न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण से कुछ दिन पहले, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेगूसराय में एक अनोखी पहल की। उन्होंने स्थानीय मछुआरों के साथ तालाब में उतरकर मछली पकड़ने की पारंपरिक प्रक्रिया में भाग लिया।
यह दृश्य ग्रामीणों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं था और सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया।
राहुल गांधी का लोक संस्कृति से जुड़ाव
स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह से तालाब में तैयारियां चल रही थीं। राहुल गांधी जब पहुंचे, तो ग्रामीणों ने पारंपरिक स्वागत किया। इसके बाद राहुल गांधी ने बिना हिचकिचाए तालाब में उतरकर मछली पकड़ने का काम शुरू किया।
#WATCH | Bihar: Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi jumped into a pond and participated in a traditional process of catching fish in Begusarai.
VIP chief and Mahagathbandhan’s Deputy CM face, Mukesh Sahani, Congress leader Kanhaiya Kumar, and others also present. pic.twitter.com/yNPcx2C3bn
— ANI (@ANI) November 2, 2025
तालाब किनारे मौजूद ग्रामीण बोले -“ऐसा दृश्य पहले कभी नहीं देखा। कोई नेता हमारे बीच उतरकर हमारी परंपरा को अपनाए, यह गर्व की बात है।”
मुकेश सहनी और कन्हैया कुमार भी मौजूद
इस दौरान मुखेश सहनी और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार भी उनके साथ तालाब में थे। तीनों नेताओं ने ग्रामीणों से बातचीत की और स्थानीय व्यंजन का स्वाद भी लिया।
यह भी पढ़े:- “हमारी बंदूकें गरजने को तैयार” – इस्लामिक आतंकवाद पर भड़के ट्रंप, नाइजीरिया को
मुकेश सहनी ने कहा -“यह सिर्फ़ गतिविधि नहीं, बल्कि बिहार की मिट्टी से जुड़ने का संदेश है।”
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
राहुल गांधी का यह वीडियो कुछ ही घंटों में लाखों बार देखा गया। जनता ने इसे “सच्चा जननेता” बताते हुए साझा किया। कांग्रेस का दावा है कि राहुल गांधी केवल भाषणों में नहीं, बल्कि जमीन पर उतरकर जनता से जुड़े नेता हैं।
राजनीतिक पृष्ठभूमि में संदेश
विश्लेषकों का मानना है कि यह दौरा बिहार चुनाव 2025 में महागठबंधन की रणनीति का प्रतीक है। तालमेल और सामूहिक उपस्थिति यह संदेश देती है कि गठबंधन एकजुट और समावेशी है।



