वोट के लिए स्टेज पर नाच भी लेंगे; राहुल गांधी ने यमुना तालाब पर नरेंद्र मोदी को घेरा

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान महागठबंधन की सभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार सरकार पर तीखा हमला किया। बुधवार/गुरुवार को मुजफ्फरपुर के सकरा में हुई जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने आरोप लगाया कि छठ पूजा के मौके पर दिल्ली में यमुना के पास दिखावटी तालाब बनाकर नाटक किया गया ताकि उनका चुनावी रंग चढ़े।

राहुल ने कहा कि यमुना की गंदगी को देखकर यदि कोई नहा भी ले तो बीमारी हो सकती है, इसलिए नाटक के लिए पाइप से पानी लाकर तालाब बनाया गया। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि मोदी को सिर्फ वोट चाहिए — “अगर लोग उन्हें भाषण छोड़कर वोट के लिए नाचने को कहेंगे तो वे स्टेज पर नाच भी करेंगे।”

यह भी पढ़े:- सेक्स से मना करने पर बीवी को छत से फेंक दिया 

सभा में बिहार के नेता प्रतिपक्ष और राजद प्रमुख तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। राहुल ने आगे आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य की नीतियाँ संविधान और लोकतांत्रिक संस्थानों पर हमला कर रही हैं और सत्ता पक्ष चुनावी प्रक्रियाओं में हेराफेरी के प्रयास कर रहा है। उन्होंने महाराष्ट्र और हरियाणा के उदाहरणों का हवाला देते हुए चुनावी धोखाधड़ी के आरोप भी दोहराए।

राहुल का कहना था कि “संविधान से मिलने वाले अधिकारों पर मोदी-आरएसएस हमला कर रहे हैं” और ऐसी ताकतों के आगे वे संविधान की रक्षा करेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles