दुबई एयर शो के दौरान तेजस विमान क्रैश, जमीन पर गिरते ही बना आग का भीषण गोला

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- दुबई एयर शो में शुक्रवार दोपहर एक गंभीर हादसा हो गया, जब उड़ान प्रदर्शन के दौरान भारत का स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के जमीन से टकराते ही जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ऊपर काले धुएं का विशाल गुबार छा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा स्थानीय समयानुसार करीब 2:10 बजे हुआ। बता दें कि तेजस, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा विकसित एक उन्नत लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट है, जो एयर शो में प्रदर्शन के लिए शामिल हुआ था।

पायलट की स्थिति पर संशय बरकरार

दुर्घटना के बाद अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पायलट ने समय रहते इजेक्ट किया या नहीं। भारतीय वायुसेना (IAF) की ओर से भी फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
दुबई एयर शो दुनिया के सबसे बड़े एविएशन प्रदर्शनों में से एक है, जहां इस सप्ताह अरबों डॉलर के कई विमान सौदे हुए हैं।

यह भी पढ़े:- SIR जांच में बड़ा खुलासा: वोटर लिस्ट के पुनः निरीक्षण में मिले कई फर्जी वोट, 

यह घटना तेजस से जुड़े हाल के वर्षों में दूसरी दुर्घटना है। इससे पहले मार्च 2024 में राजस्थान के जैसलमेर में तेजस विमान क्रैश हुआ था। उस हादसे में पायलट सुरक्षित बाहर निकल आया था।

तेजस की मुख्य विशेषताएं और सुरक्षा फीचर

तेजस एक 4.5-जनरेशन मल्टी-रोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट है, जिसे एयर-डिफेंस, ग्राउंड अटैक और क्लोज-कॉम्बैट मिशनों के लिए तैयार किया गया है। यह अपने हल्के वजन और कॉम्पैक्ट डिजाइन के कारण लो-लेवल और हाई-एजिलिटी उड़ानों में बेहद सक्षम माना जाता है।

विमान की सबसे उन्नत सुविधाओं में से एक है Martin-Baker Zero-Zero Ejection Seat, जो पायलट को जीरो स्पीड और जीरो ऊंचाई पर भी सुरक्षित इजेक्ट होने की क्षमता देता है—टेकऑफ, लैंडिंग या कम ऊंचाई वाले मिशनों के दौरान यह फीचर जीवनरक्षक साबित होता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter youtube="@sarvodaynews" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" facebook="@SarvodayNewsUP" manual_count_facebook="1388" twitter="sarvodaynews" manual_count_twitter="133" manual_count_youtube="621"]
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles