Sunday, May 17, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चेन्नई के शख्स ने सालभर में कंडोम पर खर्च किए 1 लाख से ज्यादा रुपये, 228 बार किया ऑर्डर

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- ऑनलाइन शॉपिंग और क्विक कॉमर्स ने लोगों की खरीदारी की आदतों को पूरी तरह बदल दिया है। अब सिर्फ रोजमर्रा की जरूरतें ही नहीं, बल्कि लोगों के खर्च करने के तरीके भी सामने आ रहे हैं। स्विगी इंस्टामार्ट की 2025 की ईयर-एंड रिपोर्ट में ऐसे ही कई चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025 में भारतीय ग्राहकों ने दूध और सब्जियों से लेकर आईफोन और सोने जैसी महंगी चीजों तक इंस्टामार्ट के जरिए खरीदीं। इसी रिपोर्ट में चेन्नई का एक ग्राहक सबसे ज्यादा चर्चा में रहा, जिसने पूरे साल में कंडोम पर 1 लाख रुपये से अधिक खर्च कर दिए।

228 बार किया ऑर्डर, बिल पहुंचा 1.06 लाख रुपये

स्विगी इंस्टामार्ट के आंकड़ों के अनुसार, इस ग्राहक ने साल भर में कुल 228 बार कंडोम का ऑर्डर दिया। इन ऑर्डर्स का कुल खर्च 1,06,398 रुपये तक पहुंच गया। कंपनी के मुताबिक, कंडोम इंस्टामार्ट पर सबसे ज्यादा बिकने वाले प्रोडक्ट्स में शामिल रहा।

हर 127 ऑर्डर में एक कंडोम

रिपोर्ट में बताया गया है कि इंस्टामार्ट पर हर 127 ऑर्डर में से एक ऑर्डर में कंडोम शामिल था। खास तौर पर सितंबर महीने में इसकी बिक्री में 24 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

दूध बना सबसे ज्यादा ऑर्डर किया जाने वाला प्रोडक्ट

रोजमर्रा की जरूरतों की बात करें तो दूध एक बार फिर सबसे आगे रहा। आंकड़ों के अनुसार, हर सेकंड चार से ज्यादा पैकेट दूध इंस्टामार्ट पर ऑर्डर किए गए। कंपनी का दावा है कि अगर इस दूध को इकट्ठा किया जाए, तो इससे 26 हजार से ज्यादा ओलंपिक साइज के स्विमिंग पूल भरे जा सकते हैं।

पेट लवर्स और फिटनेस फ्रीक्स ने भी किया बड़ा खर्च

क्विक कॉमर्स पर सिर्फ जरूरी सामान ही नहीं, बल्कि शौक पर भी जमकर खर्च हुआ।

  • चेन्नई के एक पेट लवर ने पालतू जानवरों के सामान पर 24.1 लाख रुपये खर्च किए और उन्हें “साल का बेस्ट पेट ओनर” बताया गया।

यह भी पढ़े:- सरकारी विमान से छत्तीसगढ़ पहुंचे बाबा बागेश्वर, पुलिसकर्मी द्वारा पैर छूने पर छिड़ा विवाद

  • नोएडा के एक फिटनेस प्रेमी ने 1,343 प्रोटीन सप्लीमेंट्स ऑर्डर किए और कुल खर्च 28 लाख रुपये तक पहुंच गया।

सोना भी मंगाया गया ऑनलाइन

लग्जरी शॉपिंग भी पीछे नहीं रही। मुंबई के एक यूजर ने इंस्टामार्ट के जरिए 15.16 लाख रुपये का सोना खरीदा, जो दिखाता है कि क्विक कॉमर्स अब सिर्फ किराने तक सीमित नहीं रहा।

सबसे छोटा ऑर्डर भी चर्चा में

दिलचस्प बात यह रही कि बेंगलुरु के एक यूजर ने साल का सबसे छोटा ऑर्डर किया, जिसकी कीमत सिर्फ 10 रुपये थी, वह भी एक प्रिंटआउट के लिए।

क्या कहती है रिपोर्ट

स्विगी इंस्टामार्ट की 2025 की रिपोर्ट साफ तौर पर बताती है कि आज का भारतीय ग्राहक क्विक कॉमर्स का इस्तेमाल सिर्फ सुविधा के लिए नहीं, बल्कि हर छोटी-बड़ी जरूरत और शौक पूरा करने के लिए कर रहा है—चाहे वह दूध हो, कंडोम हो, पेट प्रोडक्ट्स हों या फिर सोना।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles