सऊदी अरब में दर्दनाक हादसा: 42 भारतीय हज यात्रियों की मौत की आशंका, 11 बच्चे भी शामिल

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- सऊदी अरब के मदीना के पास सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 42 भारतीय तीर्थयात्रियों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। सभी यात्री भारत के हैदराबाद से उमराह के लिए गए थे और घटना के समय बस मक्का से मदीना की ओर जा रही थी।

मुफरीहाट इलाके में बस की एक डीजल टैंकर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और देखते ही देखते उसमें आग लग गई।

मीडियावन की रिपोर्ट के मुताबिक, बस में कुल 43 भारतीय यात्री सवार थे।इनमें से सिर्फ 1 यात्री जीवित बच पाया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा भारतीय समय अनुसार रात लगभग 1:30 बजे हुआ।

मरने वालों में महिलाएँ और 11 बच्चे भी शामिल

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतकों में 20 महिलाएँ और 11 बच्चे भी शामिल हैं। सभी यात्री मक्का में उमराह की रस्में पूरी करने के बाद मदीना के लिए रवाना हुए थे।

भारत का दूतावास सक्रिय, हेल्पलाइन जारी

हादसे के बाद सऊदी अरब स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास पूरी तरह सक्रिय हो गया है। दूतावास ने 24 घंटे के लिए एक कंट्रोल रूम भी तैयार किया है और हेल्पलाइन नंबर जारी किया है: टोल फ्री हेल्पलाइन: 8002440003|

यह भी पढ़े:- संजय यादव–रमीज़ नेमत फिर चर्चा में, रोहिणी आचार्य ने लगाया बड़ा आरोप; दो

दूतावास ने कहा कि घटना से जुड़ी हर जानकारी भारतीय परिवारों तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।

स्थानीय प्रशासन राहत-बचाव में जुटा

सऊदी प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य के लिए कई टीमें तैनात की हैं। अभी तक मृतकों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि नहीं की गई है। एकमात्र बचे यात्री की स्थिति के बारे में भी फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

हादसे के कारणों की जांच जारी

हज और उमराह मंत्रालय तथा ट्रैवल एजेंसी ने हादसे की पुष्टि की है, लेकिन: मौतों की सटीक संख्या और हादसे की वास्तविक वजह, इन दोनों पर अभी आधिकारिक बयान लंबित है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, ड्राइवर को नींद आना और टैंकर के नियंत्रण खोने, जैसे कई अनुमान लगाए जा रहे हैं, लेकिन इनमें से कोई भी पुष्टि नहीं है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles