UP PCS Transfer: योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले

UP PCS Transfer List 2026: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 182 पीसीएस (PCS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। रविवार देर रात जारी आदेश में कई जिलों के उपजिलाधिकारियों (SDM) समेत अन्य अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

राज्य सरकार की ओर से जारी सूची के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पद पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

तबादला सूची के अनुसार कई प्रमुख अधिकारियों की नई तैनाती इस प्रकार है—

  • पुष्परनाथ चौधरी: SDM अमरोहा से SDM उन्नाव
  • लवलीत कौर: SDM हाथरस से OSD, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
  • मिथलेश कुमार तिवारी: रायबरेली से SDM मैनपुरी
  • गोपाल शर्मा: SDM मैनपुरी से उपजिलाधिकारी बरेली
  • प्रतिभा मिश्रा: वाराणसी से SDM कानपुर देहात
  • शुभम यादव: उन्नाव से SDM बुलंदशहर
  • पुष्पेंद्र पटेल: गाजीपुर से SDM अंबेडकर नगर
  • सुरभि शर्मा: उपजिलाधिकारी बागपत
  • अवधेश कुमार निगम: देवरिया से SDM फिरोजाबाद
  • वीर सिंह (PCS-2020): सहायक नगर आयुक्त अलीगढ़ से SDM रायबरेली

उन्नाव, बाराबंकी, झांसी और शामली में भी बदलाव

सरकार ने कई अन्य जिलों में भी प्रशासनिक बदलाव किए हैं।

  • देवेंद्र प्रताप सिंह (यूपीडा) को SDM झांसी बनाया गया।
  • प्रज्ञा पांडेय का उन्नाव (हसनगंज) से बाराबंकी तबादला हुआ।
  • अजेंद्र सिंह को कौशांबी से SDM उन्नाव नियुक्त किया गया।
  • दीपिका मेहरा को मथुरा से SDM शामली बनाया गया।
  • सचिन राजपूत का शामली से तबादला किया गया।
  • शम्स तबरेज खान को बाराबंकी सदर से हाथरस भेजा गया।

तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश

प्रशासन ने तबादला सूची सभी संबंधित विभागों को भेज दी है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी निर्धारित समय के भीतर अपने नए पद पर कार्यभार ग्रहण करें।

प्रदेश सरकार समय-समय पर प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से इस तरह के तबादले करती रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles