IPL 2026 नीलामी: वेंकटेश अय्यर से स्टीव स्मिथ तक—2 करोड़ रुपये बेस प्राइस वाले 45 खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट जारी

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज:-  आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने जा रही है। इस बार नीलामी को लेकर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कुल 1355 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसकी अंतिम तिथि 30 नवंबर थी।
आईपीएल के नियमों के मुताबिक सभी 10 फ्रेंचाइजी अधिकतम 25-25 खिलाड़ियों का स्क्वॉड रख सकती हैं। फिलहाल सभी टीमों के पास कुल 77 स्लॉट खाली हैं, जिनमें से 31 स्थान विदेशी खिलाड़ियों के लिए निर्धारित हैं।

सबसे ऊंचा बेस प्राइस: 2 करोड़ रुपये

नीलामी में शामिल खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग बेस प्राइस तय किए गए हैं, जिनमें सबसे अधिक 2 करोड़ रुपये की श्रेणी है। इस कैटेगरी में कुल 45 खिलाड़ी शामिल हैं। ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार 2 करोड़ बेस प्राइस वाले इन खिलाड़ियों के लिए बोली 2 करोड़ रुपये से ही शुरू होगी।
दिलचस्प बात यह है कि इस सूची में भारत के केवल दो खिलाड़ीवेंकटेश अय्यर और रवि बिश्नोई—शामिल हैं।

2 करोड़ रुपये बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों की पूरी सूची

भारत

  • रवि बिश्नोई
  • वेंकटेश अय्यर

अफगानिस्तान

  • मुजीब उर रहमान
  • नवीन उल हक

ऑस्ट्रेलिया

  • सीन एबॉट
  • एश्टन आगर
  • कूपर कोनोली
  • जेक फ्रेजर मैक ग्रक
  • कैमरन ग्रीन
  • जोश इंगलिस
  • स्टीव स्मिथ

बांग्लादेश

  • मुस्तफिजुर रहमान

यह भी पढ़े:- Aaj Ka Rashifal 2 December 2025: जानें आज कैसा बीतेगा आपका दिन, पढ़ें मेष से

इंग्लैंड

  • गस एटकिंसन
  • टॉम बैंटन
  • टॉम करन
  • लियाम डाउसन
  • बेन डकेट
  • डैन लॉरेंस
  • लियाम लिविंगस्टोन
  • टाइमल मिल्स
  • जैमी स्मिथ

न्यूजीलैंड

  • फिन एलेन
  • माइकल ब्रेसवेल
  • डेवोन कॉनवे
  • जैकब डफी
  • मैट हेनरी
  • काइल जेमिसन
  • एडम मिलन
  • डेरिल मिचेल
  • विल ओ’रूर्की
  • रचिन रविंद्र

दक्षिण अफ्रीका

  • गेराल्ड कोएट्जी
  • डेविड मिलर
  • लुंगी एंगिडी
  • एनरिक नॉर्ट्जे
  • रिली रोसो
  • तबरेज शम्सी
  • डेविड वीज

श्रीलंका

  • वानिंदु हसरंगा
  • मटीशा पथिराना
  • महीश तीक्षणा

वेस्टइंडीज

  • जेसन होल्डर
  • शे होप
  • अकील हुसैन
  • अलजारी जोसेफ

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter youtube="@sarvodaynews" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" facebook="@SarvodayNewsUP" manual_count_facebook="1388" twitter="sarvodaynews" manual_count_twitter="133" manual_count_youtube="621"]
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles