अभिनेता राव रणविजय के निर्देशन में भोजपुरी फिल्म ‘हालात’ की शूटिंग शुरू, स्थानीय कलाकारों को बड़ा मंच मिलने की उम्मीद

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- मनोरंजन, एक्शन और स्थानीय सांस्कृतिक रंगों से भरपूर भोजपुरी फिल्म ‘हालात’ की शूटिंग 11 दिसंबर से औरंगाबाद जिले में शुरू हो गई है। पहले इसका फिल्मांकन नवंबर में होना था, लेकिन विधानसभा चुनाव के कारण प्रशासनिक अनुमति न मिलने से शूटिंग टाल दी गई थी।

ओबरा निवासी और टीवी–फिल्म जगत में चर्चित अभिनेता राव रणविजय ने बताया कि फिल्म का निर्माण राधे–राधे फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है। निर्माता सत्येंद्र यादव (हसौली गांव) इस फिल्म के माध्यम से फिल्म निर्माण की शुरुआत कर रहे हैं। शूटिंग औरंगाबाद तथा आसपास के कई लोकेशनों पर जारी है।

फिल्म में भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय कलाकार माही श्रीवास्तव, प्रेम कुमार, गौरव झा, नीलम पांडेय, सोनू पांडेय, विनीता सिंह, सत्येंद्र यादव, शिवांगी सिंह, राहुल श्रीवास्तव, प्रियरंजन सिंह, कुणाल सोनी और ओबरा के डीके सिंघानिया प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

निर्देशन वीरेंद्र पासवान कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले कई सफल फिल्मों का निर्देशन किया है। कैमरामैन संजय सिंह, जबकि प्रोडक्शन का जिम्मा गौरव झा और मोती राम संभाल रहे हैं।

यह भी पढ़े:- बहराइच हिंसा: सरफराज को फांसी, नौ दोषियों को उम्रकैद – दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस में हुए

फिल्म में चार आकर्षक गीत शामिल किए गए हैं, जिनकी शूटिंग उमगा, पंचदेव धाम, सतबहिनी मंदिर सहित कई खूबसूरत लोकेशनों पर की जाएगी।

राव रणविजय ने बताया कि औरंगाबाद में शूटिंग आयोजित करने के पीछे उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। हालांकि फिलहाल वे मुंबई में जी टीवी के शो की शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन जल्द ही फिल्म से जुड़ने की बात कही है।

फिल्म की शूटिंग शुरू होने पर ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र, रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह, गोह विधायक अमरेंद्र कुशवाहा, व्यवसायी अभिषेक बजाज, राजेश रंजन चुन्नू, लोजपा जिलाध्यक्ष सोनू सिंह, राघव सिंह, युवा व्यवसायी लक्ष्मण गुप्ता, सत्येंद्र यादव, पूर्व मुखिया योगेंद्र यादव, जीतेंद्र यादव, और रोटेरियन संतोष यादव सहित कई गणमान्य लोगों ने खुशी व्यक्त की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles