Home Blog Page 185

आजम खां और बेटे अब्दुल्ला को दो पैन कार्ड मामले में 7 साल की जेल

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां और उनके बेटे, पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम को रामपुर की अदालत ने दो पैन कार्ड मामले में दोषी करार देते हुए सात साल की जेल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने दोनों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी तय किया। फैसले के तुरंत बाद दोनों को अदालत की कस्टडी में ले लिया गया।

मामला छह साल पुराना है। भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने 6 दिसंबर 2019 को सिविल लाइंस कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। विधायक का आरोप है कि अब्दुल्ला ने अलग-अलग जन्मतिथियों के आधार पर दो पैन कार्ड बनवाए और उनका इस्तेमाल किया। एक पैन कार्ड में जन्मतिथि 1 जनवरी 1993 और दूसरे में 30 सितंबर 1990 दर्ज है।

यह भी पढ़े:- पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मानवता के खिलाफ अपराध के आरोप में फांसी की सजा

पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद अब्दुल्ला के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में हुई।

फैसले के दिन अदालत परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कोर्ट परिसर के बाहर बड़ी संख्या में भाजपा और सपा के कार्यकर्ता एकत्रित हुए, जिससे माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

न्यायाधीश शोभित बंसल ने दोनों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई। फैसले से पहले ही कोर्ट परिसर में दोनों पक्षों के समर्थक जुटने लगे थे।

पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मानवता के खिलाफ अपराध के आरोप में फांसी की सजा

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बांग्लादेश की एक विशेष अदालत (इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल, ICT) ने देश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मानवता के खिलाफ अपराध (crimes against humanity) के गंभीर आरोपों में दोषी ठहराया है और उन्हें फांसी की सजा सुनाई है। 23 अक्टूबर को सुनवाई पूरी होने के बाद अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल-बांग्लादेश-ICT) के जजों ने फैसला सुरक्षित रख लिया था और अब उन्हें दोषी करार दिया गया है।

शेख हसीना के खिलाफ हत्या और साजिश के 5 गंभीर आरोप लगे हैं, जिसपर सुनवाई 23 अक्टूबर को खत्म हो गई थी। अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT) में जजों ने उन्हें दोषी ठहराते हुए कहा कि शेख हसीना ज्यादा से ज्यादा सजा की हकदार हैं। उन्हें फांसी की सजा दी गई है। 23 अक्टूबर को सुनावई खत्म होने के बाद जजों ने फैसला सुरक्षित रखा था। यह फैसला 400 पेजों का है, जिसे 6 भाग में बांटा गया है।

यह भी पढ़े:उत्तर प्रदेश में बच्चों के लिए खुशखबरी: स्कूल में अब इतने दिन बैगलेस क्लास होगी लागू

मामले पर फैसला सुनाते हुए अदालत ने कहा शेख हसीना ने मानवता के खिलाफ अपराध किया है। 5 अगस्त के दिन चंखारपुल में 6 प्रदर्शनकारियों को मारा गया था। शेख हसीना के आदेश पर तत्कालीन गृह मंत्री और आईजी ने एक्शन लिया, जिसमें कई छात्रों की मौत हो गई थी। यह सबकुछ शेख हसीना के आदेश पर हुआ।

कहां हैं शेख हसीना?

गौरतलब है कि शेख हसीना इस वक्त भारत में किसी अज्ञात स्थान पर हैं। ट्रिब्यूनल में मामले की सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा था कि उन पर लगे सभी आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं और वे ऐसे फैसलों की परवाह नहीं करतीं। ICT के फैसले से पहले अपने समर्थकों को जारी एक ऑडियो संदेश में हसीना ने कहा था कि मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार उनकी पार्टी को खत्म करना चाहती है। हसीना ने कहा था कि यह इतना भी आसान नहीं है। आवामी लीग जमीन से उठी पार्टी है।

उत्तर प्रदेश में बच्चों के लिए खुशखबरी: स्कूल में अब इतने दिन बैगलेस क्लास होगी लागू

न्यूज़ डेस्क / सर्वोदय न्यूज़: उत्तर प्रदेश सरकार ने छात्रों के पढ़ाई के अनुभव को रोचक और हल्का बनाने के लिए एक नई पहल शुरू की है। अब राज्य के सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों के लिए साल में 10 दिन “बैगलेस क्लास” लागू की जाएगी। इस दौरान बच्चों को किताबों और बैग की जगह खेल, गतिविधियाँ और प्रैक्टिकल शिक्षा का मौका मिलेगा।

यह कदम नई शिक्षा नीति के तहत “आनंदम योजना” का हिस्सा है। इस योजना के तहत बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ उनके समग्र विकास पर ध्यान देने की कोशिश की जा रही है। बच्चों को इन 10 बैगलेस दिनों में खेल-कूद, पिकनिक, भाषण, वाद-विवाद और अन्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़े:- सऊदी अरब में दर्दनाक हादसा: 42 भारतीय हज यात्रियों की मौत की आशंका, 11

उत्तर प्रदेश के महानिदेशक स्कूल शिक्षा, मोनिका रानी ने बताया कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) ने परिषदीय उच्च प्राथमिक, कंपोजिट और KGBV स्कूलों के लिए आनंदम मार्गदर्शिका तैयार की है। इसका उद्देश्य बच्चों को व्यावहारिक और अनुभवात्मक शिक्षा प्रदान करना, उनके सीखने की क्षमता को बढ़ाना और कौशल आधारित गतिविधियों के माध्यम से समुदाय और स्थानीय व्यवसायों से जोड़ना है।

बैगलेस क्लास के दिन:

  • नवंबर: तीसरा और चौथा शनिवार
  • दिसंबर: पहला, दूसरा, तीसरा और चौथा शनिवार
  • जनवरी: तीसरा और चौथा शनिवार
  • फरवरी: पहला और दूसरा शनिवार

इस पहल से बच्चों का शैक्षिक अनुभव अधिक आनंदमय और व्यावहारिक होगा, और उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ जीवन कौशल सीखने का भी मौका मिलेगा।

सऊदी अरब में दर्दनाक हादसा: 42 भारतीय हज यात्रियों की मौत की आशंका, 11 बच्चे भी शामिल

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- सऊदी अरब के मदीना के पास सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 42 भारतीय तीर्थयात्रियों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। सभी यात्री भारत के हैदराबाद से उमराह के लिए गए थे और घटना के समय बस मक्का से मदीना की ओर जा रही थी।

मुफरीहाट इलाके में बस की एक डीजल टैंकर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और देखते ही देखते उसमें आग लग गई।

मीडियावन की रिपोर्ट के मुताबिक, बस में कुल 43 भारतीय यात्री सवार थे।इनमें से सिर्फ 1 यात्री जीवित बच पाया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा भारतीय समय अनुसार रात लगभग 1:30 बजे हुआ।

मरने वालों में महिलाएँ और 11 बच्चे भी शामिल

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतकों में 20 महिलाएँ और 11 बच्चे भी शामिल हैं। सभी यात्री मक्का में उमराह की रस्में पूरी करने के बाद मदीना के लिए रवाना हुए थे।

भारत का दूतावास सक्रिय, हेल्पलाइन जारी

हादसे के बाद सऊदी अरब स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास पूरी तरह सक्रिय हो गया है। दूतावास ने 24 घंटे के लिए एक कंट्रोल रूम भी तैयार किया है और हेल्पलाइन नंबर जारी किया है: टोल फ्री हेल्पलाइन: 8002440003|

यह भी पढ़े:- संजय यादव–रमीज़ नेमत फिर चर्चा में, रोहिणी आचार्य ने लगाया बड़ा आरोप; दो

दूतावास ने कहा कि घटना से जुड़ी हर जानकारी भारतीय परिवारों तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।

स्थानीय प्रशासन राहत-बचाव में जुटा

सऊदी प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य के लिए कई टीमें तैनात की हैं। अभी तक मृतकों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि नहीं की गई है। एकमात्र बचे यात्री की स्थिति के बारे में भी फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

हादसे के कारणों की जांच जारी

हज और उमराह मंत्रालय तथा ट्रैवल एजेंसी ने हादसे की पुष्टि की है, लेकिन: मौतों की सटीक संख्या और हादसे की वास्तविक वजह, इन दोनों पर अभी आधिकारिक बयान लंबित है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, ड्राइवर को नींद आना और टैंकर के नियंत्रण खोने, जैसे कई अनुमान लगाए जा रहे हैं, लेकिन इनमें से कोई भी पुष्टि नहीं है।

संजय यादव–रमीज़ नेमत फिर चर्चा में, रोहिणी आचार्य ने लगाया बड़ा आरोप; दो हत्याकांडों में जांच तेज

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़: बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर संजय यादव और रमीज़ नेमत को लेकर हलचल बढ़ गई है। इन दोनों को लेकर लालू यादव के परिवार में तनाव गहराता दिखाई दे रहा है। लालू प्रसाद को किडनी डोनेट कर चर्चित हुई उनकी दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर सनसनी फैला दी।
रोहिणी ने लिखा कि वह राजनीति से दूरी बना रही हैं और परिवार से रिश्ते तोड़ने का निर्णय ले रही हैं। उनका दावा है कि यह कदम संजय यादव और रमीज़ नेमत के कहने पर उठाया गया है, जिसके बाद रमीज़ नेमत फिर सुर्खियों में आ गए हैं।

कानूनी कार्रवाई की आंच में रमीज़ नेमत

रमीज़ नेमत पर पहले से ही कई गंभीर आरोप हैं। गैंगस्टर एक्ट, गैर-जमानती वारंट, जमीन कुर्की और दो बड़े हत्याकांड—इन सभी मामलों में उनका नाम सामने आ चुका है।
कौशांबी में एक युवक की संदिग्ध मौत और उससे पहले यूपी के तुलसीपुर के पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू की हत्या—दोनों मामलों में रमीज़ आरोपी के रूप में चिह्नित हैं। पुलिस दोनों प्रकरणों की तेजी से जांच कर रही है और कई नए साक्ष्य जुटाए जा चुके हैं। मामला अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुका है।

कौन हैं रमीज़ नेमत?

रमीज़ नेमत बलरामपुर जिले के बाहुबली पूर्व सपा सांसद रिजवान जहीर के दामाद और जेबा रिजवान के पति हैं।
उन पर वर्षों से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज रहे हैं। 2021 के पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा, आगजनी और बलवे के आरोप में मामला दर्ज हुआ था, हालांकि बाद में कोर्ट ने उन्हें दोषमुक्त कर दिया।
उनका परिवार लंबे समय से स्थानीय राजनीति और जमीदारी के प्रभाव से जुड़ा रहा है। जब-जब रिजवान जहीर पर कार्रवाई हुई, रमीज़ का नाम भी किसी न किसी रूप में सामने आता रहा है।

सूत्रों के अनुसार, रमीज़ RJD के सोशल मीडिया और चुनावी मैनेजमेंट से जुड़े कार्यों को संभालते रहे हैं। उनकी पत्नी जेबा रिजवान दो बार तुलसीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं। रोहिणी आचार्य की पोस्ट के बाद रमीज़ की अखिलेश यादव के साथ कई पुरानी तस्वीरें तेज़ी से वायरल होने लगी हैं।

रेलवे ट्रैक के पास मिला शकील का शव, परिवार ने लगाया रमीज़ पर आरोप

कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के रोही गांव में रविवार देर रात रेलवे लाइन के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान प्रतापगढ़ के जेठवारा का निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद शकील अहमद के रूप में हुई।
शकील प्रॉपर्टी डीलिंग और ठेकेदारी करता था।

परिजनों ने आरोप लगाया कि पैसों के विवाद को लेकर रमीज़ नेमत ने शकील को फोन कर रात में हाईवे पर मिलने के लिए बुलाया।
परिजनों के अनुसार, रमीज़ शकील को रोही बाइपास के पास एक ढाबे तक लेकर गया और बाद में किसी बहाने उसे रेलवे ट्रैक की तरफ ले जाया गया, जहां उसकी हत्या कर दी गई और शव पटरियों के किनारे फेंक दिया गया।
परिजनों की शिकायत पर कोखराज थाना में FIR दर्ज कर ली गई है।

जांच के दौरान पुलिस ने ढाबे से सीसीटीवी फुटेज भी जब्त किए, जिनमें संदिग्ध गतिविधियां दिखने का दावा पुलिस कर चुकी है।

फिरोज पप्पू हत्याकांड में भी आ चुका है नाम

कौशांबी का मामला नया है, लेकिन रमीज़ नेमत का नाम पहले भी बड़े हत्याकांड में शामिल रहा है। 4 जनवरी 2022 को रात करीब 10:20 बजे तुलसीपुर के पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन फिरोज पप्पू की घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इस प्रकरण में पुलिस ने पूर्व सांसद रिजवान जहीर, उनकी बेटी जेबा रिजवान और दामाद रमीज़ नेमत को गिरफ्तार किया था।

राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई का आरोप

पुलिस जांच में सामने आया कि रिजवान जहीर और फिरोज पप्पू के बीच सपा टिकट को लेकर गहरी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता चल रही थी।
फिरोज पप्पू की पत्नी कहकशा चेयरमैन बन चुकी थीं और वे विधानसभा टिकट के दावेदार बनकर मजबूत हो रहे थे, जबकि रिजवान अपनी बेटी जेबा को टिकट दिलवाना चाहते थे

यह भी पढ़े:- Aaj Ka Rashifal 17 November 2025: जानें आज सभी 12 राशियों का हाल

जांच में दावा किया गया कि राजनीतिक वर्चस्व की इसी खींचतान के चलते फिरोज पप्पू की हत्या की साजिश रची गई।
पुलिस के अनुसार, शूटर मेराज उल हक उर्फ मामा और महबूब को हत्या को अंजाम देने के लिए भेजा गया था।

गैंगस्टर एक्ट और करोड़ों की संपत्ति कुर्क

रमीज़ नेमत पर बढ़ते आपराधिक इतिहास को देखते हुए प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। मार्च 2023 में उनके नाम दर्ज 0.4326 हेक्टेयर भूमि को कुर्क किया गया था, जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ 75 लाख रुपये बताई गई।
पुलिस के अनुसार यह संपत्ति अवैध आय से अर्जित की गई थी। यह जमीन पूर्व सांसद रिजवान जहीर द्वारा अपने दामाद रमीज़ के नाम खरीदी गई थी।

दो बड़े हत्याकांड, गैंगस्टर एक्ट, करोड़ों की संपत्ति कुर्की और लगातार बढ़ती जांच—इन सभी पहलुओं के कारण रमीज़ नेमत अब फिर से कानूनी घेरे में आ गए हैं।

Aaj Ka Rashifal 17 November 2025: जानें आज सभी 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 17 November 2025: आज के ग्रहों की चाल कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आई है। चंद्रमा दिन के पहले भाग में कन्या में और सांयकाल तुला में प्रवेश करेंगे, जहां शुक्र के साथ उनका संयोग बनेगा। सूर्य, बुध और मंगल वृश्चिक राशि में स्थित हैं। गुरु कर्क में, केतु सिंह में, राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में गोचररत हैं। आइए देखते हैं राशिवार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

दिन उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय बितेगा। प्रेमियों की मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार—तीनों पक्ष अनुकूल। काली माता का आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि

स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है, विशेषकर हार्मोन संबंधी समस्याओं से बचें। प्रेम और संतान पक्ष संतोषजनक रहेगा। कारोबार में स्थिरता आएगी। कोई सफेद वस्तु अपने पास रखें।

मिथुन राशि

आज का दिन महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए बेहद अनुकूल है। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। सेहत में सुधार रहेगा। व्यापारिक गतिविधियां गति पकड़ेंगी। काली माता की पूजा शुभ प्रभाव देगी।

कर्क राशि

भूमि, भवन या वाहन खरीदने का योग बन रहा है। घर में शुभ कार्यक्रम होने की संभावना है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी सामान्य से बेहतर रहेंगे। लाल रंग की कोई वस्तु साथ रखें।

सिंह राशि

कार्यक्षेत्र में प्रयास रंग लाएंगे और आय वृद्धि के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। व्यापार में भी लाभ की संभावना है। पीली वस्तु अपने पास रखें।

कन्या राशि

आर्थिक लाभ के संकेत हैं। परिवार में बढ़ोतरी या खुशखबरी मिल सकती है। आपकी वाणी प्रभावशाली रहेगी और उससे कार्य सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में अनुकूलता रहेगी। फिलहाल निवेश से बचें। सफेद वस्तु अपने पास रखें।

तुला राशि

आप आकर्षण का केंद्र बनेंगे और समाज में सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष अनुकूल। व्यापार में भी सफलता मिल सकती है। सफेद वस्तु साथ रखना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि

खर्चों में बढ़ोतरी मन को व्यस्त रख सकती है, लेकिन दिन अशुभ नहीं है। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। व्यापार सामान्य से बेहतर चलेगा। पीली वस्तु अपने पास रखें।

धनु राशि

नई आय के स्त्रोत बनेंगे और पुरानी जगहों से भी धन प्राप्त हो सकता है। मानसिक स्थिति संतुलित रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों ही क्षेत्रों में शुभ संकेत। लाल वस्तु अपने पास रखें।

मकर राशि

व्यापारिक क्षेत्र में मजबूती आएगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। सफेद वस्तु साथ रखें।

कुंभ राशि

भाग्य का साथ मिलेगा और यात्रा के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अनुकूल रहेंगे। हरी वस्तु अपने पास रखें।

मीन राशि

आज परिस्थितियां प्रतिकूल रह सकती हैं, इसलिए संभलकर कदम बढ़ाएं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम और संतान क्षेत्र सामान्य रहेंगे। व्यापार लगभग स्थिर रहेगा। सफेद वस्तु काली मंदिर में दान करना शुभ माना गया है।

सोलर पैनल लगवाने पर मिलेगा 15% प्रॉपर्टी टैक्स छूट, इस नगर निगम की बड़ी तैयारी

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-  उत्तर प्रदेश के  गोरखपुर में नगर निगम कार्यकारिणी समिति की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में पीएम सूर्य घर योजना को बढ़ावा देने के लिए बड़ा निर्णय लिया गया है। अब इस योजना के तहत रजिस्टर्ड आवासीय भवनों को संपत्ति कर (Property Tax) में एक बार 15% की छूट दी जाएगी। प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी मिल गई है।

इसके साथ ही, गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) की कई आवासीय कॉलोनियों को नगर निगम द्वारा हैंडओवर लेने का निर्णय भी लिया गया। जल संरक्षण, स्वच्छता और सीवरेज प्रबंधन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नवी मुंबई और हैदराबाद नगर निगमों के अध्ययन दौरे पर भी सहमति बनी।

57 करोड़ में जीडीए कॉलोनियों का हैंडओवर

बैठक में पुनरीक्षित आय-व्यय अनुमान प्रस्तुत किए जाने के बाद जीडीए की प्रमुख आवासीय योजनाओं को नगर निगम को हस्तांतरित (हैंडओवर) करने पर सहमति बन गई।
इसके बदले नगर निगम इंफ्रास्ट्रक्चर गैप भरने के लिए 57 करोड़ रुपये का शुल्क लेगा, जबकि मलबा शुल्क अलग से वसूला जाएगा।

हैंडओवर होने वाली प्रमुख कॉलोनियां:

  • वसुंधरा एन्क्लेव (प्रथम, द्वितीय, तृतीय)
  • लोहिया इन्क्लेव
  • वैशाली, यशोधरा कुंज
  • अमरावती निकुंज
  • बुद्ध विहार आवासीय योजना (A, B, C पार्ट)
  • आम्रपाली आवासीय योजना
  • सिद्धार्थपुरम विस्तार
  • गौतम विहार विस्तार
  • शास्त्रीनगर योजना
  • जीडीए टॉवर, गोलघर
  • लेक व्यू अपार्टमेंट

नगर आयुक्त ने बताया कि जीडीए की अगली बैठक में इन योजनाओं पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

PM Surya Ghar Yojana: 3 kW तक प्लांट पर भारी सब्सिडी

नगर आयुक्त ने पार्षदों से अपील की कि वे नागरिकों को रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने के लिए जागरूक करें। उन्होंने बताया: 3 किलोवॉट तक के सोलर प्लांट पर केंद्र की ओर से भारी अनुदान उपलब्ध है। इससे बिजली का बिल काफी कम होगा।  नगर निगम को हर लगाए गए सोलर प्लांट पर ₹1000 का इंसेंटिव भी मिलेगा।

यह भी पढ़े:- दुनिया के कई देशों में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक, देखें 

इसी को देखते हुए कार्यकारिणी ने लखनऊ नगर निगम की तर्ज पर प्रॉपर्टी टैक्स में 15% छूट देने का फैसला लिया। महापौर ने कहा कि यह कदम शहर को “ग्रीन सिटी” बनाने की दिशा में बड़ा योगदान देगा।

2025-26 का संशोधित बजट पास

नगर निगम ने वित्त वर्ष 2025-26 का पुनरीक्षित बजट ₹1647.29 करोड़ मंजूर किया। अनुमानित आंकड़े: कुल व्यय: ₹1093.17 करोड़, कुल आय: ₹1064.28 करोड़ है | यह बजट मार्च में पास बजट की तुलना में लगभग 300 करोड़ रुपये अधिक है।

पार्षद अब कराएंगे लोगों की Family ID तैयार

कार्यकारिणी में फैमिली आईडी जागरूकता अभियान चलाने पर भी सहमति बनी। जिनके पास राशन कार्ड है, उनकी फैमिली आईडी सरकार की ओर से स्वतः बनेगी। जिनके पास नहीं है, उनके लिए पार्षद घर-घर जाकर Family ID बनवाने में सहयोग करेंगे।

पार्षदों की वरीयता राशि में ₹5 लाख की बढ़ोतरी

पार्षदों के लिए वरीयता निधि को ₹55 लाख से बढ़ाकर ₹60 लाख कर दिया गया है। इसके अलावा शहर में सड़कों, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थलों का नामकरण तय प्रक्रिया से हो, इसके लिए 3 सदस्यीय समिति गठित की गई है।

दुनिया के कई देशों में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक, देखें पूरी लिस्ट और वजहें

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- दुनियाभर में लैंगिक समानता पर चर्चा आमतौर पर शिक्षा, नौकरी और राजनीति पर केंद्रित रहती है, लेकिन जनसांख्यिकी में एक बड़ा बदलाव चुपचाप हो रहा है। कई देशों में अब पुरुषों की तुलना में महिलाओं की आबादी ज्यादा हो गई है। संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक मामलों विभाग (UN DESA) और विश्व बैंक के वर्ष 2024 के डेमोग्राफिक डेटा इस ट्रेंड की पुष्टि करते हैं।

यूरोप में सबसे बड़ा अंतर

यूरोप के कई देशों में महिलाओं की संख्या पुरुषों से काफी अधिक है।लातविया, लिथुआनिया और यूक्रेन में हर 100 पुरुषों पर 116–118 महिलाएं मौजूद हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा लैंगिक असंतुलन है।

इसका मुख्य कारण पुरुषों की कम औसत आयु, भारी संख्या में पुरुषों का विदेशों में नौकरी के लिए जाना और वृद्ध आबादी में महिलाओं की संख्या का अधिक होना है।

रूस और बेलारूस की स्थिति भी इसी तरह है। पश्चिमी यूरोप—जैसे फ्रांस, पुर्तगाल और जर्मनी में—महिलाएं थोड़ी ही संख्या में अधिक हैं, लेकिन इसकी वजह महिलाओं की औसतन 4–6 वर्ष अधिक जीवन प्रत्याशा है।

एशिया: नेपाल और हांगकांग में साफ दिखता रुझान

नेपाल में बड़ी संख्या में पुरुष विदेशों में काम करते हैं, जिससे देश के भीतर महिलाओं की जनसंख्या अधिक दिखाई देती है।

यह भी पढ़े:- लाल किले धमाका: घटनास्थल से मिले 9mm कारतूस, जांच में नया मोड़ 

हांगकांग में महिलाओं की लंबी लाइफ एक्सपेक्टेंसी और पुरुषों की अपेक्षाकृत कम सर्वाइवल दर की वजह से वर्षों से यह अंतर बना हुआ है।

अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका का हाल

लेसोथो और नामीबिया में पुरुष बड़ी संख्या में दक्षिण अफ्रीका की खदानों और इंडस्ट्रियल क्षेत्रों में मजदूरी करने जाते हैं। इससे इन देशों में महिलाओं की आबादी अधिक दिखती है।

दक्षिण अमेरिका के अर्जेंटीना और उरुग्वे में बुजुर्ग आबादी में महिलाओं की संख्या पुरुषों से काफी ज्यादा है, इसलिए कुल जनसंख्या में भी महिलाएं आगे हैं।

विश्व जनसंख्या में क्या है स्थिति?

ग्लोबल लेवल पर पुरुष–महिला अनुपात लगभग बराबर है—हर 100 महिलाओं पर लगभग 101 पुरुष। लेकिन उम्र के साथ यह संतुलन बदल जाता है। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में लगभग सभी देशों में महिलाओं की संख्या पुरुषों से स्पष्ट रूप से अधिक हो जाती है।

इस बदलाव का भविष्य पर असर

विशेषज्ञों के अनुसार, महिलाओं की बढ़ती संख्या समाज, परिवार व्यवस्था, रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं पर गहरा प्रभाव डाल सकती है। महिलाओं की अधिक जीवन प्रत्याशा कई देशों की आबादी की संरचना को नया रूप दे रही है।

लाल किले धमाका: घटनास्थल से मिले 9mm कारतूस, जांच में नया मोड़ – सेना में होता है इस्तेमाल

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- लाल किला कार विस्फोट मामले में जांच एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, घटनास्थल से 9 एमएम कैलिबर के तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। इनमें दो जिंदा कारतूस और एक खाली खोखा शामिल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कैलिबर आम नागरिकों के लिए उपलब्ध नहीं होता और आमतौर पर सुरक्षा बलों या लाइसेंसधारी विशेष अनुमति प्राप्त व्यक्तियों के पास ही मिलता है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कारतूस मिलने के बावजूद मौके से किसी पिस्तौल या हथियार का कोई हिस्सा नहीं मिला है। इससे जांच और पेचीदा हो गई है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये कारतूस वहां कैसे पहुंचे और क्या इनका संबंध विस्फोट को अंजाम देने वाले व्यक्ति से है।

जांच में नया आयाम

9 एमएम कारतूस मिलने से यह आशंका और गहरी हो गई है कि कहीं इस घटना के पीछे कोई आतंकी मॉड्यूल या संगठित आपराधिक गिरोह तो शामिल नहीं। विस्फोटक की सप्लाई चेन और उसके स्रोत की जांच भी तेज कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं और फोरेंसिक टीमों ने कई अहम सबूत भी जुटाए हैं।

यह भी पढ़े:- तेजप्रताप के बाद अब रोहिणी की बगावत; चप्पल फेंके जाने का आरोप, क्या 

12 लोगों की मौत, सुरक्षा बढ़ाई गई

गौरतलब है कि 10 नवंबर को लाल किले के पास खड़ी एक सफेद i20 कार में हुए धमाके में 12 लोगों की मौत हुई थी, जबकि कई घायल हुए थे। इसके बाद से पूरे लाल किला क्षेत्र में सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है और सभी प्रवेश द्वारों पर अतिरिक्त जांच की जा रही है।

नई FIR दर्ज, साजिश के कोण की जांच

दिल्ली पुलिस ने शनिवार को इस मामले में आपराधिक साजिश की धाराओं के तहत नई FIR दर्ज की है। इसके साथ ही जांच एजेंसियां यह भी समझने की कोशिश कर रही हैं कि कारतूस, विस्फोटक और संदिग्ध के बीच क्या कड़ी हो सकती है।

डॉ. उमर उन नबी की पहचान की पुष्टि

फोरेंसिक डीएनए रिपोर्ट में यह पुष्टि हो चुकी है कि विस्फोटक कार चलाने वाला व्यक्ति डॉ. उमर उन नबी था। उसका डीएनए उसकी मां के सैंपल से पूरी तरह मैच हुआ है।

तेजप्रताप के बाद अब रोहिणी की बगावत; चप्पल फेंके जाने का आरोप, क्या तेजस्वी से संभल नहीं रहा लालू परिवार?

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बिहार विधानसभा चुनाव में राजद की करारी हार के बाद लालू प्रसाद यादव का परिवार फिर एक बार खुले विवादों में घिर गया है। बड़े बेटे तेजप्रताप यादव पहले ही पार्टी से अलग होकर नई राजनीतिक पार्टी बना चुके हैं। अब लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी पारिवारिक कलह के चलते राजनीति और परिवार—दोनों से दूरी बनाने की घोषणा कर दी है।

दोनों ही मामलों में एक बात समान है—तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव और रमीज नेमत पर परिवार में दरार डालने का आरोप।

तेजप्रताप की नाराज़गी से शुरू हुआ विवाद, अब रोहिणी तक पहुंचा

चुनावी प्रचार शुरू होते ही तेजप्रताप यादव ने पारिवारिक मतभेदों के बीच अलग पार्टी बनाने का फैसला लिया था। राजद ने इसे उनका “व्यक्तिगत निर्णय” बताया, लेकिन यह साफ था कि तेजस्वी यादव अपने बड़े भाई को साथ रखने में सफल नहीं रहे। तेजप्रताप ने तो तेजस्वी के इन करीबियों को “जयचंद” तक कह दिया था।

चुनाव परिणाम के 24 घंटे के भीतर रोहिणी का बड़ा फैसला

राजद की भारी हार के अगले ही दिन, रोहिणी आचार्य ने राजनीति और परिवार—दोनों से किनारा करने की घोषणा कर दी।
पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा: “अब मेरा कोई परिवार नहीं है। तेजस्वी, संजय यादव और रमीज से पूछिए—उन्होंने ही मुझे अपमानित कर घर से निकाला।”

रोहिणी का आरोप है कि इन दोनों नेताओं की वजह से ही उन्हें परिवार में अपमानित किया गया और उन्हें घर से दूर होना पड़ा।

“मेरे ऊपर चप्पल उठाई गई”—रोहिणी का दावा

आज किए गए नए पोस्ट में रोहिणी ने परिवार के भीतर हुए अपमान का दर्द बयां किया: “कल एक बेटी, बहन, मां और शादीशुदा महिला को गालियां दी गईं। मारने के लिए चप्पल उठाया गया।

यह भी पढ़े:- किडनी दान पर रोहिणी को गहरा पछतावा, परिवारिक विवाद पर

मैंने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया, इसलिए बेइज्जती झेलनी पड़ी। मेरा मायका छीन लिया गया। मुझे मजबूरी में सब छोड़कर जाना पड़ा। किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी पैदा न हो।” उनका कहना है कि उनसे कहा गया कि राजद की हार पर सवाल पूछे जाने पर उन्हें चप्पल से पीटा भी जा सकता है।

तेजस्वी की बढ़ती ताकत और परिवार की बढ़ती दरार

पिछले एक दशक से तेजस्वी यादव राजद के केंद्रीय नेतृत्व चेहरे बन चुके हैं लेकिन जैसे-जैसे उनका राजनीतिक कद बढ़ा—परिवार के भीतर विरोध भी बढ़ता गया: तेजप्रताप अलग रास्ते पर और मीसा भारती पहले ही राजनीतिक चुनौतियों से जूझ रहीं | लालू यादव सक्रिय राजनीति में सीमित है अब रोहिणी का परिवार और राजनीति छोड़ना, राजद में यह आंतरिक विवाद और खुलकर सामने आने लगा है।

राजद की हार ने तेजस्वी पर उठाए सवाल

इस विधानसभा चुनाव में राजद की सीटें 75 से घटकर मात्र 25 रह गईं—जो पार्टी के लिए बड़ा झटका है। तेजस्वी यादव अब तक हार पर मीडिया के सामने नहीं आए हैं, जबकि परिवार की आंतरिक लड़ाई लगातार सुर्खियां बटोर रही है।

रोहिणी की सार्वजनिक नाराज़गी ने यह संकेत दे दिया है कि लालू परिवार के अंदर की दरारें अब पहले से कहीं गहरी हो चुकी हैं।