Home Blog Page 172

Bigg Boss 19: घर पहुंचते ही फर्श पर बैठ गईं अशनूर कौर, परिवार ने किया ग्रैंड वेलकम-वीडियो वायरल

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- Bigg Boss 19 के फिनाले वीक से ठीक पहले एक और चौंकाने वाला एविक्शन हुआ है। अभिषेक बजाज के बाद अब शो से बाहर हुईं अशनूर कौर। अभिषेक के बाहर होने के बाद माना जा रहा था कि अशनूर अब अकेले खेल में अपनी मजबूत पहचान दिखा पाएंगी, लेकिन दर्शकों को उनका गेम काफी फीका दिखा। अंतत: फिनाले से ठीक पहले अशनूर को भी घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

इस बीच अशनूर के घर पहुंचने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि परिवार ने उनका बेहद खास अंदाज में स्वागत किया।

घर पर अशनूर का स्पेशल वेलकम, दरवाजा खुलते ही डॉगी की खुशियां छलकीं

लंबे समय बाद जैसे ही अशनूर कौर अपने घर पहुंचीं, दरवाजे पर उनका सबसे पहले स्वागत उनके पेट डॉग ने किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉगी को देखते ही अशनूर की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह दरवाजे पर ही फर्श पर बैठ गईं और काफी देर तक अपने प्यारे पालतू के साथ खेलती रहीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Telly Reporter (@tellyreporter)

अशनूर ने यह प्यारा वीडियो खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कमेंट सेक्शन में फैंस इस इमोशनल और क्यूट वेलकम की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

अभिषेक के एविक्शन के बाद बदल गया गेम

सलमान खान होस्टेड Bigg Boss 19 में अभिषेक बजाज को हमेशा एक दमदार और फाइनल तक पहुंचने वाले कंटेस्टेंट के रूप में देखा गया। वहीं दर्शकों का मानना है कि अशनूर कौर शो में अपनी इंडिविजुअल गेम स्ट्रेटेजी ज्यादा दिखा नहीं पाईं, क्योंकि वह ज्यादातर अभिषेक के साथ ही देखी गईं।

यह भी पढ़े:- वॉट्सऐप और टेलीग्राम पर सरकार का बड़ा फैसला: अब 

ट्विस्ट तब आया जब अभिषेक के बाहर होने के बाद भी अशनूर का गेम मजबूत नहीं हो पाया। वह कई टास्क में फीकी नजर आईं और दर्शकों के साथ-साथ घरवालों को भी प्रभावित नहीं कर सकीं।

अब शो के इस अहम मोड़ पर देखना दिलचस्प होगा कि बाकी कंटेस्टेंट्स में से कौन इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम करता है।

वॉट्सऐप और टेलीग्राम पर सरकार का बड़ा फैसला: अब अपने-आप लॉगआउट होगा आपका अकाउंट

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारत सरकार ने इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्स—वॉट्सऐप, टेलीग्राम, जियो चैट, सिग्नल और Arratai—के उपयोग नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है। दूरसंचार विभाग (DoT) द्वारा जारी Telecommunication Cyber Security Amendment Rules, 2025 के तहत अब इन प्लेटफॉर्म्स के ऑपरेशन को नए साइबर सुरक्षा मानकों के अनुसार संचालित करना अनिवार्य होगा। सरकार का उद्देश्य तेजी से बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड, स्पैम और फर्जी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना है।

हर अकाउंट को एक ऐक्टिव सिम से जोड़ना अनिवार्य

नए निर्देश के मुताबिक वॉट्सऐप और अन्य मैसेजिंग ऐप्स का उपयोग अब तभी संभव होगा, जब यूजर का अकाउंट एक सक्रिय सिम कार्ड से लिंक रहेगा। इसका मतलब यह है कि जिन सिमों का उपयोग नहीं हो रहा, उनसे बनाए गए अकाउंट पर रोक लग सकेगी। सरकार के अनुसार इससे साइबर अपराधियों के लिए पहचान छिपाना कठिन होगा।

हर 6 घंटे में होगा ऑटोमैटिक लॉगआउट

सरकार ने ऐप्स के वेब वर्जन के लिए एक और बड़ा बदलाव लागू किया है। अब:हर छह घंटे में वेब यूजर्स का ऑटोमैटिक लॉगआउट होगा। दोबारा लॉगइन करने के लिए यूजर को नया QR कोड स्कैन करके अपनी पहचान प्रमाणीकरण करनी होगी।

यह भी पढ़े:- विराट कोहली का 52वां शतक: सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड टूटा, रचा इतिहास

सरकारी अधिकारियों का कहना है कि यह कदम उन अपराधियों को रोकने में मदद करेगा जो इनऐक्टिव सिम या अनवेरिफाइड लॉगिन का फायदा उठाकर धोखाधड़ी करते हैं।

TIUE के रूप में नई कैटिगरी — वॉट्सऐप पर भी टेलीकॉम जैसे नियम

नए नियमों के तहत वॉट्सऐप को Telecommunication Identifier User Entity (TIUE) की श्रेणी में शामिल किया गया है।
यह कैटिगरी भारतीय दूरसंचार कानून में हाल ही में जोड़ी गई है और यह प्लेटफॉर्म्स को मोबाइल ऑपरेटर्स की तरह सख्त साइबर सुरक्षा और पहचान सत्यापन संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए बाध्य करती है।

यह नियम मूल रूप से सिम-बाइंडिंग मॉडल पर आधारित है—यानी ऐप लगातार यह चेक करता रहेगा कि सिम कार्ड डिवाइस में मौजूद है | सिम सक्रिय और वैध है | फ्रॉड ट्रैक करना होगा आसान: सरकार

सरकार का कहना है कि इन नए दिशानिर्देशों से धोखाधड़ी करने वालों की गतिविधियों को ट्रेस करना काफी सरल हो जाएगा।

COAI (Cellular Operators Association of India) ने इस फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि अभी तक ऐप्स केवल पहली बार इंस्टॉलेशन पर सिम की पहचान करते हैं, इसके बाद ऐप स्वतंत्र रूप से चलता रहता है, जिससे गड़बड़ियों की संभावना बढ़ जाती है। नए नियम इन खामियों को खत्म करने में मदद करेंगे।

विराट कोहली का 52वां शतक: सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड टूटा, रचा इतिहास

0

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारत के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली एक बार फिर क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय जोड़ गए। साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में कोहली ने शतक ठोककर न सिर्फ टीम की पारी संभाली, बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। यह उनके वनडे करियर का 52वां शतक रहा और इसी के साथ वह इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी एक फॉर्मेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का टेस्ट में 51 शतकों का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया।
कोहली इस समय टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी बनाया नया रिकॉर्ड

विराट कोहली पहले ही 2023 में सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ बन चुके थे। सचिन ने वनडे में 49 सेंचुरी लगाई थीं। अब 37 वर्षीय कोहली ने सचिन का एक और रिकॉर्ड तोड़ते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय मैचों में सर्वाधिक शतक (6) जड़ने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर और ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर दोनों ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5-5 शतक लगाए थे।

यह भी पढ़े:- आशिक की लाश से रचाई शादी: आखिर लड़की ने क्यों लिया ये चौंकाने वाला फैसला? 

कोहली ने लगभग नौ महीने बाद वनडे क्रिकेट में शतक जमाया। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वह उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, जहां दो बार शून्य पर आउट होने के बाद उन्होंने नाबाद 74 रनों की पारी खेली थी।

कैसे बनी भारत की पारी—रांची वनडे का पूरा हाल

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर यशस्वी जायसवाल (18) चौथे ओवर में नंद्रे बर्गर की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा (57) ने दूसरे विकेट के लिए 136 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
रोहित 22वें ओवर में पवेलियन लौट गए, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ (8) और वॉशिंगटन सुंदर (13) भी बड़ी पारी नहीं खेल सके।

विराट कोहली ने 102 गेंदों पर अपना 52वां वनडे शतक पूरा किया। उन्होंने प्रीनेलान सुब्रायेन के 39वें ओवर की तीसरी गेंद पर सेंचुरी पूरी की। यह पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास का 7000वां शतक भी रहा।

कोहली ने 120 गेंदों पर 135 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 11 चौके और सात छक्के शामिल थे। वह 43वें ओवर में बर्गर की गेंद पर रिकेल्टन के हाथों कैच आउट हुए।
कोहली ने कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल के साथ पांचवें विकेट के लिए 76 रनों की अहम साझेदारी भी निभाई।

आशिक की लाश से रचाई शादी: आखिर लड़की ने क्यों लिया ये चौंकाने वाला फैसला? जानें पूरा मामला

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- जिंदगी में लोग प्यार निभाने से कतराते हैं, लेकिन महाराष्ट्र के नांदेड़ से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां एक युवती ने न सिर्फ अपने प्रेमी की मौत के बाद उससे विवाह किया, बल्कि उसके घर में ही आजीवन रहने का निर्णय भी लिया। लड़की के इस कदम के पीछे की वजह बेहद चौंकाने वाली है—उसके परिवार ने दूसरी जाति में रिश्ते का विरोध करते हुए प्रेमी की हत्या कर दी थी।

क्या है पूरा मामला?

यह कहानी है आंचल और सक्षम ताते की। सक्षम, आंचल के भाइयों का दोस्त था और इसी दौरान उसका आना-जाना उनके घर में बढ़ा। दोनों के बीच दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और करीब तीन साल तक दोनों रिलेशनशिप में रहे।

लेकिन जैसे ही परिवार को इन दोनों के रिश्ते के बारे में जानकारी मिली, विरोध शुरू हो गया। घरवालों को इस रिश्ते से समस्या थी क्योंकि सक्षम दूसरी जाति का था। धमकियों और दबाव के बावजूद आंचल ने प्रेमी के साथ रिश्ता नहीं तोड़ा।

पिता और भाइयों ने बरपाया कहर

जब आंचल के पिता और भाइयों को यह पता चला कि वह सक्षम से शादी करने का फैसला कर चुकी है, तो उन्होंने गुस्से में आकर सक्षम पर हमला कर दिया। आरोप है कि पहले उसे बेरहमी से पीटा गया, फिर उसके सिर में गोली मारी गई और पत्थरों से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई।

यह भी पढ़े:- 1 दिसंबर राशिफल: जानें मेष से मीन तक कैसी रहेगी आपका दिन 

जब सक्षम के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी, तभी आंचल वहां पहुंची। उसने सक्षम के शव पर हल्दी लगाई, अपने माथे पर सिंदूर भरा और समाज के मानकों को चुनौती देते हुए अपने मृत प्रेमी के साथ शादी रचा ली।

क्यों रचाई शव से शादी?

शव से शादी करने के बाद आंचल ने सक्षम के घर पर ही उसकी पत्नी के रूप में रहने का निर्णय लिया है। उसने कहा—

“हमारा प्यार जीत गया। सक्षम अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन मेरे पिता और भाई हार गए। प्यार को मार नहीं सकते।”

आंचल ने आरोपियों के लिए कड़ी सजा की मांग भी की है और कहा कि उसने यह विवाह इसलिए किया क्योंकि उनके प्यार की भावना आज भी जीवित है।

पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

1 दिसंबर राशिफल: जानें मेष से मीन तक कैसी रहेगी आपका दिन

1 दिसंबर, सोमवार का दिन कई राशि जातकों के लिए खास साबित हो सकता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कुछ लोगों को शुभ फल देगी, जबकि कुछ राशियों को सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। धार्मिक मान्यताओं में सोमवार को भगवान शिव की उपासना विशेष फलदायी मानी जाती है। आइए जानें, आज का दिन किन राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा और किसे चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

मेष राशि

आज पेशेवर मोर्चे पर आने वाली चुनौतियों का समाधान करने से आपकी उत्पादकता बढ़ेगी। रिश्तों में तालमेल बनाए रखें। जरूरतों के अनुसार धन का सही उपयोग लाभ देगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। टीम वर्क में अहंकार से बचें और तनाव बढ़ाने वाली गतिविधियों से दूरी रखें।

वृषभ राशि

आज पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और सेहत भी ठीक रहेगी। कार्यस्थल पर मौजूद चुनौतियों से निपटने के लिए रणनीति बनाएं। करियर में प्रगति के लिए जिम्मेदारियों को समझदारी से निभाएं।

मिथुन राशि

आज वित्तीय मामलों में मजबूत स्थिति बड़े फैसले लेने में मदद करेगी। ऑफिस में आपका प्रदर्शन सराहा जाएगा और आप अपेक्षित परिणाम देने में सफल होंगे।

कर्क राशि

आज आप ऐसे कार्यों को हाथ में ले सकते हैं जो आपकी प्रोफेशनल क्षमता को परखें। निजी और कार्य जीवन दोनों क्षेत्रों में सकारात्मकता रहेगी, हालांकि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सतर्कता जरूरी है।

सिंह राशि

आज प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा। भविष्य की प्लानिंग पर भी ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना होगा, लेकिन समझदारी से समाधान मिल जाएगा। समझदारी भरे निवेश भविष्य में लाभ देंगे। सेहत पर फोकस की जरूरत है।

कन्या राशि

आज स्वास्थ्य से जुड़े हल्के उतार-चढ़ाव परेशान कर सकते हैं। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी परफॉर्मेंस बेहतर रहेगी। दिनभर स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें।

तुला राशि

आज माता-पिता का सहयोग प्रेम संबंधों से जुड़े फैसलों में मददगार होगा। करियर में कोई बड़ी चुनौती सामने नहीं आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि

आज आर्थिक मोर्चे पर आप सही निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। रिश्तों में छोटी-मोटी नोकझोंक संबंधों को कमजोर नहीं करेगी, बल्कि समझ बढ़ाएगी। प्रोफेशनल लाइफ में सफलता साथ देगी।

धनु राशि

आज प्रेम संबंधों में मौजूद दूरी या तनाव को दूर करने का अवसर मिलेगा। पेशेवर क्षेत्र में आपका प्रदर्शन संतोषजनक रहेगा। सेहत भी दुरुस्त रहेगी और आप पूरे दिन सकारात्मक रहेंगे।

मकर राशि

रिश्तों में कुछ हल्की गलतफहमियां हो सकती हैं, जिन्हें संवाद से दूर किया जा सकता है। कार्यक्षेत्र में उत्पादक बने रहने के लिए चुनौतियों का सामना करें। धन और स्वास्थ्य दोनों पर आज विशेष ध्यान दें।

कुंभ राशि

आज आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। सकारात्मक सोच से रिश्तों को मजबूत बनाएं। प्रोफेशनल मामलों में सुधार की संभावना है। खर्च पर नियंत्रण रखें, जबकि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सजगता जरूरी है।

मीन राशि

आज प्रेम जीवन में मौजूद मुद्दों को शांतिपूर्वक सुलझाने का दिन है। रिश्ते को मजबूत बनाए रखने की कोशिश करें। कार्यस्थल पर अपनी प्रतिबद्धता दिखाएं, इससे आपकी क्षमता साबित होगी। सहज योजनाओं और भरोसेमंद सलाह का लाभ मिलेगा।

बहन की शादी के बाद धर्मेंद्र की रिश्तेदार बनेंगी दीपिका पादुकोण, जानें कौन हैं दुल्हा !

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के परिवार में इस समय जश्न का माहौल है। उनकी छोटी बहन अनीशा पादुकोण जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हाल ही में अनीशा की सगाई दुबई के एक बिजनेसमैन रोहन आचार्य से हुई है, और अब दोनों की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

शादी से पहले जो सबसे दिलचस्प जानकारी सामने आई है, वह यह कि अनीशा के दूल्हे राजा रोहन आचार्य के परिवार से जुड़ते ही दीपिका पादुकोण भी देओल परिवार और धर्मेंद्र की रिश्तेदार बन जाएंगी।

कैसे जुड़ेगा पादुकोण और देओल परिवार का रिश्ता?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनीशा पादुकोण जल्द ही रोहन आचार्य के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। रोहन आचार्य की बहन दृशा आचार्य की शादी अभिनेता सनी देओल के बेटे करण देओल से हो चुकी है। यानी, रोहन आचार्य देओल परिवार के समधी घर से हैं।

यह भी पढ़े:- नोएडा में प्रेमी ने पीजी में घुसकर प्रेमिका की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

इस रिश्ते के चलते शादी के बाद दीपिका का परिवार भी अप्रत्यक्ष रूप से धर्मेंद्र के परिवार से जुड़ जाएगा। इसके अलावा, रोहन आचार्य मशहूर फिल्ममेकर बिमल रॉय के परपोते हैं। उनकी मां चिम्मू आचार्य, बिमल रॉय की पोत हैं।

कौन हैं अनीशा के मंगेतर रोहन आचार्य?

रिपोर्ट्स के अनुसार, अनीशा और रोहन काफी समय से एक-दूसरे को जानते हैं और लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं।
रोहन दुबई में एक बिजनेसमैन हैं और अपने फैमिली बिजनेस से जुड़े हुए हैं।

दूसरी ओर, अनीशा एक पूर्व प्रोफेशनल गोल्फ खिलाड़ी हैं और उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया है।

नोएडा में प्रेमी ने पीजी में घुसकर प्रेमिका की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- नोएडा के फेज-2 थाना क्षेत्र के याकूबपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक युवक ने पीजी में घुसकर अपनी 25 वर्षीय प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

डीसीपी सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि मृतका की पहचान सोनू (25 वर्ष) के रूप में हुई है, जो याकूबपुर स्थित एक पीजी में रहती थी। उसका कृष्णा नाम के युवक से प्रेम संबंध था। शुक्रवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद आरोपी ने पीजी में घुसकर सोनू पर गोली चला दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े:- योगी सरकार उत्तर प्रदेश में तैयार करेगी एआई-प्रशिक्षित महिलाओं की बड़ी फौज

घटना के बाद आरोपी कृष्णा फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए चार टीमें गठित की हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

कुछ दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था

पुलिस के अनुसार, सोनू और कृष्णा एक ही जगह काम करते थे और वहीं से दोनों के रिश्ते की शुरुआत हुई थी। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

गांव में फैली दहशत

याकूबपुर गांव में वारदात के बाद दहशत और सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना दे दी है।
इससे पहले, इसी सप्ताह थाना क्षेत्र में एक किशोर की हत्या भी हुई थी, जिसके दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए थे।

योगी सरकार उत्तर प्रदेश में तैयार करेगी एआई-प्रशिक्षित महिलाओं की बड़ी फौज, बड़ी कंपनियों में दिलाएगी रोजगार

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। विकसित यूपी 2047 अभियान के तहत सरकार महिलाओं के लिए एक विशेष मिशन शुरू करने की तैयारी में है, जिसके तहत वर्ष 2047 तक एक करोड़ से अधिक महिलाओं को एआई और डेटा एनालिटिक्स का प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है।

सरकार का मानना है कि आने वाले दशक में एआई और आईटी आधारित नौकरियों की मांग तेजी से बढ़ेगी। इसी को देखते हुए राज्य में बड़ी संख्या में एआई प्रशिक्षित महिलाओं को तैयार किया जाएगा, जिससे उन्हें प्रदेश में निवेश करने वाली अग्रणी कंपनियों में स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिल सकें।

नियोजन विभाग द्वारा तैयार की गई योजना के अनुसार महिलाओं को प्रशिक्षित करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म, ई-लर्निंग मॉडल और प्रदेश में पहले से स्थापित एआई लैब नेटवर्क का उपयोग किया जाएगा। इसके साथ ही गूगल, मेटा, ओपनएआई जैसी वैश्विक टेक कंपनियों के साथ प्रशिक्षण साझेदारी का प्रस्ताव है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल अपनाया जा सकता है। आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग भी विभिन्न कंपनियों के साथ बड़े पैमाने पर करार करेगा।

सरकार की योजना मंडल और जिला स्तर पर एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की भी है। इसके अलावा लखनऊ में प्रस्तावित एआई सिटी परियोजना भी इस अभियान को गति देगी।

यह भी पढ़े:- बकाया बिजली बिल वालों को बड़ी राहत, इस योजना में ब्याज पर मिलेगी 100% छूट

महिलाओं की उद्योगों में भागीदारी बढ़ाने के लिए राज्य सरकार स्त्री उद्योग केंद्र विकसित करेगी, जो महिलाओं को समर्पित औद्योगिक ज़ोन होंगे। इन क्षेत्रों में सुरक्षा और सहयोगात्मक कार्य वातावरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

आगामी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (GBC) में आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में 50 हजार करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, यमुना एक्सप्रेस-वे इंडस्ट्रियल क्षेत्र में सेमीकंडक्टर यूनिट स्थापित की जा रही है, जबकि दो और प्रस्तावों पर सरकार विचार कर रही है।

यह पहल न सिर्फ महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देगी, बल्कि उत्तर प्रदेश को एआई और डिजिटल टेक्नोलॉजी के प्रमुख वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने का मार्ग भी प्रशस्त करेगी।

बकाया बिजली बिल वालों को बड़ी राहत, इस योजना में ब्याज पर मिलेगी 100% छूट

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए बकाया बिलों पर लगने वाले ब्याज को पूरी तरह माफ करने का फैसला किया है। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर 1 दिसंबर से शुरू होने वाली ‘विद्युत बिल समाधान योजना (ओटीएस)’ की तैयारियों की समीक्षा की और इसका व्यापक स्तर पर प्रचार करने के निर्देश दिए।

इस योजना में पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल पर लगे संपूर्ण ब्याज में 100 प्रतिशत छूट मिलेगी। साथ ही दो किलोवॉट तक के घरेलू उपभोक्ताओं और एक किलोवॉट तक लोड वाले छोटे दुकानदारों को आसान किस्तों में भुगतान की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा औसत खपत से अधिक बनाए गए बिल स्वतः कम होंगे और बिजली चोरी से जुड़े पुराने मामलों में भी राहत दी जाएगी।

ऊर्जा मंत्री ने सभी डिस्कॉम, पावर कॉर्पोरेशन और ट्रांसमिशन निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना के दौरान प्रतिदिन रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जाए। क्षेत्रीय अभियंताओं को रोज फील्ड में जाकर निरीक्षण करने के आदेश दिए गए ताकि उपभोक्ताओं को आवेदन या बिल संशोधन में कोई परेशानी न आए।
योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को पहले पंजीकरण कराना अनिवार्य है। किसी भी जानकारी या सहायता के लिए 1912 पर संपर्क किया जा सकता है।

बैठक में पावर कॉर्पोरेशन के एमडी, ट्रांसमिशन निगम के एमडी, सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक, मुख्य अभियंता और अन्य वरिष्ठ अधिकारी वर्चुअली जुड़े।

ट्रांसफॉर्मर खराबी पर तीन अभियंताओं को प्रतिकूल प्रविष्टि

ट्रांसफॉर्मरों की बढ़ती खराबियों पर सख्ती करते हुए पावर कॉर्पोरेशन अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने कानपुर के अधीक्षण अभियंता (तकनीकी), हापुड़ के अधीक्षण अभियंता और झींझक के अधिशासी अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि (ऐडवर्स एंट्री) जारी कर दी।बैठक में पाए गए कमजोर प्रदर्शन और तैयारी न होने पर उन पर कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़े:-  कफ सिरप वालों पर कब चलेगा बुलडोजर-अखिलेश यादव ने

डॉ. गोयल ने स्पष्ट किया कि रख-रखाव पर भारी खर्च किए जाने के बावजूद ट्रांसफॉर्मरों के खराब होने के मामलों में वृद्धि स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने निर्देश दिया कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और सभी एमडी ट्रांसफॉर्मर फॉल्ट मामलों की समीक्षा कर जिम्मेदारी तय करें।

1912 हेल्पलाइन पर शुरू होगी पूरी तरह पेपरलेस व्यवस्था

पावर कॉर्पोरेशन अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश में बिजली सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से पेपरलेस बनाया जा रहा है। 1912 हेल्पलाइन के माध्यम से अब अधिकांश बिजली संबंधी शिकायतों और सेवाओं का निपटारा बिना किसी दस्तावेज़ के किया जा सकेगा।
केवल नए कनेक्शन, नाम परिवर्तन और स्थायी डिस्कनेक्शन जैसी प्रक्रियाओं में ही कागजों की आवश्यकता होगी।

 कफ सिरप वालों पर कब चलेगा बुलडोजर-अखिलेश यादव ने पूछा-; धनंजय सिंह ने CBI जांच की मांग की है

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा अब माफिया-जीवी पार्टी बन चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पहले “वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया” की बात करते थे, लेकिन अब स्थिति यह है कि “हर विभाग में माफिया” सक्रिय है। अखिलेश का कहना है कि लखनऊ में पकड़ा गया ड्रग तस्कर अमित टाटा जौनपुर के एक बाहुबली से जुड़ा रहा है और दोनों की गाड़ियों के नंबर भी एक जैसे पाए गए हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए पूछा कि “जब हर मामले में बुलडोजर चलता है, तो कफ सिरप माफिया पर कब कार्रवाई होगी?”

अखिलेश यादव ने कहा कि एसआईआर से संबंधित कार्यों में अनावश्यक जल्दबाजी हो रही है, जबकि यह अत्यंत संवेदनशील और मेहनत वाला काम है। वहीं, पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने खुद को निर्दोष बताते हुए पूरे मामले की CBI जांच की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विस्तृत पोस्ट डालकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से सीबीआई जांच की अपील की और विरोधियों पर साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया।

पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश ने कहा कि भाजपा संविधान की मर्यादाओं को नजरअंदाज कर रही है और एसआईआर को बहाना बनाकर नई साजिशें रची जा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि एक हजार किसानों की मौत के बावजूद भाजपा सरकार पर कोई असर नहीं पड़ा। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि नोएडा में भाजपा ने एक सॉफ्टवेयर कंपनी को हायर किया है, जो वोटर लिस्ट में फेरबदल करने का काम कर रही है। सांसद राजीव राय के हवाले से उन्होंने कहा कि घोसी संसदीय क्षेत्र के एक विधानसभा क्षेत्र में करीब 20 हजार मतदाताओं के नाम हटाए जा चुके हैं।

अखिलेश का कहना है कि कई गांवों तक एसआईआर फॉर्म पहुंचे ही नहीं और बीएलओ पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फतेहपुर में आत्महत्या करने वाले बीएलओ के परिवार ने भी इस दबाव की पुष्टि की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई जगहों पर बीएलओ की सहायता के लिए नगर निकाय के सफाईकर्मियों को लगाया जा रहा है और चुनाव आयोग भाजपा के साथ खड़ा दिख रहा है।

यह भी पढ़े:- “जब-जब जुल्म होगा, तब-तब जिहाद होगा” – मंच से बोले जमीयत चीफ मौलाना मदनी

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोग कह रहे हैं कि “चुनाव आयोग के हाथ खून से रंगे हुए हैं।” अखिलेश ने आश्वासन दिया कि वे इन मुद्दों को लोकसभा में उठाएंगे और संविधान व सामाजिक न्याय से जुड़े अधिकारों की रक्षा करेंगे।
कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल भी मौजूद रहे।

बीएलओ के परिवार को दी आर्थिक सहायता

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फतेहपुर में आत्महत्या करने वाले बीएलओ विजय वर्मा के परिवार से मुलाकात की और उन्हें दो लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की। उन्होंने सरकार से मांग की कि मृतक परिवार को एक करोड़ रुपये की मदद और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। इस दौरान विजय वर्मा की पत्नी संगीता भावुक होकर रो पड़ीं। उनके 20 वर्षीय बेटे हर्षित भी मौजूद रहे। विजय वर्मा लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में शिक्षामित्र के रूप में कार्यरत थे।