IND vs SA: “पिच से नहीं तय होगा विजेता…” दूसरे टेस्ट के दौरान ये क्या बोल गए भारतीय कोच?

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाहाटी टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद टीम इंडिया के सहायक कोच रेयान टेन डोइशे ने पिच को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि बरसापारा स्टेडियम की पिच भारतीय टीम के लिए फायदेमंद जरूर है, लेकिन टेस्ट मैच जीतना सिर्फ विकेट पर निर्भर नहीं करता, बल्कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर तय होता है।

दूसरे टेस्ट के पहले दिन दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी अफ्रीकी टीम 247 रन पर छह विकेट खो चुकी थी। टॉप ऑर्डर अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सका।

“पिच जीत और हार तय नहीं करती” — टेन डोइशे

पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद टेन डोइशे ने कहा-“मेरा निजी मानना है कि विकेट यह तय नहीं करता कि कौन जीतता है। अगर हम कोलकाता में अच्छी क्रिकेट खेलते, तो उस पिच पर भी टेस्ट जीत जाते।”

उन्होंने आगे कहा कि टीम इंडिया को इस तरह की पिचें फायदा पहुंचाती हैं, लेकिन नतीजा हमेशा टीम के खेल पर निर्भर करता है।

यह भी पढ़े:- आधार कार्ड में अब सिर्फ फोटो और QR कोड! दिसंबर से होने जा रहा बड़ा बदलाव, कई काम 

भारत ने इस टेस्ट में दो तेज गेंदबाज, एक तेज ऑलराउंडर और तीन स्पिनरों के साथ उतरने का फैसला किया है। कोच के अनुसार गुवाहाटी की पिच कोलकाता से पूरी तरह अलग है और उन्होंने इसे “मुर्दा पिच” तक कहा।
उन्होंने यह भी बताया कि ट्रिस्टन स्टब्स ने उन्हें कहा था कि विकेट पर रन बनाना मुश्किल हो रहा है, इसलिए पहली पारी के रन बेहद अहम होंगे।

कुलदीप की गेंदबाजी की तारीफ

पहले दिन कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की। टेन डोइशे ने कहा:“कुलदीप का स्ट्राइक रेट हमेशा शानदार रहा है। ओवरस्पिन और लाल मिट्टी पर उनकी गति उन्हें अतिरिक्त लाभ देती है।” उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे के दिनों में रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर भी बड़ा प्रभाव छोड़ेंगे।

पिच टूटने के संकेत नहीं

कोच ने बताया कि उन्होंने दिन का खेल खत्म होने के बाद पिच को दोबारा देखा और पाया कि— पैरों के कुछ निशान,गेंद के छोटे निशान दिख रहे हैं लेकिन पिच टूटने के ज्यादा संकेत नहीं हैं। उनके अनुसार विकेट अगले कुछ दिनों तक स्थिर रह सकती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles