Aaj Ka Rashifal 14 July 2026: 14 जुलाई 2026, मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। आज चंद्रमा मिथुन राशि में पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। इस दौरान सूर्य और बुध भी मिथुन राशि में मौजूद हैं, जिससे कई शुभ योग बन रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार इस ग्रह स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग पड़ेगा। वृषभ समेत कई राशियों के लिए धन लाभ, निवेश और करियर में सफलता के योग बन रहे हैं, जबकि कुछ राशियों को खर्च और स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक राशिफल।
ग्रहों की स्थिति
मंगल वृषभ राशि में हैं। सूर्य, बुध और चंद्रमा मिथुन राशि में विराजमान हैं। चंद्रमा पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं, जिसके स्वामी गुरु हैं। वहीं गुरु कर्क राशि में, शुक्र और केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में तथा शनि मीन राशि में स्थित हैं।
मेष राशि
आज का दिन शुभ कार्यों के लिए अनुकूल रहेगा। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और आय के नए अवसर मिल सकते हैं। निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना है। प्रेम संबंध और संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। व्यापार में भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। शुभ उपाय: लाल रंग की वस्तु अपने पास रखें।
वृषभ राशि
आर्थिक मामलों में दिन बेहद शुभ रहेगा। धन लाभ के साथ परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। निवेश के लिए समय अनुकूल है। प्रेम जीवन मधुर रहेगा और नए रिश्तों की शुरुआत भी हो सकती है। व्यापार में अच्छी प्रगति के संकेत हैं। शुभ उपाय: हरे रंग के वस्त्र पहनें या हरी वस्तु साथ रखें।
मिथुन राशि
आज आपके व्यक्तित्व में आकर्षण और विनम्रता बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा, जबकि व्यापार में लाभ के योग हैं। निवेश करने के लिए दिन अनुकूल माना जा सकता है। शुभ उपाय: भगवान विष्णु को पीली वस्तु अर्पित करें।
कर्क राशि
मानसिक तनाव और अनावश्यक खर्च परेशान कर सकते हैं। कर्ज लेने की स्थिति भी बन सकती है, इसलिए आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। हालांकि व्यापार और पारिवारिक जीवन संतोषजनक रहेगा। शुभ उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
सिंह राशि
आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और पुराने निवेश से भी लाभ मिलने के संकेत हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं और कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम जीवन में भी सुधार रहेगा। शुभ उपाय: भगवान विष्णु को पीली वस्तु अर्पित करें।
कन्या राशि
करियर और व्यवसाय में सफलता मिलने के योग हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और व्यापार में प्रगति होगी। शुभ उपाय: मां काली की पूजा करें।
तुला राशि
भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के अवसर मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और यात्रा के योग भी बन सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। शुभ उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।
वृश्चिक राशि
आज परिस्थितियां पहले से बेहतर रहेंगी, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। व्यापार और प्रेम जीवन दोनों अनुकूल रहेंगे। शुभ उपाय: पीले रंग की वस्तु अपने पास रखें।
धनु राशि
प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। विवाहित लोगों के जीवन में खुशियां आएंगी। प्रेम विवाह के इच्छुक लोगों के लिए समय अनुकूल है। नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी। शुभ उपाय: बजरंगबली को लाल रंग की वस्तु अर्पित करें।
मकर राशि
प्रतिस्पर्धियों पर आपकी बढ़त बनी रहेगी। विरोधी भी सहयोगी बनने की कोशिश करेंगे। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें। व्यापार सामान्य रहेगा। शुभ उपाय: मां काली की आराधना करें।
कुंभ राशि
भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में सुधार होगा। मानसिक तनाव से बचने की कोशिश करें। व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी। शुभ उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।
मीन राशि
भूमि, भवन या वाहन खरीदने की योजना सफल हो सकती है। परिवार में शुभ कार्य होने के संकेत हैं। स्वास्थ्य और व्यापार दोनों में सुधार रहेगा। निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। शुभ उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक करें।



