Sunday, May 17, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Aaj ka Rashifal 27 December 2025:शनि-चंद्रमा के विष योग से दिन में रह सकती है अस्थिरता, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Aaj ka Rashifal 27 December 2025: आज ग्रहों की चाल कई राशियों के लिए सावधानी का संकेत दे रही है। गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह में और बुध वृश्चिक राशि में विराजमान हैं। वहीं सूर्य, शुक्र और मंगल धनु राशि में हैं। राहु कुंभ राशि में स्थित है, जबकि शनि और चंद्रमा मीन राशि में एक साथ आकर विष योग का निर्माण कर रहे हैं। इस कारण दिनभर मानसिक दबाव, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां और कार्यों में रुकावट देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं 12 राशियों का दैनिक राशिफल—

मेष राशि

आज सिरदर्द, आंखों में दर्द और साझेदारी से जुड़े मामलों में तनाव रह सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। मन में अज्ञात भय बना रह सकता है। प्रेम और संतान पक्ष संतोषजनक रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। उपाय: नीली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि

यात्रा के दौरान सावधानी बरतें, कष्ट संभव है। किसी भ्रमित करने वाली सूचना से मन परेशान हो सकता है। आय में उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। उपाय: शनिदेव को नमन करें।

मिथुन राशि

कानूनी मामलों से दूरी बनाकर रखें। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है। स्वयं की सेहत भी प्रभावित हो सकती है। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा। उपाय: काली माता को प्रणाम करें।

कर्क राशि

मान-सम्मान को ठेस पहुंचने की आशंका है। यात्रा टालना बेहतर रहेगा। भाग्य के भरोसे कोई बड़ा निर्णय न लें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति भी सामान्य रहेगी। उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।

सिंह राशि

चोट लगने या किसी परेशानी में फंसने की संभावना है। परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं, इसलिए सतर्क रहें। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। उपाय: नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि

जीवनसाथी और स्वयं के स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी है। प्रेम और संतान से सुख मिलेगा। व्यापार सामान्य गति से चलेगा। उपाय: पीली वस्तु का दान करें।

तुला राशि

शत्रुओं पर विजय मिलेगी और ज्ञान में वृद्धि होगी। वरिष्ठों का सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रह सकता है। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी। उपाय: पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि

बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में विवाद से बचें। मानसिक तनाव रह सकता है। प्रेम और संतान मध्यम रहेंगे। व्यापार सामान्य रहेगा। उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि

घरेलू विवाद की आशंका है। पारिवारिक सुख में कमी महसूस हो सकती है। जमीन, मकान या वाहन से जुड़े मामलों में अड़चनें आ सकती हैं। मां और स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा है। व्यापार भी अनुकूल रहेगा। उपाय: नीली वस्तु का दान करें।

मकर राशि

पराक्रम का अपेक्षित फल नहीं मिलेगा। व्यापार में हल्का उतार-चढ़ाव रहेगा। नाक, कान और गले से जुड़ी परेशानी हो सकती है। प्रेम और संतान सामान्य रहेंगे। उपाय: काली माता को प्रणाम करें।

कुंभ राशि

धन हानि के योग बन रहे हैं, इसलिए निवेश से बचें। मुख संबंधी रोग हो सकता है। पारिवारिक वातावरण में तनाव रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम और संतान पक्ष ठीक रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।

मीन राशि

दिनभर घबराहट और बेचैनी महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार सामान्य रहेगा। उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles