Tuesday, May 26, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ट्विशा शर्मा केस पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- निष्पक्ष जांच हो; मीडिया से भी की खास अपील

नई दिल्ली:-  नोएडा की रहने वाली मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स क्षेत्र स्थित घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी हुई मिली थीं।ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत पर स्वतः संज्ञान वाले मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में तीन जजों की बेंच सुनवाई कर रही है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत (सीजेआई) ने सुनवाई के दौरान इस घटना पर दुख जताते हुए दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ट्विशा शर्मा की मौत मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जानी चाहिए।

मीडिया ट्रायल से बचने की अपील

सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच, जिसमें CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली शामिल थे, ने सुनवाई के दौरान मीडिया और दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की।

CJI सूर्यकांत ने कहा कि पीड़ित परिवार या दूसरे पक्ष की ओर से मीडिया में दिए जा रहे बयानों के आधार पर निष्कर्ष नहीं निकाला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की बातें यह नैरेटिव तैयार कर रही हैं कि न्यायपालिका निष्पक्ष सुनवाई नहीं होने दे रही, जबकि जांच एजेंसियों और सीबीआई पर कोई संदेह नहीं है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोर्ट यह सुनिश्चित करेगा कि मामले की जांच पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ हो।

पूर्व जज सास को लेकर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट?

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इस बात पर भी चिंता जताई कि मृतका की सास पूर्व जिला जज हैं और इसी वजह से न्यायपालिका पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। CJI ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसा माहौल बनाया जा रहा है मानो न्यायपालिका ट्रायल में देरी कर रही हो या निष्पक्षता प्रभावित हो रही हो।

MP सरकार ने कहा- CBI को सौंपी जाएगी जांच

मध्य प्रदेश सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने का फैसला लिया गया है। राज्य सरकार ने कहा कि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।

12 मई को भोपाल में मिली थी ट्विशा की लाश

गौरतलब है कि ट्विशा शर्मा 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स इलाके स्थित अपने ससुराल में फंदे से लटकी मिली थीं। ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया, जबकि मायकेवालों ने पति और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़े: वेबसाइट बंद, SC में याचिका; अब क्या करेगी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’? दे दिया बड़ा इशारा

इस मामले में भोपाल पुलिस ने ट्विशा के पति समर्थ सिंह और उनकी मां गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। गिरिबाला सिंह पूर्व जिला जज रह चुकी हैं।

पति पुलिस हिरासत में, सास ने कही ये बात

शनिवार को भोपाल की एक अदालत ने समर्थ सिंह को 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। वहीं गिरिबाला सिंह का कहना है कि पुलिस ने अब तक उनका बयान दर्ज करने के लिए उनसे संपर्क नहीं किया है।

मामले को लेकर देशभर में चर्चा जारी है और अब सुप्रीम कोर्ट की निगरानी तथा संभावित CBI जांच के बाद इस केस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles