Home Blog Page 171

IPL 2026 नीलामी: वेंकटेश अय्यर से स्टीव स्मिथ तक—2 करोड़ रुपये बेस प्राइस वाले 45 खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट जारी

0

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज:-  आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने जा रही है। इस बार नीलामी को लेकर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कुल 1355 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसकी अंतिम तिथि 30 नवंबर थी।
आईपीएल के नियमों के मुताबिक सभी 10 फ्रेंचाइजी अधिकतम 25-25 खिलाड़ियों का स्क्वॉड रख सकती हैं। फिलहाल सभी टीमों के पास कुल 77 स्लॉट खाली हैं, जिनमें से 31 स्थान विदेशी खिलाड़ियों के लिए निर्धारित हैं।

सबसे ऊंचा बेस प्राइस: 2 करोड़ रुपये

नीलामी में शामिल खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग बेस प्राइस तय किए गए हैं, जिनमें सबसे अधिक 2 करोड़ रुपये की श्रेणी है। इस कैटेगरी में कुल 45 खिलाड़ी शामिल हैं। ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार 2 करोड़ बेस प्राइस वाले इन खिलाड़ियों के लिए बोली 2 करोड़ रुपये से ही शुरू होगी।
दिलचस्प बात यह है कि इस सूची में भारत के केवल दो खिलाड़ीवेंकटेश अय्यर और रवि बिश्नोई—शामिल हैं।

2 करोड़ रुपये बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों की पूरी सूची

भारत

  • रवि बिश्नोई
  • वेंकटेश अय्यर

अफगानिस्तान

  • मुजीब उर रहमान
  • नवीन उल हक

ऑस्ट्रेलिया

  • सीन एबॉट
  • एश्टन आगर
  • कूपर कोनोली
  • जेक फ्रेजर मैक ग्रक
  • कैमरन ग्रीन
  • जोश इंगलिस
  • स्टीव स्मिथ

बांग्लादेश

  • मुस्तफिजुर रहमान

यह भी पढ़े:- Aaj Ka Rashifal 2 December 2025: जानें आज कैसा बीतेगा आपका दिन, पढ़ें मेष से

इंग्लैंड

  • गस एटकिंसन
  • टॉम बैंटन
  • टॉम करन
  • लियाम डाउसन
  • बेन डकेट
  • डैन लॉरेंस
  • लियाम लिविंगस्टोन
  • टाइमल मिल्स
  • जैमी स्मिथ

न्यूजीलैंड

  • फिन एलेन
  • माइकल ब्रेसवेल
  • डेवोन कॉनवे
  • जैकब डफी
  • मैट हेनरी
  • काइल जेमिसन
  • एडम मिलन
  • डेरिल मिचेल
  • विल ओ’रूर्की
  • रचिन रविंद्र

दक्षिण अफ्रीका

  • गेराल्ड कोएट्जी
  • डेविड मिलर
  • लुंगी एंगिडी
  • एनरिक नॉर्ट्जे
  • रिली रोसो
  • तबरेज शम्सी
  • डेविड वीज

श्रीलंका

  • वानिंदु हसरंगा
  • मटीशा पथिराना
  • महीश तीक्षणा

वेस्टइंडीज

  • जेसन होल्डर
  • शे होप
  • अकील हुसैन
  • अलजारी जोसेफ

Aaj Ka Rashifal 2 December 2025: जानें आज कैसा बीतेगा आपका दिन, पढ़ें मेष से मीन राशि का पूरा राशिफल

Horoscope 2 December 2025: ग्रहों की चाल के मुताबिक आज चंद्रमा मेष राशि में विराजमान है। गुरु कर्क में, केतु सिंह में, बुध तुला में, जबकि सूर्य, शुक्र और मंगल का संयोग वृश्चिक राशि में बना हुआ है। राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। इसी खगोलीय स्थिति के आधार पर ज्योतिषाचार्य नरेंद्र उपाध्याय ने सभी 12 राशियों के लिए आज का विस्तृत राशिफल बताया है। मंगलवार का यह दिन किस राशि के लिए क्या संदेश लेकर आया है, जानिए—

मेष राशि

आज परिस्थितियां आपके पक्ष में बनने लगेंगी। जरूरत के अनुरूप सुविधाएं मिलती रहेंगी। सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। हालांकि प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार भी संतोषजनक रहेगा। लाल रंग की कोई वस्तु अपने पास रखना शुभ होगा।

वृषभ राशि

आज मानसिक बेचैनी बढ़ सकती है। किसी अनजाने भय से मन विचलित रह सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी और ऊर्जा कम महसूस होगी। हालांकि प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। लाल वस्तु का दान करना लाभकारी होगा।

मिथुन राशि

आज आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। पुराने स्त्रोतों से भी धन प्राप्ति संभव है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापार में भी प्रगति के संकेत हैं। लाल रंग की वस्तु का दान करें।

कर्क राशि

आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में जीत के योग हैं। पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में भी स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार अनुकूल रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि

आज भाग्य आपका साथ देगा। यात्राओं का योग बन रहा है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी क्षेत्रों में सुधार और सकारात्मकता बनी रहेगी। सूर्य को जल अर्पित करना शुभ माना गया है।

कन्या राशि

आज स्थिति थोड़ी प्रतिकूल रह सकती है। चोट या किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सावधानी बरतें। वाहन धीरे चलाएं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा है। व्यापार भी ठीक चलेगा। लाल वस्तु का दान लाभ देगा।

तुला राशि

आज आप विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। करियर और रोज़गार से जुड़े मामलों में तरक्की के संकेत हैं। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों ही मजबूत रहेंगे। बजरंगबली का आशीर्वाद लेना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि

आज शत्रु परास्त होंगे, लेकिन स्वास्थ्य सामान्य से कमजोर रह सकता है। ज्ञान और समझ बढ़ेगी और वरिष्ठों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। पीली वस्तु अपने पास रखें।

धनु राशि

आज लिखने-पढ़ने वालों के लिए बेहद अनुकूल समय है। विद्यार्थियों को विशेष लाभ होगा। भावुकता में आकर कोई बड़ा फैसला न लें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष थोड़ा सामान्य रहेगा। व्यापार में मजबूती बनी रहेगी। लाल वस्तु रखें।

मकर राशि

आज घर में विवाद या तनाव की स्थिति बन सकती है, लेकिन भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग मजबूत हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। कलह से बचना ही बेहतर रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि

आज पराक्रम बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में सुधार होगा। हरी वस्तु अपने पास रखना शुभ माना गया है।

मीन राशि

आज स्वास्थ्य में पहले की तुलना में सुधार होगा। प्रेम और संतान पक्ष भी बेहतर रहेगा। व्यापार में लाभ बढ़ेगा। धन की आवक में बढ़ोतरी होगी और परिवार में नए सदस्यों की वृद्धि का योग है। समय पहले से अधिक अनुकूल रहेगा। लाल वस्तु रखें।

गोलगप्पा खाते समय महिला का उतरा जबड़ा, डॉक्टरों ने किया रेफर

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां गोलगप्पा खाना एक महिला के लिए परेशानी का कारण बन गया। दिबियापुर से औरैया आईं एक महिला का गोलगप्पा खाते समय अचानक जबड़ा डिसलोकेट हो गया। यह वाकया अस्पताल के पास घटा और देखते ही देखते आसपास मौजूद लोग घबरा गए।

जानकारी के अनुसार, इंककला देवी, पत्नी वीरेंद्र, निवासी गौरीकिशनपुर, ककोर, अपने भतीजे की बहू की डिलीवरी के चलते अस्पताल में रातभर रुकी थीं। सुबह बच्चों की ज़िद पर परिवार गोलगप्पा खाने ठेले पर पहुंचा।

परिवार के साथ आई महिला सावित्री ने बताया-“दीदी जैसे ही बड़ा गोलगप्पा मुंह में डालने के लिए मुंह खोला, उनका जबड़ा खुला रह गया। पहले लगा सामान्य दर्द होगा, लेकिन मुंह बंद न होने पर तुरंत अस्पताल ले गए।”

यह भी पढ़े:- शीतकालीन सत्र से पहले PM मोदी का विपक्ष पर वार-“पराजय की हताशा से बाहर निकलें”

अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया और जबड़े को सामान्य स्थिति में लाने की कोशिश की, मगर राहत नहीं मिली। मामला गंभीर देखते हुए महिला को उच्च चिकित्सा सुविधा वाले अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

परिवार इस अचानक हुई घटना से दहशत में है। महिला अब भी मुंह सही तरीके से बंद नहीं कर पा रही हैं और दर्द की शिकायत कर रही हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह के मामलों में बहुत तेज़ी से मुंह खोलने या बड़े आकार का खाद्य पदार्थ एक बार में खाने से जबड़ा डिसलोकेट होने की संभावना रहती है।

घटना के बाद गोलगप्पा ठेला संचालक भी चिंतित है, जबकि स्थानीय लोग इसे बेहद अनोखी और दुर्लभ घटना बता रहे हैं।

शीतकालीन सत्र से पहले PM मोदी का विपक्ष पर वार-“पराजय की हताशा से बाहर निकलें”

न्यूज डेस्क/सर्वोदय न्यूज:-संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। पीएम मोदी ने बिहार चुनाव परिणामों का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ दल अभी भी अपनी हार को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं और लगातार बौखलाहट भरे बयान दे रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि संसद का यह सत्र देश के हितों, योजनाओं और आगे की नीतियों पर केंद्रित होना चाहिए। उन्होंने कहा—“विपक्ष को चाहिए कि वह अपनी पराजय की निराशा से बाहर निकले और सार्थक चर्चा में हिस्सा ले।”

प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों पर संकेत करते हुए कहा कि कई नेताओं के बयान यह साफ दिखाते हैं कि बिहार चुनाव के नतीजों ने उन्हें अब भी परेशान कर रखा है। उन्होंने कहा—“यह सत्र हार की हताशा या जीत के अहंकार का मंच नहीं बनना चाहिए, बल्कि जिम्मेदारी के साथ देशहित में चर्चा होनी चाहिए।”

SIR मुद्दा बढ़ा सकता है राजनीतिक तापमान

जानकारी है कि विपक्ष विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का मुद्दा सत्र में प्रमुखता से उठाने वाला है। यह मुद्दा पहले से ही राजनीतिक तनाव को बढ़ा रहा है। वहीं, खबर यह भी है कि केंद्र सरकार इस शीतकालीन सत्र में लगभग 14 विधेयक पेश कर सकती है।

“मैं जीना चाहता हूं, लेकिन क्या करूं…”— बीएलओ के कथित सुसाइड नोट ने सभी को झकझोर दिया

न्यूज डेस्क/सर्वोदय न्यूज:- जिले में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां बीएलओ और सहायक अध्यापक सर्वेश सिंह का शव रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे की तलाशी के दौरान एक डायरी और एक पेज पर लिखे कई नोट मिले, जिनमें उन्होंने अपने मन की पीड़ा और मानसिक दबाव का ज़िक्र किया है।

कथित सुसाइड नोट की शुरुआती पंक्तियां ही पढ़ने वालों को भीतर तक झकझोर देती हैं—“मैं जीना तो चाहता हूं, पर क्या करूं… बहुत बेचैनी और घुटन हो रही है। अपने आप को डरा हुआ महसूस कर रहा हूं। मेरी चार छोटी बेटियों का ख्याल रखना…”

दो पन्नों में लिखा दर्द

पुलिस के अनुसार, पहले एक पेज पर 12 पंक्तियों का नोट मिला, जिसमें उन्होंने खुद को असफल महसूस करने की बात लिखी। इसमें उन्होंने लिखा—
“मैं सर्वेश सिंह, बीएलओ भाग संख्या 406… मैं हार गया हूँ। अपना ध्यान रखना। इसका केवल मैं जिम्मेदार हूं, किसी का कोई दोष नहीं।”

उसी पेज पर उन्होंने 29 नवंबर की तारीख और अपने हस्ताक्षर किए थे। नीचे एक पंक्ति में उन्होंने लिखा—“बहुत टेंशन में हूं।”

डायरी में मिला विस्तृत पत्र

ड्रेसिंग में रखी डायरी के नीचे एक दो पन्नों का विस्तृत पत्र मिला, जिसे उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को संबोधित किया था। इसमें उन्होंने एसआईआर गणना का लक्ष्य पूरा न कर पाने का दबाव, लगातार तनाव और बीमारी झेल रही अपनी बेटियों की चिंता को अपनी व्यथा का मुख्य कारण बताया।

उन्होंने लिखा कि 15 वर्षों में पहली बार उन्हें 7 अक्टूबर को बूथ संख्या 406 पर बीएलओ नियुक्त किया गया था। विषय की पूरी जानकारी न होने के कारण वह लक्ष्य समय पर पूरा नहीं कर पा रहे थे।

उन्होंने लिखा—“रात-दिन मेहनत कर रहा था, लेकिन काम पूरा नहीं हो रहा था। मानसिक रूप से बहुत दबाव महसूस कर रहा था। परिवार का कोई दोष नहीं, उन्होंने हमेशा हौसला बढ़ाया। पूरी जिम्मेदारी मेरी है।”

परिवार और बच्चों के प्रति चिंता

नोट में उन्होंने अपनी चार बेटियों का जिक्र करते हुए लिखा कि उनकी अच्छी देखभाल की जाए और उनकी सेवा से मिलने वाली राशि पत्नी को दी जाए ताकि बेटियों का भविष्य सुरक्षित रहे।

एक पन्ने पर लिखा था—“लिखते समय बहुत पीड़ा हो रही है… अधिकारियों से गुजारिश है कि मेरे परिवार को ज्यादा परेशान न किया जाए।”

अंतिम पन्ना और भावुक संदेश

अंतिम पन्ने में उन्होंने लिखा—“अगर थोड़ा और समय होता तो शायद काम पूरा कर देता। मेरे न रहने के बाद किसी पर दोष मत लगाना। मेरे विद्यालय के बच्चों को बहुत-बहुत प्यार… मन लगाकर पढ़ना। आई एम सॉरी।”

शिक्षक द्वारा लिखे ये शब्द पढ़कर शिक्षकों, सहकर्मियों और पूरे गांव में गहरा शोक फैल गया है। शिक्षा विभाग भी इस घटना से स्तब्ध है।

Aaj Ka Rashifal 1 December 2025: जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन – मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

 1 दिसंबर 2025 का दैनिक राशिफल: ग्रहों की चाल के अनुसार आज गुरु कर्क में, केतु सिंह में, बुध तुला में, जबकि सूर्य, शुक्र और मंगल वृश्चिक में स्थित हैं। राहु कुंभ में और शनि-चंद्रमा मीन राशि में विराजमान हैं। आइए जानते हैं इन ग्रह स्थितियों का सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा—

मेष राशि

आज सिरदर्द, आंखों में तकलीफ और अनावश्यक खर्च परेशान कर सकते हैं। मन में बेचैनी और कुछ अनिश्चिता महसूस होगी। प्रेम और संतान से जुड़ी स्थिति सामान्य बनी रहेगी। व्यापार भी ठीक-ठाक चलेगा। नीली वस्तु का दान शुभफल देगा।

वृषभ राशि

आय में उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है। यात्राएं थकान और असुविधा बढ़ा सकती हैं। मानसिक स्थिति मध्यम रहेगी और किसी भ्रामक जानकारी का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार स्थिर रहेगा। नीली वस्तु पास रखना लाभकारी होगा।

मिथुन राशि

नए व्यवसाय की शुरुआत आज के लिए अनुकूल नहीं है। कानूनी मामलों से दूर रहें और उच्चाधिकारियों से सावधानी रखनी होगी। व्यापार और स्वास्थ्य दोनों मध्यम स्थिति में हैं। प्रेम-संबंध बेहतर रहेंगे। काली माता को प्रणाम करना शुभ माना गया है।

कर्क राशि

आज यात्रा से परहेज करें। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम और संतान से संबंधित स्थितियां सामान्य रहेंगी। व्यापारिक दृष्टि से दिन ठीक रहेगा, लेकिन सम्मान और स्वास्थ्य के मामले में यह समय चुनौतीपूर्ण है। नीली वस्तु का दान शुभ रहेगा।

सिंह राशि

परिस्थितियां आपके पक्ष में नहीं हैं। चोट लगने या किसी कठिन परिस्थिति में फंसने की संभावना है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक रहेगी। व्यापार भी सामान्य रहेगा। पीली वस्तु अपने पास रखें।

कन्या राशि

जीवनसाथी और परिवार से जुड़ी स्थितियां प्रभावित दिख रही हैं। स्वयं का स्वास्थ्य भी कमजोर हो सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापारिक स्थिति ठीक रहेगी। नीली वस्तु अपने पास रखना लाभकारी होगा।

तुला राशि

शत्रुओं पर आपका प्रभाव हावी रहेगा। ज्ञान की वृद्धि होगी और बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। हालांकि मानसिक अशांति बनी रह सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की संभावना है। प्रेम और व्यापार दोनों अच्छे रहेंगे। शनि देव का पूजन लाभदायक होगा।

वृश्चिक राशि

आज कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन प्रेम और संतान से जुड़ी स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है। मानसिक तनाव बना रह सकता है। व्यापार सामान्य रहेगा। पीली वस्तु साथ रखें।

धनु राशि

सरकारी कार्यों में विवाद से बचें। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। प्रेम और संतान मामलों में दूरी महसूस होगी। घरेलू कलह की आशंका है। भूमि, भवन और वाहन खरीद में रुकावटें आएंगी। स्वयं और माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार ठीक चलेगा। नीली वस्तु का दान शुभ रहेगा।

मकर राशि

व्यापार में हल्की सुस्ती रहेगी। स्वयं और परिवार के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। काली माता का पूजन शुभफल देगा।

कुंभ राशि

स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां जैसे आंखों और मुंह में दर्द परेशान कर सकती हैं। खर्चों में वृद्धि और धन हानि के संकेत हैं। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण है। हरी वस्तु साथ रखें।

मीन राशि

चिंता और बेचैनी का अनुभव हो सकता है। नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों ही सामान्य स्थिति में रहेंगे। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ माना जाएगा।

बिहार चुनाव 2025: राजद के गठबंधन में कांग्रेस की हार, महागठबंधन में शुरू हुआ ब्लेम गेम

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद महागठबंधन के दो मुख्य सहयोगी, आरजेडी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। हाल ही में दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान की बैठक बुलाई गई, जिसमें पार्टी के कई नेता इस विचार पर जोर दे रहे थे कि शायद अकेले चुनाव लड़ना बेहतर होता। कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने कहा कि अधिकांश उम्मीदवारों का मानना है कि अगर राजद के साथ गठबंधन नहीं किया होता, तो पार्टी का प्रदर्शन बेहतर होता। अब भविष्य की रणनीति तय करना पार्टी आलाकमान की जिम्मेदारी है।

कांग्रेस ने इस चुनाव में कुल 61 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन सिर्फ 6 सीटों पर जीत दर्ज की। कदवा विधानसभा सीट से शकील अहमद को हार का सामना करना पड़ा, जहां उन्हें जेडीयू के दुलाल चंद्र गोस्वामी ने 18 हजार वोटों से हराया। 2024 के लोकसभा चुनाव में कटिहार से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर की हार भी इसी रणनीतिक कमजोरी को दर्शाती है।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, एनडीए ने चुनाव के दौरान ‘जंगल राज’ का मुद्दा जोर-शोर से उठाया, जिसे आरजेडी के शासनकाल की कथित अराजकता के रूप में पेश किया गया। इससे गठबंधन सहयोगियों पर नकारात्मक असर पड़ा। इसके अलावा, आरजेडी का उदय 1990 के मंडल मंथन के बाद हुआ था, जिससे ऊंची जातियों का कुछ नाराज होना और कांग्रेस के पारंपरिक समर्थकों का भाजपा की ओर जाना भी हार की वजह बना। राजद को पिछली बार 75 सीटें मिली थीं, जबकि इस बार सिर्फ 25 सीटों पर जीत मिली।

यह भी पढ़े:- हर छोटी-बड़ी बात पर आता है गुस्सा? फॉलो करें ये 6 आसान टिप्स और रहें शांत

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कांग्रेस को उसकी असली स्थिति दिखाने की कोशिश की। उन्होंने कहा, “कांग्रेस को जो वोट मिले हैं, वे राजद की बदौलत हैं। अगर कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ना चाहे, तो वह कर सकती है, लेकिन उसकी वास्तविक स्थिति सामने आएगी।” मंडल ने यह भी याद दिलाया कि 2020 में कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की कोशिश की थी, लेकिन सिर्फ 19 सीटें जीत पाई।

इसके अलावा, गठबंधन सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे में असमंजस भी साफ देखा गया। दर्जनों सीटों पर राजद, कांग्रेस और वाम दलों के बीच ‘फ्रेंडली फाइट’ हुई, जिसका फायदा भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए को मिला। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, “कांग्रेस और राजद हमेशा ही लड़ते रहे हैं। इनके गठबंधन का न तो कोई ठोस वैचारिक आधार है और न ही जनता के मुद्दों के प्रति कोई साझा प्रतिबद्धता। यह दरार और बढ़ेगी।”

हालांकि, आगामी 18वीं विधानसभा के उद्घाटन सत्र से पहले महागठबंधन के सहयोगियों ने एकता का दिखावा करने पर सहमति जताई। शनिवार को बुलाई गई बैठक में सभी गठबंधन सहयोगियों ने सर्वसम्मति से राजद के तेजस्वी यादव को नेता चुना। कांग्रेस का प्रतिनिधित्व एमएलसी और राज्य इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष समीर कुमार सिंह तथा उनके दो विधायक कर रहे थे, जबकि अन्य चार विधायक दिल्ली में मौजूद थे।

हर छोटी-बड़ी बात पर आता है गुस्सा? फॉलो करें ये 6 आसान टिप्स और रहें शांत

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- आजकल की तेज़ जिंदगी में काम का स्ट्रेस, घर की जिम्मेदारियां और व्यक्तिगत दबाव से हर किसी को तनाव होता है। जब स्ट्रेस ज्यादा बढ़ जाता है, तो इंसान चिड़चिड़ा और गुस्सैल हो जाता है। कई बार लोग अपना आपा खो बैठते हैं और सामने वाले से अनाब-शनाब बात कर देते हैं।

अगर आपको भी तेज़ गुस्सा आता है और आप बेकाबू हो जाते हैं, तो नीचे दिए गए आसान टिप्स अपनाएं। इनसे आपका गुस्सा कंट्रोल में रहेगा और दिमाग शांत रहेगा।

1. मेडिटेशन करें

रोजाना 10 मिनट मेडिटेशन या योगा करने से मन शांत रहता है और स्ट्रेस कम होता है। सुबह उठकर मेडिटेशन करने से दिनभर गुस्सा कम आएगा और मानसिक संतुलन बना रहेगा।

2. गहरी सांस लें

गुस्सा आने पर धीरे-धीरे गहरी सांस लें और कुछ पॉजिटिव चीजों के बारे में सोचें। ऐसा करने से गुस्सा तुरंत शांत होता है और आप शांतचित्त रह सकते हैं।

यह भी पढ़े:-ऐसा कौन सा मंत्र है जिससे मन का भटकना बंद हो? प्रेमानंद महाराज ने दिया आसान उपाय 

3. पानी पिएं

गुस्से के समय 1 ग्लास पानी पीना भी फायदेमंद है। पानी शरीर और दिमाग को ठंडक पहुंचाता है और गुस्सा कंट्रोल करने में मदद करता है।

4. शांत रहें

गुस्सा आने पर थोड़ी देर शांत रहें। मन में जितना चाहें सोचें, लेकिन सामने वाले से कुछ न कहें। गुस्सा सिर्फ 2 मिनट का होता है, लेकिन उस समय कही गई बातें रिश्तों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

5. म्यूजिक सुनें

म्यूजिक में जादू है। गुस्सा आने पर अपने पसंदीदा गाने या भगवान की आरती सुनें। इससे मन जल्दी शांत होता है और तनाव कम होता है।

6. डार्क चॉकलेट खाएं

गुस्से पर काबू पाने के लिए डार्क चॉकलेट भी मददगार है। इसमें मौजूद कोको पॉलीफेनोल्स और फ्लेवोनोल्स एंडोर्फिन और सेरोटोनिन हार्मोन्स बढ़ाते हैं, जो मूड को बेहतर और स्ट्रेस फ्री बनाते हैं।

ऐसा कौन सा मंत्र है जिससे मन का भटकना बंद हो? प्रेमानंद महाराज ने दिया आसान उपाय

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:– वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज हमेशा लोगों को नाम जप और भजन के लिए प्रेरित करते हैं। उनके अनुसार, नाप जप और अच्छे कर्म से ही मनुष्य जीवन सुफल और सफल बनता है। लेकिन जप की शुरुआत में कई लोग अनुभव करते हैं कि मन भटकता है या समय की कमी के कारण नियमित भजन संभव नहीं होता।

ऐसे में एक भक्त ने महाराज से पूछा: “ऐसा कौन सा मंत्र जप करें कि मन भटकना बंद हो जाए और भगवान में ध्यान लग सके?”

महाराज का उत्तर: कोई भी प्रिय नाम जपें

प्रेमानंद महाराज ने बताया कि किसी विशेष मंत्र का चयन आवश्यक नहीं है। आप वह नाम जप सकते हैं जो आपको प्रिय हो: राम का जप, कृष्ण का जप, राधा का जप, हरि, शिव या गोविंद का जप

यह भी पढ़े:- रेलवे में 3058 क्लर्क पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवार न चूकें मौका

महत्वपूर्ण बात: जप के लिए लाभ या फल की चिंता न करें। भजन का नियम इस तरह रखें कि “मुझे भजन करना है, चाहे लाभ हो या न हो।”

नाम जप से मिलेगा शांति और आनंद

नियमित भजन और नाम जप से आत्मशक्ति और मानसिक शांति बढ़ती है। भजन से लोक और परलोक के सुख प्राप्त होते हैं। भगवान के नाम का स्मरण करते रहने से जीवन में सकारात्मकता और विजय की अनुभूति होती है। महाराज कहते हैं, “मुख में अगर भगवान का नाम है तो आप विजयी ही विजयी हैं। केवल विश्वास के साथ नाम जप करें।”

भजन और नाम जप के फायदे

  1. मन का भटकना कम होता है।
  2. ध्यान और एकाग्रता बढ़ती है।
  3. जीवन में संतुलन और मानसिक शांति आती है।
  4. भगवान के स्मरण से आध्यात्मिक शक्ति बढ़ती है।

रेलवे में 3058 क्लर्क पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवार न चूकें मौका

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB NTPC Bharti 2025 के तहत कुल 3058 क्लर्क पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में आवेदन के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास तय की गई है। प्रारंभ में आवेदन की अंतिम तिथि 27 नवंबर थी, जिसे बढ़ाकर अब 4 दिसंबर 2025 कर दिया गया है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा मौका है कि वे जल्द आवेदन करें।

कितने और कौन-कौन से पदों पर भर्ती?

इस भर्ती अभियान में कुल चार प्रकार के पद शामिल हैं:

पद का नाम पद संख्या
कमर्शियल कम टिकट क्लर्क 2424
अकाउंट्स क्लर्क-कम-टाइपिस्ट 394
जूनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट 163
ट्रेन्स क्लर्क 77

ये सभी पद अंडरग्रेजुएट लेवल के हैं और चयन विभिन्न जोनों के आधार पर किया जाएगा।

योग्यता और शर्तें

  • न्यूनतम योग्यता: 12वीं पास (50% अंकों के साथ)
  • SC/ST, PwBD, एक्स सर्विसमेन और उच्च योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए 50% अंक की आवश्यकता नहीं
  • जिन पदों में टाइपिंग जरूरी है (अकाउंट्स क्लर्क-कम-टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट), उम्मीदवार को कंप्यूटर पर हिंदी/अंग्रेजी टाइपिंग में दक्षता होनी चाहिए

उम्र सीमा

  • 01 जनवरी 2026 तक उम्मीदवार की आयु 18-30 वर्ष होनी चाहिए
  • आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट

वेतनमान

पद का नाम वेतनमान (रुपए)
कमर्शियल कम टिकट क्लर्क 21,700
अकाउंट्स क्लर्क-कम-टाइपिस्ट 19,900
जूनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट 19,900
ट्रेन्स क्लर्क 19,900

सैलरी के अलावा रेलवे कर्मचारियों को अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।

यह भी पढ़े:- Bigg Boss 19: घर पहुंचते ही फर्श पर बैठ गईं अशनूर कौर, परिवार ने

आवेदन शुल्क और भुगतान तिथियां

  • सामान्य वर्ग: ₹500
  • SC/ST, PwBD, महिलाएं, ट्रांसजेंडर, EBC, अल्पसंख्यक: ₹250
  • फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 6 दिसंबर 2025

महत्वपूर्ण तिथियां और प्रक्रिया

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 28 अक्टूबर 2025
  • आवेदन अंतिम तिथि: 4 दिसंबर 2025
  • संशोधन विंडो: 7 दिसंबर 2025 – 16 दिसंबर 2025
  • स्क्राइब विवरण जमा करने की तिथि: 17 दिसंबर 2025 – 21 दिसंबर 2025

चयन प्रक्रिया

चयन चार चरणों में होगा:

  1. CBT-1 (पहला कंप्यूटर आधारित टेस्ट)
  2. CBT-2 (दूसरा कंप्यूटर आधारित टेस्ट)
  3. आवश्यक पदों पर कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट
  4. दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल

हर परीक्षा की तिथि, समय और केंद्र की जानकारी RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

  • आवेदन करने के लिए RRB Chennai Official Website पर जाएं।
  • नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें, जबकि पुराने अकाउंट वाले लॉगिन कर सकते हैं।
  • एक उम्मीदवार से अधिक आवेदन अस्वीकार्य होगा।