भी इसी संस्थान से जुड़े थे।

NAAC ने भेजा कारण बताओ नोटिस

राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) ने यूनिवर्सिटी को भ्रामक मान्यता दावे करने के लिए 12 नवंबर 2025 को नोटिस जारी किया है।
NAAC निदेशक प्रो. गणेशन कन्नबिरन ने कहा कि यूनिवर्सिटी ने अपनी वेबसाइट पर ‘A ग्रेड मान्यता’ का दावा किया था, जबकि वह मान्यता कई वर्ष पहले समाप्त हो चुकी थी।

कई एजेंसियों की नज़र

अब यूनिवर्सिटी प्रशासनिक और आपराधिक जांच दोनों के दायरे में है। ईडी, एनआईए और यूजीसी के अधिकारी इसके फंडिंग और ऑपरेशन की जांच कर रहे हैं।

Bihar Elections 2025: ‘टाइगर जिंदा’ के बाद ‘अलविदा चाचा’, काउंटिंग से पहले पोस्टर वॉर से गरमाई सियासत

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना 14 नवंबर (शुक्रवार) को होने वाली है, लेकिन उससे पहले ही राजधानी पटना में पोस्टर वॉर ने चुनावी माहौल को गरमा दिया है।
एक ओर जेडीयू (JDU) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थन में “टाइगर अभी जिंदा है” का नारा बुलंद किया है, वहीं आरजेडी (RJD) ने पलटवार करते हुए “अलविदा चाचा” लिखे पोस्टर लगाकर महागठबंधन की जीत का दावा किया है।

पटना की दीवारों पर पोस्टर पॉलिटिक्स

आरजेडी कार्यालय के बाहर लगे पोस्टरों में नीतीश कुमार और अमित शाह को निशाने पर लिया गया है। पोस्टर में तेजस्वी यादव के साथ समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव खड़े दिख रहे हैं। इसके ऊपर लालू यादव और मुलायम सिंह यादव की तस्वीरें लगी हैं।
यह पोस्टर समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश युवा अध्यक्ष धर्मवीर यादव द्वारा लगाए गए हैं। पोस्टर पर लिखा गया है – “जनता हुंकार भरती है तो महलों की नींव उखड़ती है, सांसों के बल ताज हवा में उड़ती है, सिंहासन खाली करो कि तेजस्वी सरकार आती है।” इस पोस्टर में नीतीश कुमार और अमित शाह के कार्टून चित्र भी बनाए गए हैं।

जेडीयू का पलटवार: ‘टाइगर अभी जिंदा है’

एग्जिट पोल के नतीजों से उत्साहित जेडीयू ने नीतीश कुमार को मजबूत नेता के रूप में पेश किया है। पोस्टर में लिखा है – “टाइगर अभी जिंदा है”, जिसमें नीतीश कुमार की आत्मविश्वास भरी तस्वीर लगाई गई है। पार्टी का दावा है कि उनके नेतृत्व में एक बार फिर एनडीए सरकार बनने जा रही है।

बीजेपी का संदेश: ‘नरेंद्र-नीतीश भाई भाई’

इसी बीच बीजेपी कार्यालय पर भी नए पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार को “भाई-भाई” के रूप में दिखाया गया है।

यह भी पढ़े:- आज का राशिफल 13 नवंबर 2025: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी

पोस्टर में यह संदेश दिया गया है कि एनडीए गठबंधन में एकजुटता कायम है और सभी दल मिलकर बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।इन पोस्टरों में लालू यादव के जंगलराज का भी जिक्र किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में कहा था — “नरेंद्र और नीतीश आपके दो भाई हैं।”

तेजस्वी ने एग्जिट पोल को बताया ‘फर्जी’

वहीं तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल के आंकड़ों को खारिज करते हुए कहा कि यह “पीएओ के दबाव में तैयार किया गया डेटा” है। तेजस्वी का दावा है कि महागठबंधन सरकार बनने जा रही है और जनता बदलाव का मन बना चुकी है।

क्या कह रहे हैं एग्जिट पोल्स?

अधिकांश एग्जिट पोल्स में नीतीश कुमार की सरकार की वापसी के संकेत दिए गए हैं, जबकि कुछ सर्वे में तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाली महागठबंधन को बढ़त दिखाई गई है। 14 नवंबर को होने वाली मतगणना से पहले ही बिहार की सियासत का पारा चढ़ गया है।

आज का राशिफल 13 नवंबर 2025: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी सफलता और कौन रखे सावधानी

आज का राशिफल 13 नवंबर 2025: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी सफलता और कौन रखे सावधानी, ग्रहों की स्थिति के अनुसार गुरु कर्क राशि में स्थित हैं। चंद्रमा और केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य और शुक्र तुला राशि में हैं, जबकि बुध और मंगल वृश्चिक राशि में विराजमान हैं। राहु कुंभ राशि में तथा शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा—

मेष राशि (Aries)

आज बच्चों की सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। प्रेम संबंधों में अनावश्यक विवाद से बचें। किसी भी बड़े निर्णय को फिलहाल टालें। मानसिक तनाव रह सकता है, हालांकि व्यापार सामान्य रहेगा। सूर्य को जल अर्पित करना शुभ फल देगा।

वृषभ राशि (Taurus)

घरेलू जीवन में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। भूमि, भवन या वाहन संबंधी कार्यों में दिक्कतें हो सकती हैं। प्रेम और संतान पक्ष अनुकूल रहेगा। व्यापार में प्रगति के योग हैं। हरी वस्तु अपने पास रखें, शुभ रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

नाक, कान या गले से जुड़ी परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। व्यापारिक स्थिति भी थोड़ी प्रभावित रह सकती है। परिवार में सामंजस्य बनाए रखें। धन का आगमन बढ़ेगा। मां काली की उपासना शुभ फल देगी।

कर्क राशि (Cancer)

मुख से संबंधित रोग हो सकते हैं, इसलिए खानपान में सावधानी रखें। निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है। आर्थिक नुकसान की संभावना है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार सामान्य रहेगा। पीली वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।

सिंह राशि (Leo)

बेचैनी और घबराहट महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन प्रेम और व्यापार के लिए दिन अनुकूल है। पीली वस्तु साथ रखना शुभ माना जाएगा।

कन्या राशि (Virgo)

आज अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। मानसिक अशांति और सिर दर्द या नेत्र पीड़ा की संभावना है। प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य रहेगी, जबकि व्यापार में लाभ के संकेत हैं। सूर्य को जल अर्पित करें, शुभ परिणाम मिलेंगे।

तुला राशि (Libra)

आय में उतार-चढ़ाव रहेगा, हालांकि नुकसान की संभावना नहीं है। यात्राएं थकान भरी हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में बहस से बचें और बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। दिन सामान्य रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

व्यवसाय में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कानूनी मामलों से दूर रहें। अपने और पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम और संतान की स्थिति अनुकूल है। पीली वस्तु पास रखें, भाग्य का साथ मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

सम्मान को लेकर चिंता रह सकती है। यात्रा थकान भरी हो सकती है। भाग्य पर पूरी तरह निर्भर रहना उचित नहीं। प्रेम और संतान पक्ष में दूरी बनी रह सकती है, जबकि व्यापार ठीक रहेगा। लाल वस्तु साथ रखना शुभ रहेगा।

मकर राशि (Capricorn)

चोट या दुर्घटना की संभावना है, इसलिए सतर्क रहें। परिस्थितियां आपके अनुकूल नहीं हैं। स्वास्थ्य और प्रेम संबंधों में थोड़ी परेशानी संभव है। व्यापार सामान्य रहेगा। तांबे की वस्तु दान करना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

स्वयं और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी या व्यवसाय में किसी तरह का जोखिम न लें। प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य रहेगी। तांबे की वस्तु दान करना शुभ रहेगा।

मीन राशि (Pisces)

शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, लेकिन स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा। व्यापार में उन्नति के योग हैं। सूर्य को जल अर्पित करना शुभ फल देगा।

बिहार में RJD के यादव वोटबैंक में NDA की सेंध! एग्जिट पोल के नतीजों ने किया सबको हैरान

Bihar Exit Poll 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल्स ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। बुधवार को जारी टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के आंकड़ों ने सबको चौंका दिया है। सर्वे के अनुसार, इस बार एनडीए गठबंधन ने लालू यादव और तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी के परंपरागत यादव वोटबैंक में बड़ी सेंध लगाई है।

एग्जिट पोल के मुताबिक, इस चुनाव में एनडीए गठबंधन को करीब 23 फीसदी यादव मत मिलने का अनुमान है, जबकि महागठबंधन (RJD-कांग्रेस आदि) को लगभग 67 फीसदी यादव वोट मिल सकते हैं। इसमें तीन फीसदी का प्लस-माइनस मार्जिन रखा गया है।

मुस्लिम और अन्य जातियों का रुझान

रिपोर्ट के अनुसार, मुस्लिम वोटर्स में एनडीए को 12 फीसदी और महागठबंधन को 69 फीसदी वोट मिलने की संभावना जताई गई है।
वहीं जातिगत समीकरणों की बात करें तो,दलित (SC) वोटर्स में से 58 फीसदी ने एनडीए को समर्थन दिया है, जबकि 26 फीसदी ने महागठबंधन को वोट दिया। ब्राह्मण, बनिया और राजपूत मतदाताओं में से 63 फीसदी एनडीए के पक्ष में हैं, जबकि 19 फीसदी महागठबंधन के साथ। ओबीसी और ईबीसी (अतिपिछड़ा वर्ग) में 55 फीसदी वोट एनडीए और 24 फीसदी महागठबंधन के खाते में जाते दिख रहे हैं।

भाजपा का “यादव कार्ड” हुआ हिट?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा लंबे समय से यादव वोटबैंक को साधने की कोशिश कर रही थी। मध्य प्रदेश में मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाना इसी रणनीति का हिस्सा माना गया। इसके बाद पार्टी ने मोहन यादव को न सिर्फ एमपी, बल्कि उत्तर प्रदेश और बिहार में भी प्रचार के केंद्र में रखा।

बिहार चुनाव में मोहन यादव ने कई रैलियां कीं, और अब एग्जिट पोल के आंकड़े बताते हैं कि भाजपा की यह रणनीति रंग लाती नजर आ रही है। अगर नतीजे एग्जिट पोल के अनुरूप रहे, तो यह बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।

दिल्ली कार धमाका सुसाइड अटैक नहीं, घबराहट में हुआ विस्फोट

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- लाल किले के पास सोमवार शाम हुए दिल्ली कार धमाके को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जांच एजेंसियों के शुरुआती निष्कर्षों के मुताबिक यह सुसाइड अटैक (Suicide Blast) नहीं था, बल्कि संदिग्ध ने घबराहट में जल्दबाजी में विस्फोट ट्रिगर किया।
एएनआई सूत्रों के अनुसार, संदिग्ध ने आत्मघाती हमलों के सामान्य पैटर्न का पालन नहीं किया और बम पूरी तरह विकसित भी नहीं हुआ था।

समय से पहले फट गया बम

एजेंसी सूत्रों ने बताया कि बम समय से पहले ही फट गया, विस्फोट से कोई गड्ढा नहीं बना, और कोई छर्रे या आईईडी के भारी टुकड़े नहीं मिले। धमाके के वक्त कार चल रही थी और आईईडी की क्षमता सीमित थी। यही कारण रहा कि धमाका अपेक्षाकृत कम प्रभावी रहा।

जांच अब NIA को सौंपी गई

गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को अपने आवास पर एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के बाद उन्होंने दिल्ली पुलिस से केस लेकर इसे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दिया। NIA को घटना की गहन जांच कर रिपोर्ट जल्द सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़े:- गुड न्यूज: इस बार ओटीएस में मूल बकाए में भी राहत, इस तारीख

गृह मंत्री ने फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) को भी मौके से जुटाए गए साक्ष्यों की बारीकी से जांच करने को कहा। साथ ही अपराधियों की तलाश तेज करने के आदेश दिए गए।

उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट, कई जगह छापेमारी

धमाके के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। लखनऊ सहित कई शहरों में ATS, STF और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया।  इस हमले में 12 लोगों की मौत और कई के घायल होने की पुष्टि हुई है।

लखनऊ में डॉ. शाहीन के घर छापा

दिल्ली धमाके के सिलसिले में गिरफ्तार की गई डॉ. शाहीन शाहिद के लखनऊ स्थित मुत्तकीपुर आवास पर मंगलवार को ATS, लखनऊ पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने छापा मारा।
सूत्रों के अनुसार, टीम ने शाहीन की पृष्ठभूमि और संपर्कों से जुड़ी जानकारी जुटाई साथ ही परिवार के सदस्यों व पड़ोसियों से पूछताछ की और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए।

शाहीन के पिता सैयद अहमद अंसारी ने बताया कि उन्हें अपनी बेटी की कथित संलिप्तता के बारे में सुनकर हैरान है।

गुड न्यूज: इस बार ओटीएस में मूल बकाए में भी राहत, इस तारीख से शुरू होगी योजना

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। लंबे समय से बिजली के बकाए बिलों की वसूली के लिए ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने एकमुश्त समाधान योजना (OTS) यानी बिजली बिल राहत योजना-2025 की घोषणा की है।
यह योजना 1 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 28 फरवरी 2026 तक तीन चरणों में लागू रहेगी। इस बार पहली बार उपभोक्ताओं को न केवल ब्याज (सरचार्ज) में राहत मिलेगी, बल्कि मूलधन (बकाया राशि) में भी छूट दी जाएगी।

तीन चरणों में लागू होगी OTS योजना

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि योजना तीन चरणों में लागू होगी —

  • पहला चरण: 1 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक
  • दूसरा चरण: 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक
  • तीसरा चरण: 1 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक

हर चरण में छूट की दरें अलग-अलग रखी गई हैं, ताकि उपभोक्ता जल्दी से जल्दी इसका लाभ ले सकें।

ब्याज में 100% और मूलधन में 25% तक छूट

योजना के तहत जो उपभोक्ता अपना पूरा बकाया एकमुश्त जमा करेंगे, उन्हें मिलेगा —

  • ब्याज (सरचार्ज) में 100% छूट

यह भी पढ़े:लखनऊ में आतंकी की गर्लफ्रेंड के घर रेड, भाई परवेज हिरासत में; एटीएस

  • मूलधन (बकाया राशि) पर- पहले चरण में 25% छूट,  दूसरे चरण में 20% छूट, तीसरे चरण में 15% छूट

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जो उपभोक्ता पहले पंजीकरण कर देंगे, उन्हें सबसे अधिक लाभ मिलेगा।

किन उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

OTS योजना का फायदा इन श्रेणियों के उपभोक्ताओं को मिलेगा —

  • 2 किलोवॉट तक के घरेलू उपभोक्ता
  • 1 किलोवॉट तक के वाणिज्यिक उपभोक्ता
  • बिजली चोरी से संबंधित राजस्व निर्धारण मामलों में
  • तकनीकी या मीटर त्रुटियों के कारण विवादित बिलों में

सरकार की मंशा — ‘हर घर को राहत’

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि यह योजना जनता के लिए सरकार का तोहफा है। इससे जहां घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत मिलेगी, वहीं राज्य की बिजली वितरण व्यवस्था भी आर्थिक रूप से मज़बूत होगी।
उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस योजना का लाभ पहले चरण में ही उठाएं।

लखनऊ में आतंकी की गर्लफ्रेंड के घर रेड, भाई परवेज हिरासत में; एटीएस की पूछताछ जारी

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार धमाके के बाद देशभर की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। जांच के दौरान फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉ. शाहीन अंसारी, जो आतंकी मुजम्मिल की गर्लफ्रेंड बताई जा रही है, के लखनऊ कनेक्शन सामने आए हैं।
उत्तर प्रदेश एटीएस ने सोमवार देर रात लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र के मुतक्कीपुर स्थित उसके घर पर छापा मारा और शाहीन के भाई डॉ. परवेज अंसारी को हिरासत में लिया है। उससे गहन पूछताछ जारी है।

छह नवंबर को इंटीग्रल यूनिवर्सिटी से दिया था इस्तीफा

50 वर्षीय डॉ. परवेज अंसारी वर्ष 2021 से इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, लखनऊ में सीनियर रेजीडेंट के पद पर कार्यरत थे।
छह नवंबर को उन्होंने अचानक इस्तीफा दे दिया था। उस समय किसी को इसकी वजह का अंदाजा नहीं था, लेकिन दिल्ली धमाके के बाद जब एटीएस और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उसके घर छापा मारा, तो शक और गहरा गया।

बहन शाहीन की गिरफ्तारी के बाद मोबाइल हुआ बंद

एटीएस सूत्रों के अनुसार, डॉ. परवेज का मोबाइल 48 घंटे से बंद है। माना जा रहा है कि शाहीन की कार से AK-47 मिलने के बाद वह फरार हो गया था।

यह भी पढ़े:- फिर विवादित बयान देने लगे स्वामी प्रसाद मौर्य, बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री को बोले…

उसके पिता शाहिद अंसारी ने बताया कि परवेज उनसे अलग रहता था। पड़ोसियों के मुताबिक, वह बहुत कम बातचीत करता था और अपने घर पर अकेला ही रहता था।

घर पर कार और बाइक मिलीं

एटीएस टीम को उसके घर के बाहर सफेद आल्टो कार (UP 11 BD 3563) और स्पलेंडर बाइक (UP 32 CA 8537) मिली।
कार पर इंटीग्रल यूनिवर्सिटी का गेट पास लगा हुआ था। जांच के दौरान घर में कई दस्तावेज मिले, जिन्हें एजेंसी ने जब्त कर लिया है।

पड़ोस में लगे कैमरों को भी किये गए चेक 

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन उसमें कुछ संदिग्ध गतिविधि नजर नहीं आई।
सूत्रों के मुताबिक, एटीएस अब परवेज की कॉल डिटेल और बैंक ट्रांजेक्शंस की भी जांच कर रही है।

दिल्ली विस्फोट के बाद लखनऊ में पहली छापेमारी

गुजरात में तीन आतंकियों की गिरफ्तारी और दिल्ली के रेड फोर्ट धमाके के बाद से लखनऊ में यह पहली बड़ी कार्रवाई है।
एटीएस को शक है कि परवेज और शाहीन का नेटवर्क आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा हुआ है, जिसका लिंक फरीदाबाद से लेकर कश्मीर तक फैला है।

परवेज का मेडिकल बैकग्राउंड

  • 2011: एरा मेडिकल कॉलेज, लखनऊ से MBBS
  • 2015: सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज, आगरा से MD (इंटरनल मेडिसिन)
  • 2021: इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में सीनियर रेजीडेंट नियुक्त
  • 2025: छह नवंबर को अचानक इस्तीफा

गांव के प्रधान मोहम्मद इमरान के अनुसार, परवेज की शादी बिहार में हुई थी, लेकिन वह अब पत्नी से अलग रह रहा था।