Home Blog Page 179

राजा भैया के अस्तबल में पहुंचा नया ‘ट्रोजन’ घोड़ा, तिलक-आरती के साथ हुआ शाही स्वागत

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश की राजनीति की प्रभावशाली हस्ती और जनसत्ता दल के प्रमुख राजा भैया के अस्तबल में नया ट्रोजन घोड़ा पहुंचा, जिसका बेहद पारंपरिक और शाही तरीके से स्वागत किया गया। स्वयं राजा भैया ने नए घोड़े का तिलक, आरती और नारियल फोड़कर स्वागत किया। घोड़े के आगमन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आकर्षक ‘ट्रोजन’ घोड़ा, कीमत लगभग 30 लाख

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजा भैया के अस्तबल में पहुंचे इस घोड़े की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। यह घोड़ा देखने में काफी आकर्षक है और उसी राजसी परंपरा का हिस्सा है जिसका पालन भारतीय राजपरिवारों में वर्षों से होता आ रहा है।

वीडियो में राजा भैया को घोड़े का तिलक करते, आरती उतारते और घोड़े को अस्तबल में प्रवेश दिलाते देखा जा सकता है। कहा जाता है कि पहले भी राजघरानों में घोड़े को सेना या अस्तबल का हिस्सा बनाने से पूर्व इसी तरह की विधि की जाती थी।

राजा भैया के अस्तबल में पहले से मौजूद हैं 11 घोड़े

खबरों के मुताबिक, राजा भैया के अस्तबल में पहले से ही 11 शानदार घोड़े हैं, जिनकी कीमत 20 से 30 लाख रुपये तक है। अब इस नए ट्रोजन के शामिल होने के बाद उनकी संग्रह सूची में एक और शानदार घोड़ा जुड़ गया है।

छह साल की उम्र से है घुड़सवारी का शौक

राजा भैया को घुड़सवारी बचपन से ही प्रिय रही है। बताया जाता है कि केवल 6 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार घुड़सवारी सीखी थी।
कुंडा के महल में अपने बचपन के दिनों में वे अक्सर अस्तबल तक पहुंच जाते थे और अपने पसंदीदा घोड़े पर बैठने की जिद करते थे। आज भी वे बेहतरीन घुड़सवारी करते हैं। उनकी सोशल मीडिया प्रोफाइल फोटो भी उनके इसी जुनून को दर्शाती है।

जस्टिस सूर्यकांत बने भारत के 53वें प्रधान न्यायाधीश,उनके इन फैसलों की देश भर में हुई थी चर्चा

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने आज भारत के 53वें प्रधान न्यायाधीश (Chief Justice of India, CJI) के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें सोमवार को पद की शपथ दिलाई। वे जस्टिस बी. आर. गवई की जगह ले रहे हैं, जिनका एक दिन पहले कार्यकाल समाप्त हो गया था।

महत्वपूर्ण पृष्ठभूमि और नामांकन

  • जस्टिस सूर्यकांत को 30 अक्टूबर 2025 को अगले प्रधान न्यायाधीश के रूप में नामित किया गया था।
  • उनका कार्यकाल लगभग 15 महीने का होगा। वे 9 फरवरी 2027 को 65 वर्ष की आयु पूरी होने पर सेवानिवृत्त होंगे।
  • वे हरियाणा के हिसार जिले में जन्मे और मध्यमवर्गीय पृष्ठभूमि से हैं। छोटे शहर के वकील से यह यात्रा उन्हें देश के सर्वोच्च न्यायिक पद तक ले आई है।
  • उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कानून में स्नातकोत्तर की डिग्री ‘प्रथम श्रेणी में प्रथम’ स्थान के साथ प्राप्त की है।

कुछ चर्चित फैसले और भूमिका

जस्टिस सूर्यकांत कई संवैधानिक और राष्ट्रीय-महत्व के मामलों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके कुछ उल्लेखनीय निर्णय और योगदान निम्नलिखित हैं:

  1. अनुच्छेद 370 (जम्मू-कश्मीर)
    वे उस पीठ का हिस्सा थे जिसने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को निरस्त करने वाले फैसले को संभाला, जो राष्ट्रीय स्तर पर तीव्र चर्चा में था।

  2. बिहार मतदाता सूची का पुनरीक्षण
    जस्टिस सूर्यकांत ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया था कि बिहार में मसौदा मतदाता सूची (Draft Voter List) में शामिल किए जाने वाले करीब 65 लाख मतदाताओं की जानकारी सार्वजनिक की जाए। उन्होंने यह कदम चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता बढ़ाने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए उठाया था।

  3. लैंगिक न्याय और पंचायत सरपंच बहाली
    एक मामले में उन्होंने गैरकानूनी तरीके से हटाई गई महिला सरपंच को पुनः बहाल किया और लैंगिक पूर्वाग्रह (gender bias) के मुद्दों को उजागर किया। यह फैसला लोकतंत्र और महिलाओं के अधिकारों के लिए विशेष महत्व रखता है।

  4. बार एसोसिएशन में महिलाओं के लिए आरक्षण
    उन्होंने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन समेत अन्य बार एसोसिएशन में एक-तिहाई (1/3) सीट महिलाओं के लिए आरक्षित करने का निर्देश दिया, जो न्याय क्षेत्र में लैंगिक समता की दिशा में एक बड़ा कदम था।

  5. ओआरओपी (One Rank – One Pension)
    उन्होंने सशस्त्र बलों के “वन रैंक-वन पेंशन” (OROP) योजना को संवैधानिक वैधता दी। इसके अलावा, महिला अधिकारियों की याचिकाओं पर सुनवाई की, जिन्होंने स्थायी कमीशन में समानता की मांग की थी।

  6. पेगासस स्पाइवेयर जांच
    जस्टिस सूर्यकांत उस संवेदनशील पीठ का हिस्सा थे जिसने कथित इजराइली स्पाइवेयर “पेगासस” के उपयोग की जांच के लिए साइबर विशेषज्ञों की समिति गठित की। यह मामला निजता, निगरानी और नागरिक स्वतंत्रता के सवालों पर केंद्रित था।

  7. पंजाब सुरक्षा चूक की जांच
    उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान हुई सुरक्षा चूक की घटना की जांच हेतु प्रधान न्यायाधीश इंदु मल्होत्रा की अध्यक्षता में पांच-सदस्यीय समिति गठित करने में भूमिका निभाई।

Aaj Ka Rashifal 24 November 2025: जानें कैसा बीतेगा आज का दिन, मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 24 November 2025: 24 नवंबर 2025 का दिन ग्रहों के खास संयोग लेकर आया है। आज गुरु कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं, वहीं केतु सिंह में स्थित हैं। शुक्र और बुध तुला राशि में हैं। सूर्य और मंगल वृश्चिक में रहेंगे। चंद्रमा धनु राशि में विराजमान है, जबकि राहु कुंभ और शनि मीन राशि में गोचररत हैं। आइए जानते हैं, इन ग्रह स्थितियों का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि (Aries)

आज भाग्य आपका साथ देगा और रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में सामान्य दिन रहेगा, जबकि व्यापारिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। लाल रंग की किसी वस्तु को अपने पास रखें।

वृषभ राशि (Taurus)

आज परिस्थितियाँ कुछ चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं, इसलिए सावधानी से आगे बढ़ें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। प्रेम और संतान पक्ष अनुकूल रहेगा और व्यापार भी ठीक-ठाक चलता रहेगा। हरी वस्तु साथ रखना शुभ होगा।

मिथुन राशि (Gemini)

जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों पक्ष बेहद अनुकूल रहेंगे। पीले रंग की वस्तु का दान करना लाभकारी होगा।

कर्क राशि (Cancer)

स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। ज्ञान और सम्मान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। ऊर्जा का स्तर थोड़ा कम रह सकता है, लेकिन प्रेम और संतान का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार भी अच्छा चलेगा। लाल वस्तु साथ रखें।

सिंह राशि (Leo)

स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान से संबंधित मामले थोड़े मिश्रित रहेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाज़ी न करें और भावनाओं में आकर कोई कदम न उठाएँ। पीली वस्तु अपने पास रखें।

कन्या राशि (Virgo)

घरेलू माहौल में तनाव संभव है, लेकिन भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार में भी लाभ होगा। पीली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

तुला राशि (Libra)

व्यापार में मजबूती आएगी। पराक्रम रंग लाएगा और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में अनुकूल निर्णय मिल सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष भी अच्छा रहेगा। पीले रंग की वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज धन लाभ के योग हैं। परिवार में वृद्धि या खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य सुधरेगा। प्रेम और संतान की स्थिति बेहद अनुकूल है। व्यापार भी तेजी से आगे बढ़ेगा। पीली वस्तु अपने पास रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान से जुड़ी समस्याएँ थोड़ी दूरियाँ ला सकती हैं, लेकिन संबंध मजबूत रहेंगे। व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि (Capricorn)

अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है, जिससे मन चिंतित रह सकता है। सिर दर्द या आंखों से संबंधित परेशानी हो सकती है। प्रेम और संतान का पक्ष अच्छा रहेगा। व्यापार भी संतोषजनक है। काली देवी की पूजा लाभकारी रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने स्रोतों से भी धन मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों ही अद्भुत स्थिति में रहेंगे। हरी वस्तु अपने पास रखें।

मीन राशि (Pisces)

व्यापार में मजबूती आएगी। पिता का सहयोग मिलेगा। कानूनी मामलों में विजय का योग है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों ही बेहद अनुकूल रहेंगे। पीली वस्तु अपने पास रखें।

MP HC के चीफ जस्टिस की बड़ी चिंता: “जब जज ही सुरक्षित नहीं, तो कानून व्यवस्था कैसी?”-राज्य सरकार से तलब जवाब

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- मध्य प्रदेश में निचली अदालतों में पदस्थ जजों पर लगातार हो रही घटनाओं को लेकर हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार से विस्तृत जवाब मांगा है। कोर्ट ने अब तक जमा की गई रिपोर्ट पर असंतोष जताते हुए नई स्टेटस रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।

सुनवाई के दौरान बेंच ने स्पष्ट टिप्पणी की—अगर जज ही सुरक्षित नहीं, तो न्याय व्यवस्था को सुरक्षित कैसे माना जाए?”

2016 से 2025 तक जजों पर 5 बड़े हमले

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वर्ष 2016 से 2025 के बीच प्रदेश में जजों पर धमकी और हमले के कुल 5 गंभीर मामले सामने आए। इन घटनाओं में एक मामले में थाना प्रभारी को निलंबित किया गया | चार मामलों में आरोपी जेल भेजे गए | मंदसौर, ग्वालियर, रीवा, अनूपपुर और इंदौर में जजों को धमकियाँ मिलीं | कोर्ट ने इन घटनाओं को “गंभीर” बताते हुए 4 दिसंबर को अगली सुनवाई तय की है।

 जज सुरक्षा की मांग करने को मजबूरयह गंभीर स्थिति” : हाई कोर्ट

जबलपुर हाई कोर्ट ने प्रदेश में न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा पर गहरी चिंता जताई। कोर्ट ने कहा कि जजों पर हमलों की श्रृंखला प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े करती है।

कोर्ट ने बताया कि हाल ही के मामलों में- दो जजों के घरों में चोरी, दो मामलों में घर में घुसने का प्रयास, एक जिला जज पर हमला , जैसी घटनाएँ शामिल हैं, जो सुरक्षा व्यवस्था की खामियों को उजागर करती हैं।

सरकार का पक्ष: सभी 52 जिला न्यायालयों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत

राज्य सरकार की ओर से उप महाधिवक्ता स्वप्निल गांगुली ने बताया कि-प्रदेश के सभी 52 जिला सत्र न्यायालयों में बाउंड्री वॉल बनाई गई है | सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं| जिला स्तरीय निगरानी समितियों की रिपोर्टों के आधार पर जजों की सुरक्षा बढ़ाई गई है | फिर भी कोर्ट का मानना है कि सुरक्षा इंतजाम ज़मीन पर पर्याप्त दिखाई नहीं देते।

यूपी में अवैध घुसपैठियों पर सख्ती, हर जिले में बनेंगे डिटेंशन सेंटर-सीएम योगी ने दिए कड़े निर्देश

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश में अवैध घुसपैठ पर नकेल कसने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों को त्वरित और कठोर कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक सामंजस्य सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सीएम योगी ने आदेश दिया है कि प्रत्येक जिले का प्रशासन अपने क्षेत्र में रह रहे अवैध विदेशी नागरिकों की पहचान सुनिश्चित करे और तुरंत कानूनी प्रक्रिया शुरू करे।

हर जिले में अस्थायी डिटेंशन सेंटर बनाने का आदेश

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि: हर जिले में अस्थायी डिटेंशन सेंटर स्थापित किए जाएँ | इन केंद्रों में विदेशी नागरिकता वाले अवैध प्रवासियों को रखा जाएगा | पहचान व दस्तावेज़ों के सत्यापन तक इन्हें यहीं रखा जाएगा | जांच पूरी होने के बाद इन्हें तय प्रक्रिया के तहत उनके मूल देश भेजा जाएगा |

यह भी पढ़े:- G20 में PM मोदी के तीन बड़े प्रस्ताव: ड्रग-टेरर नेक्सस पर कड़ी कार्रवाई से लेकर

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और सख्त तरीके से लागू किया जाए ताकि प्रदेश में किसी भी अवैध तत्व की मौजूदगी को समाप्त किया जा सके।

नेपाल सीमा पर खुली आवाजाही, लेकिन अन्य देशों पर कड़ी निगरानी

प्रदेश की नेपाल से खुली अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दोनों देशों के नागरिक बिना रोक-टोक आ-जा सकते हैं, लेकिन अन्य देशों के नागरिकों के लिए कड़ी जांच अनिवार्य है।
सीएम योगी ने पहले भी अवैध घुसपैठ को लेकर चिंता जताई थी। 3 नवंबर को बिहार में एक चुनावी सभा के दौरान उन्होंने कहा था कि राजग की सरकार बनने पर घुसपैठियों को राज्य से बाहर निकाला जाएगा और उनकी अवैध संपत्ति गरीबों में बांटी जाएगी।

प्रयागराज में माघ मेले की तैयारी की समीक्षा

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्होंने आगामी माघ मेले की तैयारियों की समीक्षा की।
उन्होंने गंगा पूजन और हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया।

सीएम ने कहा- “नौ महीने बाद मां गंगा का पूजन करने और माघ मेले की तैयारियों को आगे बढ़ाने का अवसर मिला। सभी विभागों को मिलकर बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी।”

G20 में PM मोदी के तीन बड़े प्रस्ताव: ड्रग-टेरर नेक्सस पर कड़ी कार्रवाई से लेकर ग्लोबल हेल्थ टीम बनाने तक

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- दक्षिण अफ्रीका के जोहनसबर्ग में आयोजित जी20 सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक विकास की दिशा को नई दृष्टि देने वाले तीन प्रमुख प्रस्ताव पेश किए। पीएम मोदी ने कहा कि मानवता, समाज और प्रकृति को एक इकाई मानकर ही दुनिया आगे बढ़ सकती है, इसलिए वैश्विक मानकों पर दोबारा गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है।

सम्मेलन में पीएम मोदी ने ड्रग-टेरर नेक्सस के खिलाफ जी20 के तहत नई स्पेशल टीम, ग्लोबल हेल्थ केयर रिस्पॉन्स टीम तथा परंपरागत ज्ञान का ग्लोबल भंडार बनाने का महत्वपूर्ण सुझाव दिया।

1. ड्रग-टेरर नेक्सस पर जी20 की नई टीम बनाने का प्रस्ताव

प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया में बढ़ती ड्रग तस्करी और उससे जुड़े आतंकवादी नेटवर्क पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि फेंटनाइल जैसे अत्यंत खतरनाक ड्रग्स वैश्विक खतरा बन चुके हैं, इसलिए इस पर जी20 स्तरीय कार्रवाई की आवश्यकता है।

पीएम मोदी ने प्रस्ताव दिया कि:जी20 देशों की एक संयुक्त Anti-Drug Terror Task Force बनाई जाए | यह टीम ड्रग तस्करी, आतंक की फंडिंग और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर नकेल कसने का काम करे | ड्रग-टेरर गठजोड़ को खत्म करने के लिए साझा डाटा, तकनीक और खुफिया जानकारी का उपयोग किया जाए

2. ग्लोबल हेल्थ केयर रिस्पॉन्स टीम का सुझाव

कोविड-19 महामारी के अनुभवों को आधार बनाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया को स्वास्थ्य आपात स्थितियों और प्राकृतिक आपदाओं का सामना मिलकर करना होगा।

उन्होंने प्रस्ताव रखा: जी20 देश एक Global Health Response Team बनाएं | इसमें प्रशिक्षित चिकित्सा विशेषज्ञ शामिल हों | किसी भी महामारी, प्राकृतिक आपदा या हेल्थ इमरजेंसी में इस टीम को तुरंत तैनात किया जा सके | स्वास्थ्य सुरक्षा को वैश्विक प्राथमिकता बनाया जाए | पीएम मोदी ने कहा, “हम तभी अधिक मजबूत होंगे जब हम हेल्थ इमरजेंसी से मिलकर निपटेंगे।”

3. परंपरागत वैश्विक ज्ञान का डिजिटल भंडार बनाने की पहल

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के कई समुदाय आज भी प्रकृति और परंपरा आधारित जीवन जीते हैं। उनके सांस्कृतिक व पर्यावरणीय ज्ञान को संरक्षित करने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़े:- IND vs SA: “पिच से नहीं तय होगा विजेता…” दूसरे टेस्ट के दौरान ये क्या 

उन्होंने सुझाव दिया: जी20 देशों के सहयोग से एक वैश्विक पारंपरिक ज्ञान भंडार (Global Repository of Traditional Knowledge) बनाया जाए | यह ज्ञान अगले कई दशकों तक सुरक्षित रूप से पीढ़ियों तक पहुंच सके| जलवायु, खेती, औषधि और संस्कृति से जुड़े प्राचीन ज्ञान का संरक्षण हो |

अफ्रीका के विकास को वैश्विक प्रगति का आधार बताया

पीएम मोदी ने कहा कि अफ्रीका की प्रगति के बिना दुनिया का विकास अधूरा है। उन्होंने याद दिलाया कि भारत की अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ को G20 का स्थायी सदस्य बनाया गया, जो वैश्विक साउथ की आवाज को मजबूत करता है।

उन्होंने कहा कि अब दुनिया को ऐसे वैश्विक संस्थानों की जरूरत है, जहां विकासशील देशों की आवाज अधिक सशक्त रूप से सुनी जाए।

IND vs SA: “पिच से नहीं तय होगा विजेता…” दूसरे टेस्ट के दौरान ये क्या बोल गए भारतीय कोच?

0

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाहाटी टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद टीम इंडिया के सहायक कोच रेयान टेन डोइशे ने पिच को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि बरसापारा स्टेडियम की पिच भारतीय टीम के लिए फायदेमंद जरूर है, लेकिन टेस्ट मैच जीतना सिर्फ विकेट पर निर्भर नहीं करता, बल्कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर तय होता है।

दूसरे टेस्ट के पहले दिन दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी अफ्रीकी टीम 247 रन पर छह विकेट खो चुकी थी। टॉप ऑर्डर अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सका।

“पिच जीत और हार तय नहीं करती” — टेन डोइशे

पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद टेन डोइशे ने कहा-“मेरा निजी मानना है कि विकेट यह तय नहीं करता कि कौन जीतता है। अगर हम कोलकाता में अच्छी क्रिकेट खेलते, तो उस पिच पर भी टेस्ट जीत जाते।”

उन्होंने आगे कहा कि टीम इंडिया को इस तरह की पिचें फायदा पहुंचाती हैं, लेकिन नतीजा हमेशा टीम के खेल पर निर्भर करता है।

यह भी पढ़े:- आधार कार्ड में अब सिर्फ फोटो और QR कोड! दिसंबर से होने जा रहा बड़ा बदलाव, कई काम 

भारत ने इस टेस्ट में दो तेज गेंदबाज, एक तेज ऑलराउंडर और तीन स्पिनरों के साथ उतरने का फैसला किया है। कोच के अनुसार गुवाहाटी की पिच कोलकाता से पूरी तरह अलग है और उन्होंने इसे “मुर्दा पिच” तक कहा।
उन्होंने यह भी बताया कि ट्रिस्टन स्टब्स ने उन्हें कहा था कि विकेट पर रन बनाना मुश्किल हो रहा है, इसलिए पहली पारी के रन बेहद अहम होंगे।

कुलदीप की गेंदबाजी की तारीफ

पहले दिन कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की। टेन डोइशे ने कहा:“कुलदीप का स्ट्राइक रेट हमेशा शानदार रहा है। ओवरस्पिन और लाल मिट्टी पर उनकी गति उन्हें अतिरिक्त लाभ देती है।” उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे के दिनों में रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर भी बड़ा प्रभाव छोड़ेंगे।

पिच टूटने के संकेत नहीं

कोच ने बताया कि उन्होंने दिन का खेल खत्म होने के बाद पिच को दोबारा देखा और पाया कि— पैरों के कुछ निशान,गेंद के छोटे निशान दिख रहे हैं लेकिन पिच टूटने के ज्यादा संकेत नहीं हैं। उनके अनुसार विकेट अगले कुछ दिनों तक स्थिर रह सकती है।

आधार कार्ड में अब सिर्फ फोटो और QR कोड! दिसंबर से होने जा रहा बड़ा बदलाव, कई काम होंगे आसान

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) आधार कार्ड में अब बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। नई व्यवस्था दिसंबर 2025 से लागू की जा सकती है। इस बदलाव के बाद आधार कार्ड का डिज़ाइन पूरी तरह बदल जाएगा और कार्ड पर सीमित जानकारियां ही दिखाई देंगी।

UIDAI के अनुसार नए आधार कार्ड में केवल फोटो और QR कोड रखा जा सकता है, जबकि नाम, पता, जन्मतिथि और बायोमैट्रिक जैसी जानकारी कार्ड पर प्रिंट नहीं होगी। इन संवेदनशील जानकारियों के डिजिटल वेरिफिकेशन की सुविधा नई तकनीक के जरिए मिलेगी।

क्यों किया जा रहा है बदलाव?

UIDAI के सीईओ भुवनेश कुमार ने एक ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस में बताया कि आधार कार्ड की कॉपी या फोटो के गलत उपयोग को रोकने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। अक्सर होटल, सिम कार्ड खरीद या निजी संस्थानों में आधार की फोटोकॉपी जमा करने के बाद डेटा मिसयूज का खतरा बना रहता है।

यह भी पढ़े:- Aaj Ka Rashifal 22 November 2025: जानें कैसा बीतेगा आज का दिन, 

नए नियम लागू होने के बाद किसी व्यक्ति या संस्था को आधार की कॉपी देने पर उसके दुरुपयोग की संभावना बेहद कम हो जाएगी।

कैसा होगा नया आधार कार्ड?

UIDAI के अनुसार नई व्यवस्था में आधार कार्ड: सिर्फ फोटो और QR कोड के साथ आएगा, QR कोड को केवल UIDAI के अधिकृत टूल या कस्टम ऐप से ही स्कैन किया जा सकेगा , भविष्य में आधार संख्या (UID) भी कार्ड से हट सकती है | फोटो-आधारित वेरिफिकेशन को धीरे-धीरे समाप्त किया जाएगा | इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि आधार कार्ड पर प्रिंटेड निजी जानकारी कोई भी देख या कॉपी नहीं कर सकेगा।

नया आधार मोबाइल ऐप भी होगा लॉन्च

UIDAI दिसंबर से नया मोबाइल ऐप भी लॉन्च करने की तैयारी में है, जो आधार होल्डर्स को सुरक्षित डिजिटल आइडेंटिटी शेयर करने की सुविधा देगा। इसमें कागज की फोटोकॉपी की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ऐप की प्रमुख विशेषताएं:

  • एक ही ऐप में परिवार के 5 सदस्यों की जानकारी जोड़ने की सुविधा
  • सुरक्षित तरीके से आधार विवरण डिजिटल रूप में शेयर करने की व्यवस्था
  • तुरंत काम करने वाला One-Click Biometric Lock/Unlock सिस्टम
  • QR कोड आधारित वेरिफिकेशन से फिजिकल कॉपी की जरूरत खत्म

कैसे कम होगा डेटा चोरी का खतरा?

UIDAI के अनुसार आधार कार्ड की बार-बार फोटोकॉपी लेने और विभिन्न स्थानों पर जमा करने से डेटा लीक का खतरा बढ़ जाता है।
नया सिस्टम QR कोड और डिजिटल वेरिफिकेशन पर आधारित होगा, जिससे आधार डेटा गलत हाथों में नहीं जाएगा |कार्ड पर कम जानकारी होने से प्राइवेसी और सुरक्षित रहेगी |आधार नंबर हटने पर पहचान चोरी लगभग असंभव हो जाएगी | UIDAI का यह बदलाव आधार को और अधिक सुरक्षित और आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल माना जा रहा है।

Aaj Ka Rashifal 22 November 2025: जानें कैसा बीतेगा आज का दिन, मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 22 November 2025:- आज के ग्रह–गोचर के अनुसार गुरु कर्क में, केतु सिंह में, शुक्र तुला में और सूर्य-बुध-मंगल-चंद्रमा वृश्चिक राशि में स्थित हैं। वहीं राहु कुंभ में और शनि मीन राशि से गोचर कर रहे हैं। आइए जानते हैं इन ग्रह स्थितियों का 12 राशियों पर क्या असर पड़ेगा।

मेष राशि

दिन मिला-जुला रह सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहें। प्रेम संबंधों में तनाव की आशंका है। संतान की सेहत पर ध्यान दें। सरकारी मामलों में उलझने से बचें। व्यापार सामान्य गति से चलेगा। लाल रंग शुभ रहेगा और भगवान विष्णु का ध्यान लाभ देगा।

वृषभ राशि

शारीरिक प्रतिरोधक क्षमता कुछ कमजोर रह सकती है, इसलिए सावधानी जरूरी है। प्रेम और संतान पक्ष अनुकूल रहेगा। व्यापार औसत स्थिति में रहेगा, जबकि नौकरी में जोखिम उठाने से बचें। मां काली की पूजा शुभ मानी जाएगी।

मिथुन राशि

प्रतिद्वंदियों पर बढ़त बनी रहेगी, हालांकि उनकी सक्रियता बढ़ सकती है। ज्ञान में वृद्धि होगी और वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में हल्की गिरावट संभव है, लेकिन प्रेम व संतान पक्ष बेहतर रहेगा। कारोबार भी अच्छा चलेगा। सफेद रंग आपके लिए शुभ रहेगा।

कर्क राशि

ऊर्जा में कमी महसूस हो सकती है—मानसिक और शारीरिक दोनों ही रूप में। प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा। किसी भी निर्णय को भावनाओं में आकर न लें। व्यापार सामान्य स्थिति में चलेगा। लाल रंग साथ रखना शुभ होगा।

सिंह राशि

घरेलू वातावरण में तनाव बढ़ सकता है। स्वयं की सेहत ठीक रहेगी लेकिन मां की तबीयत प्रभावित हो सकती है। प्रेम व संतान पक्ष सामान्य रहेगा। कारोबार सुचारू रहेगा। पीला रंग साथ रखने से लाभ होगा।

कन्या राशि

व्यापार में थोड़ी सुस्ती देखने को मिलेगी। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य में कंधे, नाक, कान या गले से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। शनिदेव की उपासना लाभदायक रहेगी।

तुला राशि

किसी भी आर्थिक जोखिम से दूर रहें, धन हानि के संकेत हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा। व्यवसाय रफ्तार से आगे बढ़ेगा। शनिदेव का स्मरण शुभ फल देगा।

वृश्चिक राशि

ऊर्जा में गिरावट महसूस होगी, हालांकि प्रेम और संतान का समय अनुकूल रहेगा। बिज़नेस अच्छा चलेगा। बेचैनी या घबराहट बढ़ सकती है, इसलिए दिन संयम से बिताएं। पीली वस्तु पास रखना लाभकारी होगा।

धनु राशि

खर्चों में बढ़ोतरी मानसिक तनाव दे सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव संभव है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार भी थोड़ा अस्थिर रह सकता है। एक दिन बाद परिस्थितियाँ सुधरेंगी। लाल रंग शुभ रहेगा।

मकर राशि

यात्रा के दौरान सावधान रहें, विवाद या भ्रमित करने वाली जानकारी मिल सकती है। प्रेम और संतान पक्ष ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार संतुलित चलेगा, आय में हल्की गिरावट- बढ़ोतरी बनी रहेगी। मां काली की आराधना शुभ फल देगी।

कुंभ राशि

व्यापार में असंतुलन बना रह सकता है। वरिष्ठों का पूरा सहयोग नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है, हालांकि प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा। व्यवसाय औसत चलेगा। हरा रंग आपके लिए शुभ है।

मीन राशि

भाग्य अपेक्षा अनुसार साथ नहीं देगा। आय, प्रेम और व्यापार में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पीला रंग शुभ परिणाम देगा।

2003 की मतदाता सूची में नाम खोजने की सुविधा आसान, यूपी चुनाव आयोग ने वेबसाइट पर जोड़ा नया आइकॉन

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- मतदाताओं के लिए राहत की खबर है। चुनाव आयोग ने अब वर्ष 2003 की मतदाता सूची में अपना विवरण खोजने की प्रक्रिया सरल बना दी है। इसके लिए यूपी मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर एसआईआर-2026 (SIR-2026) का अलग आइकॉन जोड़ा गया है। आयोग ने इस नई सुविधा को लेकर एक जागरूकता वीडियो भी जारी किया है।

नए फीचर के माध्यम से मतदाता 2003 की इलेक्ट्रॉल रोल में अपना नाम आसानी से खोज सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट पर जाकर अपना नाम, पिता का नाम, जिला और विधानसभा क्षेत्र दर्ज करना होगा। जानकारी भरते ही पोलिंग बूथवार मतदाता सूची स्वतः खुल जाएगी। मतदाता अपने साथ-साथ अपने किसी परिचित का नाम भी पुराने रजिस्टर में देख सकेंगे।

एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, बीएलओ को चेतावनी

इससे पहले विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) की समीक्षा बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने उन बीएलओ को कड़ी चेतावनी दी, जिन्होंने अभी तक अपने क्षेत्र में मतदाताओं तक गणना प्रपत्र (फॉर्म) नहीं पहुंचाए हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि फॉर्म जल्द से जल्द वितरित कराए जाएं।

वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के दौरान सीईओ ने सभी जिलों के डीएम से कहा कि प्रदेश के 15.44 करोड़ मतदाताओं में से 99.57% मतदाताओं को फॉर्म वितरित किए जाने की सूचना मिली है। हालांकि राजनीतिक दलों की ओर से कुछ क्षेत्रों में फॉर्म अब तक नहीं पहुंचने की शिकायतें मिली हैं। इसलिए जिलाधिकारी प्रतिदिन इसकी समीक्षा सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़े:- बिहार मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा: सम्राट चौधरी बने गृह मंत्री, किस पार्टी 

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि 4 दिसंबर तक सभी फॉर्म भरवाकर जमा कराना अनिवार्य है। जमा किए गए फॉर्म को संबंधित बीएलओ द्वारा BLO App के माध्यम से ऑनलाइन आयोग को भेजा जाएगा।

भ्रामक सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

सीईओ ने चेतावनी दी कि एसआईआर कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही निर्देश दिए कि सोशल मीडिया पर एसआईआर से जुड़ी किसी भी भ्रामक पोस्ट का तुरंत तथ्यात्मक जवाब दिया जाए। सभी जिलों में—जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत और ब्लॉक कार्यालयों में हेल्प डेस्क जल्द स्थापित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।