वेबसाइट बंद, SC में याचिका; अब क्या करेगी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’? दे दिया बड़ा इशारा

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:– सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) अब खुद को केवल एक ऑनलाइन कैंपेन नहीं, बल्कि युवाओं के बड़े आंदोलन के रूप में पेश करने की तैयारी कर रही है। देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की कथित टिप्पणी के बाद शुरू हुई यह मुहिम अब नए विवादों और कानूनी चुनौतियों के बीच और ज्यादा सुर्खियों में आ गई है।

इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ से अधिक युवाओं को जोड़ने का दावा करने वाली CJP ने हाल ही में अपने आगामी अभियान का रोडमैप साझा किया है। संगठन ने साफ कहा है कि यह “सिर्फ शुरुआत” है और आने वाले दिनों में आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाया जाएगा।

“कॉकरोच सबसे बड़े सर्वाइवर”, पोस्ट में दिया संदेश

इंस्टाग्राम पर जारी लंबे पोस्ट में CJP ने लिखा कि “कॉकरोच सबसे बड़े सर्वाइवर होते हैं। वे मुश्किल हालात में भी जिंदा रहते हैं और हर चुनौती के बाद वापस खड़े हो जाते हैं। आज देश के युवाओं की स्थिति भी कुछ ऐसी ही है।”

पोस्ट में आगे कहा गया कि आंदोलन किसी दबाव या मुश्किल से पीछे हटने वाला नहीं है। संगठन ने संकेत दिए कि आने वाले समय में युवाओं से जुड़े मुद्दों पर बड़े स्तर पर अभियान चलाए जाएंगे।

बेरोजगारी और पेपर लीक होंगे मुख्य मुद्दे

CJP ने दावा किया कि उसकी विचारधारा भारतीय संविधान से प्रेरित है। संगठन ने महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव आंबेडकर, जवाहरलाल नेहरू, भगत सिंह और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे नेताओं का उल्लेख करते हुए लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करने की बात कही।

संगठन ने अपनी ऑनलाइन कम्युनिटी से सुझाव भी मांगे हैं। बताया गया है कि चुने गए आइडियाज के आधार पर देशभर में कैंपेन और जमीनी स्तर पर गतिविधियां शुरू की जाएंगी। बेरोजगारी, पेपर लीक, पर्यावरण और सरकारी संस्थाओं में पारदर्शिता जैसे मुद्दे आंदोलन के केंद्र में रहेंगे।

वेबसाइट पर कार्रवाई, सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला

इस बीच CJP की वेबसाइट के खिलाफ कार्रवाई की खबरें सामने आई हैं। वहीं संगठन से जुड़ी गतिविधियों की जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका भी दाखिल की गई है।

याचिका में अदालत की कार्यवाही और न्यायिक टिप्पणियों के कथित दुरुपयोग पर चिंता जताई गई है। आरोप लगाया गया है कि कोर्ट में हुई टिप्पणियों को प्रचार सामग्री की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है।

गौरतलब है कि हाल ही में एक सुनवाई के दौरान बेरोजगार युवाओं को लेकर की गई कथित टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था, जिसके बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम से यह डिजिटल मुहिम तेजी से वायरल हो गई।

अभिजीत दिपके के परिवार की सुरक्षा बढ़ी

इस कैंपेन से जुड़े अभिजीत दिपके को कथित धमकियां मिलने के बाद महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित उनके घर के बाहर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके माता-पिता के घर के बाहर 24 घंटे पुलिस तैनात रहेगी।

अभिजीत फिलहाल अमेरिका के बोस्टन में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्हें और उनके परिवार को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। बताया गया है कि उन्हें एक ऐसा वीडियो भी मिला जिसमें कुछ लोग उनके घर के बाहर दिखाई दे रहे हैं।

वहीं अभिजीत के पिता भगवान दिपके ने एक मराठी चैनल से बातचीत में चिंता जताते हुए कहा कि पिछले दो दिनों से उन्हें नींद नहीं आई है। उनकी मां अनीता ने भी बेटे की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter youtube="@sarvodaynews" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" facebook="@SarvodayNewsUP" manual_count_facebook="1388" twitter="sarvodaynews" manual_count_twitter="133" manual_count_youtube="621"]
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles