कर्मा देवी समूह का 16वां स्थापना दिवस: सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मान समारोह और गुलशन ग्रोवर की मौजूदगी ने बढ़ाया आकर्षण

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- कर्मा देवी समूह के 16वें स्थापना दिवस समारोह का दूसरा दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, संवाद सत्र और सम्मान समारोह के साथ उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद विद्यार्थियों ने ‘शक्ति बीज’, ‘सिंदूर मिशन’, ‘रागा फेम’ और ‘कॉस्ट ऑफ केरलेसनेस’ जैसी आकर्षक प्रस्तुतियों के जरिए नारी सशक्तिकरण, संस्कृति संरक्षण, सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने उपस्थिति दर्ज कराई। संवाद सत्र में उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच को सफलता की कुंजी बताया। उन्होंने कहा कि सपनों की राह कठिन हो सकती है, लेकिन निरंतर अभ्यास और प्रतिबद्धता से कोई भी मंजिल पाई जा सकती है।

यह भी पढ़े:- बहराइच हिंसा: सरफराज को फांसी, नौ दोषियों को उम्रकैद – दुर्गा प्रतिमा विसर्जन 

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि का स्वागत शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। समारोह में डीएम बस्ती कृतिका ज्योत्सना सहित अन्य विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहे।

समूह के चेयरमैन ओ.एन. सिंह (सेवानिवृत्त IAS) ने कहा कि 16 वर्षों की यात्रा में संस्थान ने शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और समग्र विकास को सशक्त दिशा दी है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशु सिंह गौतम ने कहा कि विद्यार्थियों की ऊर्जा और रचनात्मकता इस बात का प्रमाण है कि उचित मार्गदर्शन मिलने पर वे किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल कर सकते हैं।

समारोह का संचालन डीन अकादमिक आदित्य विक्रम सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन समूह के मुख्य सूचना अधिकारी यजुवेंद्र विक्रम सिंह ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles